bank - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्योंझर कंकाल मामला: ओडिशा विधानसभा में हंगामा ; विपक्ष ने सरकार को घेरा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
भुवनेश्वर। ओडिशा के क्योंझर में बहन का कंकाल लेकर बैंक जाने वाले भाई के चौंकाने वाले मामले को लेकर गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र में भारी हंगामा हुआ। विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। विधानसभा में महिलाओं की भूमिका पर विशेष बहस होनी थी लेकिन विपक्षी सदस्यों ने क्योंझर जिले के मल्लीपासी स्थित ओडिशा ग्राम्य बैंक की शाखा में हुई इस विचलित करने वाली घटना को उठाकर कार्यवाही बाधित कर दी। जैसे ही मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महिला सशक्तिकरण पर अपना संबोधन शुरू किया, कांग्रेस विधायक पोस्टर और पर्चे लेकर सदन के बीचों-बीच आ गए। वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

गौरतलब है कि खबरों के अनुसार, एक व्यक्ति को अपनी मृत बहन की जमा राशि का दावा करने और उसकी मृत्यु साबित करने के लिए बैंक में कंकाल लाने पर मजबूर होना पड़ा था। मुख्यमंत्री ने सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और इसे अनुचित आचरण बताया। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस अमानवीय प्रकरण से ओडिशा की गरिमा को गहरी ठेस पहुँची है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक है कि एक परिवार को अपनी बहन का कंकाल कब्र से खोदकर केवल मृत्यु साबित करने के लिए बैंक तक ढोना पड़ा।

नवीन पटनायक ने आरोप लगाया कि बार-बार चक्कर काटने के बावजूद बैंक अधिकारियों ने मृत्यु प्रमाण के नाम पर भाई को परेशान किया और कंकाल दिखाने के बाद भी उसे पैदल ही वापस ले जाना पड़ा। उन्होंने इस प्रकरण को प्रशासनिक उदासीनता और जवाबदेही की कमी का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा को शर्मसार किया है। बीजद नेता ने बीबीसी और न्यूयॉर्क पोस्ट जैसी अंतरराष्ट्रीय मीडिया कवरेज का हवाला देते हुए राज्य सरकार की विफलता की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस सरकार की निगरानी में ऐसी घटनाएं होती हैं, उसे महिलाओं की गरिमा या सशक्तिकरण पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस पर आत्ममंथन करने का सुझाव दिया क्योंकि यह उनके गृह जिले की घटना है।

बीजद सदस्यों ने मेज थपथपाकर श्री पटनायक का समर्थन किया, जबकि सत्ता पक्ष के सदस्यों ने पूर्ववर्ती बीजद सरकार के समय के 'दाना माझी मामले' की याद दिलाई, जिसमें एक आदिवासी व्यक्ति को अपनी पत्नी का शव 12 किमी तक कंधे पर ले जाना पड़ा था। इस भावनात्मक बहस ने विशेष सत्र को शासन, महिलाओं की गरिमा और प्रशासनिक जवाबदेही पर एक राजनीतिक युद्धक्षेत्र में बदल दिया।

ईडी ने यूको बैंक के पूर्व सीएमडी की संपत्तियां कुर्क का जारी किया नोटिस, धोखाधड़ी में कथित रूप से शामिल थे
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 6 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि के धन शोधन के मामले में गिरफ्तार यूको बैंक के सीएमडी सुबोध कुमार गोयल और उनके पारिवारिक सदस्यों और अन्य की 106.26 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति की कुर्की का नोटिस जारी किया है, जो इस धोखाधड़ी में कथित रूप से शामिल थे। इसके अतिरिक्त गोयल, उनके परिवार के सदस्यों, निकट सहयोगियों और अन्य संबंधित कंपनियों के खिलाफ कोलकाता में विशेष मनी लांड्रिग निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष एक पूरक अभियोजन दायर की गई है।

सीबीआई की बैंक प्रतिभूति और धोखाधड़ी शाखा ने कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड (सीएसपीएल) और उसके निदेशकों/प्रमोटरों के खिलाफ विभिन्न धोखाधड़ी प्रथाओं के माध्यम से बैंकों/वित्तीय संस्थानों को 6,210.72 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद ईडी ने इसी आधार पर जांच शुरू की थी। ईडी ने कहा कि इन अनियमितताओं में धन को किसी दूसरी जगह भेजना, धन की हेराफेरी, बढ़े हुए स्टॉक स्टेटमेंट प्रस्तुत करना, बैलेंस शीट में गड़बड़ी आदि शामिल हैं। इस दौरान आरोपी व्यक्तियों ने बैंकों/एफआई से 6210.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
जयपुर। सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में देश में विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा हड़ताल एवं व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। जयपुर में बैंक कर्मचारियों ने बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस, सी-स्कीम पर प्रदर्शन करते हुए 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

पीएनबी एम्प्लाईज यूनियन राजस्थान के अध्यक्ष टी.सी. झालानी ने बताया कि इस आंदोलन की मुख्य मांगों में श्रम संहिताओं को वापस लेना, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाना, स्थायी भर्ती सुनिश्चित करना और 26 हजार न्यूनतम मासिक वेतन निर्धारित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियाँ श्रमिकों के अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन के महासचिव कॉमरेड महेश मिश्रा, टी.सी. झालानी, आर.जी. शर्मा और महेश शर्मा ने किया। बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों ने इस विरोध में भाग लिया।

इंडियन बैंक कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, बैंक में देशव्यापी हड़ताल
जयपुर। चेन्नई में इंडियन बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता विफल होने के बाद जगतपुरा स्थित इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय पर बैंक कर्मचारियों ने धरना और प्रदर्शन किया। धरने को राजस्थान प्रदेश बैंक यूनियन के पदाधिकारी महेश मिश्रा, आरजी शर्मा, सूरजभान सिंह आमेरा, ग्रामीण बैंक के आरके शर्मा, एसबीआई के रामबाबू, राहुल पाण्डेय, बनवारी, राजेंद्र, दीपांकर जैन, मेघा मालिक, शिखा बंसल, विकास दायमा आदि ने संबोधित किया। इंडियन बैंक एम्पलाइज यूनियन के महासचिव महेश शर्मा ने बताया कि 25 अप्रैल को इंडियन बैंक में प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल होना तय है।

इस हड़ताल का सभी सहयोगी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसमें रिक्त पदों पर नई भर्तियां, मृत कर्मचारियों के आश्रित को नौकरी, लम्बे समय से सेवारत अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति, अस्थाई कर्मचारियों को मिनिमम वेज तथा बोनस के साथ 50 सूत्रीय मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा गया है। जिस पर कोई ठोस आश्वासन देने को तैयार नहीं है। इसलिए बैंक कर्मचारियों को आंदोलन की राह पर उतरना पड़ रहा है।

सहकारी बैंक कर्मियों को नकद भुगतान की सौगात, हर साल 15 दिनों के समर्पित उपार्जित अवकाश पर मिलेगा फायदा
जयपुर। सहकारी बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य सरकार ने अवकाश नकदीकरण का लाभ देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अधिकतम 300 दिनों के बकाया उपार्जित अवकाश तथा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 15 दिनों के समर्पित उपार्जित अवकाश का नकद भुगतान दिया जाएगा। सहकारिता रजिस्टार मंजू राजपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय सहकारी बैंक कर्मियों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और अवकाश नकदीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाएगा।

इसमें ये होंगी शर्तें:
- स्वीकृति का अधिकार: बैंक प्रबंधन को उपार्जित अवकाश नकदीकरण की स्वीकृति देने का अधिकार होगा।
- वित्तीय स्थिति: 15 दिनों के नकद भुगतान के लिए बैंक का पिछली दो वर्षों में से एक वर्ष शुद्ध लाभ में होना अनिवार्य है। हालांकि, सेवानिवृत्ति पर बकाया अवकाश के भुगतान में यह शर्त लागू नहीं होगी।
- पिछले लंबित प्रकरण: पूर्व में सेवानिवृत्त कर्मियों, जिन्हें अब तक भुगतान नहीं हुआ, के लिए भी बैंक प्रबंधन भुगतान करने के लिए अधिकृत होगा।

राज्य स्तरीय को-ऑप स्पोर्टस का होगा आयोजन
जयपुर। स्पेक्ट्रम (दी स्पोर्टस एण्ड कल्चरल सोसायटी ऑफ को-ऑपरेटिव बैंक्स इन राजस्थान) राज्य के शीर्ष बैंक एवं 29 केन्द्रीय सहकारी बैंकों की खेलकूद व सांस्कृतिक समिति, राज्य के केन्द्रीय सहकारी बैंकों की जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक समिति स्पेक्ट्रम की ओर से प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के साथ संयुक्त तत्वावधान में 27 से 29 दिसंबर तक किया जाता रहा है।

स्पैक्ट्रम अध्यक्ष एस.एल.स्वामी ने बताया कि इस से पूर्व यह प्रतियोगिताएं राज्य के 15 केन्द्रीय सहकारी बैंकों के तत्वावधान में आयोजित करवाई जा चुकी हैं। स्पैक्ट्रम एवं अपेक्स बैंक खेल-कूद एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोज्य इन प्रतियोगिताओं में 29 केन्द्रीय सहकारी बैंक व अपेक्स बैंक की 2 टीम सहित 31 टीमों के 300 खिलाड़ी भाग लेंगे।

स्वामी ने बताया कि 27 से 29 दिसम्बर तक आयोज्य तीन दिवसीय खेल स्पधीओं में इन्डोर गेम्स के साथ साथ एथेलिटिक्स ईवेन्ट्स भी एसएमएस स्टेडियम के खेल मैदान पर आयोजित होंगी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्पैक्ट्रम ध्वजारोहण के साथ आकर्षक मार्च पास्ट व मुक्ताकाश में गुब्बारे छोड़कर किया जाएगा।

स्पैक्ट्रम के महासचिव संजय पूनिया ने बताया कि टेबल टेनिस, बेडमिन्टन, कैरम टीम स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें दो एकल तथा एक युगल गेम बेस्ट ऑफ थी के आधार पर होगी, जबकि कैरम प्रतियोगिता के मुकाबले बेस्ट ऑफ 5 या 25 अंक दोनों में से जो भी पहले अर्जित किये गये हों, जिसके आधार पर निर्णय होगा। पूनिया के अनुसार वॉलीबाल मैच शीर्ष बैंक एवं सात खण्ड स्तरीय बैंक की टीमों के मध्य होगा। जिसका निर्णय 25 अंको के आधार पर सर्विस चेंज नियम के परे होगी।

आयोजन अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक मेजबान बैंक संजय पाठक के अनुसार को-ऑप स्पोर्ट्स 2024 के शुभारम्भ के साथ ही एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं शुरू कर दी जाएगी। जिसके तहत 100 मीटर दौड, 4 गुणा 100 मीटर दौड, गोला फेंक, भाला फेंक, लम्बी कूद, ऊँची कूद एवं महिला प्रतिभागियों के लिए 50 मीटर दौड़ म्यूजिकल चेयर एवं एक मिनट प्रतियोगिताएं सम्पन्न होगी। मनोरजन के लिए सांयकाल में सांस्कृतिक संध्या का आनंद प्रतिभागियों द्वारा लिया जाएगा।

आयोजन मीट डायरेक्टर, निदेशक राईसेम जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक मुख्य अतिथि होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजस्थान मंजू राजपाल  करेंगे।

बांग्लादेश में खालिदा जिया के बैंक खातों को अनफ्रीज करने का किया फैसला
ढाका। बांग्लादेश में कर अधिकारियों ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा जिया के बैंक खातों को अनफ्रीज करने का फैसला किया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा जिया के बैंक खाते 17 साल बाद खोले जाएंगे। नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (एनबीआर) ने सोमवार को बैंकों को बीएनपी चेयरपर्सन जिया के खातों को अनफ्रीज करने का निर्देश दिया। ये फैसला बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद लिया गया है।

बीएनपी ने की मांग
2007 में एनबीआर के सेंट्रल इंटेलिजेंस सेल ने बैंकों को बीएनपी चेयरपर्सन के खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया, जो 1990 के बाद से दो बार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। एनबीआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह निर्णय तत्कालीन सेना समर्थित कार्यवाहक सरकार के दौरान गठित एक पैनल की सिफारिश पर आधारित था। बीएनपी ने कई मौकों पर मांग की है कि उन्हें फ्रीज किया जाए। तत्कालीन कार्यवाहक सरकार ने शेख हसीना के बैंक खातों को भी ब्लॉक कर दिया था, लेकिन उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें खोल दिया गया था। एनबीआर ने कहा कि उन्हें रविवार को खालिदा के वकील से एक आवेदन मिला, जिसमें खातों पर लगी रोक हटाने की मांग की गई थी। अधिकारी के हवाले से कहा गया कि क्योंकि उनके संबंध में कोई कर संबंधी जांच लंबित नहीं है, इसलिए हमने बैंकों को उनके सभी खाते अनलॉक करने की सलाह दी है। हमने उनसे तत्काल कार्रवाई करने और एक अनुपालन रिपोर्ट प्रदान करने को कहा है।

काम के बोझ से आत्‍महत्‍या को मजबूर हो रहे बैंक कर्मचारी : नागराजन
जयपुर। पंजाब एंड सिंध बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन राजस्‍थान का 10वां त्रैवार्षिक सम्‍मेलन  जयपुर में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन एआईबीओए के  राष्ट्रीय महासचिव एस नागराजन ने किया। सम्‍मेलन के मुख्य अतिथि  ऑल इंडिया पंजाब एंड सिंध बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के महासचिव रत्नेश चौधरी थे। सम्‍मेलन में एआईबीओए राजस्‍थान के अध्‍यक्ष लोकेश मिश्रा, उपमहासचिव सूरजभान आमेरा, एपीएसबीओएफ के चेयरमैन एनके शर्मा, संयोजक दीपक मीना, प्रेसिडेंट सुरेंद्र कुमार, महासचिव आरके भार्गव के साथ  प्रदेश से आए 250 से ज्यादा बैंक अधिकारियों ने भाग लिया।  एस नागराजन ने इसमें अपनी  कहा कि बैंक अधिकारियों के सामने विलय और निजीकरण जैसी चुनौतियां पहले से ही हैं, लेकिन वर्तमान में काम का भारी दबाव और कर्मचारियों की कमी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

प्रबंधन के अमानवीय व्यवहार के कारण देश में बैंक कार्मिक आत्महत्या कर रहे हैं। इनमें कई लड़किया और महिलाएं भी शामिल हैं। इसलिए सरकार से मांग है कि बैंकों में पांच दिवसीय सप्ताह, ट्रांसफर नीति और नई नियुक्ति की जाए, नहीं तो देश में आंदोलन किया जाएगा। लोकेश मिश्रा ने कहा कि जब केंद्र और राज्‍य के साथ आरबीआई के कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय सप्ताह किया जा चुका है तो ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाओं के बाद बैंक कर्मचारियों के लिए 5 दिवसीय सप्ताह किया जाना चाहिए। रत्नेश चौधरी ने कहा कि पंजाब सिंध  बैंक के अधिकारियों के संगठित होने के कारण अनुकंपा नियुक्‍ति और ट्रांसफर पॉलिसी जैसे निर्णय कराए गए। सूरजभान आमेरा ने कहा कि बैंकों में कम से कम 40 हजार कर्मचारियों की कमी है। सम्‍मेलन के दूसरे सत्र में संगठन की गतिविधियों और बैंकिंग सेक्‍टर चुनौतियों पर विवाद हुआ।  आखिरी सत्र में पंजाब एंड सिंध बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन राजस्‍थान इकाई के चुनाव भी संपन्न हुए।

ब्याज वसूलने में अनुचित तरीकों का प्रयोग कर रहे है बैंक, आरबीआई ने प्रक्रिया को सही करने के दिए निर्देश
नई दिल्ली। कुछ बैंक ब्याज वसूलने में अनुचित तरीकों का प्रयोग कर रहे हे। इस पर आरबीआई ने चिंता व्यक्त की है। आरबीआई ने बैंकों को इस प्रक्रिया को सही करने और ग्राहकों से वसूले गए अतिरिक्त शुल्क को वापस करने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने कहा कि जांच के दौरान आरबीआई को ऋणदाताओं द्वारा ब्याज वसूलने में कुछ अनुचित तरीकों का प्रयोग करने के मामले मिले हैं।

इसके बाद आरबीआई ने कुछ ऋणदाताओं द्वारा अपनाई जा रही कुछ अनुचित प्रथाओं पर भी प्रकाश डाला है। निर्देश में कहा कि बैंक ऋण वितरण के तरीके, ब्याज और अन्य शुल्क के संबंध में प्रयोग में लाई जाने वाली प्रक्रियाओं की समीक्षा कर उन्हें सही करे।

आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक पर नए ग्राहक बनाने पर लगाई रोक
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक पर कार्रवाई की है। आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के जरिए नए ग्राहक बनाने पर तत्‍काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही बैंक से कहा कि वह नए क्रेडिट कार्ड जारी नहीं करे। आरबीआई ने कहा कि रिजर्व बैंक की आईटी जांच से उत्पन्न महत्वपूर्ण चिंताओं और इन चिंताओं को व्यापक और समय पर तरीके से संबोधित करने में बैंक लगातार विफल रहा है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

आरबीआई ने कहा कि लगातार दो वर्षों तक नियामक दिशा-निर्देशों के तहत आवश्यकताओं के विपरीत, बैंक के सूचना सुरक्षा प्रशासन में कमी का आकलन किया जा रहा था।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित
जयपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा, जयपुर क्षेत्र की ओर से राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बैंक आॅफ बड़ौदा जयपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख दीपक कुमार सिंह, सुविख्यात कवि.आलोचक एवं लोक मर्मज्ञ पद्मश्री  सीपी देवल के कर कमलों से वर्ष 2022-23 के दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर एमए हिन्दी की परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्याथियों को नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार के लिए अनु कुमारी को 11000 रु. एवं द्वितीय पुरस्कार के लिए नरेन्द्र सिंह को 7500 रु. की राशि के चेक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। पद्मश्री डॉ सी पी देवल ने छात्रों को भारतीय लोक भाषा की समृद्ध विरासत की बारीकियों से अवगत करवाते हुए छात्र समूह का ज्ञानवर्धन किया। उन्होने छात्रों के लिए इस प्रकार के आयोजन के लिए बैंक आॅफ  बड़ौदा की प्रशंसा की।

सिंह ने छात्रों को बताया कि बैंक द्वारा इस सम्मान की शुरुआत वर्ष 2006 में की गई थी और तब से अब तक बैंक प्रतिवर्ष मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करता आ रहा है। इसके अतिरिक्त, बैंक द्वारा इस वर्ष बड़ौदा चैम्प पुरस्कार के अंतर्गत भी तीन अलग-अलग श्रेणियों में मेधावी विद्यार्थियों को 31000 रु. एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है।  अध्यक्ष प्रो. संगीता शर्मा सेवानिर्वृत आचार्य  एवं विभागाध्यक्ष भारतीय  इतिहास एवं संस्कृति विभाग ने छात्रों को बताया कि हिंदी एवं इतिहास का संबंध बहुत प्राचीन है और इस विधा को अब आगे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखाओं का शुभारंभ
जयपुर। अब आपको अपना 15 अंकों का बैंक का खाता नंबर ध्यान रखने की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय आपका नाम ही आपका खाता संख्या होगा। यह कहना है इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव का। उन्होंने गुरुवार को इंडियन ओवरसीज बैंक की जगतपुरा और मानसरोवर शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में मेरा नाम मेरा खाता के बारें में जानकारी दी। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे।

इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित अनु ने बताया कि बैंक की जयपुर में यह 14वीं और राजस्थान की यह 69 वीं शाखा है। यहां सभी प्रकार की बैंकिंग कार्य किए जाएंगे।अंत में शाखा प्रबंधक भवानी सिंह ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया।