eighteen - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बढ़ता कोरोना ग्राफ: चार दिन में 18 हजार से अधिक मामले
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और पिछले चार दिन से 18 हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं वहीं पिछले 24 घंटे में 42 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गईं। इस बीच देश में रविवार सुबह आठ बजे तक 198 करोड़ 76 लाख 59 हजार 299 टीके दिये जा चुके हैं।  पिछले 24 घंटे में 10 लाख 21 हजार 164 टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के 18,257 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 36 लाख 22 हजार 651 हो गयी है। इससे पहले गुरुवार को दैनिक मामलों की संख्या 18,930 और शुक्रवार को 18,815 तथा शनिवार को 18,840 रही। वहीं इसके संक्रमण से अब तक पांच लाख 25 हजार 428 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी अवधि में 14,553 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या चार करोड़ 29 लाख 68 हजार 533 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 3662 बढ़कर 1,28,690 हो गये हैं , हालांकि इनकी दर अभी 0.30 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी दर 98.50 और मृत्युदर 1.20 फीसदी है। सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल देश में पहले स्थान पर है। यहां अभी 28,571 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में केरल में ही सबसे अधिक 24 मरीजों की मौत हुई जिसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 70,132 हो गयी है। राज्य में 3482 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा अब तक 65,71,442 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामले 155 बढ़कर 18,842 हो गये हैं और यह प्रदेश केरल के बाद दूसरे स्थान पर है। राज्य में 2516 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं और यहां अब तक 34,42,122 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में 15 का इजाफा होने से इनकी संख्या बढ़कर 2,265 तक पहुंच गई है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 367 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 20,67,880 हो गयी है, इसी दौरान मृतकों की संख्या 23,547 दर्ज की गई है।
हरियाणा में सक्रिय मामले 22 बढ़कर 1,940 हो गये हैं। इस दौरान 319 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 10,06,868 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,628 है। पूर्वोत्तर राज्य के असम में कोरोना संक्रमण के 171 सक्रिय मामले सामने के बाद कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,541 हो गयी है। जबकि अभी तक राज्य में 7,16,923 मरीज इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में एक और मरीज की मौत होने के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 7,991 हो गया है। बिहार में कोरोना संक्रमण के 216 सक्रिय मामले सामने के बाद कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,958 हो गयी है। जबकि अभी तक राज्य में 8,21,152 मरीज इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,262 पर बरकरार है।

तेलंगाना में सक्रिय मामले 43 बढ़कर 5,189 हो गये हैं। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 485 बढऩे से इनकी कुल संख्या बढ़कर 7,96,365 हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। गुजरात में सक्रिय मामले 153 बढ़कर 4,046 हो गये हैं। कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 12,22,381 हो गयी है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 10,948 लोग जान गंवा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में इस दौरान सबसे अधिक 2,303 सक्रिय मामले सामने आये हैं और इसी के साथ इनकी कुल संख्या बढ़कर 21,159 तक पहुंच गयी है। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 662 बढ़कर 20,06,351 हो गयी है। इस दौरान कोरोना मृतकों का आंकड़ा तीन बढ़कर 21,239 हो गया है।

योगी राज 2.0: मुख्यमंत्री योगी के साथ सरकार में 52 शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उभरे सबसे बड़े दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ यूपी के बाबा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ लेकर वह भाजपा की दोबारा सरकार बनाने का इतिहास भी रचा।

योगी सरकार की टीम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शपथ ग्रहण की। योगी मंत्रीमंडल में सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्र देवसिंह, बेबीरानी मौर्य, लक्ष्मीनारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, भूपेन्द्र चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद को मंत्री बनाया गया।

उप्र में योगी मंत्रिमंडल में मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गोंड, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, के पी मलिक, सुरेश राही, सोमेन्द्र तोमर, अनूप प्रधान 'वाल्मीकि', प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर 'गुरु', रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम को राज्यमंत्री बनाया गया।

उप्र में योगी मंत्रिमंडल में नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेन्द्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र 'दयालु' को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया।

योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति सहित समाज के विभिन्न वर्गों के नामचीन लोग शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव सहित प्रमुख महंत एवं गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद रहें। शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अरुणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,  विप्लव कुमार देव, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वसर्मा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं रेणु देवी को भी मौजूद रहें।

गौरतलब है कि गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाजपा द्वारा योगी की अगुवाई में सरकार बनाने का दावा पेश किये जाने पर राज्यपाल ने योगी मंत्रिमंडल को नई सरकार का गठन करने के लिये शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया था। राज्यपाल ने  इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में योगी और उनके मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाईं।

15 से 18 साल के किशोरों को कोरोना का टीका 3 जनवरी से : पीएम मोदी का बड़ा फैसला
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण को देखते हुए कोविड टीकाकरण को विस्तार और गति देने का फैसला कर तय किया कि 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण, स्वास्थ्य कर्मियों सहित फ्रंटलाइन वर्कर्स और अन्य बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्गों को प्रिकॉशन डोज जनवरी से देना शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार रात कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई एक विशेष बैठक के बाद अचानक राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण तीन जनवरी से तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों का प्रिकॉशन डोज 10 जनवरी से लगाया जाएगा।

माता-पिता की चिंता दूर होगी
मोदी ने कहा, 15 से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। 3 जनवरी 2022 को इसकी शुरुआत की जाएगी। इस प्रकार से स्कूलों कॉलेजों में जाने वाले इस आयुवर्ग के बच्चों एवं उनके माता पिता की चिंता दूर होगी।

वैक्सीनेशन का लक्ष्य  किया हासिल
भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था। आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है।

डॉक्टर की सलाह पर प्रिकॉशन डोज
पीएम ने कहा कि हम सबका अनुभव है कि जो कॉरोना वॉरियर्स हैं, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, इस लड़ाई में देश को सुरक्षित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वो आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं, इसलिए पूर्व सावधानी की दृष्टि से सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज भी प्रारंभ की जाएगी। इसकी शुरुआत 10 जनवरी से की जाएगी। 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कोमॉरबिडिटी वाले यानी मधुमेह आदि अन्य रोगों से पीड़ित नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर प्रिकॉशन डोज 10 जनवरी से उपलब्ध होगी।

घबराएं नहीं, सावधान और सतर्क रहें
मोदी ने कहा कि भारत में भी कई लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला है। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि घबराएं नहीं। सावधान और सतर्क रहें। मास्क और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धुलना, इन बातों को याद रखें। कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशा निर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है और दूसरा हथियार है वैक्सीनेशन।

खास बातें
देश के पास 18 लाख आइसोलेशन बेड हैं, पांच लाख आॅक्सीजन वाले बेड हैं, 1,40,000 आइसीयू बेड हैं।
बच्चों के लिए बी आइसीयू और नान आइसीयू बेड हैं।
देश में 3,000 से ज्यादा पीएसए आॅक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं, चार लाख आक्सीजन सिलेंडर देश भर में दिए गए हैं।
जरूरी दवाओं की बफर डोज के लिए राज्यों की सहायता की गई है।
पर्याप्त टेस्टिंग किट में भी राज्यों की मदद की जा रही है।

मुझे प्रसन्नता है कि हमारी मांग को स्वीकार कर प्रधानमंत्री ने घोषणा की: मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विशेषज्ञों की राय के अनुसार हमने कई दफा पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज और बच्चों की वैक्सीन के संबंध में दिशा निर्देश जारी करने की मांग की। मुझे प्रसन्नता है कि हमारी मांग को स्वीकार कर प्रधानमंत्री ने बूस्टर डोज और 15 से 18 साल तक के बच्चों के वैक्सीनेशन की घोषणा की है। वैक्सीन एवं कोविड प्रोटोकॉल ही कोविड से लड़ने का तरीका है। मेरा विनम्र आग्रह है कि सभी लोग कोविड की गंभीरता समझकर वैक्सीनेशन करवाएं। इन छुट्टियों के सीजन में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को गत 19 नवंबर और 6 दिसंबर और 25 दिसंबर को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार की ओर से कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिए दिशा निर्देश जारी करने का निवेदन किया था। राजस्थान की मांग के बाद कई अन्य राज्यों ने भी बूस्टर डोज के लिए केन्द्र सरकार से मांग की थी।

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में सड़क हादसा, 18 की मौत, 5 घायल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शनिवार रात हुए एक सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए हैं। उल्लेखनिय है कि हादसा उस समय हुआ, जब वाहन में सवार लोग उत्तर 24 परगना के बगदा से नवद्वीप में श्मशान घाट जा रहे थे। इस दौरान हांसखाली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में अनियंत्रित होकर वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गया। दुर्घटना में घायल लोगों को तुंरत अस्पताल ले जाया गया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, ''नदिया जिले में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद नदिया जिले में 18 लोगों की मौत और 5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ। उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मृतकों और घायलों के परिवार की हर संभव तरीके से मदद करेंगी। हमें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है।''

विश्व स्ट्रोक दिवस आज :देश में हर साल 18 लाख से ज्यादा नए मरीज, समय पर इलाज नहीं तो मरीज हो जाता है लकवाग्रस्त
जयपुर। युवाओं में स्ट्रोक (लकवे) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में हर साल 18 लाख से ज्यादा ब्रेन स्ट्रोक के नए मरीज आते हैं। अकेले राजस्थान में प्रतिदिन लगभग 400 मरीज अस्पतालों में स्ट्रोक का इलाज कराने आ रहे हैं। स्ट्रोक के बाद ब्रेन की प्रति मिनट 20 लाख कोशिकाएं मरने लगती हैं। शुरुआती कुछ घंटो के भीतर इलाज नहीं किया जाए तो मरीज हमेशा के लिए लकवाग्रस्त हो सकता है।

ये हैं लक्षण
चेहरा टेढ़ा हो जाना।
हाथों-पैरों में सूनापन या कंपन होना।
आवाज बदलाना।
शरीर के एक हिस्से में कमजोरी के साथ ताकत कम हो जाना आदि।

ऐसे करें बचाव
रक्तचाप को नियंत्रण में रखना।
तंबाकू और सिगरेट का सेवन न करना।
शारीरिक व्यायाम, योगा सहित पौष्टिक आहार और खानपान पर संयम बरतें।

सर्दियों में बढ़ते है स्ट्रोक के मामले, कोरोना से रिकवर लोगों में खतरा ज्यादा
सर्दियों में स्ट्रोक होने की संभावना बढ़ जाती है। रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। दिमाग में कम मात्रा में आॅक्सीजन सप्लाई का भी खतरा होता है। यदि कोई व्यक्ति पहले से ही डायबिटीज या बीपी से पीड़ित हो या उसकी रक्त वाहिकाओं में पहले से ही वसा का जमाव हो तो मुमकिन है कि उनमें पहले से कोई जमा क्लॉट स्ट्रोक में तब्दील हो जाए।
-डॉ. पृथ्वी गिरि, न्यूरोलॉजिस्ट, नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल जयपुर

गलत और अनुचित खानपान की आदत, जीवनशैली में बदलाव और शारीरिक निष्क्रियता के कारण आज युवाओं में भी स्ट्रोक के मामले बढ़ने लगे हैं। शुरूआती लक्षणों में ही विशेषज्ञ डॉक्टर्स से परामर्श और उपचार से कई हद तक बीमारी पर काबू पाया जा सकता है और स्ट्रोक की गंभीरता पर उपचार के लिए ऑपरेशन या सर्जरी की जा सकती है।
-डॉ. एसपी पाटीदार न्यूरोलॉजिस्ट और डॉ. पंकज सिंह न्यूरो सर्जन

कोविड संक्रमण में थ्रोम्बोसिस यानी खून जमने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए स्ट्रोक व अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। पोस्ट कोविड रिकवरी के दौरान किसी भी मामूली लक्षण को नजरअंदाज न करें।
-डॉ. केके बंसल, सीनियर न्यूरो सर्जन, नारायणा अस्पताल

स्ट्रोक बहुत गंभीर बीमारी है। दुनिया में होने वाली मौतों में स्ट्रोक दूसरा प्रमुख कारण है जबकि विकलांगता होने के मामलों में स्ट्रोक तीसरा प्रमुख कारण है। बचाव के लिए रक्तचाप को नियंत्रण में रखना जरूरी है। नियमित योगा करना चाहिए।
-डॉ. सोमदेव बंसल, न्यूरो सर्जन

रिस्क फेक्टर का मैनेजमेंट करके स्ट्रोक की दर को कम किया जा सकता है। स्ट्रोक मस्तिष्क के एक हिस्से में होने वाली वह क्षति है जो रक्त प्रवाह में रुकावट के कारण होता है। स्टोक से चेहरा टेढ़ा हो जाता है।
-डॉ. श्रवण कुमार चौधरी,  कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी, मणिपाल हॉस्पिटल

बच्चों के वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर : बच्चों को कोवैक्सीन टीका लगाने की मिली मंजूरी
नई दिल्ली। भारतीय औषधि एवं महानियंत्रक ने मंगलवार को भारत में निर्मित कोविड टीके - कोवैक्सीन को दो से 18 वर्ष के बच्चों को लगाने की मंजूरी दे दी। यह मंजूरी आपात प्रयोग के लिये दी गयी है और उम्मीद है कि इस महीने के अंत इसका इस्तेमाल आरंभ हो जायेगा। भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन के सितंबर में बच्चों पर तीन परीक्षण पूरे हो चुके हैं। इनके बारे में विस्तृत रिपोर्ट इस महीने की शुरुआत में भारतीय औषधि एवं महानियंत्रक को सौंप दी गयी थी। सूत्रों के अनुसार विस्तृत अध्ययन के बाद संबंधित समिति ने कोवैक्सीन का टीका दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को लगाने की मंजूरी देने का फैसला किया। बच्चों को यह टीका दो डोज में दिया जायेगा और इसमें 20 दिन का अंतराल होगा।