political - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजनीतिक इस्तेमाल खूब किया पर न्याय के लिए प्रयास नहीं किया : गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिवंगत कनहैयालाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह बेहद दुख का विषय है कि 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें एवं उनके परिवार को न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा की भाजपा ने इस मामले की राजनीतिक इस्तेमाल खूब किया पर न्याय के लिए प्रयास नहीं किया, जबकि यह एक दम स्पष्ट मामला है, जिसमें पूरा क्राइम और उसका कबूलनामा तक वीडियो पर रिकॉर्ड है।

हमारी सरकार के दौरान की मामलों में बेहद कम समय में अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय दिया गया। इस मामले में भी केवल 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उसी रात NIA ने केस ले लिया और आज तक न्याय का इंतजार है। भाजपा ने 5 लाख-50 लाख का झूठा प्रचार कर जनता में भ्रम फैलाया और वोट लिए।

यह केन्द्र सरकार और NIA की असफलता है कि 3 साल होने को बाद भी 166 में से 6 गवाहों की गवाही हो सकी है। इस जघन्य मामले में भी कोई विशेष अदालत या फास्ट ट्रैक अदालत नहीं बनाई गई। वर्तमान में तो सीबीआई कोर्ट के अतिरिक्त प्रभार पर यह मामला चल रहा है। अब इस हत्याकांड पर फिल्म आ रही है। सब जानते हैं कि इस फिल्म का राजनीतिक लाभ किसे होगा परन्तु अभी तक इंसाफ नहीं होता दिख रहा है। मेरा मानना है कि यदि NIA ने यह केस राजस्थान पुलिस से नहीं लिया होता तो बहुत पहले ही इन दोषियों को सजा सुनाई जा चुकी होती।

इस्लामिक देशों को इजरायल के साथ बंद करना चाहिए राजनीतिक सहयोग : ईरान
तेहरान। ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अली बघेरी ने कहा कि इस्लामिक देशों को इजरायल के साथ राजनीतिक एवं आर्थिक सहयोग बंद कर देना चाहिए और आयात का बहिष्कार करना चाहिए।

बघेरी ने कहा कि हमारी राय में इस्लामी देशों द्वारा की जाने वाली सबसे प्रभावी पहल इजरायली शासन के साथ राजनीतिक और आर्थिक सहयोग बंद करना और इसके साथ सभी आयात और निर्यात का बहिष्कार करना होगा।

अहमद पटेल पर आरोप लगाना राजनीतिक द्वेष की भावना का है प्रतीक : गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री कशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात पुलिस की एसआइटी द्वारा तीस्ता सीतलवाड़ की ओर से अहमद पटेल पर आरोप लगाना निंदनीय एवं राजनीतिक द्वेष की भावना का प्रतीक है। पिछले गुजरात चुनाव से पूर्व भी भाजपा नेताओं द्वारा अहमद पटेल पर आरोप लगाए गए थे।
अहमद अपना पक्ष रखने के लिए हमारे बीच में नहीं है, तो राजनीतिक लाभ के लिए उन पर आरोप लगाए जा रहे है। यह बदले की राजनीति भाजपा-आरएसएस के चरित्र का प्रमाण है।

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर आरोप लगाकर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा दिखा रही है। एक पाकिस्तान के व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोपों पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के व्यक्तित्व पर सवाल उठाना भी भाजपा का चरित्र दिखाता है।

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 'राजनीतिक प्रस्ताव' पारित, 'वंशवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण खत्म करेगी भाजपा'
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश में सांप्रदायिकता और नकारात्मकता की राजनीति को समाप्त करके सुशासन एवं विकास की राजनीति स्थापित करने के लिए परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को समाप्त करने की आज आवश्यकता बताईं और कहा कि ऐसा करने पर देश की हर समस्या खत्म हो जाएगी।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रविवार को पारित 'राजनीतिक प्रस्ताव' में यह बात कही गईं। गृह मंत्री अमित शाह ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एवं असम के मुख्यमंत्री हेमंतविश्व शर्मा ने इसका अनुमोदन किया। प्रस्ताव में गुजरात दंगों को लेकर उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सराहना की गयी और कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 20 साल से लग रहे आरोपों को भगवान शंकर के विषपान के समान सहन किया और आज तक हर जांच में सोने की तरह चमकते हुए बेदाग निकल कर आये हैं।

असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आयोजन स्थल पर संवाददाताओं को राजनीतिक प्रस्ताव एवं गृह मंत्री श्री शाह के भाषण की जानकारी देते हुए कहा कि शाह ने गुजरात दंगों के ऊपर जो उच्चतम न्यायालय का फैसला आया है उसे ऐतिहासिक फैसला कहा है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक है,  मोदी पर जो भी आरोप लगाया गया, अदालत ने उसे पूरा झूठा करार दिया, इसे राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने संविधान का पालन करते हुए पूरे बीस साल तक बिना कुछ कहे चुपचाप आरोपों और एसआईटी की जांच का सामना किया।

शर्मा ने कहा कि गृह मंत्री ने विपक्ष के लिए कहा कि आज विपक्ष बिखरा हुआ है, कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस को 'मोदी फोबिया' हो गया है, कांग्रेस देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है। कांग्रेस पूरी तरह से हताशा और निराशा है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक का विरोध, अनुच्छेद 370 खत्म करने का विरोध, जीएसटी का विरोध, आयुष्मान भारत का विरोध, वैक्सीन और वैक्सीनेशन का विरोध, सीएए का विरोध, राम मंदिर का विरोध, ऐसे ही हर विषय में कांग्रेस केवल विरोध ही विरोध करते जा रही है।

उन्होंने कहा कि शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन काल में दो राष्ट्रपति के चुनाव का अवसर आया। भाजपा ने एक बार दलित को और दूसरी बार एक महिला आदिवासी को चुना जो जमीन से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। रक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया है। उन्होंने अग्निपथ योजना की भी सराहना की जो सेना को आधुनिक एवं अधिक दक्ष बनाएगी। देश में तीन हजार से अधिक रक्षा उपकरणों एवं साजोसामान के आयात पर रोक लगाने से मेक इन इंडिया को बल मिला है।

शर्मा ने कहा कि असम एवं पूर्वोत्तर में भाजपा का गढ़ बन गया है। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु में भी भाजपा चमत्कार होगा और वहां भी भाजपा आएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 30 से 40 वर्ष तक भाजपा देश में सत्ता में रहने वाली है और उसी के प्रयास से भारत विश्वगुरू बनेगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ वर्षों में भारत स्वास्थ्य ढांचे के क्षेत्र में विश्व के शीर्ष पांच देशों में से एक होगा। देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व नेता बन रहा है। पर्यावरण, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा आदि मुद्दों पर दुनिया मोदी की बात सुन रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तीन प्रमुख अंग हैं -सभी नाम-अनाम आजादी के सिपाहियों का सम्मान होना, सभी सरकारों को अपने कार्यों का लेखा जनता के सामने रखना तथा आजादी के अमृत काल में हम सबका सामूहिक संकल्प कि भारत फिर से विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो।
उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही हमारा मखौल उड़ाये लेकिन जनता का समर्थन हमें मिल रहा है। राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के बारे में भी बात की और उनकी संघर्ष यात्रा को देश के सामने प्रमुखता से लाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कई मर्तबा अपनी बात एवं सुझाव कार्यकारिणी के समक्ष रखे।

देश के विभिन्न भागों में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं खासकर उदयपुर में दर्जी कन्हैया कुमार की जिहादियों द्वारा हत्या किये जाने को लेकर पार्टी के रुख के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में  शर्मा ने कहा कि भाजपा मानती है कि देश में सांप्रदायिकता की राजनीति का खात्मा तुष्टीकरण समाप्त करके हो सकता है। कार्यकारिणी में तेलंगाना के बारे में एक सवाल पर  शर्मा ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के राज्यों में राजनीति पर चर्चा की और बहुत जल्दी तेलंगाना तमिलनाडु में कोई चमत्कार देखने को मिलेगा और भाजपा वहां सत्ता में आएगी।

पूर्वोत्तर के विवादों को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के पहले पूर्वोत्तर के सभी विभाजनकारी मुद्दों एवं विवादों का समाधान करेंगे। दो साल के पहले पूर्वोत्तर की सारी समस्याएं सुलझ जाएंगीं और भाजपा असम समेत पूर्वोत्तर में लंबे समय तक शासन में रहने वाली है।  राजनीतिक प्रस्ताव के मूल तत्व के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा कि भाजपा मानती है कि सांप्रदायिकता और नकारात्मकता की राजनीति देश में सभी समस्याओं की जड़ है। देश में सुशासन एवं विकास की राजनीति स्थापित करने के लिए परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को समाप्त करने की आवश्यकता और ऐसा करने पर देश की हर समस्या खत्म हो जाएगी।

महाराष्ट्र में सियासी घमासान: कल होगा फ्लोर टेस्ट, उद्धव ठाकरे सरकार ने बताया इसे 'गैर-कानूनी'
मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच कल फ्लोर टेस्ट होगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार से बुधवार सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। राजभवन की ओर से लिखी गई चिट्ठी के मुताबिक, बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और शाम 5 बजे तक इसे खत्म किया जाएगा। इस पूरे कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके मद्देनजर विधानसभा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हालांकि, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि राज्यपाल की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उन्होंने राज्यपाल के इस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रूख करने की भी बात कही है। उनका कहना है कि चूंकि 16 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है, ऐसे में विशेष सत्र बुलाए जाने का आदेश गैर-कानूनी है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, कल महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए तैयार हैं। इधर,  शिवसेना नेता एकनाथ ङ्क्षशदे भी बागी विधायकों के साथ कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई आने के लिए तैयार है।

वहीं महाराष्ट्र विधानसभा में 'फ्लोर टेस्ट' कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज शाम 5:00 बजे सुनवाई को सहमत हो गई है।

महाराष्ट्र के ताजा ‘सियासी संकट’ में शिंदे वाली ‘सेना’ को राहत, उद्धव को झटका
मुम्बई। महाराष्ट्र के ताजा ‘सियासी संकट’ से संबंधित विवाद पर  उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को शिवसेना के बागी विधायकों को 12 जुलाई तक अंतरिम राहत दी तथा विधानसभा उपाध्यक्ष, केंद्र सरकार एवं अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने शिवसेना के ‘बागी’ खेमे का नेतृत्वकर्ता एकनाथ शिंदे और एक अन्य बागी विधायकों की ओर से भरत गोगावाले की याचिकाओं पर महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष, केंद्र सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा।

पीठ ने याचिकाकर्ताओं-शिवसेना के बागी विधायकों को विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष जवाब दाखिल करने के लिए अंतरिम राहत दी है। उन्हें 12 जुलाई शाम पांच बजे तक अपना जवाब दाखिल करने की अनुमति दी। विधानसभा उपाध्यक्ष ने आज (27 जून) की शाम साढ़े पांच बजे तक अपना जवाब दाखिल करने का समय दिया था।शीर्ष अदालत ने विधानसभा उपाध्यक्ष की ओर से  विधायकों को अयोग्य ठहराने संबंधी नोटिस का जवाब दायर करने की समय सीमा बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी। पीठ ने कहा कि वह इस मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को करेगी। शीर्ष अदालत ने फिलहाल इस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया कि जब तक अयोग्यता से संबंधित मुद्दे पर फैसला नहीं हो जाता तब तक महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण नहीं कराया जा सकता।

उद्धव ने बागी मंत्रियों के विभाग छीने

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे समेत बागी सभी 9 मंत्रियों के विभाग छीन लिए। इन विभागों का काम दूसरे मंत्रियों को सौंप दिया गया है। शिंदे का विभाग सुभाष देसाई को सौंपा गया है।

बागी विधायक 12 जुलाई तक गुवाहाटी में ही रहेंगे
उधर, गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे शिंदे गुट के विधायकों ने सोमवार को बैठक की। बताया जा रहा है कि अब ये विधायक 12 जुलाई तक गुवाहाटी में ही रहेंगे। होटल की बुकिंग 12 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है।

भाजपा ने सभी विधायकों को मुम्बई बुलाया
महाराष्ट भाजपा ने अपने सभी विधायकों को 29 जून तक मुंबई पहुंचने को कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर भाजपा कोर ग्रुप की सोमवार शाम को हुई मीटिंग के बाद विधायकों के लिए यह फरमान जारी किया गया।

बागी विधायकों के खिलाफ जनहित याचिका
महाराष्ट्र के विभिन्न भागों से आठ लोगों के समूह ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 38 अन्य बागी विधायकों के खिलाफ मुबंई उच्च न्यायालय में अपने जिम्मेदारियों की अनदेखी करने पर और उन्हें काम पर लौटने का निर्देश देने के लिए उनके खिलाफ एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है।

दो साल से विधानसभा स्पीकर ही नहीं
महाराष्ट्र में 2019 में उद्धव ठाकरे की अगुवाई में जब महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी तो नाना पटोले को विधानसभा स्पीकर बनाया गया था। बाद में पटोले ने महाराष्टÑ कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर का पद छोड़ दिया था। पटोले के 2020 में पद छोड़ने के बाद महाराष्ट विधानसभा स्पीकर का चयन नहीं किया गया है। ऐसे में डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ही काम देख रहे हैं।

ईडी ने राउत को बुलाया
शिवसेना के सांसद संजय राउत को ईडी ने पूछताछ के लिए मंगलवार को अपराह्न 11 बजे एजेंसी के कार्यालय में बुलाया गया है। राउत ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा,‘अच्छा है! महाराष्ट्र में बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं। हम बालासाहेब के शिवसैनिक हैं और एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मुझे रोकने की एक साजिश है। यदि मेरा सिर धड़ से अलग भी कर दिया जाए तो भी मैं गुवाहाटी का रास्ता (बागी विधायकों का) नहीं पकडुंगा। मुझे गिरफ्तार कर लें! जय हिंद।'

फादर्स डे : राजनीतिक दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर अपलोड की पिता की फोटो, बताया संघर्ष की प्रेरणा
जयपुर। फादर्स डे पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ पुरानी फोटो शेयर करते हुए अनुभव लिखे। राजनीतिक जगत के कई दिग्गजों ने भी अपने पिता के साथ फोटो शेयर की। भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी ऐसे फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए।

कांग्रेस के इन नेताओं के फोटो रहे चर्चित

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश पायलट के साथ पुराना फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पिता-पुत्र का बंधन एक बहुत ही खास है। मैं वास्तव में एक पिता के लिए धन्य था, जो मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी थे। उनकी याद हर रोज आती है।

विधायक दिव्या मदेरणा ने पिता महिपाल मदेरणा के साथ बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज फादर्स डे है, लेकिन मेरे और मेरी बहन रूबल के लिए हर दिन फादर्स डे है। हमारी दुनिया हमारे पिता में है और हमेशा रहेगी। मेरी बहन हर दिन मेरे पिता के लिए पत्र लिखती है। दिव्या ने पत्र का एक अंश भी शेयर किया।

खेल मंत्री अशोक चांदना ने अपने पिता देवा गुर्जर के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि सत्य के लिए लड़ना, उसके लिए जीवन में हमेशा संघर्ष करना और निर्भयता के साथ हमेशा सेवा करना, पिता द्वारा दिया गया संकल्प ही मेरे जीवन की प्रेरणा है। इस दौरान चांदना ने अपने पिता के अनुभव को भी बताया।

शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान ने अपने पिता चौधरी तैय्यब हुसैन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आपके ही नाम से जानी जाती हूं वालिद, भला इससे बड़ी शोहरत मेरे लिए क्या होगी। अल्लाह मेरे वालिद मरहूम चौधरी तैय्यब हुसैन को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम आता फरमाए। इस तरह से उन्होंने अपने अनुभवों को शेयर किया।

वसुन्धरा राजे

पूर्व सीएम एवं भाजपा की राष्टÑीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने इस मौके पर अपने पिता जीवाजीराव सिन्धिया और खुद के बचपन को याद किया। उन्होंने ट्वीटर पर खुद की पांच-छह साल की उम्र में पिता के साथ की फोटो अपलोड कर फादर्स डे पर अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। सभी को फादर्स डे की बधाई भी दी है।

गजेन्द्र सिंह शेखावत

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने पिता और परिजनों की खुद के साथ फोटो ट्वीटर पर शेयर की है। पिता की अहमियत बताते हुए लिखा है कि पिता जिम्मेदारियों के सर्वोच्च प्रतीक की संज्ञा है। वे समयानुसार व्यवहार कर परिस्थितियों की परख कराते हैं। संतान की सफलता में वस्तुत: पिता का प्रयास छिपा होता है। आज उनके समक्ष अंतर्मन की कृतज्ञता समर्पित करने का विशेष दिवस है। यह लिखते हुए सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी है।

कैलाश चौधरी

केन्द्रीय राज्यमंत्री और बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने अपने ट्वीटर पर पिता का आशीर्वाद लेते हुए फोटो अपलोड की है। साथ ही लिखा है कि मेरे जीवन के अमूल्य व्यक्ति मेरे पिताजी ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी दी हुई शिक्षा हर कठिन घड़ी में मेरा मार्ग प्रशस्त करती है। आज पितृ दिवस पर मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं।

मेरे पिता स्वर्गीय श्री जीवराज सोनी (अगरोया) संत प्रवृति के इंसान थे। भगवान के अनन्य भक्त थे। वे मेरे लिए गुरु और भगवान दोनों ही थे। उनकी प्रेरणा से हर सफलता अर्जित की। 1982 में ब्रेन ट्यूमर होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए। मैं उस समय फर्स्ट ईयर में था। 13 दिन तक उन्होंने जीवन का शाश्वत सत्य बताया। मैं आज भी खुद को उनके बिना अकेला महसूस करता हूं। उन्होंने साफ-सुथरा जीवन जीना सिखाया। -भगवान लाल सोनी, महानिदेशक

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थानुंमेरे पिता श्री अमरनाथ सिंह गरीब घर से थे। उन्होंने बाबू की नौकरी से शुरुआत की और कलक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने बड़ी कठिनाइयों का सहज और धैर्य से सामना किया। सही रास्ते पर चलना हमने उनसे विरासत में सीखा है। सत्य के साथ खड़े रहना और सही बात बेबाकी से बोलना उनसे ही सीखा है। ये दोनों ही सीख आज मेरी भी ताकत है। आज अपने पैसों से अपना पेट पाल रहा हूं, मेरी हर ख्वाहिश मेरे पापा ने पूरी की है।
-विकास कुमार, महानिरीक्षक पुलिस राजस्थान

राजनीतिक प्रतिशोध की ऐसी कार्यवाहियों से पाकिस्तान जैसे हालात बन जाएंगे: डोटासरा
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के जोधपुर आवास पर सीबीआई की छापेमारी पर सियासत गरमा गई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा दे केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहां है कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर केंद्र सरकार अपना राजनीतिक प्रतिशोध पूरा करने के लिए देश में पाकिस्तान जैसे हालात बनाना चाहती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली में लगे हुए थे इसलिए यह कार्यवाही जानबूझकर कराई गई है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए डोटासरा ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पूर्व सभी वर्गों से बड़े-बड़े वादे किए थे। अच्छे दिनों का वादा किया था। अब किसानों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। अग्निपथ योजना को लाकर तो सारी हदें पार कर गए। सेना के साथ बहुत बड़ा धोखा है। केंद्र सरकार में 62.29 लाख पद रिक्त पड़े हैं। आज पूरे देश में आग लगी हुई है। जिन युवाओं और किसानों के वोट से प्रधानमंत्री बने। अब उन्हें बख्शा नहीं जा रहा। संसद के अंदर अग्निपथ योजना की इसकी चर्चा क्यों नहीं की गई टारगेट कर ईडी के नोटिस दिलवाए जा रहे हैं।केंद्र सरकार का यही काम रह गया है। देश में युवा आक्रोशित है।

युवाओं से हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील है। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में थे। यहाँ उनके भाई अग्रसेन गहलोत के घर सीबीआई भेजकर डराने का काम कर रहे हैं। ये डरा-धमकाकर अपने राजनीतिक विरोधियों को खत्म करना चाहते हैं। आने वाले 2-4 साल में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं बचेगी। अंजाम कुछ भी हो। यह सीने पर गोली कहा सकते हैं, पीठ पर गोली नहीं खाएंगे। हम महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले हैं। गोडसे की विचारधारा को नहीं। अग्निपथ योजना को केंद्र सरकार वापस ले।

सेना में आरएसएस के लोगों को भरने की आशंका
डोटासरा ने कहा कि सेना क्या एक्सपेरिमेंट के लिए है क्या? इसमें भी आरएसएस को लोगों को भरने की आशंका है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले केंद्र में आईएएस की पे स्केल देकर आरएसएस के लोग लगा दिए।सीबीआई के पास 15-20 लोगों की लिस्ट बनी हुई है। बस वो आने ही वाले हैं, हम तो इंतज़ार कर रहे है।वो आदेश मिलने का इंतजार कर हैं।

मंत्रियों ने भी साधा निशाना
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अग्निपथ सेना को कमजोर करने की साजिश है। सेना हमारा गौरव और स्वाभिमान है। सीएम गहलोत के भाई पर सीबीआई छापेमारी पर कहा कि राजस्थान सरकार से बिना परमिशन सीबीआई रेड नहीं कर सकती। इस बारे में मुख्यमंत्री और अधिकारियों से बात करेंगे। राहुल गांधी को जेल भेज कर उनकी आवाज बंद नहीं कर सकते। लाठी-गोली के दम पर यदि आवाज बंद करोगे तो विद्रोह होगा। इनका विरोध करते ही सीबीआई आ जाती है। राजस्थान इनके आंख की किरकिरी बना हुआ है। कयोंकि राज्यसभा चुनाव में तीनों सीटें जीत गए। जनता से किए 80 प्रतिशत वादे पूरे हो गए।

मंत्री डॉ महेश जोशी ने कहा कि आनन-फानन में सेना के स्ट्रक्चर से छेड़छाड़ करना गंभीर मामला है। देश का युवा उद्वेलित है। प्रधानमंत्री ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। ऐसा ही चलता रहा तो देश में अराजकता हो जाएगी। अग्निपथ स्कीम को वापस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री के भाई को सीबीआई के छापे से डराने की साजिश हो रही है।यह बंद होना चाहिए। कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।

राजनैतिक द्वेष से की गई शिकायत का पार्षदों ने किया विरोध
टोंक।  नगर पालिका निवाई के पार्षद डा. राजकुमार करनाणी के नेतृत्व में 29 पार्षदों ने नगर पालिका निवाई द्वारा 69ए व कृषि भूमि पर बनाएं गए पट्टों व वार्डो में कराएं गए निर्माण कार्यो की जांच की राजनैैतिक द्वेषता पूर्वक की शिकायत के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए की शिकायत को निरस्त कर पालिका को पूर्व की भांति कार्य करने के निर्देश प्रदान करने की मांग की है।

पार्षद डा. राजकुमार करनाणी के नेतृत्व में भाजपा शहर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, पार्षद मा.मदनलाल वर्र्मा, परसराम कुमावत, कमलेश किराड़, विजय शर्मा, रानी तम्बोली, गिर्र्राज, दयाराम चौधरी, मंगलराम मीणा, शंकरलाल सैनी, दुर्गाशंकर सैन, कविता सैनी, रामबिलास बलाई, बाबूलाल सैनी, कमला देवी, ओमप्रकाश, शंकरलाल शर्मा, अल्लारखा, नितिन जैन आदि ने दिए ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रशासन शहरो के संग अभियान 2 अक्टूबर 2021 से चलाया जा रहा हैै, जिसके दौरान अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा जनता के हित में लोगोंं के घर-घर जाकर पट्टे के लिए आवेदन करवाकर पालिका द्वारा अन्तर्गत 69ए एवं कृषि भूमि व अन्य योजनाओं के लगभग 2200 पट्टे जारी कर लोगों को आवास के पट्टे देकर राहत प्रदान की है।

पालिका द्वारा जारी पट्टे राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों व पारदर्शी एवं नियमों के अन्तर्गत जारी किए गए है। प्रतिपक्ष नेता डोली देवी चौधरी द्वारा राजनैतिक द्वेषता एवं अपने निजी स्वार्थ की मंशा के शिकायत प्रस्तुत कर पालिका द्वारा जारी पट्टों के संबंध में नियम विरुद्ध जारी होना बताया है तथा वार्डो में कराएं गए विकास कार्यो की जांच के लिए लिखा गया है, जो नगर पालिका एवं राज्य सरकार की छवि खराब करने की मंशा को दर्शाता हैै। इस कृत्य से अभियान के दौरान निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में निराशा है। अभियान के दौरान होने वाले कार्यो में व्यवधान व बाधा उत्पन्न हो रही है। पालिका में कार्यरत अधिकारी,

कर्मचारियों द्वारा अभियान के दौरान रात-दिन मेहनत कर निर्धारित लक्ष्य अनुरुप पट्टे जारी कर अजमेर जोन की सी-श्रेणी की नगर पालिका में प्रथम स्थान पर हैै। पालिका द्वारा अभियान के दौरान जारी पट्टे व निर्र्माण कार्य पारदर्शी व नियमों के अन्तर्गत किए गए है। उन्होंने बताया कि राजनैतिक द्वेषता एवं निजी स्वार्थपूर्ण शिकायत पर संपूर्ण पट्टों की जांव व वार्डो में कराएं गए निर्माण कार्यो की जांच करवाना गलत हैै। जिससे अभियान के दौरान होने वाले कार्यो का लोगों को लाभ नही मिल पाएगा। इससे पालिका के सभी जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त हैै।। उन्होंने मांग की हैै कि द्वेषतापूर्ण व निजी स्वार्थपूर्ण शिकायत को निरस्त कर पालिका को पूर्व की भांति कार्य करने के निर्देश प्रदान किए जाएं।

विधायकों को लेकर उदयपुर से विदा हुए सियासी जादूगर
ब्यूरो /नवज्योति, उदयपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर शहर के समीप कोडियात में स्थित होटल ताज अरावली में करीब एक सप्ताह तक की गई बाड़ेबंदी से कांग्रेस विधायकों को साथ लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार अपराह्न करीब ढाई बजे विदा हो गए। सभी विधायकों डबोक एयरपोर्ट से विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

सभी कांग्रेस विधायक, बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक और निर्दलीय विधायकों को गुरुवार सुबह ही लंच के बाद जयपुर चलने का इशारा कर दिया गया था। इसके चलते सभी विधायक कूच की तैयारी कर होटल से बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। कुछ तो ब्रेकफॉस्ट से पहले ही चलने को आतुर थे। दोपहर में लंच के बाद सभी विधायकों को मतदान प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। करीब ढाई बजे सभी विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने होटल ताज अरावली को छोड़ा। विधायकों को सड़क मार्ग से डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने होटल के पास ही बनाए गए विशेष हेलीपेड से हेलिकॉप्टर में डबोक के लिए उड़ान भरी। उनके साथ राज्यसभा उम्मीद रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक भी थे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मंत्री विश्वेंद्र सिंह, आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ और मंत्री अशोक चांदना सहित कुछ विधायक नौ सीटर एयरक्राफ्ट से रवाना हुए जबकि पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा सहित शेष विधायकों को इंडिगो के विमान में बिठाया गया। सभी विधायकों ने शाम करीब चार बजे लेकसिटी से विदाई ली। सभी विधायकों को जयपुर एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली रोड स्थित होटल लीला पैलेस ले गए जहां से शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान के लिए विधानसभा पहुंचेंगे।

पर्यवेक्षक देव ने विधायकों से की चर्चा
जयपुर से रात को उदयपुर की होटल ताज अरावली पहुंचे पर्यवेक्षक टीएस सिंह देव ने गुरुवार को सभी विधायकों से राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया को लेकर बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उम्मीदवारों के साथ भी आवश्यक चर्चा की।

सियासी जादूगर व विधायकों को आंचल ने दिखाए जादू के करतब
उदयपुर। शहर के करीब कोडियात स्थित होटल ताज अरावली में लेकसिटी की लाडली जादूगर आंचल ने सियासी जादूगर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में प्रदेशभर के विधायकों को उसके जादुई करतबों से अचंभित कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले शो में जादूगर आंचल सभी मंत्रियों एवं विधायकों को उनके तिलिस्म से बांधे रखने में कामयाब रही।

लेकसिटी के होटल में ठहरे मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं विधायकों के मनोरंजन के लिए हो रहे कार्यक्रम में जादूगर आंचल ने जादू कला के अतिरिक्त मेंटलिज्म का प्रदर्शन किया। इसमें मंत्रियों एवं विधायकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जादू श्रेणी के उच्चतम प्रभाव मेंटलिज्म को रूबरू अनुभव किया। सभी ने जादुई मनोरंजन का आनंद लेते हुए तालियों की गडगड़ाहटों ने आंचल का भरपूर उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान आंचल विधायकों के पास मोबाइल लेकर गई और उनसे मोबाइल में अल्फाबेट टाइप करने को कहा जो एक-एक कर विधायकों ने अल्फाबेट मोबाइल में टाइप किए और वे सामने लगे पर्दे पर डिस्प्ले होते दिखे जिसे देख कर सभी विधायक अचंभित हो उठे। इस पर गहलोत के पास बैठे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा बोल पड़े कि उन्होंने तो टाइप मोबाइल पर किया फिर पर्दे पर कैसे पहुंचा, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा।

इसी तरह मंत्री ममता भूपेश कागज पर उनकी मां का नाम लिखकर ले गई तो जादूगर आंचल ने कागज को खोले बिना उनकी मां का नाम बताकर सभी को चौंका दिया। शो के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मंच पर पहुंचे और आंचल की प्रस्तुति के साथ भागीदार बनें। कुल मिलाकर करीब डेढ़ घंटे के शो का विधायकों ने भरपूर आनंद लिया और उन्होंने मोबाइल के जरिए शो लाइव कर परिवार के सदस्यों को भी उनके अनुभव साझा किए।
मुख्यमंत्री गहलोत से रूबरू होते हुए जादूगर आंचल ने समस्त मंत्रियों के समक्ष कोरोना काल के बाद जादूगरों के शो पुन: शुरू करने को लेकर उत्पन्न परेशानियों का जिक्र करते हुए सहयोग की अपील की। इस पर गहलोत ने आश्वस्त किया कि उनकी तरफ से प्रस्ताव मिलने पर वे स्वीकृत करवा देंगे।

भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर सेक रही राजनीतिक रोटियां: डोटासरा
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर राजस्थान में धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है। कांग्रेस उनको ऐसे मंसूबो में कभी कामयाब नहीं होने देगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में धार्मिक उन्माद की कमी परंपरा नहीं रही। भाजपा नेता उन्माद के जरिए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं कांग्रेस पार्टी भाजपा नेताओं के इन मजदूरों को जनता के सामने बेनकाब कर देगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने लंदन में भाजपा के बारे में सही बोला। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है जो भी देश में हो रहा है वह सबके सामने है। ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग करके दादागिरी से सरकार चलाई जा रही है। राज्यसभा चुनावों को लेकर डोटासरा ने कहा कि उन चुनावों में हमें भाजपा के षड्यंत्रों का पता है। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट होकर मतदान करेंगे इसी वजह से कांग्रेस 4 में से 3 सीटें आसानी से जीत लेगी। पार्टी में कोई विधायक नाराज नहीं है। विधायक गणेश घोघरा से मेरी बात हो चुकी है। उन्होंने अपनी बात पार्टी के सामने रख दी है। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में हुए फैसलों पर डोटासरा ने कहा कि शिविर के फैसलों को अमलीजामा पहनाने के लिए राजस्थान में 1 और 2 जून को राज्य स्तरीय वर्कशॉप होगी जिसमें मंत्री विधायकों सहित करीब 650 पार्टी के नेता शामिल होंगे। इस वर्कशॉप में पार्टी के 10 बड़े मुद्दों पर सभी नेताओं के बीच चर्चा होगी। राजस्थान में करीब 2700 मंडल भी बनाए जाएंगे हर मंडल पर 15 से 20 बूथ शामिल होंगे।