go - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिए पुर्तगाल जाएगी टेबल टेनिस टीम
नई दिल्ली। अनुभवी खिलाड़ी अचंता शरत कमल आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले तीन से 10 जुलाई तक पुर्तगाल दौरे पर 10 सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम की अगुवाई करेंगे। टीम में पांच पुरुष और इतनी ही महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जिनके साथ दो कोच रमन सुब्रमण्यम और अनिंदिता चक्रवर्ती जाएंगे। शरत के अलावा पुरुष टीम के अन्य सदस्य सानिल शेट्टी, गुणशेखरन साथियान, हरमीत देसाई और मानुष हैं। महिला टीम में श्रीजा अकुला, रीथ टेनिसन, मनिका बत्रा, दिया चिताले और स्वस्तिका घोष शामिल हैं। खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय की मंजूरी के अधीन इस दौरे को मंजूरी दी। शरत कमल अपने पांचवें राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे और वह सबसे ज्यादा अनुभवी हैं। शरत ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयारियों के अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। हम मैच अभ्यास और ट्रेनिंग शिविर के लिए पुर्तगाल जा रहे हैं। टूर के बाद हंगरी में डब्ल्यूटीटी टूर्नामेंट होगा।

चार बार के राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शरत मिश्रित युगल में श्रीजा अकुला के साथ जोड़ी बनाएंगे। शरत ने पिछले गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मौमा दास के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता था। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में सभी टीम स्पर्धाओं में पदक जीते थे जिससे वे तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ लौटे थे।

शार्टकट के चक्कर में जल्द पैसा कमाने के लिए लोग अपराध की दुनिया में जाते हैं मिश्रा
बानसूर। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम रामपुर में विगत 31 मार्च की रात्री जिला पार्षद प्रतिनिधि रामवतार मीणा अपनी बोलेरो गाड़ी से रात करीब 12 बजे अपने गांव रामपुर आ रहे थे। उसी समय पीछे से दो मोटरसाइकिल पर आए 5 बदमाशों ने बहराम का बास तिराहे पर उन पर पीछे से फायरिंग कर दी थी। गनीमत यह रही की जिला पार्षद प्रतिनिधि रामवतार मीणा बाल-बाल बच गए थे। फायरिंग में जिला पार्षद की गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया था।जिसको लेकर जिला पार्षद प्रतिनिधि ने 1 अप्रैल को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के बताए अनुसार नरेश यादव निवासी कल्याण पूरा कोठी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे देर शाम 7 बजे घटना स्थल रामपुर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर लेकर गए और आरोपी युवक को पैदल घुमाया गया। आरोपी से घटना स्थल की तस्दीक करवाई।गांव में आरोपी की तस्दीक की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को देखने के लिए रामपुर बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस दौरान डीएसपी ने युवाओं और ग्रामीणों से कहा कि युवा अपराध की दुनिया से दूर रहें। जिंदगी में कभी शार्टकट नहीं होता और जो लोग शार्टकट के चक्कर में पड़ कर जल्द पैसा कमाना चाहते हैं वो लोग अपराध की दुनिया में जाते हैं और वो जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंच जाते हैं। डीएसपी मिश्रा ने युवाओं से अपील की युवा अपराध के बजाए पढ़ लिख कर आगे बढ़े और  अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करें।

डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च की रात 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 5 लोगों ने जिला पार्षद प्रतिनिधि रामवतार मीणा की गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। जिसको लेकर आज एक आरोपी नरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी नरेश यादव तीन मामलों में वांछित अपराधी है। डीएसपी मिश्रा ने बताया कि बाकी चार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिल्ली के दो कमरों में रहता हूं, इसलिए प्रधानमंत्री से लड़ सकता हूं, पंजाब में अडानी के गोदामों को उखाड़ दो, मैं भी चलूंगा जेल : राज्यपाल मलिक
जयपुर। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को केन्द्र सरकार की नीतियां, पंजाब में अडानी के गोदाम, जम्मू-कश्मीर में बढ़ता आतंकवाद और अडानी-अंबानी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अडानी के गोदामों को उखाड़ दो यदि पुलिस जेल लेकर जाएगी तो मैं भी तुम्हारे साथ चलूंगा। पीएम मोदी को लेकर कहा कि ‘मैं दिल्ली में दो कमरों के मकान में रहता हूं, इसलिए प्रधानमंत्री से लड़ सकता हूं यदि मेरे पास भी करोड़ों रुपए की सम्पत्ति होती तो दूसरे ही दिन ईडी घर पहुंच जाती।’ मलिक रविवार को अन्तरराष्टÑीय जाट संसद को बिड़ला सभागार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि जब तक मैं जम्मू-कश्मीर का गवर्नर था, तब तक कोई भी आतंकी घटना नहीं होती थी। मेरे जाने के बाद अब हालात खराब हैं, कभी सीआरपीएफ और कभी पुलिस को मारा जा रहा है। तीन कृषि कानूनों पर कहा कि किसान आन्दोलन के दौरान जब 600 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई तो मैंने सोचा-लानत है, ऐसे गवर्नर के पद पर। मैं इस्तीफा लेकर प्रधानमंत्री से मिलने गया। मैंने पीएम से कहा निपटारा कीजिए, उन्होंने कहा-किसान चले जाएंगे। फिर मैंने कहा- ये तब जाएंगे, जब आप चले जाएंगे। उस समय तो पीएम मोदी नहीं माने, लेकिन बाद में देश की जनता से माफी मांगते हुए उन्होंने तीन कृषि कानून वापस लिए।

किसान आन्दोलन स्थगित हुआ
मलिक ने कहा कि किसान आन्दोलन समाप्त नहीं हुआ बल्कि स्थगित हुआ है।  मेरे रिटायर होने के बाद मैं भी इस आन्दोलन में शामिल होकर पूरे देश का दौरा करूंगा। आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए बड़ा आन्दोलन होगा।
अडानी-अंबानी दान नहीं करते
उद्योगपति अडानी और अंबानी पर कटाक्ष करते हुए मलिक ने कहा कि वे एक रुपया दान नहीं करते, इसलिए मैं उन्हें सडेÞ हुए आलू की बोरी बोलता हूं।

वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने पर दुल्हन को ससुराल से निकाला, कुकड़ी प्रथा से गुजरना पड़ा था युवती को
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा से हैरान-परेशना करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन को उसके ससुराल वालों ने इसलिए ससुराल से बाहर का रास्ता दिखा दिया, क्योंकि वो सुहागरात पर कौमार्य परीक्षण यानी वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई थी। दरअसल, राजस्थान के कुछ इलाकों में कुकड़ी प्रथा प्रचलन में है। इसके तहत ये पता चलता है कि लड़की वर्जिन है या नहीं। जब ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे तो लड़की ने बताया कि उसके साथ पड़ोसी ने बलात्कार किया था। घरवालों को बताने पर छोटे भाई की हत्या की धमकी दी थी।  लड़की ने डर की वजह से घरवालों को इस घटना की जानकारी नहीं दी। छह महीने बाद उसकी शादी हो गई। जिसके बाद कुकड़ी प्रथा से उसे गुजरना पड़ा, तब जाकर रेप मामले का खुलासा हुआ। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले में मां का ये है कहना

वहीं पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता की मां ने बताया कि 6 माह पहले उनकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। साथ ही उनके बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी थी, इससे डरकर वो चुप रही थी। फिर हमने बेटी की 11 मई को शादी करा ससुराल भेज दिया। लेकिन ससुराल में सुहागरात से पहले उसका कौमार्य परीक्षण के लिए कुकड़ी की रस्में की गई। जिसमें वो फेल हो गई। तब उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता युवती के खिलाफ सामाजिक पंचायत बुलाकर अर्थ दंड देने की तैयारी की गई। जिसकी सूचना मिलते ही राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए इस संबंध में भीलवाड़ा जिला पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

पीड़िता का ये है कहना
मामले में बात करे पीड़िता की, तो उनका कहना है कि उसकी माता-पिता शादी में गए थे। वो रात के समय शौच के लिए गई थी। तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। किसी को कुछ बताने पर उसके दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी थी। शादी के बाद जब वो कुकड़ी प्रथा में फेल हो गई तो उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। बता दें, कुकड़ी प्रथा में शादी की पहली रात को नवविवाहित जोड़े को कच्चे सूत की एक कुकड़ी दे दी जाती है। उसी से कौमार्य परीक्षण का पता चलता है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं इस मामले पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा कि यह सामाजिक कुप्रथा है। जिसे एनजीओ और सामाजिक संगठनों के माध्यम से पुलिस समाप्त करने का प्रयास करेगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की सामाजिक पंचायत को रोकने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। युवती द्वारा पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।

विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को कोर्ट ने भेजा जेल, लेकिन कोरोना पॉजिटिव आने के कारण नहीं जाएंगे जेल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित विधायकों के संपर्क में थे आए
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में अदालत ने सत्तारुढ़ कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को बिजली विभाग के दो अभियंताओं के साथ मारपीट के मामले में गुरूवार को जेल भेज दिया। लेकिन बता दे कि गिर्राज सिंह मलिंग जेल ना जाकर अस्पताल जाएंगे। दरअसल कारण यह है कि कोर्ट में पेश करने से पहले विधायक की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में उनको अस्पताल में अलग वार्ड में रखा जाएगा।  इससे एक दिन पहले विधायक मलिंगा जयपुर में मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों, विधायकों और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में आए थे।  सीआईडी सीबी द्वारा गुरुवार को विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को न्यायालय में पेश करने से पूर्व जिला अस्पताल में लाया गया जहां बोर्ड द्वारा मेडिकल कराया गया था। विधायक की ईसीजी जांच एक्सरे एवं कोरोना पॉजिटिव की जांच कराई गई थी।

मलिंगा बुधवार को सरेंडर करने से पहले सीएमआर (CMR) गए

विधायक मलिंगा बुधवार को सरेंडर करने से पहले सीएमआर (CMR) गए थे। सीएमआर में वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्रियों और विधायकों के संपर्क में आए थे। इसके बाद पुलिस कमिश्नर उन्हें और मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को लेकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। करीब 1 घंटे तक मलिंगा कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों के बीच में रहे इसके बाद बाहर आकर मलिंगा ने मीडियाकर्मियों के साथ संवाद किया था। फिर मलिंगा को पांच पुलिसकर्मी एक गाड़ी में बैठाकर धौलपुर ले गए थे। ऐसे में सभी लोगों का कोरोना होम आइसोलेशन रहना जरूरी है।

बात कोर्ट की कार्यवाही की

वहीं बात कोर्ट कार्यवाही की करें तो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति न्यायालय ने मलिंगा की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले सीआईडी सीबी ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि अब मलिंगा के वकील जमानत के लिए उच्च न्यायालय से गुहार लगायेंगे। वहीं गिर्राज सिंह मलिंगा कोरोना पॉजिटिव रहने तक अस्पताल के अलग वार्ड में आराम फरमाएंगे। मलिंगा ने इस मामले में बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद पुलिस धौलपुर लेकर आई। आत्मसमर्पण के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा हैं।

क्या था मामला

उल्लेखनीय है कि धौलपुर जिले में बिजली विभाग के बाड़ी स्थित कार्यालय में दो अभियंताओं के साथ मारपीट के मामले में मलिंगा और अन्य लोगों के खिलाफ गत 29 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मारपीट में गंभीर रुप से घायल सहायक अभियंता हर्षादिपति जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सहित अन्य कई नेताओं ने अस्पताल जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

जोधपुर के उपद्रव क्षेत्र में लगा कर्फ्यू, गहलोत ने दो मंत्रियों सहित अधिकारियों की टीम को हेलीकॉप्टर से तुरंत भेजा जोधपुर
जयपुर। जोधपुर के जालोरी गेट सर्किल पर बीती रात हुए उपद्रव की गंभीरत को देखते हुए जोधपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जोधपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।ये कर्फ्यू 4 मई की आधी रात तक लागू रहेगा। पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले में पुलिस स्टेशन प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर व सरदारपुरा और पूर्वी जिले के पुलिस स्टेशन उदयमंदिर, सदर बाजार, सदर कोतवाली, नागौरी गेट व खांडा फलसा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया।

दो मंत्रियों और अधिकारियों को हेलीकॉप्टर से गहलोत ने भेजा जोधपुर
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मामले की लगातार मोनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। गहलोत ने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम निरस्त कर मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की और जोधपुर के घटनाक्रम को लेकर जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने जोधपुर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी देखें जिस क्षेत्र में यह उपद्रव हुआ।  मुख्यमंत्री ने गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव और जोधपुर प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, एसीएस होम  अभय कुमार, एडीजी लॉ एन्ड आर्डर हवा सिंह घुमरिया को स्थिति के मद्धेनजर हेलीकॉप्टर से तत्काल जोधपुर जाने को निर्देश दिए हैं।

आमजन से शांति बनाए रखने की अपील
मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जोधपुर में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी साम्प्रदायिक सौहार्द्र को प्रभावित करने वाली घटना से समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था को क्षति पहुंचती है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे किसी धर्म, जाति या वर्ग का हो अपराध में उसकी संलिप्तता पाये जाने पर उसे बख्शा नहीं जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सभी समाज और धर्मों के लोग सभी त्योहारों को प्रेम और भाईचारे से मनाते आए हैं और विशेषकर जोधपुर अपनी अपनायत के लिए जाना जाता है। यह परंपरा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने जोधपुर में हुई घटना की उच्च स्तरीय समीक्षा की

साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह राज्यमंत्री  राजेन्द्र सिंह यादव, जोधपुर के प्रभारी मंत्री  सुभाष गर्ग, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह  अभय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था)  हवासिंह घुमरिया को हेलिकॉप्टर से तत्काल जोधपुर जाने के निर्देश दिए।  गहलोत ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर जोधपुर और हाल में हुई इस प्रकार की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस और प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जल्द ही प्रदेश के सभी थाना स्तर पर कम्यूनिटी लाइजन ग्रुप की बैठक आयोजित कर विभिन्न समुदायों के बीच शांति का माहौल कायम करने तथा कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।  बैठक में मुख्य सचिव  ऊषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह  अभय कुमार, डीजी इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा, एडीजी क्राइम  आरपी मेहरड़ा, एडीजी कानून-व्यवस्था  हवासिंह घुमरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यूजीसी ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए पाकिस्तान ना जाने की दी सलाह... जानें वजह
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए पाकिस्तान न जाने की सलाह दी है। इन दोनों संगठनों ने एक वक्तव्य जारी करके भारतीय नागरिकों और  प्रवासी भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षण के लिए पाकिस्तान न जाने की सलाह दी है।वक्तव्य में कहा गया है कि पाकिस्तान से किसी भी तरह का उच्च शिक्षण हासिल करने वाले छात्रों को वहां की डिग्री के आधार पर भारत में कोई रोजगार या अन्य उच्चतर अध्ययन संस्थानों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

संगठनों ने यह स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान से विस्थापित होकर यहां लौटे लोग और उनके बच्चे जिन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है वे पाकिस्तान में हासिल की गई शिक्षा के आधार पर भारत में रोजगार पाने के योग्य होंगे लेकिन इसके लिए उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय से सुरक्षा  संबंधित मंजूरी लेनी होगी।

कीव जाऊंगा या नहीं, पता नहीं : बाइडेन
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उन्हें फिलहाल नहीं पता कि वह यूक्रेन में चल रहे रूस के सैन्य अभियान के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने जल्द ही कीव जाएंगे या नहीं। जब बाइडेन से सवाल हुआ कि क्या वह कीव जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता।

बाइडेन प्रशासन कथित तौर पर एक उच्च-स्तरीय अमेरिकी अधिकारी को कीव भेजने के निर्णय पर विचार कर रहा है। यह अधिकारी स्वयं बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन या विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन हो सकते हैं।जब पिछले हफ्ते एक संवाददाता ने बाइडेन से पूछा कि क्या वह कीव जाने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया था।

इसी बीच सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि बाइडेन की कीव जाने की कोई योजना नहीं है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सीएनएन से कहा है कि वह चाहते हैं कि बाइडेन कीव का दौरा करें, और उन्हें उम्मीद थी कि वहा ऐसा करेंगे।

यूक्रेन-रूस युद्ध: यूक्रेन के 470 से अधिक ड्रोन नष्ट करने का रूस ने किया दावा
मास्को। रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से यूक्रेन के 470 से अधिक ड्रोन नष्ट करने का दावा किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने रविवार को कहा कि Þ सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर 136 विमान, 471 मानव रहित हवाई वाहन, 249 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम, 2,308 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 254 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, 998 फील्ड आर्टिलरी बंदूकें और मोर्टार तथा 2,171 विशेष सैन्य वाहनों को नष्ट किया गया है।

उन्होंने कहा कि रूसी रॉकेट बलों और तोपों ने चार यूक्रेनी कमांड पोस्ट, चार तोपखाने बैटरी, दो ईंधन डिपो और 100 से अधिक अन्य यूक्रेनी लक्ष्यों को भेदा है। उल्लेखनीय है कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान शुरू किया है।

यूक्रेन के लिए समर्थन हासिल करने हेतु विभिन्न देशों में जाएंगे अमेरिकी सांसद
वाशिंगटन। अमेरिकी सांसदों का एक समूह यूक्रेन के लिए मजबूत समर्थन हासिल करने हेतु जर्मनी, पोलैंड, भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा करेगा। अमेरिकी अखबाद 'द हिल' ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। अखबार ने रविवार को अमेरिकी सांसदों के संयुक्त बयान के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रतिनिधिमंडल पोलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, भारत, नेपाल और जर्मनी में कई प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात करेगा, ताकि बढ़ते वैश्विक तनाव की इस अवधि में आपसी संबंधों को मजबूत किया जा सके।

अमेरिकी सांसद मार्क केली ने रविवार शाम अखबार को एक ई-मेल भेजकर प्रतिनिधिमंडल की आगामी नौ दिवसीय यात्रा की घोषणा की। अमेरिकी सांसदों ने संयुक्त बयान में कहा कि इस मजबूत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पोलैंड में अमेरिकी सैन्य नेतृत्व और सैनिकों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि अमेरिका यूक्रेन और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हमारे सहयोगियों का समर्थन कैसे जारी रख सकता है।

अखबार के अनुसार जर्मनी, पोलैंड, भारत और संयुक्त अरब अमीरात रूस को अलग-थलग करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयासों में सहयोग करने में पर्याप्त रूप से सक्रिय नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि रूस 24 फरवरी से यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान चला रहा है।

महिला ने थाने जाने के लिए मांगी लिफ्ट, युवक ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
जयपुर। बजाज नगर इलाके में परिजनों से नाराज एक महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाने घर से निकली, रास्ते में उसने बाइक सवार एक युवक से लिफ्ट मांगी। युवक ने उसे थाने छोड़ने के बजाय होटल ले गया और दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी रूप सिंह राठौड़ निवासी राम नगर सोडाला को गिरफ्तार कर लिया, वह निजी कंपनी में मैनेजर है। थाना प्रभारी शीशराम मीणा ने बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे 46 वर्षीय अविवाहित महिला परिजनों से झगड़ा कर उनके खिलाफ थाने पर शिकायत दर्ज कराने की कहते हुए घर से निकली थी। टोंक फाटक पुलिया के नीचे उसे आरोपी ने थाने पर छोड़ने की कहकर बिठा लिया। रास्ते में उसने एक ढ़ाबे से दोनों का खाना पैक कराया और जवाहर सर्किल स्थित होटल पहुंच गया। यहां उसने होटल कर्मचारियों को पति-पत्नी बताकर कमरा बुक कराया। कमरे में खाना खाने में बाद महिला बेहोश हो गई, इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अजमेर जाने की कहते हुए होटल से निकल गया।

मुझे किसी ने बंधक बना लिया
थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि महिला घर नहीं पहुंची तो रात 12:30 बजे परिजन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने आए। परिजनों से उसके नंबर पर फोन किया तो वह बंद था। रात 2:30 बजे फिर से फोन किया तो महिला ने कहा कि मुझे किसी ने कमरे में बंधक बना रखा है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस महिला तक पहुंची, उसके बाद महिला से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। महिला से मिले आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे गुरुवार को बिरला मंदिर से पकड़ लिया। आरोपी ने कबूल किया कि दुष्कर्म के समय उसने महिला को अपना नाम मयंक बताया था। होटल से निकलने के बाद बिरला मंदिर के पास बाइक को पेट्रोल खत्म हो गया था। अगले दिन वह पेट्रोल लेकर कैब से बिरला मंदिर बाइक लेने पहुंचा था।

ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो : कपिलदेव
अलवर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को अलवर आए। यहां उन्होंने युवाओं से कहा कि ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो। मुकाम मिलना तय है। उन्होंने कहा कि पैसा आएगा-जाएगा। लेकिन इज्जत व नाम बरकरार रखना ज्यादा अहमियत रखता है। युवाओं व आमजन से कहा कि खूब फलो-फूलो, ऐश करो, मजे करो। यह जिंदगी है। दोबारा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों ने दुनिया में अपना नाम किया है। यह नाम तभी हो सकता है जब नियत अच्छी है। हर इंसान से कुछ न कुछ सीखा जा सकता है। बहुत अच्छे दोस्त भी होते हैं। इन सबसे अधिक जरूरी अपना नाम व इज्जत को बरकरार रखना। पैसा तो आएगा और जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे जैसा बनने की सोच भी मत रखो। ऐसा बनो जिससे लोग आपको याद करें। मेरा जैसा नहीं और आगे जाने की सोच रखें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। हमें तो पता नहीं था। इतनी इज्जत व सम्मान मिलेगा। वरना खेलते समय और अधिक मेहनत करते। बस खेलते-खेलते ही आगे बढ़ गए और देश में पूरा सम्मान मिलता है। इसलिए युवाओं को कहना चाहूंगा की जाओ मेहनत करो। आॅटोग्राफ लेने की कोशिश मत करो। मेहतन करेंगे तो उस रंग निखरेगा।

इंदिरा गांधी नहर में फैक्ट्रियों का गंदा पानी छोड़ने का मुद्दा उठा, पंजाब जाएगी सरकार की टीम
जयपुर। इंदिरा गांधी नहर में पंजाब की फैक्ट्रियों का गंदा पानी छोड़ने का मुद्दा सोमवार को सदन में गूंजा। निर्दलीय विधायक राजकुमार गौड़ के सवाल के जवाब में जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर में पंजाब से गंदा और जहरीला पानी छोड़ा जाना हम सबकी चिंता का विषय है। जल्द ही अफसरों की टीम के साथ पंजाब सरकार के साथ बैठक करेंगे और इस समस्या का निराकरण करवाएंगे।

विधानसभा में इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में पानी की चोरी, जर्जर नहरों और पानी का सही तरीके से बटवारा नहीं होने के मुद्दे पर विपक्षी विधायक सरकार को घेर रहे हैं। विधायक ने कहा कि राजस्थान की लंबे समय से यह मांग रही है कि समझौते के मुताबिक नहरों में उसे पूरा पानी दिया जाए. लेकिन कमजोर नहरी तंत्र और पंजाब की मनमर्जी से पानी नहीं मिल रहा है। समझौते के मुताबिक नहरों में उसे पूरा पानी दिया जाए, लेकिन कमजोर नहरी तंत्र और पंजाब की स्थानीय राजनीति के कारण कभी पूरा पानी नहीं मिल पाया। हमारे हिस्से का पूरा पानी नहीं मिलने की वजह से इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई का बहुत कम पानी मिलता है। गंगानगर और हनुमानगढ के फ्रंट वाले किसानों को तो पानी मिल जाता है लेकिन बीकानेर, जैसलमेर क्षेत्र तक पानी नहीं मिल पाता। जहरीला पानी पुरानी समस्या इंदिरा गांधी नहर में पंजाब से फैक्ट्रियों का जहरीला पानी छोड़ने की पुरानी समस्या रही है। जनवरी के महीने में भी नहर में कई बार जहरीला पानी आया। सुप्रीम कोर्ट तक में यह मामला जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ आज की बहस में कई विधायक पंजाब सरकार से इस मामले में दखल देकर जहरीला पानी नहीं छोड़ने पर पाबंद करने की मांग रखेंगे। अनट्रीटेड पानी छोड़ने से फसलों के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी खराब असर पड़ता है। अब इंदिरा गांधी नहर से राजस्थान के पश्चिमी जिलों में पेयजल सप्लाई भी होता है।