Local Body Elections - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम; 275 वार्डों में 1194 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
जयपुर। जयपुर। निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 6 बजे मतदान का समय समाप्त होते ही मतदान केंद्रों के बाहर तैनात जवानों ने गेट बंद कर दिए। जिले की 9 नगर निकायों के 275 वार्डों में मतदान हुआ, जिसमें 1194 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।

मतदान खत्म होने के बाद अब उम्मीदवारों और समर्थकों को नतीजों का इंतजार है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान भी थम गया है। 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा, जबकि पोलिंग पार्टियां गुरुवार को रवाना होंगी। 14 सितंबर को मतगणना के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

मतदान के लिए साइकिल पर निकले साइक्लिस्ट, जलमहल तक जगाई जागरूकता
जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर एवं राजस्थान रोड राइडर्स साइकलिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता साइकिल रैली आयोजित की गई। अमर जवान ज्योति, जनपथ एसएमएस स्टेडियम से जलमहल तक निकली रैली को स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ शुभम भैंसारे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर मतदान का संदेश दिया।

भैंसारे ने कहा कि जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए साइक्लिंग जरूरी है, उसी तरह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को जयपुर जिले की 2 नगरपरिषद और 16 नगरपालिकाओं के 540 वार्डों तथा 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। रैली में राजस्थान रोड राइडर्स के पदाधिकारी, साइक्लिस्ट और रॉबिन हुड आर्मी के सदस्य शामिल हुए।

कांग्रेस ने जारी की किशनपोल और आदर्श नगर के वार्डों की प्रत्याशी सूची
जयपुर: जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को नगर निगम चुनाव के लिए किशनपोल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों की प्रत्याशी सूची जारी की। नामांकन की अंतिम तिथि पर यह सूची सामने आई। किशनपोल (वार्ड 104 से 115) में अब्दुल लतीफ कुरैशी (104), महेश तंबोली (105), जुगल गुर्जर (106), खुशबू शर्मा (107), मेहरूनिसा (108), मोहम्मद अयूब (109), सुनीता मेठी (110), ज्वाला प्रसाद तिवाड़ी (111), आशीष शर्मा (112), गजनफर अली (113), मोहम्मद जकारिया (114) और सुरेश बिवाल (115) को टिकट मिला।आदर्श नगर (वार्ड 116 से 132) में संजीदा/अमरदराज (116), संजीदा/गुलाम मुस्तफा (117), सुनीता मावर (118), इरफान कुरैशी (119), शीला सैनी (120), मुकेश विजय (121), राजकुमार संगतानी (122), अंजू (123), कांता/गिरराज (124), मंजू बानो (125), सोफिया बानो (126), बादल शर्मा (127), मोहम्मद सोहेल मंसूरी (128), महेश कुमार सामरिया (129), आदित्य कौशिक (130), पुष्पेंद्र मीणा (131) और दशरथ अटल (132) का चयन हुआ।

जयपुर जिले में पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल, जयपुर में 11 प्रत्याशियों ने भरे 13 नामांकन
जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए गुरुवार से शुरू हुए नामांकन के पहले दिन 11 लोगों ने 13 नामांकन दाखिल किए। इस दौरान सभी जगह कड़ी सुरक्षा रही। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार गुरुवार से नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ो के साथ पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि 39 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया।

नगर निगम जयपुर के वार्ड-12 से विकास सिंह राजपूत ने निर्दलीय, वार्ड-14 से ज्योति शर्मा ने निर्दलीय, वार्ड-16 से डॉ. शरदा शर्मा ने निर्दलीय, वार्ड-25 से सोनिया सैनी ने कांग्रेस, वार्ड-31 से जय कुमार जैन ने कांग्रेस, वार्ड-31 से आशीष यादव ने निर्दलीय, वार्ड-40 से शशांक ने निर्दलीय, वार्ड-50 से अतुल ने कांग्रेस, वार्ड-99 से मनोज कुमार चौहान ने निर्दलीय, वार्ड-99 से हुसैन खान ने कांग्रेस व निर्दलीय और वार्ड-148 से सुनीता देवी ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया।  जिले के नगरीय निकायों में कुल 690 वार्डों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। पहले दिन चौमू में 7, शाहपुरा में 4, बगरू में 4, चाकसू में 10, जमवारामगढ़ में 2, मनोहरपुर में 5, फागी में 2 तथा कानोता में 1 नामांकन पत्र दाखिल हुआ।

19 नगरीय निकायों में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया: जयपुर जिले के जयपुर, चौमूं, शाहपुरा, बगरू, बस्सी, चाकसू, दूदू, जमवारामगढ़, जोबनेर, कालाडेरा, कानोता, किशनगढ़-रेनवाल, खेजरोली मनोहरपुर, नरैना, फागी, फुलेरा, सांभर तथा वाटिका सहित संबंधित नगरीय निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन प्राप्त किए जा रहे हैं।

राजस्थान नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: रिटर्निंग अधिकारियों का होगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, आयोग ने जारी किए निर्देश
जयपुर। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगर निकाय आम चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारियों के प्रशिक्षण की घोषणा की है। माह अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित चुनावों के संबंध में समस्त जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, आईटी नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स (डीएलएमटी) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में नामांकन प्रक्रिया, मतदान, मतगणना तथा आयोग की वेबसाइट पर सूचना अपलोड करने संबंधी दायित्वों पर चर्चा होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में यह वीसी 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिकारी डीओआईटीसी जिला/ब्लॉक मुख्यालय के वीसी रूम से इसमें भाग ले सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबंधित अधिकारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट वितरण को लेकर पार्टी नेताओं को दो-टूक नसीहत दी। मंगलवार को कांग्रेस वॉर रूम में उन्होंने कहा कि सिफारिश पर एक भी टिकट दिया तो उम्मीदवार हार जाएगा। टिकट वास्तविक कार्यकर्ताओं को ही मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मैं भी सिफारिश करूं तो टिकट मत देना, क्योंकि मुझे जमीनी हकीकत नहीं पता।

गहलोत ने युवाओं को 50 प्रतिशत टिकट देने और अनुभवियों को साथ रखने की बात कही। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल बताया और भाजपा सरकार पर विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया। वंदे मातरम विवाद पर भी उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा।

राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारी तेज, 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया
जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए प्रदेश के 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की है। मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा के अनुसार यह घोषणा प्रदेश प्रभारी धीरज कुमार टोकस, सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज और चुनाव समिति प्रभारी देवेंद्र शास्त्री की सहमति से की गई।

टोकस ने कहा कि इन समितियों को संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से समन्वय, चुनावी तैयारियां तेज करने और स्थानीय रणनीति लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली, पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही जैसे मुद्दों को एजेंडे में रखकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। आने वाले दिनों में अन्य निकायों की तैयारियां भी तेज की जाएंगी।

डोटासरा का बड़ा ऐलान, निकाय-पंचायत चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए संगठन को सक्रिय करने के साथ टिकट वितरण में युवाओं को प्राथमिकता देने की रणनीति बनाई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि वे 50 प्रतिशत नहीं, बल्कि 60 प्रतिशत तक युवाओं को टिकट देने के पक्ष में हैं। कोर कमेटी बैठक के बाद डोटासरा ने बताया कि संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर ‘जिताऊ और टिकाऊ’ उम्मीदवार चुनेंगे। निष्ठा, जीत की क्षमता और पार्टी से जुड़ाव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

निर्दलीय जीतकर बाद में कांग्रेस के साथ काम करने वालों पर भी विचार हो सकता है, लेकिन टिकट पर जीतकर दल बदलने वालों पर नहीं।अगले दो-तीन दिनों में विधायकों, प्रत्याशियों और पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसके बाद चुनावी अभियान औपचारिक रूप से शुरू होगा। दूसरे दिन 27 जिलों के नेताओं से संवाद हुआ। डोटासरा ने भाजपा सरकार पर चुनाव टालने, 1900 करोड़ रुपये की राशि लैप्स होने, तबादलों में अनियमितता और आरक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस अदालत का रुख कर सकती है। पार्टी स्थानीय मुद्दों और सरकार के कथित कुशासन को अभियान का आधार बनाएगी।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बोला भाजपा-कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप, कांग्रेस ने किया खंडन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने महाराष्ट्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच कथित मिलीभगत का आरोप लगाया है। आप का दावा है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को किनारे करने के लिए दोनों राष्ट्रीय दल एक साथ आ रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

आप नेता अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस, जो पहले एक-दूसरे की परोक्ष मदद करती थीं, अब खुलकर साथ आती दिख रही हैं। उन्होंने कहा, पहले ये प्रेमी प्रेमिका की तरह छुप छुप कर मिलते थे लेकिन भाजपा और कांग्रेस का संबंध अब सार्वजनिक हो चुका है। क्या ये देश के लोगों की आँखों में धूल झोंकने जैसा नहीं है?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ढांडा की पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि क्या भाजपा ने अपने ही सहयोगी शिंदे सेना को हराने के लिए कांग्रेस से हाथ मिला लिया है? आखिर चल क्या रहा है? गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति सरकार है, जिसमें भाजपा, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना शामिल हैं।

वहीं, कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने आप के आरोपों को तुरंत खारिज करते हुए कहा कि अंबरनाथ में स्थानीय स्तर पर शिंदे गुट पर भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर 'अंबरनाथ विकास मोर्चा' बनाया है, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत बताना गलत है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में नगर पालिका चुनाव 15 जनवरी को होने हैं, ऐसे में सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

महाराष्ट्र के 264 नगर निकायों के लिए मतदान जारी, 3 दिसंबर को होगी मतगणना
मुंबई। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। इस चरण में राज्य भर की 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक चलेगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। लगभग एक करोड़ मतदाता 6,042 पार्षद सीटों और 264 नगर परिषद अध्यक्ष पदों के लिए मतदान करेंगे।

राज्य चुनाव आयोग ने सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 12,316 मतदान केंद्र बनाए हैं और 62,108 कर्मियों को तैनात किया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राज्य भर में उपयोग के लिए 17,367 ईवीएम नियंत्रण इकाइयों और 34,734 मतपत्र इकाइयों की व्यवस्था की गई है।

चुनावी जंग में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (भाजपा, एकनाथ ङ्क्षशदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा) और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए - उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं) के बीच मुख्य मुकाबला है। चुनाव प्रचार के दौरान गठबंधन सहयोगियों के बीच दोस्ताना मुकाबले और कई सीटों पर भाजपा और शिवसेना के बीच हल्की-फुल्की तकरार भी देखी गई।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 4 नवंबर को 288 स्थानीय निकायों के लिए की गई थी, हालाँकि कानूनी विवादों के कारण यह प्रक्रिया जटिल हो गई थी। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारियों के फैसलों के खिलाफ दायर न्यायिक अपीलों के कारण, राज्य चुनाव आयोग ने 24 स्थानीय निकायों में चुनाव 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिए। 76 नगर परिषदों और नगर पंचायतों की 154 सीटों के चुनाव भी अदालती मामलों के लंबित रहने के कारण उसी तारीख तक टाल दिए गए।

इन चुनावों को जनभावना का एक प्रमुख संकेतक माना जा रहा है, क्योंकि एक साल पहले ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति ने 288 में से 235 सीटें हासिल की थीं। जहाँ विपक्ष ने जमीनी स्तर पर जोरदार प्रचार किया, वहीं भाजपा ने 100 पार्षदों और तीन नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत हासिल की।

दोहरे मतदाताओं की चिंताओं को दूर करने के लिए, चुनाव आयोग ने एक सत्यापन प्रणाली शुरू की है, जिसके तहत संदिग्ध दोहराए गए नामों को दोहरे सितारों से चिह्नित किया जाता है, जिससे मतदान केंद्रों पर पहचान की अनिवार्य जाँच अनिवार्य हो जाती है। उम्मीदवारों और मतदाताओं का विवरण, जिसमें उम्मीदवारों के हलफनामे भी शामिल हैं, प्रदान करने के लिए एक नया मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया गया है।

ये चुनाव उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत हो रहे हैं, जिसके तहत सभी लंबित स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी, 2026 तक पूरे करने का निर्देश दिया गया है। मुंबई सहित 29 नगर निगमों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के लिए चुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किए गए हैं।