vice president - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रधानमंत्री मोदी पर कठोर टिप्पणी को लेकर उपराष्ट्रपति ने कसा खड़गे पर तंज, बोले-मतभेद केवल दृष्टिकोण तक सीमित, व्यक्तिगत रूप से दोनों के बीच अच्छे संबंध
बीदर। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में एक राजनीतिक रूप से कड़ा, लेकिन सौहार्दपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनके बीच मतभेद केवल दृष्टिकोण तक सीमित हैं, जबकि व्यक्तिगत रूप से दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। राधाकृष्णन ने बीदर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद उनके और खरगे के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "हमारे खरगे जी के साथ मेरा थोड़ा मतभेद है, सिर्फ दृष्टिकोण का मतभेद। कभी-कभी मुझे लगता है कि खरगे जी काले और सफेद के बीच अंतर नहीं कर पाते, और कभी-कभी एक आतंकवादी और आतंकवादियों के लिए आतंक बनने वाले के बीच। इसके अलावा मुझे कोई समस्या नहीं है; वे मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं।" गौरतलब है कि हाल ही में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई थी।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया सिंग, डांस एंड लीड पुस्तक का विमोचन
नई दिल्ली। भारत के माननीय उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में श्रील प्रभुपाद के नेतृत्व सिद्धांतों पर आधारित पुस्तक सिंग, डांस एंड लीड का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक इतिहासकार प्रो. (डॉ.) हिंडोल सेनगुप्ता हैं और इसका प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा किया गया है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत एक सभ्यतागत नेता रहा है, जिसकी परंपराओं में मूल्यों, सेवा और आत्म-अनुशासन पर आधारित नेतृत्व की गहरी समझ निहित है।

उन्होंने कहा कि श्रील ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद का जीवन इसी परंपरा का सशक्त उदाहरण है, जो उद्देश्य, विनम्रता और नैतिक स्पष्टता पर आधारित नेतृत्व को दर्शाता है। इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इस्कॉन बेंगलुरु के अध्यक्ष एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के संस्थापक-अध्यक्ष मधु पंडित दास तथा इस्कॉन बेंगलुरु के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अक्षय पात्र के सह-संस्थापक चंचलपति दास ने की। समारोह में देशभर से अनेक प्रतिष्ठित नेता, विचारक और प्रभावशाली व्यक्तित्व शामिल हुए।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि सिंग, डांस एंड लीड नेतृत्व को सत्ता नहीं, बल्कि मूल्य, सेवा, अनुशासन और आनंद पर आधारित जीवन-पद्धति के रूप में प्रस्तुत करती है। उन्होंने श्रील प्रभुपाद के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व यह सिद्ध करता है कि मूल्य और प्रयास से किसी भी आयु में परिवर्तन संभव है। उपराष्ट्रपति ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक प्रेरणा से प्रेरित व्यापक जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

पुस्तक युवाओं और भावी नेतृत्वकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी

संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुस्तक को नेतृत्व की नई परिभाषा देने वाली बताया और कहा कि श्रील प्रभुपाद का जीवन यह दर्शाता है कि नेतृत्व आंतरिक आह्वान और नैतिक स्पष्टता से उत्पन्न होता है। मधु पंडित दास ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं और भावी नेतृत्वकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। वहीं, लेखक प्रो. हिंडोल सेनगुप्ता ने इस सम्मान के लिए उपराष्ट्रपति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक नेतृत्व विचारों को जोड़ने का प्रयास है।

उल्लेखनीय है कि प्रो. सेनगुप्ता की श्रील प्रभुपाद पर लिखी पूर्व पुस्तक सिंग, डांस एंड प्रेह्ण बेस्टसेलर रही है। सिंग, डांस एंड लीड को इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति, बायोकॉन की चेयरपर्सन डॉ. किरण मजूमदार-शॉ सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों की सराहना प्राप्त हुई है। यह पुस्तक सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए प्रेरणादायी मानी जा रही है।

इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक : उपराष्ट्रपति चुनाव पर मंथन, बिहार मतदाता सूची पर भी हंगामा
नयी दिल्ली। इंडिया गठबंधन के नेताओं की लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सोमवार को संसद भवन परिसर में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में बैठक हुई, जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

इस बीच विपक्षी दलों के सदस्यों ने पिछले सप्ताह की तरह सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया और बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर बैनर लेकर नारे लगाए और प्रदर्शन किया।

इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर विपक्षी दलों की इस बैठक में चर्चा हुई, लेकिन इस बारे में व्यापक विचार विमर्श अभी किया जाना है और उसके बाद सबकी सहमति से इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार तय किया जाएगा।

कांग्रेस के मणिक्कम टैगोर ने कहा कि इंडिया गठबंधन उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार उतरेगा और इसके लिए गठबंधन के नेताओं की बैठक होगी। उनका कहना था की सत्ता पक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन की पृष्ठभूमि आरएसएस की है और इसे बर्दाश्त नहीं जा सकता।

उस्मान खान को लेकर कांग्रेस ने की कार्रवाई : जिला उपाध्यक्ष पद से किया निष्कासित, हिट एंड रन केस में हो चुके है गिरफ्तार
जयपुर। हिट एंड रन केस में गिरफ्तार हुए जयपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उस्मान खान को जिला कांग्रेस कमेटी ने पद से निष्कासित कर दिया है। जयपुर जिला संगठन महामंत्री सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया कि मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि जयपुर शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष उस्मान खान ने कल रात नाहरगढ़ रोड जयपुर पर लापरवाही से गाड़ी चलाई, जिससे दो लोगों की मृत्यु और कई लोग घायल हो गए।

इस पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्रवाई की गई है। जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाडी के निर्देशानुसार उस्मान खान को तत्काल प्रभाव से जिला कार्यकारिणी से निष्कासित कर दिया गया है।

सहनशीलता सामाजिक समरसता का आवश्यक अंग: उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज विज्ञान भवन में महाराजा अग्रसेन तकनीकी शिक्षा सोसाइटी (MATES) के रजत जयंती समापन समारोह में सहनशीलता को 'सामाजिक समरसता' का आवश्यक अंग बताया। उन्होंने कहा कि सहनशीलता हमारे समाज में सामंजस्य और समावेशिता की नींव है।

उन्होंने कर्तव्यों की प्राथमिकता पर बल देते हुए कहा कि हर अधिकार हमारे कर्तव्यों से सीमित होता है, और नागरिकों को अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को दूसरों के दृष्टिकोण को समझने और उसे स्वीकार करने की सलाह दी, जिससे वे सामुदायिक सौहार्द्र बढ़ाने में सहायक बनें।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और नई इंटर्नशिप योजना पर उपराष्ट्रपति ने इसे 'गेम चेंजर' बताते हुए कहा कि यह युवाओं में उद्यमिता कौशल विकसित करेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और स्वदेशी को अपनाते हुए अनावश्यक आयात को कम करें।

कार्यक्रम में डॉ. महेश वर्मा, डॉ. नंद किशोर गर्ग, श्री विनीत कुमार लोहीया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

AIBOC ने नियुक्ति किए नए पदाधिकारी, विनय भल्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रामावतार सिंह जाखड़ उपाध्यक्ष चुने गए
जयपुर।ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (AIBOC) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफ़िसर्स एसोसिएशन जयपुर सर्कल के महासचिव विनय भल्ला को फिर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एसोसिएशन के अध्यक्ष रामावतार सिंह जाखड़ को उपाध्यक्ष चुना है। इसके साथ ही, रूपम रॉय को महासचिव और बालचंद्रन पी एम को पुनः अध्यक्ष चुना गया।

जयपुर में भव्य स्वागत
एसबीआई ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिकारियों ने जयपुर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, विनय भल्ला (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और रामावतार सिंह जाखड़ (उपाध्यक्ष) का स्थानीय प्रधान कार्यालय और एलसीपीसी जयपुर में साफ़ा और माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर  द्वारका प्रसाद वर्मा,  महेश शर्मा,  राजवीर चौधरी, सरोज मिश्रा, अर्जुन मीणा, प्रवीण पाण्डिया, एम.एल. खटीक, रूपेन्द्र सिंह, प्रभु लाल जाट, पवन खण्डेलवाल, ओमपाल चौहान, अनूप चौहान, मंजू सहारण, शेफाली यादव, शताब्दी अवस्थी सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

AIBOC की बैठक और रिपोर्ट
AIBOC, जो देश भर में 3 लाख से भी अधिक बैंक अधिकारियों की सबसे बड़ी यूनियन है, ने गुवाहाटी में आयोजित 13वीं त्रैवार्षिक आम परिषद की बैठक में अपने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। यह बैठक 7 जुलाई से 9 जुलाई 2024 तक चली, जिसमें लगभग सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 1,100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान, AIBOC और सेंटर फॉर फाइनेंशियल अकाउंटेबिलिटी (CFA) द्वारा संयुक्त रूप से ‘मेरी ब्याज दर कहां है?’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट में भारत में बैंकिंग परिदृश्य और व्यापक स्तर पर हो रहे बदलावों का महत्वपूर्ण अवलोकन दिया गया है।

उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में जा रहे कमांडो के सिर से गोली पार
जोधपुर। जैसलमेर में पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ईआरटी के कमांडो के सिर में गोली लगकर आरपार हो गई। जानकारी अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के दो दिवसीय जैसलमेर दौरे को ईआरटी के 10 जवानों की टीम एक वाहन से जोधपुर से जैसलमेर जा रही थी। जैसलमेर से करीब 10 किलोमीटर पहले जवान इसरोल गांव चितलवाना सांचौर निवासी दिनेश कुमारके सिर से गोली आरपार हो गई।
घायल कमांडो को गंभीर हालत में जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद एसपी सुधीर कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। जवान को जोधपुर पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। दोपहर करीब 3 बजकर 36 मिनट पर एंबुलेंस कमांडो को लेकर जवाहिर हॉस्पिटल से रवाना हुई। शाम 6 बजकर 33 मिनट पर कमांडो को लेकर एंबुलेंस् एमडीएम अस्पताल पहुंच गई।

अचानक चली गोली
कमांडो के एक साथी ने बताया,जैसलमेर जाते समय रास्ते में दिनेश ने बताया, उसके सिर में दर्द हो रहा है इसलिए पीछे की सीट पर सोने जा रहा है। इसके लिए एक साथी पीछे की सीट से उठकर आगे बैठ गया। दिनेश पीछे की सीट पर जाकर सो गया। जैसलमेर से 10 किलोमीटर पहले करीब दो बजे अचानक गोली चली और दिनेश के सिर के आरपार हो गई।

Vice President Jagdeep Dhankhar दो दिन की यात्रा पर जाएंगे जैसलमेर
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिन की यात्रा पर राजस्थान के जैसलमेर जाएंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय में यह जानकारी देते हुए बताया कि धनखड़ 13 जून और 14 जून को जैसलमेर की यात्रा पर रहेंगे।

धनखड़ पहले तनोट माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके उपरान्त बीओपी बावलियांवाला का दौरा करेंगे और सीमा सुरक्षा बल के जवानों से बातचीत करेंगे।

उपराष्ट्रपति 14 जून को 154 बटालियन, बीएसएफ जैसलमेर में एक समारोह में भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति कल जयपुर आएंगे
नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ कल दिनांक 23 अक्टूबर, 2023 को एकदिवसीय यात्रा पर जयपुर आएंगे।

इस दौरान श्री धनखड़ राजस्थान के गौरव, पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय श्री भैरोंसिंह जी शेखावत के जन्मशताब्दी दिवस पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे और विद्याधर नगर स्थित 'श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति स्थल' पर पुष्पांजलि अर्पित भी करेंगे।

अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति जी का जयपुर राज भवन जाने का भी कार्यक्रम है।

2047 तक भारत होगा विकसित राष्ट्र, युवाओं और हर देशवासी का विकसित राष्ट्र में रहेगा योगदान -उपराष्ट्रपति
कोटा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र होगा और विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं और देश के हर नागरिक का योगदान रहेगा । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यह बात मंगलवार को कोटा प्रवास के दौरान दशहरा मैदान में आयोजित सेवानिवृत्ति गौरव सम्मान समारोह में कही। पेंशनर समाज कोटा की ओर से आयोजित सेवानिवृत्त गौरव सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह 11:30 बजे वायु सेना के विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचे । यहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने उनका स्वागत किया । इसके बाद वह सीधे दशहरा मैदान स्थित विजय श्री रंगमंच  पहुंचे।  यहां समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि पहले जहां सबसे कमजोर पांच देशों में भारत का नाम था वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण भारत पांच महाशक्ति देश में शामिल हो गया है।  उन्होंने कहा  भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है पहले  भारत दुनिया के देशों की तरफ देखता था लेकिन 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से नेतृत्व किया है उसके बाद अब पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद लगाए हुए है । उन्होंने केंद्र की कई योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर यह कहना आवश्यक है कि कोटा में देश भर के युवा आ रहे हैं और शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं । कोटा शिक्षा नगरी है और यहां से टैलेंट तैयार किया जा रहा है । उन्होंने शिक्षकों की व्यक्ति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका बताई।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि श्रीहरिकोटा से सैटेलाइट लॉन्च होते हैं और कोटा से टैलेंट लॉन्च होता है । देश भर के युवा कोटा में आकर आईआईटी और मेडिकल की कोचिंग कर रहे हैं। इसरो ने चंद्रयान 3 को लांच किया और सूरज की तरफ भी हमने कदम बढ़ाए हैं उसमें कई वैज्ञानिक ऐसे होंगे जिन्होंने कोटा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की होगी इसलिए कोटा टैलेंट के मामले में देश में अपना विशेष स्थान रखता है । उन्होंने कहा कि युवाओं और टैलेंट को तैयार करने में शिक्षकों की विशेष भूमिका रहनी चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा अध्यक्ष व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को संसद में अपना गुरु बताते हुए कहा कि यह दोनों राजस्थान से हैं और दोनों ही शिक्षक की भूमिका में लोकसभा और राज्यसभा का संचालन कर रहे हैं । जब संसद में  सत्ता और विपक्ष में संवाद के दौरान किसी तरह का कोई विवाद या टेंशन होती है तो यह दोनों बखूबी उसको समझौते के आधार पर निस्तारण करते हैं ।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी अपनी नौकरी से रिटायर्ड हुए हैं लेकिन वह टायर्ड नहीं हुए हैं । उनमें जिस तरह की ऊर्जा वर्तमान में है वह हमेशा बनी रहनी चाहिए । उन्होंने कहा कि शिक्षकों , अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवा काल के दौरान जब सुविधाओं का अभाव था चाहे सड़क निर्माण का मामला हो या बिजली  या फिर स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का उस समय कठिन परिस्थितियों में अपना योगदान दिया ।

करीब सवा घंटे चले कार्यक्रम के दौरान मंच से चार सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया गया। उन्हें सभी अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह ,माला और तिलक लगाकर स्वागत ,अभिनंदन  कर सम्मानित किया । कार्यक्रम के दौरान पेंशनर समाज की ओर से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। मंच पर कोटा बूंदी के विधायक मौजूद रहे । समारोह में बड़ी संख्या में कोटा और बूंदी से पेंशनर्स ,रिटायर्ड शिक्षक ,अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति ने स्कूली बच्चों से भी संवाद किया । वह शाम को वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगें।

इजरायली संसदीय प्रतिनिधिमंडल मिला धनखड़ से
नयी दिल्ली। इजरायल के एक संसदीय  प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

राज्यसभा सचिवालय ने यहां बताया कि इजरायल के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने इजरायली संसद नैसेट के अध्यक्ष अमीर ओहाना के नेतृत्व में  धनखड़ से संसद भवन में मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के संसदीय संबंधों समेत आपसी द्विपक्षीय हितों पर विचार विमर्श किया।

दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करने पर सहमति जताई।

अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति को 6 वर्ष की कैद
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना की एक अदालत ने उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किरचनर को भ्रष्टाचार के आरोप में 6 वर्ष की जेल की सजा सुनायी और इसके साथ ही सार्वजनिक पद धारण करने पर आजीवन प्रतिबंध भी लगा दिया। फर्नाडीज ने जिन्होंने वर्ष 2007 और 2015 के बीच दो-कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था, और इस दौरान, उन्हें अनियमित सार्वजनिक कार्यों के ठेकों पर धोखाधड़ी प्रशासन का दोषी ठहराया।

उपराष्ट्रपति को तत्काल कारावास का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह सजा के खिलाफ अपील कर सकती हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया। यह पहली बार है, कि अर्जेंटीना के किसी उपराष्ट्रपति को पद पर रहते हुए किसी अपराध का दोषी ठहराया गया है। उपराष्ट्रपति ने कल ट्वीट किया था कि अब वह वर्ष 2023 के आम चुनावों में किसी भी राजनीतिक कार्यालय के लिए उम्मीदवार नहीं होंगी।