Self-reliant India - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजनाथ सिंह ने जर्मनी को रक्षा उत्पादन क्षेत्र में सहयोग के विस्तार के लिए किया आमंत्रित : तकनीकी परिवर्तन ने स्थिति को बनाया जटिल, आज दुनिया नए सुरक्षा खतरों का कर रही सामना
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और जर्मनी के बीच रक्षा प्रौद्योगिकी और साजो-सामान के संयुक्त विकास और निर्माण के महत्व पर बल दिया है। जर्मनी की तीन दिन की यात्रा पर गये राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी सरकार का “आत्मनिर्भर भारत" अभियान सह-निर्माण, सह-विकास और सह-नवाचार का निमंत्रण है। म्यूनिख होकर बर्लिन पहुंचे रक्षा मंत्री ने मंगलवार को जर्मनी के सांसदों को संबोधित करते हुए दोनों देशों के रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने की पुरजोर वकालत की। यात्रा के पहले दिन उन्होंने रक्षा एवं सुरक्षा संबंधी जर्मनी की संसद की स्थायी समिति को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया नए सुरक्षा खतरों का सामना कर रही है और तकनीकी परिवर्तन ने स्थिति को अत्यधिक जटिल बना दिया है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश के अनुकूल ढलने की तत्परता के साथ एक नए दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देख रहा है और जर्मन उद्योग के साथ साझेदारी बढ़ाने से दोनों देशों को महत्वपूर्ण लाभ मिल सकते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, “हम जर्मनी के अग्रणी औद्योगिक उद्यमों की स्थापित क्षमताओं को पहचानते हैं। साथ ही उन्नत और उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रसिद्ध जर्मन मिटेलस्टैंड (लघु एवं मध्यम आकार की कंपनियों) के जोश और गतिशीलता की सराहना करते हैं। भारत में भी हमारे स्टार्टअप और उद्यमशील निजी कंपनियां तेजी से हमारे बड़े और स्थापित रक्षा उद्यमों की क्षमताओं को बढ़ा रही हैं और उनका पूरक बन रही हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां भारत और जर्मनी स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे के पूरक हैं और हमारी साझेदारी और भी गहरी हो सकती है।”

आधुनिक वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए राजना​थ सिंह ने समन्वित प्रतिक्रियाओं और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारियों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया है। यूरोपीय संघ के स्तर पर भी विचारों में स्पष्ट एकरूपता दिखाई देती है और यह भारत के साथ उसके बढ़ते जुड़ाव में परिलक्षित होती है, जिसमें भारत-यूरोपीय संघ रक्षा और रणनीतिक साझेदारी भी शामिल है।

रक्षा मंत्री ने दोहराया कि भारत और जर्मनी न केवल रणनीतिक साझेदार हैं, बल्कि वर्तमान समय के वैश्विक विमर्श को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, “हम स्थापित लोकतंत्र हैं जो साझा मूल्यों से बंधे हैं, और गतिशील अर्थव्यवस्थाएं हैं जो लचीलेपन, नवाचार और दृढ़ औद्योगिक भावना से संचालित हैं। सांसदों और समिति के सम्मानित सदस्यों के रूप में आपका मार्गदर्शन, राय और समर्थन हमारे रक्षा और रणनीतिक सहयोग के भविष्य को और मजबूत और समृद्ध बना सकता है।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक अस्थिरता को अब क्षेत्रीय मामला नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि इसके परिणाम वैश्विक स्तर पर हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय अशांति नहीं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए दूरगामी प्रभावों वाले गंभीर घटनाक्रम है। साथ ही इससे होने वाली मानवीय क्षति को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “भारत जैसे विकासशील देश के लिए, जो अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के एक महत्वपूर्ण हिस्से के लिए पश्चिम एशियाई क्षेत्र पर निर्भर है, होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान कोई दूर की घटना नहीं है, बल्कि यह एक कड़वी सच्चाई है जिसका हमारी सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता पर सीधा प्रभाव पड़ता है।”

रक्षा मंत्री ने जर्मनी के सांसदों को बताया कि पश्चिम एशिया पर गठित मंत्रियों का समूह लगातार बदलती स्थिति का आकलन कर रहा है और इसके प्रभाव को कम करने के लिए समयोचित उपाय सुझा रहा है। उन्होंने कहा, “प्रमुख मंत्रालयों को एक साथ लाकर की गयी हमारी चर्चाओं का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखना, मुद्रास्फीति के दबाव को नियंत्रित करना और नागरिकों के साथ-साथ उद्योगों को बाहरी व्यवधानों से बचाना है। यह वैश्विक संकटों का सामना शांति, दूरदर्शिता और प्रभावी संस्थागत समन्वय के साथ करने की भारत की क्षमता को दर्शाता है।”

जर्मनी के सांसद और सांसदीय समिति के अध्यक्ष थॉमस रोवेकैंप ने बैठक में श्री सिंह का स्वागत किया। इससे पहले, रक्षा मंत्री ने बर्लिन पहुंचने पर हम्बोल्ट विश्वविद्यालय परिसर में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री के आगमन पर बर्लिन हवाई अड्डे पर उनका सैन्य सम्मान के साथ स्वागत किया गया। म्यूनिख से बर्लिन की उनकी यात्रा के दौरान लड़ाकू विमानों की सुरक्षा में उन्हें जर्मन वायु सेना के एक विशेष विमान में ले जाया गया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता : दिया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं से संवाद करते हुए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। संवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मातृशक्ति के विचार, सुझाव और अनुभवों को जाना। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को एक बड़ा मंच मिलेगा, जिससे वे सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी और नीति निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में और अधिक सशक्त बनाएगा। यह बिल महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करेगा और उन्हें पुरुषों के समान अधिकार व अवसर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले कई सरकारों ने वादे किए, लेकिन इस सपने को साकार करने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कदम से देश में बड़ा बदलाव आएगा और महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करती नजर आएंगी।

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दोहराया राष्ट्र प्रथम का संकल्प, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र को दोहराते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी से जुड़े नेताओं ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन की यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों को याद किया। अपने संदेश में चौधरी ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा का उद्देश्य हमेशा राष्ट्रसेवा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष और समर्पण ने उन्हें यह सिखाया कि पार्टी का मूल आधार राष्ट्र को सर्वोपरि रखना है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके शब्द आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी निरंतर अपने मूल संकल्पों को साकार करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। योजनाओं की पारदर्शिता, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य इसी सोच का परिणाम है।

पंकज चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा है। यह पार्टी परिवारवाद या स्वार्थ की नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, अंत्योदय और समर्पण की भावना से संचालित होती है। स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे अपने त्याग, तपस्या और मेहनत से पार्टी को और मजबूत बनाएं तथा देश को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाने में योगदान दें।

होर्मुज बंद... तेल की नो टेंशन! ऑयल इंडिया लिमिटेड ने उत्पादन में दर्ज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, ऊर्जा सुरक्षा को मिला बल
जयपुर। वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच देश के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के थार रेगिस्तान में कच्चे तेल के उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। कंपनी ने जोधपुर सैंडस्टोन फॉर्मेशन से प्रतिदिन 1,202 बैरल उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 70 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जैसलमेर स्थित बाघेवाला फील्ड से निकला कच्चा तेल टैंकरों के जरिए ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन की मेहसाणा इकाई तक पहुंचाया जाता है, जहां से पाइपलाइन के माध्यम से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कोयली रिफाइनरी भेजा जाता है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्थान फील्ड से कुल 43,773 मीट्रिक टन कच्चे तेल का उत्पादन हुआ, जो पिछले साल के 32,787 मीट्रिक टन से काफी ज्यादा है। इस बढ़ोतरी के पीछे उन्नत तकनीकों और बेहतर संचालन की अहम भूमिका रही है। विशेष रूप से साइक्लिक स्टीम स्टिमुलेशन (CSS) तकनीक ने भारी और गाढ़े तेल को निकालने में सफलता दिलाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि थार क्षेत्र की जटिल भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल करना बड़ी बात है। बाघेवाला फील्ड, जो बीकानेर-नागौर बेसिन का हिस्सा है, देश के प्रमुख ऑनशोर भारी तेल क्षेत्रों में शामिल है। यहां नई ड्रिलिंग तकनीकों जैसे फिशबोन ड्रिलिंग और बेयरफुट कम्प्लीशन का भी सफल प्रयोग किया गया है। कंपनी का मानना है कि यह सफलता भारत की आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता को कम करने में मदद करेगी और लंबे समय में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती देगी।

गुजरात को 20 हजार करोड़ की सौगात: विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, भारत ने संकट में भी मजबूत नीति से हालात संभाले, पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर जमकर हमला
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को 20 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। उन्होंने मंगलवार को राज्य में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हुई है। इसके अलावा प्रदेश के वाव थराद जिल के नानी गांव में एक जनसभा को संबोेधित करते हुए उन्होंने कहा, ऐस समय में जब दुनिया युद्ध, अशांति और बढ़ती ईंधन कीमतों से जुझ रही है, वही भारत ने अपनी मजबूत विदेश नीति और अपने लोगों की एकजुटता के कारण स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तुलना राजनीतिक गिद्धों से करते हुए कहा कि वह पश्चिम एशिया युद्ध से पैदा हुए हालात का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए राजनीतिक गिद्ध की तरह घात लगाकर बैठे हुए है। मोदी ने कहा कि मुश्किल समय में भी कांग्रेस सियासी लाभ के लिए जनता को भड़काने और अफवाह फैलाने में लगी है। ताकि देश में डर का माहौल बने और लोग पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर लाइन लगाकर खड़े हों। अव्यवस्था फैल जाए और उसका कांग्रेस दुष्प्रचार करे, ये इनका मंशा है।

आज मेरे मन के खुश होने का एक और कारण

उन्होंने कहा कि आज मेरा मन एक और बात से प्रसन्न है। जब मैं यहां आया तो पहली बार मेरा विमान सीधे डीसा एयरबेस पर लैंड हुआ। डीसा का यह एयरबेस अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 130 किमी की दूरी पर है। आप समझ सकते हैं कि यह देश की सुरक्षा के लिए कितना अहम है। डीसा एयरपोर्ट के इस प्रोजेक्ट का विचार आज का नहीं है, बल्कि मैं जब यहां मुख्यमंत्री था, तब से हमने जमीन अधिग्रहीत की। किसान भाइयों ने जमीन दी और हम चाहते थे कि राष्ट्रीय सुरक्षा, पश्चिमी सीमा की सुरक्षा के लिए यह डीसा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी

इस पहले मोेदी ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया। यह सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह देश का दूसरा ऐसा प्लांट है। उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने प्लांट का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने ऑपरेटर्स और इंजीनियरों से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि केन्स जैसी भारतीय कंपनी अब वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन का मजबूत हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में कई भारतीय कंपनियां दुनिया को एक भरोसेमंद और मजबूत सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन उपलब्ध कराएंगी।

मुश्किलों भरा रहा यह दशक

मुश्किलों भरा रहा यह दशक मोदी ने कहा कि इस दशक में महामारी, संघर्ष और वैश्विक सप्लाई चेन बाधाओं ने दुनिया को प्रभावित किया है, खासकर चिप्स, रेयर अर्थ मिनरल्स और ऊर्जा क्षेत्र में। ऐसे समय में भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का इस दिशा में आगे बढ़ना वैश्विक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

बड़े प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर मिशन केवल औद्योगिक नीति नहीं, बल्कि देश के आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस मिशन के तहत देश के छह राज्यों में 1.60 लाख करोड़ रुपये के 10 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

जहां ना पहुंचे रेलगाड़ी, वहां पहुंचे मारवाड़ी : अमित शाह
जोधपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, माहेश्वरी समाज वह समाज है जिसने इस देश को हमेशा देने का काम किया है। यह समाज आभूषण पहने हुए व्यक्तित्व की तरह देश को चमकाने का कार्य करता रहा है। जोधपुर में आयोजित माहेश्वरी महाकुंभ समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया तथा वीरभूमि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सूर्यनगरी जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का अभिवादन किया।

अमित शाह ने कहा, महाकुंभ में उपस्थित होकर उन्हें गर्व और हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा, माहेश्वरी समाज ने देश के ऊंचे पदों पर पहुंचने के बाद भी अपने मूल से जुड़ाव बनाए रखा है। इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, मुगलों से संघर्ष के समय राजे-महाराजाओं के खजाने भरने का कार्य इस समाज ने किया। महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में भी इस समाज का योगदान रहा, भले ही उसका पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध ना हो।

गृह मंत्री ने कहा, आजादी के बाद देश को आगे बढ़ाने के हर प्रयास में माहेश्वरी समाज पीछे नहीं रहा और उसने स्वयं को एक प्रगतिशील समाज के रूप में स्थापित किया। उन्होंने गुजरात की प्रसिद्ध कहावत दोहराते हुए कहा, जहां न पहुंचे रेलगाड़ी, वहां पहुंचे मारवाड़ी। उन्होंने कहा, यदि हर समाज आत्मनिर्भर बन जाए तो पूरा देश आत्मनिर्भर बन जाएगा। माहेश्वरी समाज के 135 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार की ओर से जारी डाक टिकट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, अपना घर जैसी परिकल्पनाएं इस समाज के डीएनए को दशार्ती हैं, जो सेवा और समर्पण की भावना से भरा है।

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा, 2047 में आजादी की शताब्दी पर भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना हम सभी का लक्ष्य है। अमृतकाल के दौरान आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग और स्वभाषा को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चे जब अपनी भाषा से जुड़ेंगे तो अपने इतिहास से भी जुड़ेंगे।

भारत को आगे बढाने का कार्य युवा पीढी करेंगी

गृह मंत्री ने कहा, आज भारत मोबाइल, ऑटोमोबाइल सहित कई क्षेत्रों में दुनिया में तीसरे स्थान पर है और इसे आगे बढ़ाने का कार्य युवा पीढ़ी करेगी। उन्होंने कहा, माहेश्वरी समाज जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर रहा है। राम मंदिर निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम में समाज के बलिदानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, कि इस समाज के योगदान को गिनाने में कई दिन लग जाएंगे।

पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा: उडुपी में किया जनसभा को संबोधित, बोलें-"नया भारत किसी के सामने झुकता नहीं"
उडुपी। पीएम मोदी करीब 14 साल बाद शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोड़ शो किया और आम जनता का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचे और वहां पर उन्होंने ''लक्ष गीता पाठन'' में भी हिस्सा​ लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में हिस्सा लिया और भारत के दुश्मनों को सुदर्शन चक्र की धमकी देते हुए कहा कि, ये नए दौर का भारत है जो किसी के आगे नहीं झुकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, उडुपी आना मेरे लिए एक और वजह से विशेष है, उडुपी जनसंघ और भाजपा के सुशासन के मॉडल की कर्मभूमि रही है, साल 1968 में उडुपी के लोगों में जनसंघ के हमारे वी एस आचार्य जी को यहां की नगर पालिका परिषद में विजयी बनाया था, उसके साथ ही उडुपी ने एक नए गवर्नेंस मॉडल की नींव भी रखी थी। पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे आज पूज्य संतों के बीच रहने का सुनहरा मौका मिला है जिसको पाकर में बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

इसके आगे पीएम मोदी ने कहा, हमारे समाज में मंत्रों, गीता के श्लोकों का पाठ शताब्दियों से हो रहा है पर जब एक लाख कंठ एक स्वर में इन श्लोकों का ऐसा उच्चारण करते हैं...तो ऐसी उर्जा निकलती है जो हमारे मन, मस्तिष्क को एक नया स्पंदन, नई शक्ति देती है... यही उर्जा अध्यात्म की शक्ति भी है, यही ऊर्जा सामाजिक एकता की शक्ति है इसलिए आज लक्ष्य कंठ गीता का ये अवसर एक विशाल ऊर्जा पिंड को अनुभव करने का अवसर बन गया है।"

पहलगाम हमले का जिक्र

इसके आगे पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि, उस आतंकवादी हमलें में हमारे कई भाई- बहनों की जान चली गई थी, जिसमें किनारा समुदाय के भाई बहन भी शामिल थे। पहले जब देश में ऐसी आतंकी घटनाएं होती थी तो सरकारें चुप रहती थी, लेकिन ये नए दौर का भारत है जो हर हमले का जवाब देना जानता है और किसी के आगे झुकना नहीं । हम देश में शांति स्थापित करना जानते हैं और देश की रक्षा करना भी। पीएम मोदी मिशन सुदर्शन चक्र की घोषणा करते हुए कहा कि, मिशन सुदर्शन चक्र का मतलब है कि,'' देश की सबसे खास जगहों, इंडस्ट्रियल और पब्लिक सेक्टर के चारों और एक ऐसा अभेद सुरक्षा कवच बनाना जिसको कोई भी दुश्मन देश नहीें भेद सके।

इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि, हम "वुसधैव कुटुम्बकम" भी कहते हैं और "धर्मो रक्षति रक्षित:" का मंत्र भी दोहराते हैं। आज जो हम "सबका साथ सबका विकास" की नीति को अपना रहे है उसके पीछे भगवान श्री कृष्ण के श्लाक, 'सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय' की प्ररेणा है। भगवान श्री कृष्ण के इन्ही मंत्रों से प्ररेणा लेकर हम आयुष्मान भारत, पीएम आवास, नारी सशक्तिकरण आदि को देश में लाने में सफल हो पाएं।