child - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में मांझे से गर्दन कटने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत : पतंग लूटते समय नाले में गिरा बच्चा, पतंगबाजी में घायल होकर 200 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल
जयपुर। जयपुर में बुधवार को मांझे से दस वर्षीय  एक बच्चे की गर्दन कटने से उसकी मौत हो गई। अन्य घटना में पतंग लूटते समय नाले में गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मांझे से गर्दन कटने वाली घटना राजमहल होटल के पास की है। इसके अलावा पंतगबाजी में 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।  पुलिस और अन्य सूत्रों के अनुसार अशोक नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को राजमहल चौराहे के पास दस वर्षीय धीरकुमार की मांझे से गर्दन कट गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित की दिया। वह मुम्बई से यहां  शुभम एंक्लेव में रहने वाली अपनी नानी के घर आया था। एसएमएस थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि धीर कुमार के परिजन बिना मोस्टमार्टम कराए शव को ले गए। इस संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष को भी सूचना दे दी गई थी।

सवाई मान सिंह अस्पताल में मांझे से कटने, छत से गिरने के कारण सिर और हाथ पैरों में चोट, फ्रैक्चर के मामले ज्यादा सामने आए। एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में ही 41 घायल इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 12 घायलों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है और बाकी के मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इन घायलों में 14 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या रही। इसके अलावा शहर के अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में भी देर रात तक घायलों का पहुंचना जारी था। एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में पतंगबाजी में घायल होने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत, मां और परिवार के सदस्यों के साथ गया था वाटर पार्क
कोटा। रानपुर थाना क्षेत्र  स्थित  होली-डे वाटर पार्क के स्वमिंग पूल में डूबने से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मृग दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस निरीक्षक रामविलास मीणा ने बताया कि सोमवार को अनंतपुरा निवासी जावेद का पांच वर्षीय पुत्र जीशान अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दोपहर के डेढ़ बजे रानपुर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र स्थित होली-डे वाटर पार्क गए थे। शाम को साढ़े छह बजे स्वमिंग पूल क्लोज होने के बाद सब को वहां से निकाल दिया था। जीशान की मां व परिवार के सदस्य चेजिंग रूम में चले गए बच्चा भी उनके साथ था, तभी जीशान चेंजिंग रूम से नजरें बचाकर बाहर आ गया और स्वमिंग पूल की तरफ चला गया और पानी में डूब गया।

जब जावेद की पत्नी चैंजिग रूम से बाहर आई तो जीशान दिखाई नहीं दिया उसको तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद स्वमिंग पूल में देखा तो बच्चा चार फुट गहरे पूल के पानी के पानी में बहता दिखाई दिया। इसके बाद उसे कर्मचारियों ने बाहर निकाला परिजन न्यू मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोें को सौंप दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में बालक के पिता की रिपोर्ट पर मृग दर्ज किया गया है।

अभिभावक ही बच्चे के अच्छे शिक्षक बनें
अक्सर विद्यार्थियों के विषय में यह सोच बनी हुई है कि उन्हें किस बात की चिंता या टेंशन। उन्हें कोई नौकरी और काम धंधा करना है, जो टेंशन हो। उन्हें तो सिर्फ  पढ़ाई करनी है और यही सोच विद्यार्थियों को समाज में अलग थलग कर देती है। कॅरियर और प्रवेश प्रतियोगिताओं को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा, एक अच्छे भविष्य के सपने संजोए बैठे अपरिपक्व मस्तिष्क को मानसिक तनाव के स्याह संसार में उसे धकेल देता है। और उचित भावात्मक सहयोग और मनोवैज्ञानिक परामर्श के अभाव में, अपने एकांकी जीवन से तंग आकर विद्यार्थी ऐसे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो जाता है। बाहर से हमेशा प्रसन्न दिखने वाला विद्यार्थी, मस्तिष्क में तनाव और दबाव के तूफान छिपाए रहता है, जिसे समय रहते यदि न संभाला जाए तो इसके परिणाम दुखद हो सकते हैं। विद्यार्थियों का विभिन्न कारणों से आत्महत्या करना, विद्यार्थियों की खराब मानसिक स्वास्थ्य की ओर संकेत करता है।

ऐसे मामलों में परीक्षा संबंधी तनाव तथा कोचिंग संस्थानों में बढ़ते प्रतियोगी दबाव के कारण विद्यार्थी, सामंजस्य बनाने में नाकामयाब रहने के कारण मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। और नासमझी में आत्महत्या जैसी कठोर कदम उठाते है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि भारत में आबादी बढ़ने की गति की अपेक्षा छात्रों की आत्महत्या करने में तीव्रता देखी जा रही हैं। इससे पता चलता है कि भारत में छात्रों में आत्महत्या करने की प्रवृति तेजी से बढ़ रही है। ये रिपोर्ट केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर आधारित है। जो दुनियाभर में शिक्षा में गुणवत्ता पर काम करती है। रिपोर्ट बताती है कि भारत में सामान्य आत्महत्या के मामलों में प्रति वर्ष 2 प्रतिशत की दर से वृद्धि हो रही हैं। जबकि, छात्रों में यह दर वार्षिक 4 प्रतिशत से बढ़ी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले लगभग एक दशक में छात्रों की सुसाइड के मामले 6,654 से बढ़कर 13,044 हो गए हैं।

यूनिसेफ  की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत में 15 से 24 साल का हर 7 में से 1 व्यक्ति खराब मेंटल हेल्थ से जूझ रहा है। इसमें अवसाद के लक्षण भी शामिल हैं। विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण में अभिभावकों और पारिवारिक संस्कारों की विशेष भूमिका होती है। सुसंस्कृत परिवारों में बच्चों को मूल्यपरक शिक्षाएं इसी तरह से बच्चे के व्यक्तित्व में डाली जाती हैं जैसे प्रति दिन भोजन किया जाता है। जिस तरह से भोजन के अभाव में शारीरिक विकास बाधित होता है उसी तरह संस्कारों की खुराक के अभाव में मानसिक और चारित्रिक विकास बाधित होता है। आज जब छोटे छोटे बच्चे सोशल मीडिया और मोबाइल के भंवरजाल में फंसते जा रहे हैं, ऐसे में अभिभावकों को सतर्क रहने की अति आवश्यकता है।

अक्सर देखा गया है कि अभिभावक अपने बच्चों से अपेक्षाएं तो बहुत ऊंची ऊंची रखते है, और उसके अनुसार अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ाते हैं, उनके लिए अच्छी से अच्छी कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं, उन्हें अच्छा खाना, अच्छे कपड़े मतलब हर वो चीज जो पैसे से खरीदी जा सकती है, अपने बच्चों पर न्यौछावर कर देते हैं, परंतु एक बहुत छोटी सी मूल्यहीन चीज जिसे हम समय कहते हैं, वो अपने बच्चों को नहीं दे पाते हैं, वो भावात्मक स्पर्श जिसके लिए बच्चा तरसता रहता है, वो उसे कभी नहीं मिलता क्योंकि अभिभावकों के पास, अपने बच्चों लिए समय ही नहीं होता। और ऐसे में बच्चा, सोशल मीडिया और मोबाइल को अपना साथी और दोस्त समझ बैठते हैं।

पहले घरों में दादा दादी या फिर नाना नानी बच्चों के सबसे बड़े नैतिक शिक्षा के अध्यापक होते थे, जो कहानियों के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व  में नैतिक गुणों का समावेश करते थे। पर आज के एकाकी परिवारों के चलन ने ये शिक्षक बच्चों से छीन लिए हैं। एकल परिवारों में पारिवारिक संस्कार नहीं बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के संस्कारों से ही जीवन चलाए जा रहे हैं। जिसका परिणाम हमारे सामने है न तो बच्चे जीवन की चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं और न ही उनके माता पिता। ऐसे में बच्चों में अवसाद और कुंठा का पनपना एक आम सी बात हो चुकी है। बच्चों को अवसाद का नहीं बल्कि प्रसाद का स्वाद चखाना होगा। चाहें शैक्षणिक परीक्षाएं हों या फिर जीवन की परीक्षाएं, अपने बच्चों के साथ हमेशा खड़े रहिए ताकि उसे जब भी मदद की आवश्यकता हो, वह आपकी ओर देखे न कि किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मोबाइल या फिर काउंसलर की ओर। माता पिता से अच्छा न कोई शिक्षक हो सकता है और न ही कोई परामर्शदाता।

-राजेंद्र कुमार शर्मा
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

10 साल के दर्शिल नागर सीनियर तीरंदाजी में दिखाएंगे दम
कोटा। कहते हैं कि काबिलियत और प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और पूत के लक्षण पालने में ही दिख जाते हैं। इन्हीं कहावतों के उदाहरण के कोटा के दर्शील नागर जो हैं तो सिर्फ 10 साल के लेकिन खेलेंगे सीनियर प्रतियोगिता में। दर्शील इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर सीनियर वर्ग में खेल चुके हैं। जिस उम्र में बच्चे मां की गोद से नहीं उतरा करते हैं, उस उम्र में दर्शील तीरंदाजी में राज्य स्तर प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीत चुके हैं। जिसके बाद इस बार फिर से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं।

साढ़े सात साल की उम्र से चलाना शुरू किया तीर
दर्शील नागर ने महज 7.5 साल की उम्र से ही तीर चलाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद नियमित अभ्यास कर रहे हैं। दर्शील के पिता वीरेंद्र नागर ने बताया कि दर्शील घर पर अपनी बहन के साथ अकेला रहता था तो मोबाइल और टीवी देखने की आदत पड़ने लग गई थी। जिसके बाद हमने आदत को खत्म करने के लिए इसे अलग अगल खेलों में खेलने के लिए भेजा तो दर्शील ने सबसे ज्यादा रूची तीरंदाजी में दिखाई। जिसके बाद इसे छावनी स्थित श्री पंचमुखी तीरंदाजी अकेडमी में भर्ती करा दिया। जहां लगातार अभ्यास करने के बाद एक साल में ही दर्शील ने राज्य स्तरीय में पदक जीत लिया। दर्शील छोटी सी उम्र में ही आॅलंपिक जाने की इच्छा रखता है और उसके लिए मेहनत भी खूब करता है।

सुबह तीरंदाजी फिर स्कूल  शाम को तीरंदाजी
मात्र 10 के दर्शील नागर एक वयस्क खिलाड़ी की तरह अपना रूटीन फॉलो करते हैं। कोच बृजपाल सिंह ने बताया कि दर्शील सुबह 5 बजे ही उठ जाते हैं जिसके बाद वार्म अप और स्ट्रेचिंग कर 7.30 बजे स्कूल की ड्रेस में ही अकेडमी पहुंच जाते हैं। जहां लगभग दो घंटे का अभ्यास करने के बाद दर्शील स्कूल चला जाता है। वहीं स्कूल से दो बजे घर आने के बाद खाना खाकर थोड़ा आराम कर शाम को 4 बजे अकेडमी पहुंच जाता है। जहां 7 बजे तक फिर से अभ्यास करता है। दर्शील के पिता वीरेंद्र नागर ने बताया कि दर्शील तीरंदाजी के लिए इतना प्रतिबद्ध है कि वो ना टीवी देखता है और ना मोबाइल चलता है, साथ ही डाइट का भी खुद से ही ध्यान रखता है और एक समय केवल दलिया और रबड़ी लेता है।

कोटा से ये खिलाड़ी भी लेंगे भाग
तीरंदाजी कोच बृजपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान आर्चरी एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीरंदाजी टूनार्मेंट में कोटा से इंडियन राउंड में देवरत सिंह जादौन, स्वतंत्र सिंह, मनीष खटीक, सूर्यांशु राजावत, विनय वर्मा, खुशी राठौर तथा रिकवर राउंड में समर सिंह, कार्तिक सुवालका, शिवम गुर्जर, मयंक परिहार एवं कंपाउंड राउंड में दर्शील नागर, अरविंद सैनी के साथ बालिका वर्ग में लहर कछावा, हिमांशी राजावत भाग लेंगे। वहीं लहर कछावा हाड़ौती क्षेत्र की पहली ऐसी प्लेयर हैं जो एक महीने पहले एशियन गेम्स का ट्रायल भी दे चुकी हैं।

7 साल का बच्चा रास्ता भटका, हैड कांस्टेबल ने रोता हुआ देखकर पास बिठाया, हरमाड़ा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया
जयपुर। सात साल के बच्चे के घर से लापता की होने की सूचना और बच्चे के अपहरण की आशंका से मां-नानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, लेकिन हरमाड़ा थाना पुलिस ने 4 घण्टे में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे को खोज निकाला।

बच्चे को जब मां की गोद में दिया तो मां की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। हुआ यूं कि दौलतपुरा बैनाड रोड स्थित विजय नगर में रहने वाली अपनी नानी के घर के बाहर से 7 वर्षीय लक्ष्य पुत्र राजूलाल धोबी निवासी मलारना डूंगर, सवाईमाधोपुर खेलते-खेलते आगे चला गया। जब तक वह घर रास्ता भटक गया। हरमाड़ा पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिए।

हरमाड़ा थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि पुलिस ने पचास से अधिक स्थानों से सीसीटवी फुटेल खंगाले। एक फुटेज में बच्चा चाय की दुकान पर बैठा हुआ दिखाई दिया तो दूसरे फुटेज में दौड़ते हुए अकेला ही भैरों मंदिर की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम फु टेज के आधार पर लापता बच्चे को ढूंढती रही। पुलिस फुटेजों को खंगालते हुए दोपहर करीब एक बजे निवारू रोड पुलिया के पास जा पहुंची।

कैसे मिला बच्चा
बच्चा रोता हुआ जा रहा था, इसी दौरान निवारू ट्रैफिक पाइंट पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल बृजमोहन शर्मा ने उसे अपने पास बुलाया, पानी पिलाया और उसका नाम पूछा तो उसने कुछ भी नहीं बताया। कांस्टेबल ने उसे अपने पास बिठा लिया और उसके बारे में जानकारी जुटाने लगा। हरमाड़ा थानाधिकारी खदाव  फुटेज के आधार पर निवारू रोड पुलिया के पास जा पहुंचे तो एक ट्रैफिक पाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी के पास बच्चा बैठा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बच्चे को लेकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

घर के बाहर खेल रहे बालक पर जरख ने किया हमला
कोटा। भैंसरोडगढ़ सेंचूरी में स्थित खाल गांव में सोमवार सुबह जरख ने एक बालक पर हमला कर दिया। जिससे उसका पैर लहुलुहान हो गया। परिजनों ने तुरंत बालक को राजकीय सामुदायिक केंद्र पहुंचाकर भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने इलाज कर घर भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खाल गांव निवासी बालक शुभम गुर्जर सुबह 7.30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान जरख ने उस पर हमला कर पैर में जांघ पर काट लिया। जिससे उसके पैर पर गहरे  घाव हो गया। बालक के चिल्लाने की आवाज सुन परिजन बाहर निकले तो बेटा जख्मी पड़ा हुआ था। जिसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। घटना के बाद से ही भैंसरोडगढ़ सैंचूरी के दायरे में आ रहे आबादी क्षेत्रोें में वन कर्मचारियों व बोर्डर होम गार्ड तैनात तैनात कर दिए गए हैं। कर्मचारी दो से तीन शिफ्टों में आबादी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं ताकि, इस तरह की घटनाओं की पुनर्रावृति रोकी जा सके। वन अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों को जंगली जानवर दिखे जाने पर फोरेस्ट डिपार्टमेंट को सूचना देने के लिए कहा गया है। वनकर्मी भी नियमित गश्त कर रहे हैं।

डीएफओ ने नहीं उठाया फोन
नवज्योति ने मामले को लेकर वन्यजीव विभाग के डीएफओ अनुराग भटनागर को दोपहर व शाम को दो बार कॉल किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

पगमार्क से हुई जरख की पुष्टि
जानकारी के अनुसार, वनकर्मियों को सुबह 8 बजे जरख के हमले की सूचना मिली थी। इस पर चार कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फुट प्रिंट लिए। वहीं, पगमार्क देखे, जिसमें जरख की पुष्ठि हुई। इसके बाद गांव में उसकी तलाश की गई लेकिन वह कहीं भी नजर नहीं आया। संभवत: जरख वापस जंगल में चला गया। हालांकि, सोमवार व मंगलवार को भी वनकर्मी गांव में गश्त करते रहे लेकिन कहीं से भी जरख की साइटिंग से संबंधित कोई सूचना नहीं मिली।

पानी के बहाव में डूबा बच्चा, 900 मीटर दूर दूसरे चैंबर से निकाला
जयपुर। मुरलीपुरा इलाके में नगर निगम ग्रेटर और सड़क बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही ने बारिश में 7 साल के मासूम ऋषि की जीवन लीला समाप्त कर दी। यह हादसा मुरलीपुरा के श्रीनिवास नगर इलाके में हुआ। यहां कॉलोनी के नाले में बारिश से इकट्ठा हुए पानी के बहाव में सात साल का बच्चा बह गया। जब लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने बच्चे को करीब 900 मीटर दूर बने दूसरे चैंबर से बाहर निकाला। लोग बच्चे को तुंरत सीकर रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया। लोगों ने शव लेने के बाद विरोध-प्रदर्शन किया, जिसकी सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने उन्हें समस्या से संबंधित ज्ञापन दिया। एसडीएम ने जल्द सहायता देने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी अस्पताल में मां के आंचल में सो रहे मासूम को आवारा कुत्तों ने नोंचा, मौत
सिरोही। जिला चिकित्सालय में रात को अपनी मां के पास सो रहे एक माह के बच्चे को आवारा श्वान उठाकर ले गए और पेट और एक हाथ नोचकर खा गएं जिससे उसकी मौत हो गई।  जवाईबांध निवासी महेंद्र मीणा उम्र (40) सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित है उसका टीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोमवार रात को उसके बेड के पास नीचे फ र्श पर उसकी पत्नी रेखा, बेटी और दो बेटों को लेकर सो रही थी। वार्ड में घूम रहे आवारा कुत्ते उसके एक महीने के बेटे विकास को उठाकर ले गए। रात 1.30 बजे रेखा की नींद खुली तो बच्चा गायब था। तलाश में बाहर पानी की टंकी के पास कुछ कुत्ते बच्चे को नोचते दिखे। महिला दौड़कर वहां गई तब तक एक कुत्ता बच्चे का हाथ मुंह में दबाकर भाग गया।

एक निलंबित, दो की सेवा समाप्त
गंभीर मामले को लेकर जिला कलक्टर डॉ.भंवरलाल ने गंभीरता से लेते हुए ड्युटी के दौरान लापरवाही बरतने पर नर्सिंग आफिसर सुरेश मीणा को निलंबित, गार्ड भवानी सिंह, वार्ड बॉय उज्जवल देवासी की सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की गई। मामले में जांच की जा रही है।

एक हाथ और दो पैर बचे
कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.वीरेंद्र महात्मा ने बताया कि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी कि किन कारणों के चलते ऐसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया। जिला प्रशासन की तरफ  से गठित मेडिकल बोर्ड के प्रभारी डॉ. शक्तिसिंह ने बताया कि बच्चे का सिर, एक हाथ और दो पैर बचे थे। उसका पेट और एक हाथ नहीं था।

लोढा ने विधानसभा में उठाया मामला
सिरोही विधायक संयम लोढा ने सिरोही जिला चिकित्सालय में हुई इस घटना को विधानसभा में प्रमुखता के साथ उठाया। विधायक लोढा ने विधानसभा में सरकार का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि कुत्तों ने नवजात के शव को पूरी तरह से शत विक्षत कर दिया था। बहुत हदयविदारक घटना है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। विधायक ने विधानसभा में राजस्थान सरकार से आग्रह किया कि जो भी अधिकारी इस मामले में जिम्मेदार है उसके खिलाफ  सख्त कार्रवाई करें, मां को सरकारी नौकरी व परिवार को 10 लाख का मुआवजा दे। बाद में लोढा ने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा से मुलाकात की। मंत्री ने कलक्टर से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

भीख मांगने वाला बच्चा निकला 2 करोड़ की संपत्ति का मालिक
उत्तराखंड के कलियर में भीख मांगने वाला 10 साल का बच्चा 2 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला। बच्चे का नाम शाहजेब है। दरअसल शाहजेब की मां इमराना की मौत पिछले साल कोरोना से हो गई थी, जिसके बाद से ही बच्चा खानाबदोश जीवन जी रहा था।

गौरतलब है कि शाहजेब यूपी के सहारनपुर जिले के पांडुली गांव का रहने वाला है। उसके पिता मोहम्मद नावेद की लम्बी बीमारी के बाद साल 2019 में मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद शाहजेब की माँ इमराना उसे लेकर अपने पिहर चली गई। जहां से कुछ समय बाद वे उत्तराखंड के कलियर में पीरन चले गए और कालियर दरगाह के पास रह रहे थे। तभी कोरोना काल में  कोरोना से इमराना की मृत्यु हो गई। उसी के बाद से बच्चा आस-पास के इलाके में भीख मांग कर खानाबदोश जीवन जी रहा था।

भीख मांगने पर मजबूर उस अनाथ बच्चे को क्या पता था, कि वह करोड़ों की सम्पत्ति का मालिक है।  इस बात का खुलासा तब हुआ जब शाहजेब के दादा की वसीयत का खुलासा हुआ। साल 2021 में मरे शाहजेब के दादा ने मौत से पहले बनाई अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा अपने पोते के नाम लिखी थी। जैसे ही बात का खुलासा हुआ रिश्तेदार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बच्चे की तलाश कर रहे थे। तभी किसी ने बच्चे को कालियर दरगा के पास भीख मांगते देख। बता लगने के बाद शाहजेब के परिजन उसे सहारनपुर ले गए।

नागपुर के अपहरणकर्ता दंपति को कोटा पुलिस ने पकड़ा
कोटा। कोटा पुलिस ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए  नाबालिक बालक के अपहरण के मामले में नागपुर से फरार हुए दंपति को रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया। आरोपी दंपति से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने नागपुर पुलिस को सूचना दे दी है। नागपुर पुलिस के कोटा पहुंचने के बाद उनके हवाले कर दिया जाएगा ।

भीमगंजमंडी थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कोटा शहर केसर सिंह शेखावत के पास नागपुर पुलिस ने सूचना दी थी जिसमें बताया कि नागपुर से एक दंपति योगेंद्र प्रजापत और उसकी पत्नी एक नाबालिग बालक का पुलिस थाना कलवाना नागपुर सिटी से अपहरण कर भागे हैं। दंपति का पीछा कर पुलिस ने बालक को छुड़ा लिया है लेकिन दोनों भोपाल - जोधपुर ट्रेन से कोटा के लिए आ रहे हैं जिस पर भीमगंजमंडी पुलिस ,कोतवाली पुलिस थानाधिकारी, एडिशनल एसपी प्रवीण जैन तथा डिप्टी एसपी शंकर लाल मीणा ने रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल के साथ दबिश दी और भोपाल से आने वाली जोधपुर - भोपाल ट्रेन के कोटा स्टेशन पर रुकने के बाद उसकी तलाशी ली तो दोनों दंपति एक कोच में बैठे हुए मिले। दोनों को पुलिस ने  2:30 बजे डिटेन किया और पुलिस थाना भीमगंजमंडी  लेकर आ गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के बारे में संबंधित पुलिस को जानकारी दे दी है।

अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, बालक की मौत
रावतसर। थाना क्षेत्र के धन्नासर कैंची के पास मेगा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार एक बालक जगसीर निवासी रामपुरा नारायण तहसील अबोहर पंजाब की मौके पर मौत हो गई तथा 7 जनों को चोटे आई जिनमें 4 बच्चे हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी यात्री रामदेवरा से धोक लगाकर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर जिला बाल कल्याण समिति चेयरमैन जितेंद्र गोयल रावतसर सरकारी अस्पताल पहुंचे व घायलों की कुशलक्षेम पूछी। वहीं हादसे में घायल अन्य बच्चों महिलाओं व पुरुषों के उपचार संबंधी जानकारी डॉक्टरों से ली वह उचित उपचार की व्यवस्था करवाई। वहीं मौके पर मृतक बालक के पिता सतपाल मेघवाल व परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। मृतक बालक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र जगसीर 10 वीं क्लास में पढ़ता था व उसकी एक छोटी बहन अनीशा है। इस हादसे के संबंध में मृतक के चाचा श्रवन कुमार पुत्र गोपी राम मेघवाल निवासी रामपुरा नारायण तहसील अबोहर पंजाब ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। रावतसर पुलिस ने मृतक बालक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

बाल विवाह अपराध और सामाजिक अभिशाप
लालसोट। तालुका विधिक सेवा समिति लालसोट के तत्वावधान में गुरुवार को तहसील कार्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिवक्ता विजय कुमार ठाकुरिया ने बाल विवाह को अपराध एवं सामाजिक अभिशाप बताते कहा कि भारत में और विशेषकर राजस्थान में बच्चों की छोटी उम्र में शादी की कुरीति को रोकने के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 से लागू किया गया है, जिसमें लड़के की आयु 21 से कम है और लड़की की आयु 18 वर्ष से कम है तो वे विवाह योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि विवाह के समय लड़का या लड़की दोनों में से कोई भी विवाह योग्य उम्र का नहीं है तो ऐसा विवाह बाल विवाह होने से एक अपराध माना गया है।

शिविर में अधिवक्ता तेजराम मीणा ने नालसा द्वारा संचालित बच्चों के लिए विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना की जानकारी प्रदान की। उन्होंने नालसा की तस्करी और वाणिज्यक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजना, आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, बाल श्रम विरोधी अधिनियम, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 अगस्त 22 व श्रमिकों के अधिकारों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया एवं श्रमिक  कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों  द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।