secretariat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही एक्शन मोड दिखें सम्राट : अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की, कहा-विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के ठीक बाद यहां पुराना सचिवालय पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री का पद भर संभालते ही राज्य के वरिष्ठ प्रशसनिक सेवा के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन-प्रशासन को गति देना और लंबित योजनाओं की समीक्षा करना था। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की प्राथमिकता जनता से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर विभाग को तय समय सीमा के भीतर अपने लक्ष्य पूरे करने होंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को खासतौर पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।  चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी है, जिसमे जनसामान्य को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान समय पर हो। उन्होंने ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने और सरकारी सेवाओं को सुलभ और आसन बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तर्ज पर कहा कि जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने नई योजनाओं के प्रस्ताव भी जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। सम्राट चौधरी सचिवालय में पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय गए और वहां बड़ी संख्या में इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

सचिवालय में मजबूत होगी पार्किंग व्यवस्था, पीडब्ल्यूडी ने तैयार किया एक्शन प्लान
जयपुर। सचिवालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था को और मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने फ्रंट लॉन के नीचे बनी दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग में पानी रिसाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार फ्रंट लॉन के एक्सपेंशन जॉइंट्स से पानी रिसाव के कारण बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 में कॉलम, बीम और स्लैब के स्टील में जंग लगने लगी थी। अब लगभग 5 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य कर इन सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा फर्म को कार्यादेश जारी कर दिया गया है और कार्य सितंबर 2026 तक पूरा करना अनिवार्य किया गया है।

इस कार्य के पूर्ण होने से सचिवालय के कार्मिकों और यहां आने वाले आमजन को पार्किंग संबंधी राहत मिलेगी। वर्तमान में बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 में लगभग 450 चार पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता उपलब्ध है, जिसे सुरक्षित और सुचारु बनाया जाएगा।

इसके साथ ही सचिवालय के प्रवेश द्वार के पास निर्माणाधीन नॉर्थ ब्लॉक के नीचे तीन मंजिला बेसमेंट पार्किंग में 268 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्पेस तैयार किया जा रहा है। यह सुविधा जून माह तक आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

सरकार के इस कदम से सचिवालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ संरचनात्मक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

सचिवालय सुरक्षा पर उठे सवाल, सीएमओ पार्किंग के पास टूटी रेलिंग से बढ़ा खतरा
जयपुर। राजस्थान सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की पार्किंग के पास लगी सुरक्षा रेलिंग हाल ही में तोड़ दी गई है। इस टूटे हिस्से से सचिवालय में 181 हेल्पलाइन के कंचारियों को प्रवेश करते हुए देखा गया है। यही नहीं, ऑनलाइन ऑर्डर करके डिलीवरी बॉयज को भी इसी रास्ते से सामान लाते हुए पाया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की चूक सचिवालय जैसे अति संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा जोखिम को न्योता दे सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में दो बार मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में इस तरह का खुला रास्ता कहीं न कहीं गंभीर खतरे का कारण बन सकता है।

सूत्रों के अनुसार, सचिवालय प्रशासन को इस संबंध में जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक रेलिंग की मरम्मत या सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के कदम नहीं उठाए गए हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि तुरंत इस गेट को सील कर वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। सवाल यह है कि जब सचिवालय को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है तो फिर ऐसी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका और चौकसी पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं।

सचिवालय में फिर टूटी सुरक्षा की दीवार : SSO भवन का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मचारी
जयपुर। शासन सचिवालय में बुधवार को एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सचिवालय परिसर के SSO भवन का छज्जा अचानक गिर गया, हालांकि इस घटना में कोई कर्मचारी को चोट नही आई। यह छज्जा स्वागत कक्ष से मुख्य भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर गिरा, जहां से आमतौर पर कर्मचारियों और आगंतुकों की आवाजाही बनी रहती है।

इस घटना के बाद सचिवालय प्रशासन की लापरवाही पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले कुछ समय से सचिवालय परिसर में फॉल सीलिंग और छज्जों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे कर्मचारियों में डर का माहौल है।

शासन सचिवालय में फिर गिरी फॉल सीलिंग, एक कर्मचारी के सिर में आई हल्की छोट
जयपुर। राजस्थान शासन सचिवालय में बुधवार को करीब 1:00 बजे चिकित्सा ग्रुप एक के ऑफिस में छत पर लगी फॉल सीलिंग भरभरा कर गिर गई। जिसके चलते एक कर्मचारी के सिर में हल्की छोटे आई है। उन्हें सचिवालय स्थित डिस्पेंसरी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया है।

इसके बाद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश ने कार्मिक विभाग के सचिव के के पाठक से मुलाकात करके फॉल सीलिंग की घटनाओं पर खेद जताते हुए कहा है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बार-बार इन्हें ठीक करने की बात कहने के बावजूद काम नहीं हो रहा है। इसके चलते आए दिन फॉल सीलिंग गिर रही है।

जानिए क्या है राजकाज में खास
हालात बदले-बदले से
इस बार सिविल लाइन्स स्थित बंगला नंबर आठ के हालात कुछ बदले-बदले से हैं। हो भी क्यों ना, मामला ई-गवर्नेंस से जुड़ा है। अब देखो ना इन दिनों साहब की गोपनीयता को लेकर उनके आसपास रहने वाले भोपे तक परेशान हैं। चार महीने पहले तक तो ऐलान से पहले भोपे के जरिए बात बाहर तक आ जाती थी, लेकिन इस बार ऐनवक्त तक भी कयास लगाना मुश्किल है। भोपे भी इधर-उधर ताक-झांक करने के सिवाय कुछ नहीं कर पा रहे। यह दीगर बात है कि बाहर आकर वे डींग हांकने में कोई कसर नहीं छोड़ते, ताकि लोगों की गलतफहमी बरकरार रहे और उनका काम चलता रहे।

आगाज तूफान का
दिल्ली दरबार के चुनावों में 11 सीटों पर हार के बाद कमल पार्टी के नेताओं के मुंह बंद हैं। और जो बिना विचारे अपना मुंह खोलते हैं, उन्हें डांट-डपट मिलती हैं। नेता बदलने की बात करने वाले भी अपनी पूरी तैयारी में है, लेकिन वे समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें? उनके क्षेत्रों में भी कमल वाली पार्टी बुरी तरह हारी है। सूबे के चीफ की कुर्सी पर बैठे छोटे जोशी जी यह कह कर पहले ही आंख दिखा चुके हैं कि सत्ता के लोग बच नहीं सकते। लेकिन हम बता देते है कि समंदर की शांति तूफान का आगाज है।

चर्चा चाल, चरित्र और चेहरे की
कहावत है कि ठाले बैठे लोगों का दिमाग शैतान की तरह हो जाता है। कुछ इसी तरह का आज कल सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने में हो रहा है। गुजरे पांच साल बिना काम के बैठे भाई लोगों का दिमाग चाल, चरित्र और चेहरा की चर्चा में मशगूल है। राजनीति के जरिए व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ने वालों की उनकी तरफ से बनाई जा रही सूची भी रोजाना बढ़ती जा रही है। पच्चीस साल पहले साइकिलों से भाग दौड़ करने वाले भाई लोग अब तीस तीस लाख की लग्जरी कारों में घूम रहे हैं। आखिर मामला चाल, चरित्र और चेहरे से जुड़ा है।

ट्रेनिंग मुखबंद की
दरबार के बाहर राजा के बिना हुक्म के कोई भी वजीर मुंह नहीं खोल सकता। कुछ इसी तरह के संकेतों से हमारे सूबे के वजीरों के चेहरों पर भी चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं। हमारे मरु प्रदेश के नेता काफी वाचाल हैं और यह आदत उनकी काफी पुरानी है। चूंकि उनका खान-पान भी खास है। छपास के रोगियों की तो अर्द्ध-रात्रि तक भी नींद गायब रहती है, लेकिन अब मामला उल्टा नजर आ रहा है। शेखावाटी के भाईसाहब अर्द्ध-रात्रि को भी हालचाल पूछ कर एक लाइन छापने की गुहार करते थे, वो अब देखते ही बगलें झांक कर निकल जाते हैं। राज का काज करने वालों ने इसका राज खोला तो अपने भी कान खड़े हो गए। उन बेचारों का कोई कसूर नहीं है, चूंकि उन्हें अभी से मुखबंद की ट्रेनिंग जो दी जा रही है। उनको साफ कहा गया है कि अंदर की बात की गंध खबर सूंघने वालों की नाक से कौसों दूर होनी चाहिए।

इंतजार मैसेज का
वसूली के नाम पर जब से खाकी वाले कुछ साहबों पर गाज गिरी है, तब से राज का काज करने वालों में काफी चर्चाएं हैं। इन चर्चाओं के बाद झण्डे के नीचे बैठने वाले साहब भी काफी चिंतित हैं। पीएचक्यू का एक खेमा तो इस सुलटाऊ राजनीति तक से जोड़कर देख रहा है। सचिवालय के लंच केबिनों में साहब लोग बतियाते हैं कि राज ने छोटी सी बात को लेकर मैसेज तो सही दिया, लेकिन काश ऐसा ही संदेश दोनों हाथों से लूटने वालों के लिए देते तो बल्ले-बल्ले में कोई कसर नहीं रहती। खान और भूमाफियाओं के बाद बजरी माफियाओं से हाथ से हाथ मिलाकर चलने वालों की सीएमओ तक पहुंची सूची घटने का नाम ही ले रही।

एक जुमला यह भी
सचिवालय में इन दिनों एक जुमला जोरों से चर्चा में है। चर्चा भी क्यूं ना हो मामला वास्तु दोष से जो जुड़ा है। लंच केबिनों में चर्चा है कि आजकल राज के रत्नों के साथ ही कुछ बड़े साहब भी पंडितों की सलाह पर काम कर रहे हैं। कुछ ने अपने तो अपने दफ्तर की बाहर लगी नेम प्लेट की डिजायन तक बदलने के साथ कुर्सी की दिशा भी मोड़ ली। एक साहब ने तो अपने आठ अक्षरों वाले नाम को छोटा कर छह में कर लिया। राज के दो रत्नों ने भी नेम प्लेट की डिजायन बदलवा दी। चर्चा है कि यह सब लंबे बालों और मोटे पेट वाले एक पंडितजी का किया धरा है।

एल एल शर्मा
(यह लेखक के अपने विचार हैं)

जानिए राजकाज में क्या है खास
राज को राज रहने दो
सूबे में इन दिनों एक गाना हर कोई गुनगुना रहा है। और तो और सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने पर आने वाले हर वर्कर की जुबान पर है। गाना करीब 50 साल पुरानी धर्मा फिल्म का है। गाने के बोल हैं इशारों को अगर समझो तो राज को राज रहने दो। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि अटारी वाले भाई साहब समझे या नहीं समझे, मगर मिनेश वंशज डॉक्टर साहब के इस्तीफे के पीछे भी कोई राज जरूर है। अब कहने वालों का तो मुंह नहीं पकड़ा जा सकता, सो उन्हें गाने को गुनगुनाने से कोई रोक नहीं सकता। मगर सावन की घटाओं के बीच इसे पचवारा इलाके में जोर-जोर से जरूर गाया जाएगा। चूंकि सब कुछ ओपन हुए बिना नहीं रहेगा।

तरीका-ए-मैसेज
मैसेज तो मैसेज ही होता है, केवल उसे देने वालों के तरीके पर निर्भर होता है कि वह उसे कैसे दे। अब देखो ना अटारी वाले भाई साहब ने अपने तरीके से जहां मैसेज देना था दे दिया और सफल भी हो गए। केवल एक दर्जन नवरत्नों के साथ मेवाड़, मारवाड़ और शेखावाटी में जनता के बीच जाकर कइयों की बोलती बंद कर दी। सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 के साथ ही इंदिरा गांधी भवन में बने पीसीसी के ठिकाने पर भी चर्चा है कि ठाले बैठे भाई लोगों ने दिल्ली दरबार के लिए हुई जंग में 11 सीटों पर हार को लेकर एक मुद्दा खड़ा करने की योजना बनाई थी, लेकिन उस पर अमल होने से पहले भाई साहब ने दिल्ली में पग फेरा कर लाल किले तक मैसेज दे दिया कि काम करने के लिए 30 रत्नों का होना जरूरी नहीं है।

गूंगे, बहरे और अंधे
सूबे में इन दिनों गांधीजी के तीन बंदरों का जुमला खाकी वालों के बीच जोरों पर है। गुजरे जमाने में यह जुमला खादी पर सटीक बैठता था, पर अब खाकी पर फिट है। जुमला पीएचक्यू से शुरू होकर सचिवालय के गलियारों तक पहुंचा। लंच केबिनों में भी चटकारे लगा कर इसे सुनाया जा रहा है। हमें भी स्टेच्यू सर्किल पर खाकी वाले साहब ने सुनाया। खाकी में इन दिनों न कोई सुनता है, न कोई देखता है और न ही कोई बोलता है। आईओ वो करते हैं, जो ऊपर वालों का आदेश होता है। यानि कि वे गूंगे, बहरे और अंधे के समान है।

चर्चा में सुन्दरकांड
इन दिनों सुन्दरकांड को लेकर सूबे की सबसे बड़ी पंचायत में चर्चा जोरों पर है। सुन्दरकांड भी कोई छोटा-मोटा पंडित नहीं बांच रहा, बल्कि राज की नंबर वन कुर्सी पर बैठते हैं, और गोवर्धनजी की नगरी से ताल्लुकात रखते हैं। जब से भगवा वाली पार्टी में दो-दो हाथ की नौबत आई है, तभी से भाई साहब ने सुन्दरकांड को पढ़ना शुरू किया है। भाई साहब न जगह देखते हैं और न ही वक्त। जब भी मन में आया, छोटी सी किताब जेब से निकाली और पढ़ना शुरू कर देते हैं। उनके अगल-बगल वाले कई मायने भी निकालते हैं, मगर भाई साहब अपनी धुन में मस्त रहते हैं। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि पंडितजी को भी किसी दूसरे पंडितजी ने बिन मांगे सलाह दे दी कि जो चल रहा है, वह ठीक नहीं है, सो सुन्दरकांड का पाठ करने में ही भलाई है।

एक जुमला यह भी
इन दिनों सांगा बाबा की नगरी को लेकर एक जुमला जोरों पर है। जुमले की चर्चा ब्यूरोक्रेट्स से लेकर दोनों दलों के ठिकानों पर ही नहीं, बल्कि चौपालों तक भी होने लगी है। जुमला है कि सांगानेर के सांगा बाबा की इस बार राज से ट्यूनिंग ठीक नहीं बैठ रही। सो बाबा किसी न किसी बहाने राज को अपना असर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। पहले तो सांगानेर वाले पंडितजी की आड़ में बाबा ने अपना चमत्कार दिखाया, तो साल के आखरी दिन शनि के बहाने से पूरा दोष ही कर दिया। अब राज करने वालों को कौन समझाए कि जब तक सांगा बाबा के खीर-पुए का भोग नहीं लगाओगे, तब तक उनकी नजरें टेड़ी ही रहेगी।

-एल एल शर्मा
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

किरोड़ी लाल इस्तीफा नहीं देंगे, कल सचिवालय जाएंगे, सीएम से भी मिलेंगे
जयपुर। एसटी वर्ग के बड़े चेहरे और सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा अब संभवत मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वे मंगलवार को शासन सचिवालय जाएंगे और कृषि विभाग का कामकाज संभालेंगे। एक दिन पहले भी उन्होंने सिरोही में एक कृषि से जुड़े कार्यक्रम में इस्तीफा न देने के संकेत दिए थे। अब सचिवालय आने की बात कही है। ऐसे में साफ है की वे अब मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इससे पहले उन्होंने सरकारी गाड़ी काम लेना बंद कर दिया था। सचिवालय भी नही आ रहे थे। किरोड़ी ने लोकसभा की सात सीट्स में से कोई एक भी हारने पर मंत्री पद से इस्तीफा देने का चुनाव पूर्व एलान किया था।

नई सरकार के दो उपमुख्यमंत्रियों के लिए प्रशासन सचिवालय के मुख्य भवन में तैयार कर रहा कमरे
जयपुर। नई सरकार के शुक्रवार को शपथ ग्रहण के साथ ही दो उप मुख्यमंत्री के लिए सचिवालय में कमरा तैयार किया जा रहा हैं। सचिवालय के मुख्य भवन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा के लिए कार्मिक विभाग ने कमरा तैयार किए हैं। फिलहाल उनका आवंटन तो नहीं किया है  लेकिन लगभग तय माने जा रहे हैं । चिन्हित किए गए कमरों में एक कमरा वह है जो पूर्ववर्ती सरकार के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के लिए तैयार करवाया गया था, जिसमें कांग्रेस  सरकार के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय बैठते थे, जबकि दूसरा कमरा खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और जलदाय मंत्री महेश जोशी का कमरा देखा गया है। इन कमरों में से ही दो कमरों का आवंटन कर दिया जाएगा। इसके अलावा पूर्ववर्ती सरकार के मंत्रियों के खाली हुए कमरों को भी नई सरकार में आने वाले मंत्रियों के लिए तैयार करवाया जा रहा है।

Kota: एयरपोर्ट की जमीन पर राज्य सरकार का दावा, बनाना चाहती है मिनी सचिवालय
कोटा। कोटा से नियमित हवाई सेवा शुरू करने को लेकर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक वह जमीन आवंटन व डायवर्जन राशि जमा करवाने से आगे नहीं बढ़ा है। एयरपोर्ट अथोरिटी आॅफ इंडिया जहां वर्तमान एयरपोर्ट की जमीन को बेचकर उससे प्राप्त राशि से नया एयरपोर्ट बनाना चाहती है। वहीं राज्य सरकार इस जमीन को अपना बताते हुए यहां मिनी सचिवालय बनाना चाहती है। कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनने का मामला लम्बा खिचता जा रहा है। वर्ष 2019 से यह मामला चल रहा है। लेकिन अभी तक भी इसमें सकारात्मक कदम नहीं बढ़ा है। एरोड्राम स्थित वर्तमान एयरपोर्ट की जमीन करीब 160 हैक्टेयर है। जिसका रनवे छोटा होने से यहां से बड़ी व नियमित उड़ान नहीं चल सकती। इसके स्थान पर ही नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट शम्भूपुरा में प्रस्तावित है। जिसके लिए राज्य सरकार ने नगर विकास न्यास के माध्यम से 1250 एकड़ जमीन नि:शुल्क आवंटित कर दी है।

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का कहना है कि वर्तमान एयरपोर्ट की जमीन राज्य सरकार की है। सिर्फ सेटलमेंट में एयरपोर्ट अथोरिटी आॅफ इंडिया के नाम दर्ज की हुई है। इस जमीन का उपयोग मिनी सचिवालय के रूप में किया जाएगा। मंत्री धारीवाल ने बताया कि यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू करने के प्रयास के तहत दो बस्तियों को शिफ्ट भी किया गया। लेकिन उसके बाद भी उड़ान संभव नहीं है। यह जमीन शहर के बीच होने से यहां मिनी सचिवालय बनाया जाना सबसे बेहतर है। जिनमें कलक्ट्री समेत सभी सरकारी कार्यालय व अदालतें एक ही जगह पर हो सकेंगी। वर्तमान एयरपोर्ट की जमीन का पांचवे हिस्से में ही मिनी सचिवालय बनाने की योजना है। जबकि शेष जमीन पर पौधारोपण  किया जाएगा। मंत्री धारीवाल इससे पहले भी कई बार कार्यक्रमों में एयरपोर्ट की जमीन पर मिनी सचिवालय बनाने की बात कह चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जबकि एयरपोर्ट अथोरिटी आॅफ इंडिया वर्तमान एयरपोर्ट की जमीन नगर विकास न्यास के माध्यम से बेचना चाहती है। इसे बेचकर राशि उन्हें देने को कह रही है। जिससे वह नया एयरपोर्ट बना सके। धारीवाल ने कहा कि यह जमीन राज्य सरकार की है। इसे किसी को भी बेचने नहीं दिया जाएगा। केन्द्र सरकार को नया एयरपोर्ट बनाना है तो उसके लए अलग से बजट में प्रावधान करे। इधर इस बारे में जब कोटा-बूंदी के सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनका पक्ष जानना चाहा तो वे इस बारे में कुछ भी कहने से बचते रहे।

एक अगस्त को जयपुर में सचिवालय का घेराव किया जाएगा: अंतर सिंह भडाणा
अजमेर। भाजपा के अजमेर संभाग सहप्रभारी अंतरसिंह भडाणा रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस से रूबरू हुए। उन्होने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। मौजूदा कांग्रेस सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। भाजपा की ओर से भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक सहित कई मुद्दों को लेकर एक अगस्त को जयपुर में सचिवालय का घेराव किया जाएगा।

भड़ाणा ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर काफी परेशान है। अब इन्हीं परेशानियों को उजागर करने के लिए भाजपा  ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान शुरू किया है। इसमें भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक सहित कई मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक अभियान चलाया जा रहा है। भडाणा ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक उद्योग चल रहा है। राजस्थान के युवा काबिल है, लेकिन पेपर लीक ने उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है। इससे बचने के लिए अब युवाओं ने को कांग्रेस को हटाने का मन बना लिया है। राजस्थान में गैंगवार चरम पर है। तीज त्योहारों पर खतरा मंडरा रहा है। कानून व्यवस्था बिगड़ी है। यह सरकार हिंदू उत्सवों और त्योहारों को टारगेट करने में लगी है। दलित बेटी के साथ रेप कर उस पर एसिड डाल दिया जाता है। दलित महिला के पति के सामने रेप करते हैं। उसका वीडियो वायरल करते हैं। स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर तक सुरक्षित नहीं है। कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस के नेता पीड़िताओं पर ही झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। इसके लिए 1 अगस्त को सचिवालय घेराव कार्यक्रम है और जिले के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार लोगों से विचार विमर्श किया। इस दौरान विधायक वासुदेव देवनानी, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, प्रदेश मीडिया सहसंयोजक अरविन्द यादव आदि मौजूद रहे।

जयपुर: सचिवालय में बॉस पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप, पिछले 2-3 महीने से कर रहा था टॉर्चर
जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके स्थित सचिवालय में एक बॉस के महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर निवासी 31 वर्षीय महिला ने 5 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह सचिवालय के एक डिपार्टमेंट में जॉब करती है। आरोप है कि ऑफिस का बॉस (मैनेजर) पिछले 2-3 महीने से उसे मानसिक-शारीरिक रुप से टॉर्चर कर रहा था। उससे अनर्गल डिमांड की जाती थी। अकेले होने पर उसे केबिन में बुलाकर देर तक खड़ा करके बात करना, सिर से पैर तक अश्लील तरीके से घूरना, केबन में बुलाकर काम से जुड़ी कोई बात न करना सिर्फ अश्लील बात करने का भी आरोप लगाया है। बॉस ऑफिस के बाद कॉफी के लिए किसी कैफे में चलने के लिए दबाव बनाता था। कई बार मना करने के बाद भी शाम को देर तक रुकने के लिए दबाव बनाता था।

पीड़िता का आरोप है कि बॉस कहते है कि अगर तुम मेरे साथ बाहर नहीं चली तो तुम्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। तुम्हारी इनक्रीमेट मुश्किल होगी। तुम्हारी सरकारी नौकरी सिक्योरिटी नहीं है, क्योंकि मैं ऑफिस स्तर पर काफी प्रभावशाली और शक्तिशाली हूं। तुम्हें जरूरत से ज्यादा और अनावश्यक काम देकर जो तुमसे नहीं हो पाएगा, तुम्हारा रोज का वर्क रूलाइन बिगाड़ दूंगा। तुम्हें मानसिक तरीके से परेशानी होगी। ऐसा तुम्हें करना ही पड़ेगा, नहीं तो मैं तुम्हें जॉब से हटाने की भी पावर रखता हूं।