black Sea - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रूस का तुर्की से आग्रह : यूक्रेन से गैस पाइपलाइनों पर हमला नहीं करने की अपील की
मॉस्को । रूस ने तुर्की से बार-बार यह अपील की है कि वह यूक्रेन से इस बात की गारंटी ले कि 'तुर्कस्ट्रीम' और 'ब्लू स्ट्रीम' गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचे पर कोई हमला नहीं किया जाएगा। रूसी उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "काला सागर के नीचे तुर्की को गैस आपूर्ति करने वाली पाइपलाइनों पर यूक्रेन द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों को देखते हुए, हमने अपने तुर्की भागीदारों से बार-बार आग्रह किया है। हमने उनसे कहा है कि वे यूक्रेनी पक्ष को स्पष्ट और कड़े संकेत भेजें और मांग करें कि वे इस तरह के आक्रामक कृत्यों को तुरंत रोकें तथा भविष्य में भी ऐसा न होने की गारंटी दें।"

इससे पहले, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी स्पष्ट किया था कि रूस इन गैस पाइपलाइनों पर बढ़ते खतरे को लेकर तुर्की के साथ लगातार अपनी चिंताएं साझा कर रहा है। वहीं, तुर्की सरकार के सूत्रों के अनुसार, तुर्की इन पाइपलाइनों पर होने वाले हमलों और खतरों की खबरों पर बारीकी से नजर रख रहा है और इस मामले में रूस के साथ निरंतर समन्वय बना हुआ है।

रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
सोची। रूस में काला सागर के तट पर स्थित शहर सोची में शुक्रवार तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

शहर के मेयर आंद्रेई प्रोशुनिन ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह महसूस किए गए। उन्होंने अपने टेलीग्राम संदेश में कहा, रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आज सुबह सोची में आया। किसी भी बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा है और आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र को किसी घटना की रिपोर्ट नहीं मिली है।

बाद में जारी अद्यतन जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र समुद्र में स्थित था और उसकी संशोधित तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, हालांकि फिलहाल किसी प्रकार के खतरे या नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

काला सागर : टैंकर्स में ब्लास्ट से लगी आग, 25 लोग सुरक्षित, जानें पूरा मामला
इस्तानबुल। तुर्की के तट के करीब शनिवार को काला सागर में एक टैंकर में 'बाहरी टक्कर' के कारण आग लग गयी। इसमें 25 चालक दल के सदस्य भारतीय थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस बीच, तुर्की के एक अन्य टैंकर 'विराट' में भी कुछ देर बाद'बाहरी टक्कर' के कारण आग लगी। यह जहाज भी गांबिया के ध्वज तले समुद्र में सफर कर रहा था।

तुर्किये के समुद्री मामलों के महानिदेशालय ने यह जानकारी दी। महानिदेशालय ने अपने शुरुआती बयान में कहा कि बचाव कर्मियों को घटनास्थल से वापस लाने की तैयारी की जा रही है। इसके आगे बयान में कहा गया, रिपोर्ट मिली है कि तुर्किये के तट से 28 समुद्री मील दूर नोवोरोसिस्क की ओर बढ़ रहे खाली केरोस टैंकर में बाहरी आघात के कारण आग लग गयी। कर्मीदल के सभी 25 लोग सुरक्षित हैं।

तुर्किये के यातायात और बुनियादी-ढांचे मंत्रालय ने बाद में जारी किये गये एक बयान में बताया कि सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह जहाज मिस्र से रूस की ओर जा रहा था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग पर समय पर काबू नहीं पाया गया तो जहाज डूब सकता है।

दूसरी ओर, निदेशालय ने 'विराट' से संबंधित बयान में कहा, टैंकर विराट के चालक दल ने बताया कि, जहाज काला सागर में तुर्की के तट से 35 समुद्री मील दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बचाव दल और एक व्यापारी जहाज को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। निदेशालय ने जहाज को हुए नुकसान या टक्कर की प्रकृति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। विराट के चालक दल के 20 सदस्यों की हालत सामान्य है। निदेशालय ने जहाज के चालक दल के हवाले से बताया कि इंजन कक्ष में भारी धुआं था।