engaged - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वीएमओयू: भ्रष्टाचार की कुंडली खोलने में जुटी जांच टीम
कोटा। भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरएल गोदारा के खिलाफ कई संगीन आरोप हैं। जिसकी जांच के लिए राज्यपाल  के आदेश पर गठित दो सदस्यीय जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है और आरोपों से संबंधित एक-एक दस्तावेजों को खंगाल रही है। लेकिन, गोदारा द्वारा जांच में सहयोग न करना भ्रष्टाचार में संलिप्ता दर्शा रहा है। वे 6 दिनों से जांच समिति के सामने अपने बयान दर्ज करवाने के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं। उन्होंने इस संबंध में समिति से 15 दिन का समय मांगा है। गौरतलब है कि राजभवन ने 1 जुलाई 2022 को आदेश जारी कर गोदारा के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों की पड़ताल के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। जिसमें कोटा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नीलिमा सिंह व उत्तराखंड एससीईआरटी के पूर्व अपर निदेशक डॉ संतोष कुमार शील शामिल हैं। शील 10 जुलाई से कोटा में रहकर मामले की बारिकी से जांच कर रहे हैं।  हालांकि उन्होंने जांच से संबंधित जानकारी गोपनीय होने का हवाला देते हुए देने से मना कर दिया। कमेटी को सभी मामलों की जांच कर अपनी रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर कुलाधिपति को सौंपनी है।

प्रो. गोदारा जांच समिति के सामने नहीं हुए पेश
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच समिति ने मामले को लेकर प्रो. गोदारा को अपना पक्ष रखने के लिए कोटा विश्वविद्यालय में स्थित भवन में बुलाया था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। हालांकि, उन्होंने इस मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। वहीं,  30 लाख छात्रों का डेटा चोरी के मामले में घिरे एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण त्यागी भी कमेटी के सामने उपस्थित नहीं हुए। जबकि,  14 जुलाई को प्रो. गोदारा को दिए पत्र से साफ होता है कि वे उसी दिन  वीएमओयू में मौजूद थे।

कुलपति गोदारा पर ये हैं संगीन आरोप
सूत्रों के अनुसार राजभवन को भेजी गई शिकायतों में विद्यार्थियों का असाइनमेंट का मामलाए परीक्षाएं न कराने का प्रकरण, फर्म द्वारा मशीन से असाइनमेंट चेक कराना व शिक्षकों को दरकिनार करनाए डेटा बेचने का मामला, मोहम्मद अब्दुल कलाम फाउंडेशन के सीखो कमाओ योजना के 2 करोड़28 लाख रुपए खुर्द-बुर्द करने, प्रायोगिक परीक्षाएं समय से न करवाना, शिक्षकों की पत्रावली बाहरी लोगों से पढ़वाना और जबरन शिकायत बनाकर शिक्षकों को नोटिस देना, क्षेत्रीय निदेशकों के निर्देशन में हो रही पीएचडी को जबरिया रोकना व बिना शिकायत एक छात्रा की पीएचडी प्रक्रिया को बाधित करना जैसे कई गंभीर मामले शामिल हैं।

कुलाधिपति ने यूं कसा शिकंजा
कुलपति गोदारा द्वारा लगातार राज्यपाल के आदेशों की अवहेलना किए जाने पर कुलाधिपति ने गत 1जुलाई को आदेश जारी कर तीसरी जांच कमेटी बनाकर प्रो गोदारा पर शिकंजा कसा। कार्यकाल के अंतिम तीन महीनों में राजभवन की रोक के बावजूद गोदारा नीतिगत फैसले कर रहे थे और राजभवन से उन्हें तीन बार चेतावनी भी भेजी थी। जिसका उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसी के चलते राजभवन द्वारा गत एक जुलाई को पत्र संख्या एफ (3) आरबी\2021\3340 के माध्यम से गोदारा को लिखा था कि उनके विरूद्ध कई प्रकरणों में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इसके अलावा पीएचडी स्टूडेंट नेहा मिश्रा का प्रकरण भी शामिल है। इन मामलों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, जिसकी अध्यक्ष कोटा यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो नीलिमा सिंह व  उत्तराखंड एससीईआरटी के पूर्व अपर निदेशक डॉ. संतोष कुमार शील सदस्य होंगे।

एसीबी भी कर रही मामले की जांच
गौरतलब है कि प्रो. गोदारा के भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच के लिए राजभवन ने पहली कमेटी प्रो. गहलोत के नेतृत्व में गत वर्ष अक्टूबर में बनाई थी। जिसकी जांच में प्रो गोदारा को दोषी पाया गया था और उसके बाद सभी मामलों की छानबीन के लिए राजभवन ने मामला एसीबी को देने के लिए सरकार के पास भेज दिया था। दूसरी ओर राज्य सरकार ने भी प्रो. देवस्वरूप की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई थी लेकिन उनके मना करने के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव जैन को प्रो. देवस्वरूप की जगह कमान सौंपी गई लेकिन यह कमेटी अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दे पाई है और मामला दबा हुआ है। वहीं एसीबी ने भी मामले में परिवाद दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोपनीय जानकारी है, नहीं बता सकते
कुलपति गोदारा के खिलाफ आए विभिन्न प्रकरणों की जांच चल रही है, जो अभी पूरी नहीं हुई है। यह जांच गोपनीय है, जिसकी जानकारी हम किसी को भी नहीं दे सकते।
-डॉ. संतोष कुमार शील, जांच समिति सदस्य

वीएमओयू मामले की एसीबी जांच कर रही है। इस संबंध में जानकारी सोमवार तक दे पाएंगे।
- विजय स्वर्णकार, एएसपी कोटा एसीबी

कोटा विवि कुलपति ने नहीं उठाया फोन
इस संबंध में जानकारी लेने के लिए कोटा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निलिमा सिंह को दो से तीन बार फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्हें वाट्स ऐप पर मैसेज किया, जिसका भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान: हेल्थ डिपार्टमेंट ने मैन्युफेक्चरिंग फैक्ट्री में खीरमोहन में लगे कीड़े
गंगापुर सिटी। हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में गुरुवार को गंगापुरसिटी और वजीरपुर में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गर्ग मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट की वजीरपुर स्थित मैन्युफेक्चरिंग फैक्ट्री कृष्णा चिलिंग सेंटर पर खीरमोहन में कीड़े लगने, मधुमक्खी और झींगुर पड़े हुए होने पर करीब 1 लाख रुपए का 300 किलो खीरमोहन को मौके पर ही नष्ट करवाया। फैक्ट्री में मावा बहुत पुराना दिखाई देने पर करीब 75 हजार रुपए का 300 किलो मावा और करीब 82 हजार रुपए का 165 लीटर लूज घी सीज किया गया। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि गंगापुर सिटी और वजीरपुर में अलग-अलग ब्रांड के घी और अन्य सामग्रियों के सैंपल लिए गए।

विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी विरेन्द्र कुमार और उनकी टीम ने गंगापुर सिटी स्थित मैसर्स गर्ग मिल्क एंड फूड प्रॉडक्ट्स के यहां से 4 सैम्पल लिए। 1 सैम्पल लूज घी, 1 सैम्पल पनीर, 1 सैम्पल मावा और 1 सैम्पल खीरमोहन के लिए गए। साथ ही 165 लीटर लूज घी सीज किया गया जिसकी कीमत करीब 82 हजार 500 रुपए है। गंगापुर सिटी की गर्ग मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट की वजीरपुर स्थित मैन्युफेक्चरिंग फैक्ट्री कृष्णा चिलिंग सेंटर पर भी विभाग ने कार्रवाई की। फैक्ट्री में खीरमोहन में कीड़े लगे हुए थे, मधुमक्खी, झींगुर पड़े हुए होने पर करीब 1 लाख रुपए का 300 किलो खीरमोहन मौके पर ही नष्ट करवाया गया, साथ ही चाशनी को भी नष्ट करवाया गया।

फैक्ट्री में ही मौजूद मावा बहुत पुराना दिखाई देने के संदेह पर और मावे की क्वालिटी को देखते हुए करीब 75 हजार रुपए का 300 किलो मावा सीज किया गया। सैम्पल की रिपोर्ट आने के पश्चात फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के सीज किए गए घी और मावे पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने सभी लोगों से अपील की लूज या खुला हुआ घी काम में नहीं लें। यह किसी भी प्रकार से सेहत के लिए फाय्देमंद नहीं है। इस लूज घी में पाम आॅयल अथवा अन्य प्रकार के तेल होते हैं, जो हानिकारक हैं। दुकानदार वनस्पति तेल, पाम आॅयल को घी, पूजा-दीया बाती के लिए काम में आने वाला घी बता कर बेचते हैं।

बहुत ही कम कीमत में बाजार में मिलने वाला घी, घी ना होकर नकली, मिलावटी वनस्पति अथवा पाम आॅयल होते हैं। इसलिए जब भी घी खरीदें हमेशा उस पर लिखे हुए लेबल, सामग्री आदि के बारे में पढ़कर जांच परख कर ही खरीदें। कम कीमत में मिलने वाले घी को कई परिवार जन अपने घर की गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं के लिए खरीद कर प्रयोग में लाते हैं, ऐसा घी गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं के लिए लाभदायक ना होकर अत्यधिक घातक है। साथ ही ऐसे पदार्थ युवा पीढ़ी के लिए भी घातक हैं। ऐसे पदार्थों का सेवन युवाओं की नस्ल भी खतरे में पड़ रही है। ऐसे में सभी लोग शुद्व घी का प्रयोग करें।

शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों में लगे कार्मिकों की प्रतिनियुक्तियां निरस्त
जयपुर। शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों में तहत लगाए गए शिक्षकों तथा अन्य कार्मिकों की प्रतिनियुक्तियां निरस्त कर दी है। इसके माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) ने आदेश जारी किए है। आदेश में कहा गया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा) ने प्रतिनियुक्तियां समाप्त करने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर एक बार फिर आदेश जारी कर शिक्षकों तथा अन्य कार्मिकों को उनके मूल स्थान पर भेजने को कहा गया है।

इनको दी छूट
हालांकि इस आदेश से चुनाव कार्यों में लगे शिक्षकों व कार्मिकों को मुक्त रखा है। सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को भेजे आदेश में कहा है कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार कितने कार्मिक एवं शिक्षकों को कार्य मुक्त किया है या नहीं। इसकी 21 जून तक रिपोर्ट भेज दी जाए। इसमें जिले का नाम, शिक्षा विभाग के कार्यालयों के अलावा अन्य विभागों में प्रतिनियुक्त शिक्षक व कार्मिकों की संख्या, पूर्व आदेश के तहत कार्य मुक्त नहीं होने वालों की संख्या, कितने शिक्षकों व कार्मिकों का वेतन रोका गया, इसकी सूचना आदि भेजी जाए।

बरसात से खिले किसानों के चेहरे, बाजरे की बिजाई में जुटे
श्रीडूंगरगढ़। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में रविवार को इंद्र देव मेहरबान रहे। यहां करीब ढेढ़ घण्टे तक जमकर बरसात हुई। इस दौरान शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़के दरिया बन गई। लोगों ने सड़कों पर भरे पानी के स्थायी समाधान के लिए पालिका की सफाई नीति पर विरोध दर्ज किया। यहां गांधी पार्क, पोस्ट आॅफि स रोड पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया। अंचल में हुई 10 से 12 इंच बरसात से बुजुर्ग बच्चे सहित हर वर्ग में उत्साह का संचार हुआ। किसानों ने हल सम्भाल लिए और बाजरे के बीजान प्रारंभ कर दिया है। लोढेरा, उदरासर, लिखमादेसर, आडसर, बिग्गा, उपनी, श्रीडूंगरगढ़ की रोही में बारानी किसानों ने बाजरा बिजाई शुरू कर दी है। वहीं कृषि कुओं पर किसानों ने ग्वार व बाजरा की बिजाई शुरू कर दी है।

एक नवाचार से बदली कारागार की तस्वीर, रचनात्मक काम में जुटे हैं कैदी
चूरू। सुबह-सुबह कोई भजन-कीर्तन में डूबा है तो कोई प्राणायाम-योगाभ्यास में। कोई माला फेर रहा है, ध्यान लगा रहा है तो कोई पक्षियों को चुग्गा डाल रहा है। कुछ लोग पेड़-पौधों की देखभाल में व्यस्त हैं। दिन चढ़ने के साथ ही अब सबके हाथों में अपनी-अपनी रूचि की किताबें हैं। कोई महापुरुषों की जीवनी पढ रहा है तो कोई धार्मिक संतों के प्रवचन। बाकी भी अपने-अपने हिसाब से कहानियां, कविताएं, गजलें, भजन, गीत और चुटकुले न केवल पढ रहे हैं, अपितु दूसरों को भी सुनाकर उनका मनोरंजन कर रहे हैं। जिनकी पेंटिंग में रूचि है, उन्होंने परिसर की दीवारों पर ऐसे सुंदर भित्ति चित्र बनाए हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। यह खूबसूरत और मोहक दृश्य किसी आश्रम या हॉबी क्लास का नहीं, अपितु चूरू के जिला कारागार का है, जहां एक सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश तंवर की सोच के साथ शुरू हुए नवाचार ने सारी तस्वीर ही बदल दी है। अब यह जेल किसी सुधार गृह या आश्रम जैसी नजर आती है, जहां बंदी जन किसी न किसी रचनात्मक काम में जुटे रहते हैं।

जेल उपाधीक्षक कैलाश सिंह शेखावत बताते हैं कि चूरू के इस जिला कारागृह में लगभग दो सौ पचास बन्दी हैं। ये सभी विचाराधीन हैं। इनसे किसी भी प्रकार श्रम नहीं करवाया जा सकता। आज से करीब ढाई साल पहले 22 अक्टूबर 2019 को राजस्थान के जेल महानिदेशक की अनुमति से तत्कालीन जिला कलेक्टर संदेश नायकए पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और जिला एवं सत्र न्यायाधीश अयूब खान के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम के सचिव तथा सेवानिवृत्त व्याख्याता ओमप्रकाश तंवर ने जिला कारागार को एक हजार पुस्तकें और दो बड़ी आलमारी भेंट कर वाचनालय गतिविधि शुरू की। उसके बाद से इन बंदियों की दिनचर्या ही बदल गई है।

इस नवाचार, यहां की आवश्यकता और बंदीजनों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय विधायक राजेंद्र राठौड़ द्वारा विधायक कोष से दस लाख पचास हजार रूपये की राशि से पुस्तकालय कक्ष बनाने की घोषणा की गई है। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने निरक्षर बन्दियों को साक्षरता किट वितरित किए। इस कार्य में फोरम के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश फगेड़िया, चैनरूप दायमा, कुलदीप व्यास अन्य सदस्यों तथा भामाशाहों का विशेष योगदान रहा है।

अलवर के सरिस्का के जंगल में फैली आग, वायुसेना जुटी आग बुझाने में
अलवर। राजस्थान में अलवर के सरिस्का के जंगल में फैली आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना की मदद ली गई है।     वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर सरिस्का के जंगल में आग बुझाने का काम कर रहे हैं। बेकाबू आग को नियंत्रण में लाने के लिए वन विभाग व जिला प्रशासन ने एयरफोर्स से मदद मांगी। इसके बाद एयरफोर्स ने दो हेलीकॉप्टर अलवर भेजें। इस पर वायु सेना के दो हैलीकॉप्टर मंगलवार सुबह अलवर के केंद्रीय स्कूल स्थित हेलीपेड पर पहुंचें और यहां से अलवर की सिलीसेढ़ झील से पानी लेकर दोनों हेलिकॉप्टर लगातार आग प्रभावित जंगल क्षेत्र में पानी छिड़काव करने का काम कर रहे हैं।

सरिस्का के अकबरपुर रेंज के बालेटा व पृथ्वीपुरा नाके के आसपास क्षेत्र की सूखी घास एवं पौधों में अज्ञात कारणों से लगी आग सोमवार देर रात तक बेकाबू हो गई।   सरिस्का प्रशासन ने वायु सेना के हैलीकॉप्टर चालकों को जीपीएस उपलब्ध कराई है जिसकी सहायता से वो जंगल में आग बुझाने का काम चल रहा है। इसके अलावा वन विभाग के करीब ढाई सौ से ज्यादा कर्मचारी व 300 से ज्यादा ग्रामीण जंगल की आग बुझाने में लगे हुए हैं।

सरिस्का के क्षेत्र निदेशक आरएन मीणा ने बताया कि अकबरपुर रेंज के बालेटा- पृथ्वीपुरा नाका के आसपास क्षेत्रों में सूखी घास एवं पौधों में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में आग लगने से वन एवं वनस्पति, घास, छोटी झाडिय़ां, बांस, सालर, धोक के वृक्ष व अन्य प्रजातियों के साथ वन्यजीवों के आवास को भी क्षति पहुंची है। वहीं आग वाला जंगल बाघिन एसटी-17 एवं उसके पिछले दिनों जन्में दो शावकों का विचरण क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि बाघ व उसके शावकों को सुरक्षित रखा गया है। उस क्षेत्र में लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा भी लगातार योजना बनाकर वन कर्मी ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जंगल में आग लगने के कारण जंगल क्षेत्र में लगे मधुमक्खी के छत्ते टूट गए हैं। ऐसे में लगातार पूरे क्षेत्र में मधुमक्खियां घूम रही हैं। जिसके चलते जंगल क्षेत्र में आग बुझाने के कार्य में लगे वन कर्मी व ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मधुमक्खियां वन कर्मियों के ग्रामीणों पर हमला कर रही हैं।

एडीएम सिटी सुनीता पंकज ने बताया कि एयरफोर्स की तरफ से हेलीकॉप्टरों में फ्यूल के दिक्कत ना हो। उसके लिए अलग से फ्यूल फील करने के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजा है। जिससे आग बुझाने के काम में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो सके।सुनीता पंकज अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि सरिस्का वन क्षेत्र में तेजी से आग फैलने के कारण जयपुर आपदा प्रबंधन टीम को अवगत कराया गया की सरिस्का वन्य जीव क्षेत्र में आग तेजी से फैल रही है जिसको रोक पाना कठिन साबित हो रहा है आग पर हेलीकॉप्टर से ही काबू पाया जा सकता है।

होटल और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार से जुड़े व्यवसायी पर आयकर छापा
जयपुर। प्रदेश की आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नामी कारोबारी समूह के जयपुर सहित देश के अन्य शहरों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा करीब 25 ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मुम्बई  ओर हरिद्वार में भी कार्रवाई की गई है। आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरनानी समूह ओर सहयोगियों पर ये कार्रवाई की गई है। ये समूह होटल और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार से जुड़े हैं। जयपुर में सीतापुरा, आदर्शनगर, नेहरू बाज़ार सहित व्यवसायी के आवास और प्रतिष्ठानों पर विभाग की टीमें पहुचीं हैं। इस समूह का टोंक रोड पर रेडिसन ब्लू होटल भी हैं ,आदर्श नगर में है इलेक्ट्रिकल्स का गोदाम, वीटो पावर ब्रांड नाम से इस समूह के बाजार में उत्पाद भी आते हैं। सूत्रों के अनुसार इस समूह का ज्यादातर कारोबार दुबई से होता है। फिलहाल आयकर विभाग की टीमों ने सभी ठिकानों से अहम दस्तावेज जब्त कर लिए हैं, और उनकी छानबीन की जा रही है। इस कार्रवाई में बड़ी काली कमाई का खुलासा हो सकता है।

प्रदेश के तीन बड़े कारोबारी समूहों पर आयकर छापे
जयपुर। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के तीन नामी कारोबारी समूहो पर छापे की कार्रवाई की है। तीन समूहों में से दो समूहों का ज्वेलरी ओर प्रोपर्टी का कारोबार है वहीं एक अन्य समूह का बड़े पैमाने पर फाइनेंस का कारोबार है। आयकर विभाग ने जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में एक साथ कार्रवाई शुरू की है। प्रदेश भर में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर मंगलवार सुबह कार्रवाई शुरू की गई है। जयपुर में जौहरी बाजार, सी स्कीम, एमआई रोड सहित कई जगहों पर आयकर विभाग की टीमें कार्रवाई में जुटी हैं। आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल विभाग की टीमें सभी ठिकानों से दस्तावेज जुटा रही है और उनकी गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कारोबारी समूहों के ठिकानों से बड़ी काली कमाई के सबूत मिले हैं। फिलहाल जांच जारी है और उसके बाद ही सही मायने में कार्रवाई का खुलासा होगा।

कोयला संकट : मुख्य सचेतक डॉ.महेश जोशी के बोल : सरकार लोगों को राहत देने में जुटी
जयपुर। मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने कोयले की कमी के चलते बिजली संकट पर कहा कि हमारी सरकार समस्या के समाधान में जुटी है। देशभर में ये समस्या पैदा हुई है। सरकार लोगों की समस्याओं के निदान में जुटी है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में बिजली संकट कई दिनों से बना हुआ है कोयले की सप्लाई केंद्र सरकार के हाथों में है राजस्थान सहित कई राज्य कोयले की कमी पर केंद्र सरकार को अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद इस संकट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं अफसरों को भी कोयला खदानों के पास भेजा गया है ताकि अधिक से अधिक कोयला मिल सके और लोगों को राहत दी जा सके। केंद्र सरकार को भी इस में अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए। बाल विवाह अधिनियम पर बैकफुट में आई सरकार के सवाल पर कहा कि इसमें बहुत सारी बातें सामने आई हैं। इसलिए इस पर फिर से विचार किया जाएगा ताकि इसमें संशोधन कर इसे और सरल बनाया जा सके। राजनीतिक नियुक्तियों में भाजपा कार्यकर्ताओं को मौका मिलने के सवाल पर कहा कि कांग्रेसमें इस तरह का काम नहीं होता है कोरोना काल में नियुक्तियां करनी पड़ी लेकिन ऐसे केसों का भी जानकारी आने पर समाधान किया गया यदि कुछ व्यक्ति विशेष का के सामने आता है तो उसकी समीक्षा की जाती है।