KIUG 2025 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केआईयूजी का समापन : ओलंपियन अनिमेश ने रिले में केआईआईटी को दिलाया गोल्ड, समरदीप-ईशा ने आखिरी दिन बिखेरी स्वर्णिम चमक
जयपुर। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) के समरदीप सिंह गिल ने पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में अपने ही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रिकॉर्ड में सुधार किया, वहीं ईशा चंदर प्रकाश ने महिलाओं की हेप्टाथलॉन ने नया मीट रिकॉर्ड बनाया। केआईआईटी की पुरुष 4 गुणा 100 मीटर रिले टीम ने भी नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

हाल ही एशियन गेम्स चैंपियन तजिन्दर सिंह तूर को तीन बार हराकर सुर्खियों में आए शॉटपुटर समरदीप सिंह ने गोल्ड मेडल जीतने के लिए अपनी दूसरी कोशिश में 19.42 मीटर की दूरी तक गोला फेंका, जबकि दूसरे स्थान पर रहे गुरु काशी यूनिवर्सिटी के अनिकेत 18.08 मीटर दूरी नाप पाए। पिछले एआईयू रिकॉर्ड (18.76 मीटर) और केआईयूजी रिकॉर्ड (18.75 मीटर) होल्डर समरदीप इस साल शानदार फॉर्म में हैं और लगातार 19 मीटर से ऊपर फेंक रहे हैं और जयपुर में भी उन्होंने यही कमाल दोहराया। समरदीप की टीम की साथी ईशा चंदर प्रकाश ने हेप्टाथलॉन में 4857 के स्कोर के साथ केआईयूजी रिकॉर्ड तोड़ा। पिछला रिकॉर्ड लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की सोनू कुमारी के नाम था।  एथलेटिक्स की अन्य स्पर्धाओं में महिलाओं की 800 मीटर में पंजाब यूनिवर्सिटी की अमनदीप कौर (2:10.72), 10 हजार मीटर में एसपीपीयू की रवीना विजय (37:22.59), पोलवॉल्ट में एलपीयू की निकिता अकारे (3.60 मीटर) ने स्वर्ण जीते। वहीं पुरुष वर्ग में 800 मीटर में केएलईएफ के मोगालि वेंकटराम रेड्डी (1:51.62), 3000 मीटर स्टीपलचेज में कर्नाटक यूनिवर्सिटी के नागराज दिवते (9:52.93), ट्पिल जम्प गुरु काशी के नरपिन्दर सिंह (15.30 मीटर) और जैवेलिन थ्रो में रानी कन्नम्मा यूनिवर्सिटी के शशांक पाटिल (71.8 मीटर) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

ओलंपियन अनिमेश का रिले में धमाका :

ओलंपियन और 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर अनिमेष कुजूर ने फिर 4 गुणा 100 मीटर रिले में 40.09 सै. के नये मीट रिकॉर्ड के साथ केआईआईटी को स्वर्ण पदक दिलाया। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ने 40.76 सैकंड के सात रजत पदक जीता।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की रही बादशाहत :

उदयपुर में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने कैनोइंग और कयाकिंग के आखिरी दिन सात गोल्ड मेडल जीते, जिससे उनके कुल मेडल की संख्या 23 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज हो गई। गुरु काशी यूनिवर्सिटी तीन गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज के साथ दूसरी सबसे अच्छी टीम रही।

समापन समारोह :

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का समापन समारोह शुक्रवार को पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में होगा। केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से समारोह की मुख्य अतिथि होंगी, जबकि अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा करेंगे। राज्य के खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में राजस्थान की धरती के लोक संगीतकार कुटले खान, ध्रुपद गायिका मधु भट और कलाकार जगजीत सिंह परफॉर्म करेंगे।

कालीकट को पुरुष फुटबाॅल का गोल्ड :

यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट ने फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक मुकाबला गोल शून्य रहने के बाद पेनल्टी शूट में गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी को 5-4 से हरा पुरुष फुटबॉल का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

केआईयूजी : आशी चौकसे ने जीता चौथा स्वर्ण पदक, एसपीपीयू की सिद्धि शिर्के ने कलाई में फ्रैक्चर के बाद साइक्लिंग में जीता गोल्ड
जयपुर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की आशी चौकसे ने जगतपुरा शूटिंग रेंज में जारी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान 2025 में अपनी टीम की साथी और ओलंपियन सिफ्ट कौर समरा को हराकर लगातार चौथा केआईयूजी गोल्ड मेडल जीता।

केआईयूजी2025 का पांचवां एडिशन राजस्थान के सात शहरों में हो रहा है। 222 यूनिवर्सिटी के 4448 एथलीट 23 मेडल खेलों में मुकाबला कर रहे हैं। ये गेम्स स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से हो रहे हैं और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी इन्हें होस्ट कर रही है। 23 साल की आशी (जो 2022 एशियन गेम्स की मेडलिस्ट हैं) ने 50मीटर फाइनल में शुरू से आखिर तक बढ़त बनाए रखी और 462.3 पॉइंट्स के फाइनल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपनी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी को 2.7 पॉइंट्स से हराया।

असल में आशी आखिरी चार शॉट में सिफ्ट से चार पॉइंट से ज्यादा आगे थीं, लेकिन आखिर में उन्होंने 10 से कम के दो शॉट लगाए, लेकिन इससे उनके गोल्ड मेडल जीतने के मौके पर कोई असर नहीं पड़ा।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद आशी ने मीडिया से कहा, मैं स्कोर पर बिल्कुल भी फोकस नहीं कर रही थी। मैंने पिछले तीन सालों से केआईयूजीमें गोल्ड मेडल जीता था और मैंने पक्का इरादा कर लिया था कि इस बार गोल्ड नहीं गंवाना है। इसलिए मैं सिर्फ अपनी शूटिंग पर फोकस कर रही थी और सिर्फ आखिरी कुछ शॉट में ही मैंने स्कोर पर ध्यान दिया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने 10 मी एयर पिस्टल टीम में भी गोल्ड जीता, जबकि साइक्लिस्ट निया सेबेस्टियन ने महिलाओं की केरिन रेस जीतकर अपने गोल्ड मेडल की संख्या 30 कर ली।

मुकेश ने 10 मी. एयर पिस्टल में जीता गोल्ड :

केएलईएफ यूनिवर्सिटी के मुकेश नेलावल्ली ने 10 मी एयर पिस्टल इंडिविजुअल में 243.3 पॉइंट्स के फाइनल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सरबजोत सिंह को हराया, जिन्होंने फाइनल में 220.8 पॉइंट्स बनाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। सिल्वर मेडल पंजाब यूनिवर्सिटी के आदित्य मालरा ने 240.2 के स्कोर के साथ जीता।

सावित्रीबाई फुले दो स्वर्ण जीत छठे स्थान पर पहुंची :

इस बीच, सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी साइक्लिंग प्रतियोगिता के आखिरी दिन दो गोल्ड मेडल जीतकर छठे स्थान पर पहुंच गई। उनके कुल गोल्ड मेडल की संख्या छह हो गई।

सिद्धि शिर्के ने जीती रेस :

पुणे यूनिवर्सिटी की सिद्धि शिर्के, जो दाहिनी कलाई में फ्रैक्चर के बावजूद मुकाबला कर रही थीं, ने विमेंस पॉइंट रेस जीती, जबकि मंगेश टकमोगे ने मेन्स के केरिन कॉम्पिटिशन में टॉप जगह हासिल की।

केआईयूजी-2025 : वर्ल्ड चैंपियन तीरंदाज अदिति स्वामी ने अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में गोल्ड मेडल जोड़ा, श्रीहरि नटराज ने 9 गोल्ड के साथ खत्म किया अपना अभियान
जयपुर। ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज ने सवाई मानसिंह स्टेडियम तरणताल पर संपन्न हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैराकी प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। वहीं महिला वर्ग में भव्या सचदेवा ने अपना दबदबा बनाए रखा। इन दोनों तैराकों के दम पर जैन यूनिवर्सिटी तैराकी की पदक तालिका में 27 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 45 पदक जीतकर शीर्ष पर रही। श्रीहरि नटराज आखिरी दिन के स्टार रहे। उन्होंने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 52.30 के समय के साथ गोल्ड और 50 मीटर बैकस्ट्रोक (26.53) में गोल्ड जीता। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथियों के साथ 400 मीटर मेडले मिक्स्ड रिले में स्वर्ण जीता। नटराज ने नौ गोल्ड और दो सिल्वर मेडल के साथ गेम्स में अपने अभियान का समापन किया।

कुश्ती में लवली यूनिवर्सिटी 6 गोल्ड के साथ टॉप पर :

भरतपुर में कुश्ती मुकाबलों के आखिरी दिन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पहलवान कुछ खास नहीं कर सके। उसका कोई भी पहलवान आज गोल्ड मेडल नहीं जीत सका। हालांकि उन्होंने तीन सिल्वर मेडल जीते। फिर भी छह गोल्ड मेडल के साथ लवली यूनिवर्सिटी कुश्ती इवेंट से सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल और सबसे सफल यूनिवर्सिटी साबित हुई। शुक्रवार को स्थानीय डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी ने अपना दूसरा गोल्ड जीता। दूसरे दिन सागर के पुरुषों की 97 केजी ग्रीको-रोमन कैटेगरी में गोल्ड के बाद यह महिलाओं की 68 केजी फ्रीस्टाइल में मोदी यूनिवर्सिटी के लिए खुशी की वजह रही। कर्नाटक यूनिवर्सिटी की शालिना सेयर सिद्धि ने महिलाओं की 57 केजी फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। सिद्दी अफ्रीकी मूल की हैं।

अदिति ने कंपाउण्ड तीरन्दाजी में जीता स्वर्ण पदक :

शिवाजी यूनिवर्सिटी की वर्ल्ड चैंपियन तीरन्दाज अदिति गोपीचंद स्वामी ने जगतपुरा आर्चरी रेंज में कंपाउंड महिला इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। 19 साल की अदिति ने महिलाओं के कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीतकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शानदार शुरूआत की। अदिति ने फाइनल में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की तनिपर्थी चिकिथा को 147-143 से हराकर पोडियम पर टॉप किया।  अदिति ने साई मीडिया को बताया कि खेलो इंडिया गेम्स ने मुझे यह अनुभव करने का प्लेटफॉर्म दिया कि टॉप लेवल के कॉम्पिटिशन कैसे होते हैं और जब मैं इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन के लिए गई तो इससे मुझे बहुत मदद मिली। पिछले कुछ महीनों में मेरा फॉर्म थोड़ा ठीक नहीं था और मैं यहां अच्छा परफॉर्म करने के लिए उत्सुक थी क्योंकि मैं 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स का इंतजार कर रही हूं, जिसमें कंपाउंड आर्चरी को भी शामिल किया गया है।

साइक्लिंग में रहा गुरु नानकदेव का दबदबा :

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के साइकिलिस्टों ने ट्रैक इवेंट्स में दबदबा बनाया और पुरुष और महिला टीम स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीते। यूनिवर्सिटी की बरसरानी बारिक महिलाओं की 500 मीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में 00:38.535 के समय के साथ महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी की संजना वीएस से आगे रहीं। टीम स्प्रिंट में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (01:16.894) ने स्वर्ण, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (01:17.634) ने रजत और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (01:19.828) ने कांस्य पदक जीता।

लवली ने महिला और चितकारा ने पुरुष वर्ग में जीता बैडमिंटन का टीम गोल्ड :

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को यहां खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के बैडमिंटन महिला वर्ग का टीम स्वर्ण जीत लिया। लवली यूनिवर्सिटी ने फाइनल मुकाबले में एसआरएम यूनिवर्सिटी तमिलनाडु को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु को रजत और चितकारा यूनिवर्सिटी को कांस्य पदक मिला। पुरुष टीम चैंपियनशिप का गोल्ड चितकारा यूनिवर्सिटी ने अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में यूनिवर्सिटी ऑफ मुम्बई को शिकस्त दी। पंजाब यूनिवर्सिटी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। राजस्थान खेल परिषद की सचिव नीतू बारूपाल और जनसंपर्क अधिकारी डॉ. तेजराज सिंह खंगारोत ने विजेताओं को पदक प्रदान किए।