dalits - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : खड़गे के मंच का कथित शुद्धिकरण चिंताजनक, सैलजा ने कहा- घटना ने जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर छेड़ी बहस
चंडीगढ़। रियाणा में सिरसा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में दलितों के सम्मान, सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बदायूं में 28 वर्षीय दलित युवक राजेश की पुलिस हिरासत में मौत और उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना को चिंताजनक बताया है। कुमारी सैलजा ने यहां एक बयान में कहा कि बदायूं में परिवार ने पुलिस पर हिरासत में बेरहमी से पिटाई के आरोप लगाये हैं। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की घटना ने छुआछूत और जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर गंभीर बहस छेड़ दी है। कांग्रेस की मांग है कि कथित शुद्धिकरण में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जाये और कानून का उल्लंघन पाये जाने पर कार्रवाई हो। कुमारी सैलजा ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता और सम्मान का अधिकार देता है। जाति के आधार पर भेदभाव किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिगत भेदभाव के खिलाफ संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर सिरसा से बीकानेर होते हुए रामदेवरा धाम तक सीधी हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिरसा, फतेहाबाद, टोहाना और हिसार क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा जाते हैं। बारह सितंबर को रामदेव जयंती के मद्देनजर श्रद्धालुओं की संख्या बढऩे की संभावना है। सीधी बस सेवा से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

बीजेपी सरकार में नहीं रुक रहे दलितों पर जुल्म, पीड़िता को जल्द से जल्द दिलाए न्याय
जयपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने सीकर में दलित युवक के साथ हैवानियत पर सरकार को घेरा है। जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सीकर में एक दलित युवक का अपहरण कर गुप्तांगों पर हमला, उस पर पेशाब करना, बोतल से सिर फोड़ना और कुकर्म करना.... ये किसी फिल्म की कहानी नहीं हैं, ये आज के राजस्थान की हकीकत है। ये दरिंदगी की घटना शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आगे लिखा कि बीजेपी सरकार में दलितों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे। कल भीलवाड़ा जिले में आज सीकर जिले में दलितों पर हो रही एक के बाद एक घटनाएं हैवानियत की हदें पार कर रही है।

प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध, खासकर आदिवासियों, दलितों, गरीबों और कमजोर वर्गों के खिलाफ ये दिखा रहे है कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जूली ने सीएम से मांग करते हुए लिखा कि अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाए। यह असहनीय है। राज्य में दलितों पर इस तरह के अत्याचार रोकना लाजिमी है और सरकार को आए दिन होने वाले ऐसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा राज में दलितों पर बढ़े अत्याचार,जातिगत भेदभाव भी बढ़ा : कांग्रेस
जयपुर। झुंझुनूं में शराब माफियाओं के दलित युवक को पीट पीटकर हत्या करने के मामले में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

डोटासरा ने कहा कि झुंझुनूं में शराब माफियाओं ने दलित युवक को इतनी निर्दयता से पीटा कि उसकी मृत्यु हो गई। भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार और जातिगत भेदभाव निरंतर बढ़ रहा है, भाजपा स्वभाव से ही दलित विरोधी है। अपराध की घटनाओं से पूरे प्रदेश का यही हाल है, बदमाश बेखौफ और आमजन में भय व्याप्त है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सूरजगढ़, झुंझुनू में शराब माफिया द्वारा एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या एवं उसका वीडियो बनाकर वायरल करना राजस्थान में सरकार और पुलिस के कमजोर होते इकबाल का प्रतीक है। आए दिन प्रदेशभर से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद दलितों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। मीडिया में इमेज मेकिंग में व्यस्त राजस्थान सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले एवं आगे इनकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कार्य करें।

विपक्ष के हमलावर तेवरों का राजेंद्र राठौड़ ने दिया जवाब
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि सूरजगढ़, झुंझुनूं की घटना निश्चित तौर पर निंदनीय है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता के मद्देनजर त्वरित कार्रवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
राठौड़ ने कहा कि दलितों पर बढ़ते अत्याचार की घटनाएं विगत कांग्रेस सरकार की ही देन रही है। यह कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था का ही परिणाम था कि एनसीआरबी एवं राजस्थान पुलिस के मासिक प्रतिवेदन के आंकड़ों में 8,752 मामलों के साथ दलित अपराधों में राजस्थान देशभर में दूसरे पायदान पर काबिज रहा।  दलितों पर अत्याचारों की एक के बाद एक घटनाएं हुई, लेकिन तब किस्सा कुर्सी के खेल में लगे कांग्रेस नेताओं में दलित अपराधों के प्रति कोई चेतनशीलता नहीं दिखी। प्रदेश को कांग्रेस के जंगलराज से मुक्ति मिले  हुए अभी कुछ माह का समय हुआ है। भाजपा शासन की प्राथमिकता दलित अत्याचारों को रोकने और राज्य में सुशासन स्थापित करने की है।

मायावती ने राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की.... वजह जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर दलितों और आदिवासियों की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाते हुये राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग की है।

मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया कि राजस्थान कांग्रेस सरकार में दलितों व आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हाल ही में डीडवाना और धोलपुर में दलित युवतियों के साथ बलात्कार व अलवर में दलित युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या व जोधपुर के पाली में दलित युवक की हत्या ने दलित समाज को झकझोर दिया है।

उन्होने कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि राजस्थान में खासकर दलितों व आदिवासियों की सुरक्षा करने में वहां की कांग्रेसी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। अत: यह उचित होगा कि इस सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। बी.एस.पी की यह मांग है।

दलितों पर सियासत!
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बयान जारी कर कहा कि हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में दलित युवक की निर्मम हत्या की घटना के बाद जालोर में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट तथा पाली में महिला की बर्बरतापूर्ण पिटाई की घटनाएं राज्य सरकार के माथे पर कलंक है।

राठौड़ ने कहा है कि कांग्रेस राज में लचर कानून व्यवस्था के कारण दलितों पर अत्याचार की पराकाष्ठा हो चुकी है। एनसीआरबी 2020 के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दलितों के खिलाफ अत्याचार में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में वर्ष 2019 में जहां 6794 मामले दर्ज हुए वहीं 2020 में 7017 मामले दर्ज हुए हैं। राजस्थान में दलितों के साथ अत्याचार का वर्ष-दर-वर्ष बढ़ना चिंताजनक है।

राठौड़ ने कहा कि इतिहास गवाह रहा है कि कांग्रेस पार्टी दलितों को महज वोट बैंक समझती आई है। राजस्थान में दलितों ने कांग्रेस के भ्रमजाल में फंसकर पार्टी को सत्ता तक पहुंचाया लेकिन आज कांग्रेस राज में दलित वर्ग अत्याचार से पीड़ित है, हाशिए पर हैं और इन्हें इस सरकार से न्याय की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गृह विभाग के मुखिया के रूप में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।