big action against illegal mining activities - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : तीन माह में 2,974 प्रकरणों में कार्रवाई, 43.59 करोड़ का जुर्माना ; 374 एफआईआर दर्ज
जयपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने 1 अप्रैल से 30 जून तक प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए 2,974 प्रकरणों में कार्रवाई की है। इस दौरान 3.65 लाख से अधिक मात्रा में अवैध खनिज, 3,020 वाहन एवं मशीनें जब्त की गईं। साथ ही 374 एफआईआर दर्ज कर 267 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान 43.59 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 13.49 करोड़ रुपये की वास्तविक वसूली भी की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग निदेशक एम.पी. नीणा, अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर तथा अतिरिक्त निदेशक (सतर्कता) धर्मेंद्र लोहार कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि इस अभियान से प्रदेश में अवैध खनन माफिया पर प्रभावी अंकुश लगा है।

उदयपुर जोन रहा सबसे आगे : अभियान में उदयपुर जोन के ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 827 प्रकरणों में कार्रवाई की। यहां 20.47 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। इसके अलावा 823 वाहन एवं मशीनें जब्त की गईं, 86 एफआईआर दर्ज हुईं तथा 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं उदयपुर  एसएमई  ने अकेले 9.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाकर प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनाया। यहां 159 प्रकरणों में कार्रवाई, 169 वाहन-मशीनों की जब्ती, 19 एफआईआर तथा 17 गिरफ्तारियां दर्ज की गईं।

भीलवाड़ा एसएमई ने कार्रवाई में बनाया रिकॉर्ड : भीलवाड़ा एसएमई ने सर्वाधिक 598 प्रकरणों में कार्रवाई कर प्रभावी प्रवर्तन का रिकॉर्ड बनाया। यहां 575 वाहन एवं मशीनें जब्त की गईं, 61 एफआईआर दर्ज हुईं, 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 5.55 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जयपुर एसएमई ने सबसे अधिक खनिज जब्त किया : जयपुर एसएमई ने  2.89 लाख से अधिक मात्रा में अवैध खनिज जब्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। यहां 466 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 470 वाहन एवं मशीनें जब्त की गईं, 49 एफआईआर दर्ज हुईं तथा 4.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अजमेर एसएमई का भी प्रभावी प्रदर्शन : अजमेर एसएमई ने 372 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 89 हजार से अधिक अवैध खनिज जब्त किए। यहां 392 वाहन एवं मशीनें जब्त हुईं, 77 एफआईआर दर्ज की गईं, 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 5.69 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

कमजोर प्रदर्शन वाले कार्यालयों पर कार्रवाई के संकेत : प्रदेशव्यापी समीक्षा में बूंदी-1, बूंदी-द्वितीय, झालावाड़, दौसा, बारां और प्रतापगढ़ कार्यालयों का प्रदर्शन अपेक्षा से कमजोर पाया गया। इन कार्यालयों में कार्रवाई, जब्ती और राजस्व वसूली के आंकड़े लक्ष्य के अनुरूप नहीं रहे। विभाग ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जवाब-तलब करने के संकेत दिए हैं। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर नॉन-फील्ड पदस्थापन, नोटिस और अन्य प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान में प्रदर्शन आधारित जवाबदेही तय की जाएगी।

अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : रेकी में लिप्त 3500 सदस्यों के 5 वाट्सएप ग्रुप का खुलासा, 4 एक्सक्लेवेटर जेसीबी मशीन और 3 डंपर जब्त
जयपुर। माइंस विभाग की जयपुर टीम ने बस्सी के घाटा क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 एक्सक्लेवेटर जेसीबी मशीन, 3 डंपर व एक मोटर साइकिल जब्त करने के साथ विभागीय गतिविधियों की रेकी करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त 3500 लोगों से जुड़े 5 वाट्सएप ग्रुप का रेकेट का भंड़ाफोड़ किया है। दो एफआईआर दर्ज कराई गई है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश से विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खान निदेशक महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि विभाग ने औचक निरीक्षण की नीति पर चलते हुए अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ गोपनीय तरीके से कार्रवाई शुरु की है। इसी सप्ताह कोलायत के गंगासरोवर कैचमेंट एरिया में ड्रोन सर्वें से अवैध खनन का आकलन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त द्वारा समय समय पर विभागीय समीक्षा बैठकोें में दिए जा रहे निर्देशों के क्रम में यह पहला अवसर है जब अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त लोगों द्वारा वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इतने बड़े स्तर पर रेकी करते हुए नेटवर्क को पकड़ा गया है।

इससे सहज अंदाज लगाया जा सकता है कि अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त लोगों के नेटवर्क की ओर से  किस तरह से अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। जयपुर के पास बस्सी के घाटा में अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत, अधीक्षण खनि अभियंता विजिलेंस प्रताप मीणा, खनि अभियंता जयपुर श्याम कापड़ी सहित विभागीय अधिकारियों के दल ने पूरी तैयारी के साथ अचानक कार्रवाई की और बड़े स्तर पर अवैध खनन गतिविधियों पर कार्रवाई की। बस्सी उपखंड के ग्राम घाटा में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त 4 एक्सक्वेटर जेसीबी मशीन, 3 डंपर एवं 1 मोटर साइकिल ज़ब्त की। इसके अलावा विभागीय टीम की रेकी करते हुए 2 व्यक्तियों  कृष्ण पुत्र रामजीलाल एवं  हनुमान सहाय पुत्र रामेश्वर प्रसाद को भी पकड़ कर पूछताछ की। दोनों व्यक्तियों से 2 मोबाइल फोन ज़ब्त किए गये।

एनएस शक्तावत और प्रताप मीणा नेे बताया कि जब्त दो मोबाइल फ़ोन की प्राथमिक जांच में पता चला कि अवैध खनन में शामिल लोगों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विभागीय टीम की लगातार रेकी की जाती है। इस कारण विभागीय टीम के पहुंचने से पहले अवैध खनन करने वाले लोग मौके से टीम के पहुंचने से पहले ही भाग जाते हैं। जब्त दोनों मोबाइल फोन में कुल 5 व्हाट्सएप ग्रुप 1023 सदस्यों के जय बालाजी ग्रुप, 743 सदस्यों के जय बजरंग बली, 612 सदस्यों के माफिया टाइगर ग्रुप, 642 सदस्यों के बिना नाम ग्रुप और 783 सदस्यों के जय श्री श्याम ग्रुप के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। विभाग ने कानोता पुलिस थानें में दोषियों अवैध खननकर्ताओं सहित पांचों व्हाट्सएप ग्रुप और इनमें शामिल लगभग 3500 सदस्यों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 926/2025 एवं 927/2025 दर्ज करवाई गई। प्रकरण में विभाग द्वारा 20 लाख से अधिक जुर्माना लगाया गया है।