two drug smugglers arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 228 किलो डोडा पोस्त बरामद
बालोतरा। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वंजन के तहत कार्रवाई कर 228.150 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार, एस्कॉर्ट में लगी स्कॉर्पियो और देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक रमेश आर्य के के अनुसार सूचना मिली थी कि डोडा तस्करी में लिप्त रोहित कुमार मेघवाल सांचोर की तरफ से मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर समदड़ी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी देखकर चालक कार को तेज गति से कच्चे रास्ते की ओर लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो कार का टायर फटने से वाहन रुक गया। पुलिस को देखकर आरोपी शंकर और रोहित भागने लगे। इसी दौरान आरोपी शंकर ने पुलिस पार्टी पर देशी कट्टे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में कार की डिक्की से 228.150 किलो डोडा पोस्त, 14 फर्जी नंबर प्लेटें और एक देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ  में आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र ओमप्रकाश निवासी मुनासा जिला जालौर और शंकरलाल पुत्र सोनाराम निवासी सोनडी जिला बाड़मेर के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि एस्कॉर्ट के लिए ओमप्रकाश और रमेश मांजू स्कॉर्पियो लेकर चल रहे थे, जिन्हें बालोतरा पुलिस ने डिटेन कर लिया।

तस्कर रोहित पूर्व में भी डोडा जा चुका जेल
जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित पूर्व में भी डोडा तस्करी और अवैध शराब के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फर्जी आधार कार्ड और बदल-बदल कर नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, स्मैक-चरस-गांजा सहित 3.43 लाख कीमत का नशा बरामद
जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में  जिला विशेष शाखा की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लगे दो अभियुक्तों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से स्मैक, चरस और गांजा बरामद हुआ है, पुलिस जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 43 हजार रुपए मान रही है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि इलाके में दो कार्रवाइयां की गई जिनमें पहली कार्रवाई में गोपनीय सूचना पर मोहम्मद अली उर्फ बबलू (45) गंगा विहार कॉलोनी, सुशीलपुरा नाले के पास, थाना श्यामनगर को चेक किया गया। जिसके कब्जे से 2.94 ग्राम स्मैक और बिक्री की राशि 1350 रुपए बरामद हुई। मोहम्मद अली थाना श्यामनगर का हिस्ट्रीशीटर है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

और दूसरी कार्रवाई में आरोपी तनिष्क नरूला (23 )कस्तूरबा नगर, थाना श्यामनगर को दबोचा गया। उसके पास से 8.42 ग्राम चरस और 23.21 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई जयपुर पुलिस के नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है, जिसमें हाल के महीनों में कई बड़ी ड्रग बरामदगियां हो चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्वों पर सतत नजर रखी जा रही है और शहर को नशामुक्त बनाने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

44 हजार के जाली नोटों के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, एक एनडीपीएस में टॉप-10 अपराधी
अनूपगढ़। पुलिस ने 44 हजार के जाली नोटों के साथ एनडीपीएस एक्ट के टॉप 10 वांछित सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गस्त के दौरान चक 5 एलएसएम बाण्डा गांव में सरकारी नर्सरी के नजदीक मिले संदिग्ध हरविंदर सिंह उर्फ ताड़ी पुत्र धर्मसिंह व चन्द्रभान पुत्र बनवारीलाल नायक निवासी चक 5 एलएसएम बाण्डा पुलिस अनूपगढ़ की तलाशी लेने पर हरविंदर सिंह के पेंट की जेब से 500-500 रुपए की जाली 44 हजार रुपए की मुद्रा बरामद की गई।

एसपी डा. अमृता दुल्हन ने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ ताड़ी एनडीपीएस में थाना का टॉप-10 वांछित अपराधी है, जो करीब 7 माह से फरार चल रहा था।