Uttar Pradesh crime - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट: भारी लापरवाही आई सामने, पार्ट टाइम हाउस कीपर को सौंप रखी थी जिम्मेदारी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की सोफिया मार्केट स्थित शाखा के करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिले हैं। जांच में तीन अधिकारियों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही कम नकदी मिलने के मामले में पार्ट टाइम हाउस कीपर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों की जांच के साथ ही पुलिस भी अपनी जांच में जुटी है। कुछ दिनों पहले पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार को करेंसी चेस्ट में नोटों की गड्डियां लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनमें गले, कटे व अन्य नोट थे। यहां से साढ़े 11 करोड़ रुपए के नोटों को पांच अगस्त को आरबीआई जयपुर भेजा गया। वहां गिनती होने के बाद इनमें चार लाख 30 हजार 900 रुपए कम मिले।

गड्डियों से नोट निकालता दिखा विशाल

मामला सामने आने के बाद मेरठ से मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे को मामले की जांच के लिए सहारनपुर भेजा गया। जांच की तो पता चला कि विशाल कुमार ने गड्डियों से नोट निकाले हैं। वह नोट निकालता हुआ सीसीटीवी में दिख रहा है। नौ अगस्त से गड़बड़ी को लेकर आडिट शुरू किया गया और जांच की तो पता चला कि साढ़े 11 करोड़ रुपए की नकली करेंसी बैंक में रखी हुई है।

ऊपर-नीचे असली, बीच में नकली नोट

ऑडिट के दौरान जांच टीम ने जब नोटों की गड्डियों की जांच की तो सामने आया कि उसमें एक असली नोट ऊपर तो एक नोट नीचे लगाया गया था। शुरुआती जांच में साढ़े 11 करोड़ के जाली नोट ही पकड़े गए थे। ऑडिट टीम के अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने सोमवार रात नौ बजे थाने में शिकायत देकर बताया कि जांच में 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिले हैं।

और बढ़ सकती है रकम

करेंसी चेस्ट का ऑडिट अभी चल रहा है। फिलहाल संदिग्ध लेनदेन और संबंधित रिकार्ड की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नकली नोटों की संख्या कितनी है। मैनेजर निशा सिंह ने बताया कि बैंक अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। अभी और भी नकली नोट करेंसी चेस्ट में निकलकर सामने आ सकते हैं।

अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद पर एफआईआर दर्ज, सामने आई चौंकाने वाली वजह, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं। अबान अहमद पर वैवाहिक समारोह में वीडियो के बैकग्राउंड में धमकी भरा गाना बजाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड़ करने का आरोप है। बता दें कि, ‘सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी, हम दिल रखते हैं और असलहा भी, तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम...’। इस गाने को लेकर पुलिस ने अबान अहमद पर एफआईआर दर्ज की है।

साथ ही बता दें कि, अतीक अहमद के पांच बेटों में से उमर और अली पहले से ही जेल में बंद है, तीसरे नंबर का बेटा असद उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। बता दें कि, उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस ने अतिक अहमद के चौथे बेटे अहजम और अबान अहमद को राजरूपपुर स्थित बालगृह में करीब 221 दिनों के लिए रखा था।

जेल से छुटने के बाद दोनों बेटे हटवा में अपने किसी रिश्तेदार के पास चले गए थे, जिसके बाद 17 सितंबर को अबान अहमद को पहली बार देखा गया था। वो तीन कारों के काफिले के साथ नैनी जेल में बद अपने बड़े भाई अली से मुलाकात के लिए गया था। हालांकि, यहां उसकी मुलाकात अपने भाई से नहीं हो सकी क्योंकि, उसे झांसी जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के मामले में एसीपी धूमनगंज अजेंद्र यादव ने बताया है कि, फिलहाल हमने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।