Indian youth - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम हेमंत सोरेन को पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारी छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने और उनकी मांगों का समाधान निकालने की अपील की है। राहुल गांधी ने गत 14 अगस्त को सोरेन को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन संविधान में निहित लोकतांत्रिक अधिकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और कांग्रेस पार्टी छात्रों के इस अधिकार का पूरा समर्थन करती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्र राज्य में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताते हुए छात्रों की मांगों को जायज करार दिया। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा गठित समिति के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद शुरू किए जाने की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कई मांगों पर सरकार और छात्रों के बीच सहमति बनी है लेकिन इसके बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री सोरेन से प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से स्वयं मुलाकात करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे सरकार की प्रतिबद्धता मजबूत होगी और छात्रों की शेष चिंताओं के समाधान का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य देश के युवाओं में है और संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा होना जरूरी है।

स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के युवाओं को दी बधाई, कहा- युवाओं के संकल्प और भारत के सामर्थ्य का गौरवशाली दशक
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्टार्टअप इंडिया अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर देश के युवाओं को बधाई देते हुए इसे भारत के सामर्थ्य और युवाओं के संकल्प का गौरवशाली दशक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुए स्टार्टअप इंडिया अभियान ने देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार की दिशा ही बदल दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इस अभियान ने युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाया है। स्टार्टअप इंडिया ने नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

आज भारत विश्व के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती भी अब तेजी से नवाचार का केंद्र बन रही है। राज्य सरकार की नीतियों और सहयोग से यहां के ऊर्जावान युवा अपनी मेधा, कौशल और रचनात्मक सोच के बल पर स्टार्टअप क्रांति में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। तकनीक, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र में राजस्थान के युवा नए प्रयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी युवा उद्यमियों को इस सफल दशक की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आइए, मिलकर नए भारत और नए राजस्थान के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में युवा उद्यमी देश और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा: उडुपी में किया जनसभा को संबोधित, बोलें-"नया भारत किसी के सामने झुकता नहीं"
उडुपी। पीएम मोदी करीब 14 साल बाद शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोड़ शो किया और आम जनता का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचे और वहां पर उन्होंने ''लक्ष गीता पाठन'' में भी हिस्सा​ लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में हिस्सा लिया और भारत के दुश्मनों को सुदर्शन चक्र की धमकी देते हुए कहा कि, ये नए दौर का भारत है जो किसी के आगे नहीं झुकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, उडुपी आना मेरे लिए एक और वजह से विशेष है, उडुपी जनसंघ और भाजपा के सुशासन के मॉडल की कर्मभूमि रही है, साल 1968 में उडुपी के लोगों में जनसंघ के हमारे वी एस आचार्य जी को यहां की नगर पालिका परिषद में विजयी बनाया था, उसके साथ ही उडुपी ने एक नए गवर्नेंस मॉडल की नींव भी रखी थी। पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे आज पूज्य संतों के बीच रहने का सुनहरा मौका मिला है जिसको पाकर में बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

इसके आगे पीएम मोदी ने कहा, हमारे समाज में मंत्रों, गीता के श्लोकों का पाठ शताब्दियों से हो रहा है पर जब एक लाख कंठ एक स्वर में इन श्लोकों का ऐसा उच्चारण करते हैं...तो ऐसी उर्जा निकलती है जो हमारे मन, मस्तिष्क को एक नया स्पंदन, नई शक्ति देती है... यही उर्जा अध्यात्म की शक्ति भी है, यही ऊर्जा सामाजिक एकता की शक्ति है इसलिए आज लक्ष्य कंठ गीता का ये अवसर एक विशाल ऊर्जा पिंड को अनुभव करने का अवसर बन गया है।"

पहलगाम हमले का जिक्र

इसके आगे पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि, उस आतंकवादी हमलें में हमारे कई भाई- बहनों की जान चली गई थी, जिसमें किनारा समुदाय के भाई बहन भी शामिल थे। पहले जब देश में ऐसी आतंकी घटनाएं होती थी तो सरकारें चुप रहती थी, लेकिन ये नए दौर का भारत है जो हर हमले का जवाब देना जानता है और किसी के आगे झुकना नहीं । हम देश में शांति स्थापित करना जानते हैं और देश की रक्षा करना भी। पीएम मोदी मिशन सुदर्शन चक्र की घोषणा करते हुए कहा कि, मिशन सुदर्शन चक्र का मतलब है कि,'' देश की सबसे खास जगहों, इंडस्ट्रियल और पब्लिक सेक्टर के चारों और एक ऐसा अभेद सुरक्षा कवच बनाना जिसको कोई भी दुश्मन देश नहीें भेद सके।

इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि, हम "वुसधैव कुटुम्बकम" भी कहते हैं और "धर्मो रक्षति रक्षित:" का मंत्र भी दोहराते हैं। आज जो हम "सबका साथ सबका विकास" की नीति को अपना रहे है उसके पीछे भगवान श्री कृष्ण के श्लाक, 'सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय' की प्ररेणा है। भगवान श्री कृष्ण के इन्ही मंत्रों से प्ररेणा लेकर हम आयुष्मान भारत, पीएम आवास, नारी सशक्तिकरण आदि को देश में लाने में सफल हो पाएं।