bhilwara - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अनोखी चोरी: व्यापारी को लूटने के बाद बदमाशों ने मंदिर में चढ़ाएं पचास हजार रुपये
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने  एक गुटखा व्यापारी से लूटी गई राशि में से पचास हजार रुपये मंदिर पर चढ़ाये और फिर  जमकर मौजमस्ती की।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि हिरासत में लिये गये मुख्य आरोपी मोहित ङ्क्षसह और इसके साथी काना उर्फ कन्हैयालाल, विक्रम उर्फ विक्की, राजू और किशन से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। बदमाशों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश शास्त्रीनगर से फरार होकर गंगरार थाना क्षेत्र के एक होटल में पहुंचे। पूरी रात वहीं रुके और व्यापारी से लूटी गई रकम का बंटवारा किया। अगली सुबह सभी बदमाश जौगणियां माता मंदिर पहुंचे और उन्होंने मिलकर पचास हजार रुपये की धनराशि मंदिर में दान की।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इनकी तलाश की और चार लाख की लूट में से अब तक करीब एक लाख पचानवे हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं, जबकि शेष रकम आरोपी अपने शौक और मौज मस्ती में उड़ा देने की बात स्वीकार कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि, 12 जनवरी को रात करीब पौने 11 बजे गोल प्याऊ चौराहे के व्यापारी नारायण दास अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शास्त्रीनगर स्थित घर के सामने पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे चार से पांच युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट करके स्कूटी की डिक्की में रखे करीब चार लाख रुपये निकाल लिये और उनकी स्कूटी भी छीनकर फरार हो गए।

भीलवाड़ा में सनसनीखेज हत्याकांड : सोशल मीडिया विवाद में दोस्त ने काटा कमलेश सुथार का गला
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मृतक आजाद नगर का कमलेश सुथार (30) और एक वित्त कंपनी का कर्मचारी था। उसी का दोस्त रणवीर कमलेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर धमकी भरी टिप्पणियां कर रहा था।

शनिवार को कमलेश अपने साथियों के साथ रणवीर के घर उलाहना देने गया और रणवीर की बात मां से करने लगा। उसी दौरान पीछे से रणवीर आया और उसने धारदार हथियार से कमलेश के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

यात्री के बैग में पकड़े 1.20 करोड़ रुपए के जेवरात, रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने भीलवाड़ा के युवक को दबोचा
अजमेर। रेलवे पुलिस बल ने बीती रात अजमेर रेलवे स्टेशन पर करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए कीमत का एक किलो 344 ग्राम अवैध सोना पकड़ा है। सोमवार रात करीब 8:55 बजे मदारगेट प्रवेशद्वार पर स्थापित बैगेज स्कैनर मशीन ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल उर्मिला ओला एवं होमगार्ड राजकमल को एक व्यक्ति की ओर से बैगेज स्कैनर मशीन में रखे गए बैग में रंगों के आधार पर भारी मात्रा में आभूषण होने का संदेह हुआ।  मामले की सूचना ड्यूटी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राकेश को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। जिस पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम रितिक लोढ़ा पुत्र राजीव लोढ़ा निवासी बी 406 रमेश अपार्टमेंट नरसिंह सेन, मलाड (वेस्ट) मुंबई बताया तथा हाल बापूनगर भीलवाड़ा राजस्थान होना बताया। पहले तो रितिक ने पूछताछ में बैग के अंदर सोने के जेवरात बताकर उलझाने का प्रयास किया। बाद में  रितिक ने बैग खोलकर दिखाया। जिसमें एक प्लास्टिक का बड़ा डिब्बा निकाला, जिसमें प्लास्टिक की थैलियों के अंदर सोने के विभिन्न प्रकार के आभूषण पैक थे। रोके गए व्यक्ति से वैधानिक दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो वह घबरा गया। आरपीएफ का कहना है कि इस व्यक्ति की ओर से आभूषणों के संबंध में प्रस्तुत कागजों / दस्तावेजों में अनियमितता पाई गई है।

ये गहने निकले बैग में
बैग में प्लास्टिक की थैली के पांच पैकेटों में सोने से बने आभूषण अंगूठियां, पेंडल, नेकलेस, ब्रेसलेट एवं कानों की बालियां थीं। जीआरपी ने सभी सामान का वजन किया तो कुल वजन 1.344 किग्रा निकला। पकड़े गए सोने के जेवरातों की कीमत 1 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपए आंकी गई है।

20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भीलवाड़ा। 14 दिसंबर को राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार युवक नितिन स्पीनर्स में मजदूरी करता था और कंपनी की कॉलोनी के क्वार्टर में रह रहा था। खुदकुशी के कारण अभी सामने नहीं आये हैं।

उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के गांव पांडेपुर का रहने वाला 20 वर्षीय इंदल यादव यहां नितिन स्पीनर्स में मजदूरी कर कंपनी की ही कॉलोनी में स्थित क्वार्टर में रहता था।

भीलवाड़ा में असामाजिक तत्वों ने गाय की पूंछ काट कर मंदिर के बाहर डाली
भीलवाड़ा। कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले अज्ञात असामाजिक तत्वों ने औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर बीती रात एक गाय की पूंछ काटकर भवानीनगर पुलिस चौकी के सामने स्थित हनुमान मंदिर के द्वार पर डाल दी।

सुबह जब महिलाएं मंदिर पहुंची तो वहां गाय की कटी पूंछ देखकर सहम गई। वहीं  सूचना के बाद बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग मंदिर के वहां जमा हो गए। वहीं गाय भी वहां से कुछ दूरी पर बैठी मिली तथा खून बिखराथा। इस बीच हिन्दू संगठनों के लोगों ने दोषियों की  तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते देखते भीड़ उग्र होने लगी जिसे पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया। लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। वहीं पथराव से डिप्टी के वाहन का कांच टूट गया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 8 घंटे तक चला। इसके चलते शहर में तनावपूर्ण माहौल रहा।

सांसद दामोदर अग्रवाल, कलक्टर नमित मेहता, एसपी राजन दुष्यंत ने हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों से बात की और दोषियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। तब जाकर माहौल शांत हुआ। वहीं महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन ने घटना को लेकर विरोध जताते कहा कि पुलिस को बार-बार मोहलत दी गई फिर भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर बेमियादी भीलवाड़ा बंद की भी चेतावनी दी।

पुलिस कर रही समाज कंटकों की तलाश
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि घटना को लेकर कोतवाली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उनकी तलाश के लिए भी टीमें गठित कर दी गई है। टीमें घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

Rajasthan में जल्दी ही बढ़ेगी बजरी की आपूर्ति, सौ हेक्टर से ज्यादा के पांच ब्लॉक की नीलामी जल्द
जयपुर। राजस्थान में मांग के अनुरूप बजरी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए राजस्थान का खान विभाग जल्दी ही भीलवाड़ा में 100 हेक्टेयर से ज्यादा की पांच बजरी के बड़े ब्लॉक्स की नीलामी करेगा। इन ब्लॉक के नीलामी की प्रक्रिया विभाग की ओर से जल्द शुरू की जाएगी । इससे पहले विभागीय स्तर पर सारी कार्य योजना तैयार की जा रही है। जानकारी के अनुसार इन पांच ब्लॉक की नीलामी पूर्व में विभाग के द्वारा कर दी गई थी। लेकिन जिन कंपनियों को इनकी नीलामी की गई थी वह कोर्ट में चली गई थी। इसके चलते बजरी का खनन इन ब्लॉक में शुरू ही नहीं हो पाया था। लेकिन अब जोधपुर हाई कोर्ट के द्वारा कंपनियों की याचिका खारिज करने के बाद इन ब्लॉक की नीलामी की राह खुल गई है।

महिला के शव को सड़क पर रखकर दिया धरना, 100-150 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
भीलवाडा। जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद हर्जाने के लिए शव सड़क पर रख धरना देने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 100-150 प्रदर्शनकारियों पर राजस्थान मृत शरीर का सम्मान अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि रविवार को लव गार्डन के पास एक मिनी बस से 60-65 साल की महिला की टक्कर लग जाने पर मौत हो गई थी। मौके पर जमा हुई भीड़ ने रोड जाम कर दिया। सुबह 11 बजे सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां जमा भीड़ को देखते हुए सिटी कंट्रोल को सूचना देकर और जाब्ता मंगवाया गया।

जिले के मालीखेड़ा महिला आश्रम निवासी नंदू बाई (57) की दुर्घटना में मौत हो जाने पर शव को सड़क पर रखकर भीड़ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 50 लाख रुपये और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी थी। पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के लिए प्रदर्शनकारियों से काफी समझाइश की। इसके बावजूद शव को सड़क पर रखकर उसका अपमान कर धरना प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी व रोड़ जाम करके आमजन के आवागमन में बाधा पहुंचाई।

सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक मृत शव का अपमान करते हुए प्रदर्शन जारी रखा गया। रोड़ पर शव रखकर जाम लगाने, आमजन को बाधा डालने और मृत शरीर का सम्मान अधिनियम का उल्लंघन करने पर करीब 100-150 प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध धारा 283, 143 भा.द.स. व धारा 80,20 राजस्थान मृत शरीर का सम्मान अधिनियम 2023 में मामला पंजीबद्ध किया।

विश्व की सबसे बड़ी 185 किलो वजनी रोटी तैयार कर भीलवाड़ा में बना कीर्तिमान
भीलवाड़ा। औद्योगिक नगरी स्थित हरिशेवा धाम परिसर में रविवार को विश्व की सबसे बड़ी 185 किलो वजनी रोटी तैयार की गई। रोटी बनाने की पूरी प्रक्रिया की विडियोग्राफी भी कराई गई। अब इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिये भेजा जायेगा। हरिशेवा धाम में राजस्थान, गुजरात और महाराष्टÑ के हलवाइयों द्वारा ज्योंही रोटी निर्माण की पूरी प्रक्रिया को पूर्ण किया तो परिसर जयकारों से गुंजायमान हो गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे 22 लोगों की टीम द्वारा आटा गूंथना शुरू कर दिया जबकि दोपहर साढ़े तीन बजे रोटी सिक कर तैयार हुई। इससे पूर्व आचार्य पं. सत्यनारायण शर्मा एवं पं. मनमोहन शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर अग्नि प्रज्जवलित की तथा अन्नपूर्णा स्त्रोत का पाठ किया गया। राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि हरिशेवा धाम में महामंडलेश्वर हंसाराम उदासीन के सानिध्य में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ साधु संतों ने भट्टी की अग्नि प्रज्जवलित की। इस दौरान विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का विश्व कीर्तिमान देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी भी पहुंचे। इसके तहत हरिशेवा धाम परिसर में बनाई गई विशाल भट्टी पर रोटी बेलने के लिए 20 फीट स्टील पाईप के बैलन का प्रयोग किया गया। रोटी का वजन 185 किलो और व्यास 11.15 गुणा 11.15 फीट रहा तथा इसमें 15 किलो घी का उपयोग किया गया। सोनी ने बताया कि विश्व की इस विशालकाय रोटी को 2000 ईटो पर मिट्टी का लेप लगा, 1000 किलो कोयला द्वारा भट्टी को जलाया गया एवं 21 हलवाई की टीम द्वारा 4 घंटे की सिकाई के बाद यह रोटी तैयार की। उन्होंने बताया कि रोटी को ऊपर से सेकने के लिए रोटी के ऊपर भी तवा लगाकर सिकाई गई। कार्यक्रम की लाइव रिकॉर्डिंग भी की गई तथा इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने के लिए लिम्का बुक का रिकॉर्ड इंटरनेशनल बुक का रिकॉर्ड में भी आवेदन किया गया। निर्माण के बाद मां अन्नपूर्णा को भोग लगा पंचकुटा की सब्जी को प्रसाद के रूप में रोटी के साथ आमजन मे वितरित किया। गौरतलब है कि गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में वर्ल्ड रिकॉर्ड वर्ष 2012 में बना था, जिसमें विश्व की सबसे बड़ी रोटी का निर्माण किया गया, जिसका वजन 145 किलो था इस रोटी का व्यास 10 फिट गुणा 10 फिट का था। अब इस विश्व रिकार्ड को तोडने की कवायद के तहत 185 किलो वजनी रोटी बनाई गई इसकी मोटाई लगभग 70 एम एम की रही। इसे बनाने के लिए एक विशेष प्रकार का विशाल तवा तैयार किया गया। जिसकी लंबाई चौड़ाई 16 फीट 12 फीट ओर इसका वजन 1000 किलो था।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में महंत बाबूगिरी, महंत मोहनशरण शास्त्री, महंत संतदास, महंत बनवारीशरण काठियाबाबा, संत मायाराम, महंत राधाशरण, महंत ओम दास, संत गोविन्द राम के साथ ही राष्टÑ सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहक अलका इनामदार, राष्टÑ सेविका समिति चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह वंदना विजरानी, सह कार्यवाहिका रीना शुक्ला, भीलवाड़ा कार्यवाहिका मनीषा जाजू, चित्तौड़ प्रांत कुटुम्ब प्रबंध संयोजक रविन्द्र जाजू, जिला प्रमुख बरजीदेवी भील, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, लादूलाल तेली, भवानीशंकर दूदानी, बाबूलाल टांक, आशा रामावत, शोभिका जागेटिया, गोपालचरण सिंह सिसोदिया सहित अन्य कई गणमान्य व विचार परिवार के सदस्य तथा सनातन धर्म के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भीलवाडा में डीएमएफटी मद से 209 करोड के विकास कार्यो की स्वीकृति जारी
भीलवाडा।  राजस्थान में भीलवाड़ा के जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट आशीष मोदी ने डीएमएफटी मद से जिले में  209 करोड़ की लागत से 115 कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउन्डेशन ट्रस्ट सदस्य सचिव एवं खनिज अभियंता  ने बताया कि 106 सडक निर्माण कार्यों हेतु 200 करोड, चिकित्सा विभाग  में 3 उपस्वास्थ्य केन्द्र निर्माण हेतु 132 लाख, पेयजल सुविधा विस्तार  हेतु 69 लाख रु. की लागत से 1 कार्य, जिले के समस्त दिव्यांगजनों को आवश्यक अंग उपकरण वितरण हेतु 345 लाख व नहरों एवं तालाबों के सुदढीकरण हेतु 344 लाख के 4 कार्य) की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।

यह कार्य  मुख्यतया ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित है जिससे जिले में अधिकाधिक आधारभूत  सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। वित्तीय स्वीकृत कार्यों को संबंधित  कार्यकारी एजेन्सियों के माध्यम से पूर्ण कराया जायेगा। जिला कलक्टर ने उपरोक्त कार्य गुणवत्ता सुनिश्चत करते हुये निर्धारित समयावधि में पूर्ण  किये जाने के लिए समस्त कार्यकारी एजेन्सियों को निर्देशित किया गया है।

Mallikarjun Kharge in Rajasthan: खड़गे बोले- नेहरु जी नहीं होते तो राजस्थान में विकास नहीं होता
भीलवाड़ा।गुलाबपुरा में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि युवाओं को 2 करोड़ नौकरी देने वादा किया गया था लेकिन नौकरी नहीं दी गई। बीजेपी ने 15 लाख रुपये देने का झूठा वादा किया था। नोटबंदी की गई मगर भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। बीजेपी कोई काम नहीं करती वो केवल गाली देती है।

भीलवाड़ा के विकास में कांग्रेस का योगदान
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी सरकार तीन काले कानून लेकर आई थी। सरकार ने किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। अगर केंद्र में नेहरु जी नहीं होते तो राजस्थान में विकास नहीं होता। राजस्थान में भूमि सुधार का काम कांग्रेस ने किया है। भीलवाड़ा के विकास में कांग्रेस का योगदान है। मैं और सोनिया गांधी यहां बहुत पहले आए थे। उन्होंने कहा कि मेरा वादा है कि जितनी योजनाएं अभी चल रही है हम उससे भी ज्यादा देंगे। कांग्रेस किसानों और मजदूरों की भलाई के लिए काम कर रही है। खड़गे ने लाल डायरी का ज़िक्र करते हुए कहा कि अगर कुछ है तो बताए। लाल डायरी को लेकर डराए नहीं।

आजादी की लड़ाई में बीजेपी का कोई नेता नहीं था: खड़गे
खड़गे ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में बीजेपी का एक भी नेता नहीं था। हम देश पर जान देने वाले लोग है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान दे दी थी।

भू-कारोबारी को अगुवा करने व 5 करोड़ की फिरौती मांगने के पांच आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा/गुलाबपुरा। भू-कारोबारी विनोद नागौरी को अगवा कर मारपीट करने व नकदी और चेन छीनने के साथ ही 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में गुलाबपुरा पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लग्जरी कार व पिस्टल भी बरामद की है।  पुलिस का कहना है कि इन आरोपितों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। एएसपी मुख्यालय विमल सिंह नेहरा ने बताया कि गुलाबपुरा थाना क्षेत्र  में 27 जुलाई 23 को विजय नगर निवासी भू-कारोबारी विनोद को अगवा कर लिया गया। नागौरी को सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की गई। साथ ही नकदी, चैन छीन ली। बदमाशों ने नागौरी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती  की भी मांग की। घटना के बाद  पुलिस में शिकायत करने  पर बाइक से आये बदमाशों ने भू-कारोबारी नागौरी पर फायरिंग  की,  निशाना  चूकने  से  बुलेट  भू-कारोबारी  के नहीं लगकर उसके वाहन के लगी। इसे लेकर विजयनगर थाने में अलग से प्रकरण दर्ज करवाया गया। फायरिंग के बाद भू-कारोबारी व लोगों में दहशत फैलाने के लिये  30 जुलाई को धीरेन्द्र प्रताप सिंह लोरडी के फेसबुक पेज पर  पोस्ट  शेयर  की,  जिसमें  नागौरी पर फायरिंग करने की जिम्मेदारी बदमाशों ने ली थी। पुलिस का कहना है कि लोगों में दहशत फैलाकर अवैध फिरौती वसूल करने के लिए इन बदमाशों की नई गैंग बनाने की योजना थी। पुलिस ने मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात में काम ली पिस्टल बरामद कर ली।

साथियों को ही दे गया धोखा
उधर, वारदात के बाद पुलिस की लगातार दबिशों के चलते बदमाश, फरारी  काटने मध्यप्रदेश चले गये।   एनकाउण्टर के डर से गिरोह के कथाकथित सरगना धनसिंह डकैत ने साथियों को धोखा दे दिया और वहां से फरार हो गया।  काफी इंतजार करने के बाद भी धनसिंह के नही आने, रूपयो की तंगी और  पकडे जाने के डर से बदमाश, अजमेर की तरफ  आ रहे थे।  इस दौरान बदमाशों को गुलाबपुरा पुलिस ने घेर लिया। आनन-फानन में बदमाश कार से उतरकर भागने लगे और हड़बड़ाहट में हाईवे के बरसाती नाले में गिरने से चोटिल हो गये।

ये चढ़े पुलिस के हत्थे, पिस्टल बरामद
मामले में पुलिस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र प्रणपाल सिंह उर्फ जोगेंद्र सिंह राजपूत निवासी लोरड़ी, बिजय नगर, प्रदीप सिंह पुत्र रतन सिंह राजपूत निवासी जामोला, मसूदा, ब्यावर, राहुल उर्फ भवानी सिंह पुत्र गजराज सिंह राठौड़ निवासी जामोला, ब्यावर, लेखराज पुत्र रणजीत जाट निवासी सुंडास माताजी का खेड़ा, मसूदा व सिंगावल  हाल सेमलिया, चित्तौडगढ़ निवासी सतपाल सिंह पुत्र गणपतसिंह राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पिस्टल बरामद की है।

महंगे शौक पूरे करने के लिए चुना रास्ता
आरोपियों ने सोशल मीडिया की तड़क-भड़क एवं जल्द अमीर बनने की चाह ने इन लोगों को जुर्म की दुनिया में धकेल दिया। ये आरोपी सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने के लिए तथा भू-कारोबारियों में दहशत फैला कर उनसे फिरौती की मोटी रकम वसूल कर महंगे मोबाइल, महंगी गाड़ियां व अन्य शौक पूरे करने वाले थे, लेकिन इनकी यह योजना पकड़े जाने के बाद धरी रह गई। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सरगना धनसिंह ने इन लोगों को लालच देकर अपने साथ लिया और पर्दे के पीछे रहकर अपना उल्लू सीधा कर रहा था। पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा ने इन बदमाशों पर दस-दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

इस टीम को मिली सफलता
कार्रवाई में गुलाबपुरा थाना प्रभारी सुगन सिंह, एएसआई नेतराम, दीवान दीपेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुभाष, अमरचंद, संजय सिंह, रामनिवास, रविंद्र, श्रवण, जितेंद्र सिंह, बिशन सिंह व दिनेश कुमार शामिल थे।

कीटनाशक दवा का छिड़काव करते हुए पति की मौत, पत्नी कुएं से पाने लाने गई, पैर फिसलने से उसकी भी हो गई मौत
जहाजपुर। उपखंड क्षेत्र के जालमपुरा गांव में रविवार को खेत में खड़ी फसल पर दवा छिड़कते समय किसान अचेत हो गया। इस पर पास ही खड़ी पत्नी इससे घबरा गई और वह उसे बचाने के लिए पास ही कुएं में पानी लेने गई, जहां पत्नी का पैर फिसल गया और वह भी कुएं में गिर गई, जिससे उसकी भी मौत हो गई। वहीं अचेत किसान को परिजन अस्पताल लेकर आए जहां उसने भी दम तोड़ दिया। इस प्रकार दोनों पति पत्नी एक साथ देवलोक गमन कर गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना से जालमपुरा गांव व मीणा समाज में शोक की लहर छा गई।

थाना प्रभारी राजूराम पलासिया ने बताया कि साथी लादूराम (80) पुत्र श्रीकिशन मीणा ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र जयसिंह (48) व उसकी पत्नी सुशीला (45) रविवार दोपहर को खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे।  इस दौरान अजय सिंह के सभी कीटनाशक दवा जयसिंह के शरीर में सुगंध के जरिए जाने से वह अचेत होकर गिर गया। इस पर उसे बचाने के लिए पानी लेने के लिए उसकी पत्नी सुशीला पास ही स्थित कुएं में गई, जहां उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को होने पर वहां भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचे। वहीं अचेत किसान जयसिंह को जहाजपुर चिकित्सालय में उपचार के लिए लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों मृत पति-पत्नी का जहाजपुर के राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया। इस तरह जयसिंह व सुशीला दोनों पति-पत्नी एक साथ देवलोक गमन कर गए। मृतकों के दो पुत्र है व पोते पोती भी हैं। घटना से गांव में शोक की लहर छा गई।