released - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आरटीई एडमिशन 2025: लॉटरी का रिजल्ट जारी, 9 से 15 अप्रैल तक होगी ऑनलाइन रिपोर्टिंग
जयपुर। प्रदेश सरकार द्वारा राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत 2025 के लिए एडमिशन लॉटरी का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और पता कर सकते हैं कि उनका चयन किस स्कूल में हुआ है। इस बार पीपी 3 प्लस (3 से 4 वर्ष) और कक्षा 1 (6 से 7 वर्ष) के लिए करीब 3.13 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। चयनित बच्चों को राज्य के 31 हजार 860 निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। आवेदनकर्ताओं में 1.48 लाख बालिकाएं और 1.61 लाख बालक शामिल हैं। पिछले वर्ष यह संख्या 3.08 लाख थी।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी चयनित बच्चों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 34 हजार 998 स्कूलों में से 31 हजार 860 स्कूलों में आवेदन किया गया है। दिलावर ने बताया कि निजी स्कूलों में महंगे ड्रेस, महंगी किताबों का लगातार शिकायत मिलती रहती है। इसके निस्तारण के लिए हम जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेंगे।

चयनित अभ्यर्थी 9 से 15 अप्रैल तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकते हैं। वहीं विद्यालय 9 से 21 अप्रैल तक आवेदन पत्रों की जांच करेंगे। जिन बच्चों के आवेदन पत्र की जांच स्कूल द्वारा नहीं की जाएगी, 22 अप्रैल को ऑटोमैटिक सिस्टम द्वारा आवेदन की जांच पूरी कर दी जाएगी। दस्तावेजों में संशोधन का अवसर 9 से 24 अप्रैल तक मिलेगा। 28 अप्रैल तक संशोधित आवेदन की दोबारा जांच होगी। अंतिम चरण तक प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त 2025 को पूरी होगी। अभिभावक अधिकतम 5 विद्यालयों का चयन कर सकते हैं। सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड कर आवेदन को फाइनल लॉक करना अनिवार्य है।

पूरी क्षमता से नहरों में छोड़ा पानी, फिर भी टेल क्षेत्र प्यासा
कोटा । सीएडी विभाग ने रबी फसलों के लिए पूरी क्षमता से दोनों नहरों में जलप्रवाह शुरू कर दिया है। इसके बावजूद अभी तक टेल क्षेत्र के खेतों तक नहरी पानी नहीं पहुंचा है। सिंचाई के लिए किसानों की नहरी पानी की मांग बढ़ती जा रही है, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। जिले के किसानों की मांग को देखते हुए दायीं नहर में 6600 क्यूसेक और बायीं नहर में 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यानी पूरी क्षमता से नहरें चलाने के बाद भी पानी सभी जगह पर नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। रबी फसल 2024-25 के लिए चंबल सिंचित क्षेत्र के कृषकों की मांग के अनुसार गत दिनों चंबल की दायीं नहर और बायीं नहर में जलप्रवाह शुरू किया गया था। अब रबी फसलों की बुवाई का कार्य गति पकड़ने लगा है। इस कारण फसलों में सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होने लगी है।

एमपी ने देरी से मांगा पानी तो गड़बड़ाया गणित
जिले के अधिकांश क्षेत्रों में तय समय पर रबी फसलों की बुवाई हो गई है। फसलों की बढ़वार अच्छी हो इसलिए नहरी पानी की दरकार थी। किसानों की जरूरत को देखते हुए सीएडी प्रशासन ने नहरी पानी छोड़ने का निर्णय किया था। इधर राजस्थान-मध्यप्रदेश अंतरराज्यीय टेक्निकल कमेटी की बैठक में जल का बंटवारा किया गया था। बैठक में मध्यप्रदेश ने पहले एक नवंबर तक नहरी पानी मांगा था, लेकिन बाद तय समय पर पानी लेने से मना कर दिया। इस कारण दायीं नहर में जलप्रवाह ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सका। मध्यप्रदेश में नहरों की मरम्मत का कार्य चल रहा था। ऐसे में वहां के अधिकारियों ने छह नवम्बर से पानी मांगा। जिससे नहर में जलप्रवाह बढ़ाने में एक सप्ताह का विलम्ब हो गया और कोटा जिले के टेल क्षेत्र के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया। मध्यप्रदेश के लिए देरी से पानी मांगने का खामियाजा जिले के किसानों को भुगताना पड़ रहा है।

इधर वितरिकाओं में कचरा बन रहा बाधक
बोरखेडा, कन्सुआ, काला तालाब क्षेत्र की वितरिकाओं में कचरा होने के कारण नहरी पानी का सुचारू संचालन नहीं हो पा रहा है। वितरिकाएं घास व झाड़ियों से अटी हुई हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने गंदगी डालकर वितरिकाओं को कचरा पात्र बना दिया है। इससे अभी तक वितरिकाओं में पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी का संचालन नहीं हो पा रहा है। किसानों ने बताया कि किशनपुरा ब्रांच से करीब 20 गांवों के किसानों के खेत सिंचित होते हैं, लेकिन अभ्ी तक अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाया है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हाड़ौती का नहरी तंत्र
- 965 किमी चम्बल नदी की कुल लंबाई
- 376 किमी तक बहती है राजस्थान में
- 2.29 लाख हैक्टेयर जमीन सिंचित होती है हाड़ौती की
- 2.29 लाख हैक्टेयर जमीन सिंचित होती है मध्यप्रदेश की
- 29 हजार हैक्टेयर में लिफ्ट परियोजनाओं से होती है सिंचाई
- 6656 क्यूसेक दायीं मुख्य नहर की जल प्रवाह क्षमता
- 1500 क्यूसेक बायीं मुख्य नहर की जल प्रवाह क्षमता
-  03 लाख कोटा, बूंदी व बारां के किसान लाभान्वित

दायीं मुख्य नहर में पूरी क्षमता से जलप्रवाह करने के बाद भी अभी तक टेल क्षेत्र के खेत प्यासे हैं। इससे रबी फसलों पर प्रभाव पड़ रहा है। इस समय तापमान काफी ज्यादा हो रहा है। इसलिए नहरी पानी की सख्त जरूरत है। यदि जल्द पानी नहीं मिला तो उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
-नेमी कुमार नागर, किसान

दायीं और बायीं नहर में पूरी क्षमता से जलप्रवाह कर दिया गया है। मध्यप्रदेश ने इस बार देरी से मांगा था। इस कारण जलप्रवाह कम मात्रा में छोड़ा गया था। इसलिए टेल क्षेत्र के खेतों में पानी पहुंचने समय लग रहा है। जल्द ही सभी जगह पानी पहुंच जाएगा।
-लखनलाल गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, सीएडी कोटा

Film Kubera से रश्मिका मंदाना का पोस्टर रिलीज
मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित सामाजिक ड्रामा, कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित मैग्नम ओपस कुबेर की मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का पहला लुक जारी कर दिया गया है।अपने पहले लुक में, रश्मिका मंदाना एक अंधेरे जंगल में दिखाई देती हैं, जो एक रहस्यमय और पेचीदा माहौल को दर्शाता है। अपने असाधारण अभिनय कौशल के लिए जानी जाने वाली रश्मिका ने इस फिल्म में एक शक्तिशाली भूमिका निभाई है जो सबसे अलग है। टीजर वीडियो में रश्मिका का किरदार अंधेरे जंगल की जमीन में खुदाई करते हुए दिखाया गया है, जहाँ उसे पैसों से भरा एक बड़ा सूटकेस मिलता है। फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने फर्स्ट लुक पोस्ट किया।

शेखर कम्मुला ने कहा कि कहानी कहने में, किस्मत उन लोगों का साथ देती है जो अप्रत्याशित को गले लगाते हैं। सबसे अच्छे पल अक्सर तब आते हैं जब और जिनसे आप कम से कम उम्मीद करते हैं। रश्मिका का किरदार इस सार को पकड़ता है, जो आश्चर्य और गहराई जोड़ता है जो हमारी फिल्म कुबेर के लिए महत्वपूर्ण है। मुझे यकीन है कि उसका प्रदर्शन एक स्थायी प्रभाव छोड़ेगा

इससे पहले, कुबेर से सुपरस्टार धनुष और किंग नागार्जुन अक्किनेनी के पहले लुक भी सामने आए थे। शेखर कम्मुला की कुबेर में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव ने मिलकर किया है। कुबेर एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया जा रहा है।

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का दूसरा गाना खुदाया रिलीज़
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सरफिरा का दूसरा गाना खुदाया रिलीज हो गया है।

खुदाया गाना ,अक्षय कुमार और राधिका मदान पर फिल्माया सोलफुल ट्रैक है। सुहित अभ्यंकर, सागर भाटिया और नीति मोहन की शानदार तिकड़ी द्वारा गाया गया और सुहित अभ्यंकर द्वारा रचित, खुदाया फिल्मों में कव्वाली की एक शानदार वापसी है।

नीति मोहन ने कहा कि ,'खुदाया' गाना मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से बहुत ही खास अनुभव रहा है। गाने  के शानदार बोल और मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुन वास्तव में स्थायी प्रेम के सार को दर्शाता है। मैं बेहद उत्साहित हूँ की इस कव्वाली में डाली गई भावनाओं को लोग निश्चित रूप से  महसूस करेंगे।

सुहित अभ्यंकर का मानना है कि, खुदाया सॉन्ग की कम्पोजिंग एंड सिंगिंग मेरे लिए एक डीप इमोशनल जर्नी रही है, यह कव्वाली मेरे दिल में स्पेशल जगह रखती है और मुझे उम्मीद है की यह दर्शको के साथ भी रिलेट करेगी जितनी मुझे इसे क्रिएट करते हुए हुयी थी।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, सुधा और शालिनी उषादेवी द्वारा लिखित, पूजा तोलानी के संवाद और जी.वी. प्रकाश कुमार संगीतमय, सरफिरा का निर्माण अरुणा भाटिया (केप ऑफ गुड फिल्म्स), साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका (2डी एंटरटेनमेंट) और विक्रम मल्होत्रा (अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट) द्वारा किया गया है। यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

जेल से रिहा हुए पीटीआई के अध्यक्ष परवेज इलाही
लाहौर। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष परवेज इलाही ने पार्टी के संस्थापक इमरान खान के प्रति अपना समर्थन दोहराया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वह इमरान खान के साथ मजबूती से खड़े हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत के किसी भी दावे को भी खारिज कर दिया है। पीटीआई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए इलाही ने पार्टी के लिए अपनी जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पीटीआई के भीतर कलह फैलाने की कोशिश करने वालों को चेतावनी दी और कहा कि उनके प्रयास अंतत: विफल होंगे। इलाही ने पार्टी की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की है।

लखपत जेल से रिहाई और अब इमरान के लिए समर्थन
इलाही ने चुनावी कदाचार के लिए जिम्मेदार लोगों से जवाबदेही की मांग की और कहा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए राष्ट्र से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। दरअसल, इलाही का यह बयान हाल ही में कोट लखपत जेल से रिहाई के बाद आया है, जहां उन्हें कई महीनों तक हिरासत में रखा गया था। लाहौर उच्च न्यायालय ने पंजाब विधानसभा में कथित अवैध नियुक्तियों से संबंधित एक मामले में उन्हें जमानत दी है। अपनी रिहाई पर आभार व्यक्त करते हुए, इलाही ने अपने समर्थकों को उनकी कानूनी चुनौतियों के दौरान उनकी अटूट निष्ठा के लिए धन्यवाद दिया।
इलाही पर था धोखाधड़ी का आरोप

इलाही पर आरोप था कि उन्होंने पंजाब विधानसभा के भीतर अवैध नियुक्तियां की थीं। रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और पसंदीदा उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने के लिए धोखाधड़ी वाली परीक्षण सेवाओं को नियोजित करने का भी आरोप था। पिछले साल 3 जून को गिरफ्तार किए गए इलाही को भ्रष्टाचार के अतिरिक्त आरोपों के कारण बाद में हिरासत में लिया गया। न्यायिक हिरासत को चुनौती देने के लिए कानूनी दांवपेंच के बावजूद इलाही पूरी कानूनी कार्यवाही के दौरान दृढ़ रहे। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रिहा होने के बाद अपने घर लौटने पर इलाही ने पीटीआई के भविष्य के लिए आशा व्यक्त की और इमरान खान के नेतृत्व के लिए अपना समर्थन दोहराया।

Big Boss OTT Season 3 का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 प्रीमियर के लिए तैयार है। यह शो जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार सलमान खान शो की मेजबानी नहीं करेंगे। अनिल कपूर शो को होस्ट करने जा रहे हैं। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार अनिल कपूर सब बदलने आ रहे हैं। इसके ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, 'मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ बिग बॉस ओटीटी 3के इस खास सीजन के लिए तैयार हो जाइए। 21 जून, रात 9 बजे से विशेष रूप से जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

कल्कि 2898 एडी से अमिताभ का नया पोस्टर रिलीज
मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने महानायक अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा के रूप में एक नया पोस्टर रिलीज किया है।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्मकल्कि 2898 एडीमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कल्कि 2898 एडी का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 10 जून  को रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पूर्व कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने महानायक अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा के रूप में एक नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में अमिताभ अपने अस्त्र को पकड़े हुए और माथे पर एक दिव्य मणि पहने हुए, आकर्षक और युद्ध के लिए तैयार दिख रहे हैं। वह युद्ध के मैदान के बीच में खड़े हैं और उनके पीछे एक आदमकद वाहन है, जिसके साथ कुछ लोग जमीन पर गिरे हुए हैं।

नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मितकल्कि 2898 एडी हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

UPSC 2023 का परिणाम जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल की पहली रैंक
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 का प्रशासनिक सेवाओं का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने पहली रैंक हासिल की है। परीक्षा में कुल 1016 उम्मीदवार सफल हुए है। परीक्षा में दूसरे नंबर पर अनिमेष प्रधान रहे है। परीक्षा में तीसरे नंबर पर अनन्या रेड्डी रही।

परीक्षा में सफल हुए कुल 1016 उम्मीदवारों में 347 सामान्य कैटेगरी से, 115 आर्थिक पिछड़ा वर्ग से, 303 अन्य पिछड़ा वर्ग से, 165 अनुसूचित जाति से, 86 अनुसूचित जनजाति से हैं।

गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा के लिए हर वर्ष परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में करवाया जाता है जिसमें प्री, मैंस और साक्षात्कार के द्वारा चयन किया जाता है।

ग्वांतानामो जेल से रिहा किए गए अंतिम दो अफगानिस्तानी कैदी पहुंचे काबुल
काबुल। अमेरिका ने ग्वांतानामो जेल में वर्षों से बंद आखिरी दो अफगानिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है और वे सोमवार को स्वदेश लौट आए।  ग्वांतानामो खाड़ी हिरासत शिविर में कैद दो अफगानी कैदी राजधानी काबुल लौट आए हैं, जिससे इस्लामिक अमीरात से जुड़े सभी बंदियों की रिहाई पूरी हो गई।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 के अंत में अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाली गबंधन सेना के आक्रमण के बाद अमेरिकी सेना ने आतंकवादी संगठन अल-कायदा के साथ सहयोग के आरोप में तालिबान सदस्यों सहित बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया और उन्हें ग्वांतानामो जेल में बंद कर दिया।

ज्ञानवापी मुद्दे पर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने दी गिरफ्तारी, रिहा
बरेली। ज्ञानवापी मुद्दे पर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने शुक्रवार को तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार गिरफ्तारी दी जिन्हे बाद में रिहा कर दिया गया।

मौलाना ने गिरफ्तारी से पहले नमाज अदा की, इसके बाद गिरफ्तारी दी। प्रशासन ने उन्हें बाद में रिहा कर दिया। सब कुछ शांतिपूर्वक निपटने के बाद श्यामगंज बाजार में कुछ अराजक तत्वों ने शरारत कर दी जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये काबू पा लिया और फोर्स कर दी गई है।

आईएमसी प्रमुख द्वारा गिरफ्तारी का ऐलान करने के बाद प्रशासन काफी सतर्क था। 25 लोगों को उसने नोटिस भी जारी किए थे। शुक्रवार सुबह से ही चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गयी थी। कुछ स्थानों पर बाजार भी बंद रहे। इस बीच मोहल्ला सौदागरान स्थित आवास से मौलाना तौकीर निकले और नवाज अदा की। इसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी दी वहां पर बयान बाजी हुई। कुछ देर बाद वहीं पर प्रशासन ने उन्हे रिहा कर दिया।

मौलाना की अपील पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक आला हजरत मस्जिद के क्षेत्र में एकत्र हुए। मौलाना समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन ने मौके की नजाकत को भांपते हुये हर संवेदनशील स्थान पर पर्याप्त फोर्स तैनात कर रखी थी। जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई गई थी। शहर के भीतर कोई भी भारी वाहन नहीं आने दिया गया।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन लगातार शरारती तत्वों पर निगरानी करता रहा। उन्होंने बताया कि जब सब कुछ निपट गया तब श्यामगंज बाजार में शरारत कर दी गई। उन्होने बताया कि शरारती तत्वों को चिन्हित कर उन पर कानूनी कार्रवाई होगी। मुकदमा भी दर्ज होगा।

फिल्म क्रैक का दूसरा गाना जीना हराम रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और अभिनेत्री नोरा फतेही की आने वालीफिल्म क्रैक का दूसरा गाना जीना हराम रिलीज कर दिया गया।

जीना हराम गाने में विद्युत जामवाल और नोरा फतेही रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को विशाल मिश्रा और शिल्पा राव ने गाया है। क्रैक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर विद्युत जामवाल हैं। यह फिल्म 23 फरवरी को विद्युत जामवाल के प्रोडक्शन हाउस एक्शन हीरो फिल्म्स तले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एडीआर ने जारी की रिपोर्ट: 88 विधायकों ने 50 फीसदी से ज्यादा वोट से की जीत हासिल
जयपुर। राजस्थान में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनावों 199 विधायकों में से 88 ने 50 फीसदी से ज्यादा वोट के साथ जीत हासिल की हैं। इसी प्रकार 111 विधायकों ने 50 प्रतिशत से कम मत पाकर जीत दर्ज कराई है। विधानसभा चुनावों को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोकेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर)और राजस्थान इलेक्शन वॉच ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 16वीं राजस्थान विधानसभा के लिए गत 25 नवंबर को हुए चुनाव में जीत दर्ज करवाने वाले विधायकों ने कुल मतदान के औसतन 47 प्रतिशत मतों से जीत हासिल की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 44 फीसदी विधायकों ने आधे से ज्यादा मत हासिल किए हैं। इसके साथ ही 56 प्रतिशत विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पड़े कुल वोटों के 50 फीसदी से कम वोटों से जीते हैं। रिपोर्ट के अनुसार नामांकन पत्र भरते समय आपराधिक मामले घोषित करने वाले 61 विजेताओं में से 35 ने 50 फीसदी या उससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। इसी प्रकार स्वच्छ पृष्ठभूमि वाले 138 विजेताओं में से 53 ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार 169 करोड़पति विजेताओं में से 76 ने 50 प्रतिशत या उससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत दर्ज करायी है। इसी तरह 30 गैर करोड़पति विजेताओं में से 12 ने आधे से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। इन चुनावों में सात विजेताओं ने एक हजार से कम वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। इसी प्रकार चार विजेताओं ने जीत के 30 प्रतिशत से अधिक के अंतर से विजय हासिल की है।

वोटर्स का 36% प्रतिनिधित्व
राजस्थान विधानसभा चुनाव के सभी विजेता विधायकों ने कुल पंजीकृत मतदाताओं के औसतन 36 फीसदी के साथ जीत हासिल की है। इसका मतलब यह है कि  कुल विजेता मतदाताओं का औसतन 36 फीसदी प्रतिनिधित्व करते हैं। पांच साल पहले 2018 में हुए चुनाव में यह आंकड़ा 34 प्रतिशत था।

महिला विजेताओं का प्रदर्शन
चुनाव में जीते 199 विधायकों में 20 महिलाएं हैं। इनमें से कोई भी महिला विजेता 35 फीसदी से कम वोट शेयर के साथ नहीं जीती है। महिला विजेताओं में जयपुर शहर के विद्याधर नगर क्षेत्र से भाजपा की दीया कुमारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से सबसे अधिक वोट शेयर यानी की 63.30 प्रतिशत और जीत के अंतर 28.50 फीसदी के साथ जीत हासिल की है।

दोबारा जीते विधायकों का प्रदर्शन: विधानसभा चुनाव में 75 विधायक दोबारा से जीत कर आए हैं। इनमें से कोई भी अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में 30 प्रतिशत से कम वोट शेयर के साथ नहीं जीता है। इनमें से 23 ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। दोबारा जीते 47 विधायकों ने जीत के 10 प्रतिशत से कम अंतर के साथ सफलता हासिल की है, जबकि एक ने जीत के 30 फीसदी से अधिक अंतर के साथ विजयी हुए हैं।