Hockey Tournament - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप-2025 : भारत 3-1 से जीता, वेल्स को दी मात
सैंटियागो (चिली)। भारतीय टीम ने महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप-2025 के नौ से 16वें क्लासिफिकेशन मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया। भारतीय टीम के लिए हिना बानो (14वें मिनट), सुनेलिता टोप्पो (24वें) और इशिका (31वें मिनट) ने गोल किए, जबकि वेल्स के लिए एकमात्र गोल एलोइस मोट ने 52वें मिनट में किया। भारत ने खेल की शुरुआत आक्रामक तरीके से की, पहले 30 सैकंड में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल करके विपक्षी टीम पर दबाव बनाया।

भारत ने नियमित अंतराल पर मौके बनाए, लेकिन शुरुआती गोल जल्दी नहीं कर पाया। वेल्स को पेनल्टी स्ट्रोक से बढ़त बनाने का अवसर मिला था, लेकिन निधि ने शानदार बचाव करते हुए उनके प्रयास को विफल कर दिया। पहले क्वार्टर के आखिर में साक्षी राणा के शानदार खेल के बाद हिना बानो के टैप-इन से भारत आखिरकार डेडलॉक तोड़ने में कामयाब रहा।

सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट : भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से किया पराजित, पहला क्वार्टर 1-0 की बढ़त के साथ हुआ खत्म
इपोह, (मलेशिया)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड 3-2 से हराया। भारत के लिए अमित रोहिदास ने (चौथे), संजय ने (32वें), और सेल्वम कार्थी ने (54वें) मिनट में गोल दागे। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से जॉर्ज बेकर ने (42वें और 48वें) मिनट में गोल किए।

सुल्तान अजलान शाह कप स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले कुछ शुरुआती मिनटों में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर बढ़त बनाई। भारत ने एक अच्छे मूव से अपना पहला मौका बनाया, जिससे उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला और अमित रोहिदास ने (चौथे) मिनट में गोलकर स्कोरिंग शुरू की। पहला क्वार्टर 1-0 की बढ़त के साथ खत्म हुआ।