hanumangarh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज़ ने हनुमानगढ़ में ग्रीनलैम शॉपी लॉन्च के साथ राजस्थान में अपनी रिटेल मौजूदगी को किया और मज़बूत
हनुमानगढ़। ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज, जो 120 से ज़्यादा देशों में मौजूद इंटीग्रेटेड सबस्ट्रेट और सरफेस सॉल्यूशंस में एक बड़ा नाम है, ने ग्रीनलैम शॉपी–जय श्री लैमिनेट्स के उद्घाटन की घोषणा की है, जो हनुमानगढ़ शहर में पहला ग्रीनलैम शॉपी होगा। भद्रकाली मंदिर रोड पर, स्वास्तिक फैक्ट्री के पीछे, इस शोरूम का मकसद इस इलाके में प्रीमियम इंटीरियर सरफेस सॉल्यूशन की बढ़ती मांग को पूरा करना है।

शोरूम का उद्घाटन ग्रीनलैम टीम के खास सदस्यों की मौजूदगी में मालिक श्री सहदेव लाल बंसल ने किया। लॉन्च इवेंट में हनुमानगढ़ और आस-पास के शहरों के आर्किटेक्ट, कॉन्ट्रैक्टर और कस्टमर शामिल हुए, जो ऑर्गनाइज़्ड, डिज़ाइन-लेड रिटेल फ़ॉर्मैट में ज़बरदस्त दिलचस्पी दिखाता है।

इस अवसर पर बोलते हुए, ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कंट्री हेड–ग्रीनलैम लैमिनेट्स एंड एलाइड बिजनेस वर्टिकल, श्री अनुज संगल ने कहा, "हनुमानगढ़ में ग्रीनलैम शॉपी का लॉन्च हमारे डिजाइन-फॉरवर्ड और परफॉर्मेंस-ड्रिवन सरफेस सॉल्यूशंस को उभरते बाजारों के करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शॉपी की कल्पना एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में की गई है जहाँ आर्किटेक्ट, कॉन्ट्रैक्टर और घर के मालिक हमारे प्रोडक्ट्स को बड़े पैमाने पर अनुभव कर सकते हैं और स्थानीय रूप से सूचित डिजाइन विकल्प बना सकते हैं।

ग्रीनलैम शॉपी – जय श्री लैमिनेट्स का उद्घाटन ग्रीनलाम इंडस्ट्रीज़ का टियर II और टियर III मार्केट में सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए फॉर्मेट के ज़रिए अपने रिटेल नेटवर्क को बढ़ाने पर लगातार फोकस को मज़बूत करता है, जो एक्सेसिबिलिटी, सुविधा और प्रोडक्ट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

कुल 4,000 वर्ग फुट में फैला यह शोरूम, जिसमें 250 वर्ग फुट प्रोडक्ट डिस्प्ले के लिए है, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर, कॉन्ट्रैक्टर और घर के मालिकों को एक इमर्सिव और हैंड्स-ऑन अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। शॉपी में ग्रीनलैम लेक्सस कलेक्शन – भारत का पहला 1.50 मिमी फ्लूटेड लैमिनेट, ग्रीनलैम 1.0 मिमी लैमिनेट, और ग्रीनटच कलेक्शन – 0.80 मिमी लैमिनेट समेत एक बड़ा पोर्टफोलियो दिखाया गया है, जिससे ग्राहक एक ही स्थान पर डिज़ाइन, प्रदर्शन और उपयोग की व्यापक संभावनाओं को आसानी से देख और समझ सकते हैं।

ग्रीनलैम शॉपी – जय श्री लैमिनेट्स को जो चीज़ सबसे अलग बनाती है, वह है इसका बड़ा एस.आई.एस. (शॉप-इन-शॉप) फ़ॉर्मैट, जिसमें ग्रीनटच 2x1 डिस्प्ले स्टैंड के साथ 60 डिस्प्ले पैनल हैं। हनुमानगढ़ में पहला डेडिकेटेड ग्रीनलैम शॉपी होने के नाते, यह शोरूम लैमिनेट्स, प्लाइवुड, हार्डवेयर और डेकोरेटिव इंटीरियर प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज तक लोकल एक्सेस देता है, जिससे आर्किटेक्ट्स और कस्टमर्स को सोर्सिंग और स्पेसिफिकेशन के लिए दूसरे शहरों में जाने की ज़रूरत खत्म हो जाती है।

जमीनी विवाद में पिता ने बेटे को गोली मारी खुद भी जान दी
हनुमानगढ़। जमीनी विवाद में हनुमानगढ़ के थिराजवाला की रोही गांव में शनिवार रात एक किसान ने अपने बेटे को गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। दोनों वारदात से पहले साथ ही खाना खाया था। पुलिस के अनुसार शनिवार रात रामस्वरूप (40) ने अपने बेटे सौरभ (19) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद रामस्वरूप ने भी सुसाइड कर लिया। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट को तोड़कर देखा तो अंदर रामस्वरूप की मौत हो चुकी थी। बेटे को गोली मारने वाला पिता खरलिया गांव में सब्जी की दुकान चलाता था। उसका बेटा सौरभ भी पढ़ाई के साथ-साथ पिता के काम में हाथ बंटाता था।

देसी कट्टे से मारी गोली

सौरभ बीए सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। घर पर रामस्वरूप, उसकी पत्नी, मां और 2 बेटे मौजूद थे। घर में लंबे समय से जमीन के किसी मामले को लेकर आपस में कलह चल रही थी। खाना खाने के बाद पिता ने देसी कट्टा निकाला और बेटे को गोली मार दी।

हनुमानगढ़ में आसपास का एरिया खाली करने और पशुओं को दूसरी जगह शिफ्ट करने का अलर्ट
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। गुजरात में बने नए वेदर सिस्टम का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बीती रात पश्चिमी और दक्षिण राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश हुई। इन जिलों में 2 से 3 इंच तक बरसात हुई। इससे यहां बरसाती नदियां फिर से बहने लगी है। घग्घर नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने आसपास के एरिया को खाली करने और पशुओं को दूसरी जगह शिफ्ट करने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखे तो उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। जालोर और बांसवाड़ा में 3 इंच तक बरसात हुई। वहीं सोमवार को भी प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। जयपुर में देर शाम मौसम बदला और बादल छाने के साथ ही कभी तेज तो कभी मध्यम बरसात हुई। यहां सोमवार को दिन का तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

नया सिस्टम हो रहा एक्टिव
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की ट्रफ  लाइन अपनी नॉर्मल दिशा से दक्षिण की तरफ  से गुजर रही है। वर्तमान में ये लाइन गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन गुजरात-कराची के बीच अरब सागर के ऊपर बना है। एक साइक्लोनिक सुर्कलेशन अभी मध्य प्रदेश पर एक्टिव है। इन सभी सिस्टम के असर से गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। इसी सिस्टम से राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी तेज बरसात देखने को मिल रही है। संभावना है कि बारिश का ये स्पेल अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।

हनुमानगढ़ में जिला प्रशासन का अलर्ट जारी
पंजाब, हरियाणा में आ रहे पानी से घग्घर नदी ओवरफ्लो होकर बहने लगी है। इसे देखते हुए हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने यहां बाढ़ की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की। इस एडवाजरी में नाली बेड से गांव और घग्घर डायवर्जन चैनल से लगते गांवों को खाली करने और वहां से जरूरी सामान व पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कहा है। पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन ने हनुमानगढ़ में कई मार्गों पर डायवर्जन भी किया है। वर्तमान में घग्घर में ओटू हेड से 37 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मानसून
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी हिस्सों में कई जगह मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है। उदयपुर, प्रतापगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा में कहीं-कहीं तेज बारिश होने का येलो अलर्ट है। इनके अलावा अजमेर, अलवर, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, दौसा, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, सिरोही और जयपुर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हनुमानगढ़ में शुरू हुई राज्य सब जूनियर वुशू चैंपियनशिप, 39 किग्रा वर्ग में जयपुर का नमन यादव जीता
जयपुर। हनुमानगढ़ में शुक्रवार से शुरू हुई राज्य सब जूनियर वुशू चैंपियनशिप के पहले दिन जयपुर के नमन यादव ने 39 किग्रा भार वर्ग में हनुमानगढ़ के  अभिषेक के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इसी भार वर्ग के अन्य मुकाबलों में जालौर के विहानराज ने भरतपुर के मनीष को 1-0 से, झुंझुनूं के आयुष ने पाली के मो. नवाज को 2-0 से, बाडमेर के सौरभ ने उदयपुर के आरव को 1-0 से, हनुमानगढ़ के करमवीर ने बीकानेर के नारायण को 1-0 से, टोंक के दुष्यंत ने जैसलमेर के खुशिल को 2-0 से, धौलपुर के मो. अलफेज ने चूरू के सुजल को 2-0 से, सीकर के प्रियांशु ने भीलवाड़ा के सागर को 1-0 से पराजित किया।

पहले दिन हुए अन्य मुकाबलों में 21 किग्रा वर्ग में झुंझुनूं के मयंक ने झालावाड़ के मनीत को 2-0 से, 27 किग्रा वर्ग में कोटा के शौर्य ने उदयपुर के अभिषेक को 2-0 से, 30 किग्रा में भरतपुर के जयंत ने झुंझुनूं के विवेक को 2-0 से शिकस्त दी। 42 किग्रा भार वर्ग में भरतपुर के आदेश ने अलवर के वैभव को 1-0 से, सीकर के सिद्धार्थ ने जोधपुर के तेजस को 2-0 से, हनुमानगढ़ के रोहित ने भीलवाड़ा के अंशुल को 2-0 से, कोटा के कुणाल ने जालोर के सुल्तान को 2-0 से और पाली के यासीर ने हनुमानगढ़ के गुरदीप को 2-0 से पराजित किया। इससे पूर्व जिला कलक्टर नथमल डिडेल, नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानन्द कटारिया और पैरा ओलंपियन देवेन्द्र झाझड़िया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

हनुमानगढ़ में जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का प्रबन्ध संचालक 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सीकर इकाई ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ में कार्रवाई करते हुए पवन कुमार गोयल प्रबन्ध संचालक, श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, हनुमानगढ़ जंक्शन, जिला हनुमानगढ़ को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी. बी. की सीकर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी गई कि दूध सप्लाई हेतु लगाये गये उसके दो वाहनों को बिना टेण्डर चलाये रखने और टेण्डर अवधि बढाने की एवज में पवन कुमार गोयल प्रबन्ध संचालक श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, हनुमानगढ़ जंक्शन, जिला हनुमानगढ़ द्वारा 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी सीकर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस शजाकिर अख्तर के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर पवन कुमार गोयल पुत्र रामजीलाल निवासी मकान नं० आई - 359, न्यू सिविल लाईन, हनुमानगढ़ जंक्शन, जिला हनुमानगढ़ हाल प्रबन्ध संचालक, श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, हनुमानगढ़ जंक्शन, जिला हनुमानगढ़ को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

अब राजस्थान के हनुमानगढ़ में दिखा तनाव: नोहर में वीएचपी नेता पर हमले के बाद रोष, इंटरनेट सेवा बंद
हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर में विश्व हिंदू परिषद  (VHP) के एक नेता के कुछ लोगों के हमले में घायल हो जाने के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

नोहर में एक मंदिर के सामने एक खाली प्लाट में कुछ युवकों के अक्सर बैठे रहने एवं छेड़छाड़ करने की बात को लेकर जब वीएचपी नेता सतवीर सहारण बुधवार रात करीब दस बजे उनसे बात करने पहुंचे तो युवकों से कहासुनी हो गई और उन पर हमला कर दिया गया जिसमें सहारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें  हनुमानगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें बीकानेर भेज दिया गया।

घटना के बाद वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने तड़के नोहर रावतसर मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया कि हमला करने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। लेकिन वे नहीं माने । इसके बाद पुलिस ने रास्ता खुलवाने के लिए भीड़ को हटाया और इस दौरान करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में भी लिया गया। तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुबह पुलिस ने फ्लैगमार्च भी किया। तनाव के बाद भादरा, नोहर और रावतसर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़ ने मीडिया को बताया कि माहौल खराब करने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि 200-250 लाठियों से पिकअप गाड़ी भरकर लाना इस बात के संकेत है कि यह सब कुछ पूर्व नियोजित था। समझाइश के बाद भी धरना नहीं हटाना और संम्प्रदाय विशेष के खिलाफ  सांप्रदायिक तरीके से भड़काना और भाषण करना, यह प्रमाण है कि वे सुनियोजित  कार्यक्रम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हमला करने के मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है माहौल बिगाडऩे के आरोप में दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि घायल सतवीर सहारण की हालत खतरे से बाहर है और उनके बेहतर इलाज के लिए बीकानेर भेज दिया गया है। पुलिस के बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश ने कहा कि कानून व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिए उनके पास पर्याप्त पुलिस बल भी हैं और लोगों को समझाने के प्रयास भी किए जा रहे है। इसके बावजूद कोई भी असामाजिक तत्व यह सोचे कि वे भीड़ एकत्रित करके माहौल खराब करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

वहीं इस मामले को लेकर विहिप ने नोहर बंद का आह्वान किया हैं और नोहर बंद रहा। हालांकि कस्बे में पुलिस बल तैनात हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही हैं और कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं हैं। उधर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुछ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

नड्डा ने भाजपा के दस नवनिर्मित कार्यालयों का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को हनुमानगढ़ में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय सहित प्रदेश के दस जिलों में पार्टी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया। नड्डा ने हनुमानगढ़ को छोड़कर अन्य नौ जिलों में नवनिर्मित पार्टी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने चार जिलों में बनने वाले पार्टी कार्यालयों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की आधुनिक पार्टी कार्यालय बनाने की सोच थी और आज देश में 512 पार्टी कार्यालय बनाना प्रस्तावित हैं। इसमें 227 बनकर तैयार हो गए हैं।

विरोधी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी बताते हुए देते है: नड्डा

उन्होंने कहा कि ये कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं और इससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इन कार्यालयों में मंत्रणा करें, योजनाएं बनाएं और प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड़ फैंके। उन्होंने कहा कि आज हमारे विरोधी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी बताते हुए देते है।

भाजपा संगठन मजबूत होगा: पूनियां
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कि आज हनुमानगढ़ में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन के साथ प्रदेश के 10 कार्यालयों  का शुभारंभ और चार कार्यालयों का शिलान्यास भाजपा परिवार के मुखिया जेपी नड्डा के कर कमलों द्वारा हुआ। भाजपा राजस्थान के लिए यह अहम पड़ाव है, इससे प्रदेश का भाजपा संगठन मजबूत होगा।

गहलोत ने राजस्थान के मान-सम्मान पर पहुंचाई चोट-नड्डा
भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजस्थान के मान-सम्मान पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है और वह जनता के मर्म और विषयों को भी नहीं समझती है।  उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान संस्कार, संतोष, शांति और विकास के लिए जाना जाता था। लेकिन अशोक गहलोत ने राजस्थान के मान-सम्मान पर गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा कि उन्हें दुख हैं कि राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं अधिक हो रही है। उन्होंने कहा कि एक मंत्री ने विधानसभा में हल्का बयान दिया गया जो कांग्रेस और श्री गहलोत की मानसिकता दर्शाता है। उन्होंने कहा ''राजस्थान के कार्यकर्ताओं से मैं निवेदन करने आया हूं कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को स्टार्टअप शुरु करने के लिए प्रेरित किया था। उस समय भारत में करीब 500 स्टार्टअप थे। आज करीब 68 हजार स्टार्ट अप भारत में चल रहे हैं। इसमें से 100 स्टार्टअप ऐसे हैं जिनका नाम यूनिकॉर्न में है। ये बदलता हुआ भारत है।

कुर्सी पाना, एमएलए बनना, एमपी बनना हमारे लिए जनता की सेवा करने का माध्यम

नड्डा ने कहा कि कुर्सी पाना, एमएलए बनना, एमपी बनना हमारे लिए जनता की सेवा करने का माध्यम है। हम राष्ट्र की सेवा के लिए आए हैं। हम राष्ट्र को मजबूत करने के लिए आए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा शक्ति और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को धराशायी किया। उन्होंने कहा कि आज देश में 190 करोड़ वैक्सीन लग चुकी है।

कार्यालय ऐसा होता है कि जिसका पट कभी भी बंद नहीं होता
उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हमारी संख्या लाख में होती थी। लेकिन आज हर कोई हमारा परिचय देता है, तो कहता है कि 18 करोड़ सदस्यों वाली सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पार्टी के सदस्यों की संख्या करीब 70 लाख है और 80 हजार से ऊपर सक्रिय सदस्य हैं। राजस्थान में 13 कार्यालय बनकर तैयार हो गए हैं, नौ पर कार्य चल रहा है और सात कार्यालयों के नर्माण के लिए जमीन खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा ''मैं बार-बार शब्द कार्यालय कहता हूं ऑफिस क्यों नहीं कहता हूं, ऑफिस इसलिए नहीं कहता क्योंकि ऑफिस दस से पांच बजे तक चलता है और कार्यालय ऐसा होता है कि जिसका पट कभी भी बंद नहीं होता। कार्यालय ऊर्जा, संस्कार एवं एक नयी चेतना देने और योजनाओं को क्रियान्वित करने का केंद्र होता है।  उन्होंने बताया कि देश में पार्टी के 512 पार्टी कार्यालय बनाना प्रस्तावित है जिनमें 227 बनकर तैयार हो गए और 173 पर काम चल रहा है।

ये रहें मौजूद
इस अवसर पर पार्टी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश सह प्रभारी भारती बेन सियोल, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री भजन लाल सांसद निहालचंद एवं बाबा बालकनाथ आदि मौजूद थे। इसके अलावा अलग अलग जगहों से पार्टी नेता जुड़े जिनमें केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, राज्य में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राम लाल शर्मा आदि शामिल थे।

CM गहलोत की BJP को खरी-खरी
जयपुर। हनुमानगढ में दलित की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। गहलोत ने बीजेपी नेताओं के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हनुमानगढ आने की मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के लोग बेवकूफ है, अरे भाई राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजस्थान क्यों आएंगे, यहां तो कांग्रेस की सरकार है, यहां तो अमित शाह या अन्य भाजपा नेताओं को विपक्ष के नाते यहां आकर देखना चाहिए।

गहलोत ने मंगलवार को सचिवालय में हाइटैक स्वागत कक्ष का उदघाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमागढ़ की घटना की तुलना लखीमपुर से तुलना करना गलत है। हनुमानगढ की घटना में सभी लोगों को पकड़ लिया है। अब भाजपा नेताओं को मृतक के घर भेजने का क्या तुक है, यह तो इनकी मूर्खता है। राजस्थान में कितना शानदार काम हुआ है, अब अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं को राजस्थान में आकर देखना चाहिए कि राजस्थान में क्या हो रहा है। यह देखना हमेशा विपक्ष का काम होता है, यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजस्थान क्यों आएंगे, वो तो वहां जाएंगे जहां विपक्ष की सरकार है। आज बीजेपी में ऐसे पदाधिकारी बन गए है, जो मीडिया और सोशल मीडिया में एजेंडा चलाते रहते हैं।