Prime Minister Modi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रधानमंत्री के 12 वर्षों में भारत ने विकास और सुशासन का लिखा नया अध्याय, भजनलाल ने कहा- मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर देश की सुरक्षा को बनाया मजबूत
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर में आयोजित “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल : विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विषयक मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण का नया इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल होकर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। उन्होंने राजस्थान की 8 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा था तथा वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति भी मजबूत नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने निर्णायक और सशक्त नेतृत्व का अनुभव किया है।

आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर देश की सुरक्षा को मजबूत बनाया गया है और भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया है तथा करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता मिली है।

77th Republic Day 2026: नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। भारत आज 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी और परेड की सलामी लेंगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रखी गई है, जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाती है। परेड में भारत की सांस्कृतिक विविधता, लोकतांत्रिक मूल्यों, ऐतिहासिक विरासत और सैन्य शक्ति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। विभिन्न राज्यों की झांकियां और सशस्त्र बलों की टुकड़ियां देश की विकास यात्रा की झलक पेश करेंगी।

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं, जो भारत-यूरोप संबंधों की मजबूती का प्रतीक हैं।

इसके साथ ही लाल किले पर 26 से 31 जनवरी तक ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की सांस्कृतिक, कलात्मक और पर्यटन विरासत का उत्सव मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का यह अवसर भारतीय संविधान और लोकतंत्र की शक्ति को स्मरण करने का दिन है।

ओलंपियन नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, खेल के साथ इन मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उनके आवास पर हुई इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फोटो साझा करते हुए यह जानकारी दी।

पीएम मोदी ने कहा, आज सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। हमने खेलों के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि, इस वर्ष के शुरू में पीएम मोदी ने फिटनेस को बढावा देने के नीरज चोपड़ा के प्रयासों की सोशल मीडिया पर काफी सराहना की थी। फिट इंडिया योजना के महत्व पर नीरज चोपड़ा के लेख पर प्रतिक्रिया करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि यह दूरदर्शी और प्रेरक लेख मोटापे से लडऩे और स्वस्थ रहने की जरूरत पर बल देता है।

भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, '23वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन' में लेंगे हिस्सा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चार दिसंबर को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत यात्रा पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज देंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि, राष्ट्रपति पुतिन चार से पांच दिसंबर तक भारत यात्रा पर आ रहे हैं, जहां वह भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगवानी करेंगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी किया जाएगा। राष्ट्रपति पुतिन की यह यात्रा भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और विशेष तथा विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का और परस्पर महत्व के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी।