PoliticalNews - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांग्लादेश : पूर्व पीएम शेख हसीना को कोर्ट से बड़ा झटका, भ्रष्टाचार से जुड़े 2 मामलों में 10 साल की सजा
ढाका। बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने राजधानी ढाका की राजुक न्यू टाउन परियोजना में भूखंड आवंटन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के दो अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके भतीजे रादवान मुजीब सिद्दीक तथा भतीजियों ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक और अजमीना सिद्दीक सहित अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई  है। रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

रिपोर्ट के अनुसार, ढाका के विशेष न्यायाधीश की अदालत-4 के न्यायाधीश रबिउल आलम ने फैसला सुनाते हुए शेख हसीना को कुल 10 वर्ष की कारावास की सजा दी। उन्हें दोनों मामलों में पांच-पांच वर्ष की सजा सुनाई गयी है। ट्यूलिप सिद्दीक को चार वर्ष की कैद (प्रत्येक मामले में दो-दो वर्ष) की सजा दी गयी, जबकि रादवान मुजीब सिद्दीक और अजमीना सिद्दीक को दोनों मामलों में सात-सात वर्ष की कारावास की सजा सुनायी गयी है।

अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले राजुक के सदस्य मोहम्मद खुर्शीद आलम को प्रत्येक मामले में एक-एक वर्ष की सजा दी गयी। अदालत ने सभी दोषियों पर एक-एक लाख टका का जुर्माना भी लगाया और जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त छह महीने की कैद का आदेश दिया। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) के लोक अभियोजक तारिकुल इस्लाम खान मोहम्मद मैनुल हसन लिपोन ने फैसले की पुष्टि की।

एसीसी के अनुसार, ये मामले दो-दो 10 कठ्ठा भूखंडों के आवंटन में सत्ता के दुरुपयोग और नियमों के उल्लंघन से जुड़े हैं। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने राजधानी उन्नयन कारत्रीपक्ष (राजुक) के नियमों की अनदेखी करते हुए आवंटन प्रक्रिया में हेरफेर किया।

दोनों मामलों में कुल 36 आरोपियों के खिलाफ फैसला सुनाया गया, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री, उनके परिजन, राजुक के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य सरकारी अफसर शामिल हैं। एक मामले में 31 गवाहों और दूसरे में 28 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे। सभी सुनवाइयों के बाद अदालत ने 2 फरवरी को फैसला सुरक्षित रखकर आज निर्णय सुनाया।

महाराष्ट्र की पहली ​महिला डिप्टी सीएम बनी सुनेत्रा पवार, अंतिम संस्कार के 48 घंटों में ली शपथ
मुंबई। एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपल ले ली है। बता दें कि लोकभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले अपने राज्यसभा सासंद के पद से इस्तीफा दिया ।

उल्लेखनीय है कि राकांपा के नेताओं ने कल मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणडवीस के साथ दो दौर की बातचीत की थी। उसके बाद फणडवीस ने संवाददाताओं से कहा था कि राकांपा उप मुख्यमंत्री पद के बारे में जो भी फैसला लेगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मान्य होगा।

सुनेत्रा पवार राकांपा विधायक दल की नेता चुनी गई, आज शाम को लेगी डिप्टी सीएम पर की शपथ
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को शनिवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उन्हें आज शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी। राकांपा के विधान मंडल दल के सदस्यों की यहां विधान भवन में हुयी बैठक में सुनेत्रा पवार को नेता चुना गया। सुनेत्रा पवार इस समय राज्यसभा की सांसद हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सुनेत्रा पवार को आज शाम पांच बजे राजभवन में उपमुख्ममंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी। अजित पवार महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के उपमुख्यमंत्री थे। पार्टी में  उनके निधन के बाद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सर्वसम्मति थी।

पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। समझा जाता है कि इस मुलाकात में उन्हें पार्टी के विचारों से अवगत कराया गया था।

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर तीखा हमला, बोलें संविधान को अपने से नीचे समझना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार संविधान को अपने से नीचे समझने की भूल कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि जनता आज यह सवाल कर रही है कि जब अपने ऊपर दर्ज मुक़दमे हटवाए गए, तब संविधान के किस अनुच्छेद के तहत यह कार्य किया गया।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग लगातार मंचों से 'सनातनी संतों' का तिरस्कार कर रहे हैं और अपमानजनक उपमाओं का प्रयोग कर समाज में वैमनस्य फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि माघ मेले जैसे पवित्र आयोजन में भी नकारात्मक 'बुलडोजरी सोच' के समर्थन में नारे लगवाकर धार्मिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास किया गया, जबकि उपद्रव करने वालों के विरुद्ध मुक़दमे दर्ज नहीं किए जा रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ताकामी सरकार का धर्म-विरोधी चेहरा अब पूरी तरह बेनक़ाब हो चुका है। जो नुकसान होना था, वह हो चुका है और अब मजबूरी में मांगी गई माफ़ी का कोई महत्व नहीं रह जाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि माफ़ी वही मायने रखती है, जो दिल से मांगी जाए।

अखिलेश यादव ने शासनाधीशों को आगाह करते हुए कहा कि हठ हमेशा विनाश की ओर ले जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का विचार, वक्तव्य और व्यवहार लगातार असंवैधानिक रहा है। सत्ता के नशे में चूर संविधान-विरोधी भाजपा अब जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है।

शंकराचार्य विवाद पर रामानुजाचार्य की तीखी प्रतिक्रिया, बोलें-माघ मेला क्षेत्र पवित्र स्थल, राजनीति का अखाड़ा नहीं
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले को लेकर पिछले करीब दस दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। मौनी अमावस्या के दिन संगम स्नान के लिए पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ प्रशासन द्वारा कथित दुर्व्यवहार के बाद साधु-संत दो गुटों में बंट गए हैं।

इस विवाद पर श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी शांडिल्य महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि माघ मेला क्षेत्र एक पवित्र तीर्थ स्थल है, न कि राजनीति का अखाड़ा। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि बटुकों के साथ मारपीट निंदनीय है।

स्वामी शांडिल्य महाराज ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले को अब राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लगातार सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं और उनके खिलाफ इस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एक विशेष वर्ग को खुश करने के उद्देश्य से की गई ऐसी टिप्पणियों के लिए संबंधित लोगों को माफी मांगनी चाहिए।

गणतंत्र दिवस परेड समारोह में सीट को लेकर बवाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गंभीर आरोप, बोलें-विपक्ष को जानबूझकर किया गया अपमानित
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार जानबूझकर विपक्ष को अपमानित करने का काम करती है और इसी का परिणाम है कि गणतंत्र दिवस परेड के दौरान संसद के दोनों सदनों, राज्यसभा तथा लोकसभा में विपक्ष को नेताओं को तीसरी पंक्ति में बिठाया गया।

खड़गे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मंगलवार को लिखा कि सरकार ने संविधान, कांग्रेस, विपक्ष और उनका अपमान किया है। ऐसा क्यों किया गया, इस बात का सरकार से उन्हें जवाब चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि संविधान का अपमान करने वाले लोग, दो विपक्ष के नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तीसरी पंक्ति में बैठाते हैं। ये सरासर गलत है, जानबूझकर विपक्ष और कांग्रेस का अपमान किया जा रहा है।

खड़गे ने कहा, मैं सीनियर मोस्ट लीडर हूं। मेरे और राहुल गांधी जी के पास कैबिनेट रैंक है, लेकिन हमें गणतंत्र दिवस समारोह में तीसरी लाइन में बैठा दिया गया, जहां स्टेट मिनिस्टर और बच्चे बैठे थे। इतना ही नहीं, हमने अपने सेक्रेटरी को भेजकर जगह तलाश की, उनके जरिए पास का इंतजाम किया।

राष्ट्रपति भवन के एक कार्यक्रम संबंधी विवाद पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में स्वागत के दौरान राहु्ल गांधी ने पारंपरिक उत्तर-पूर्वी पटका पहन लिया था, वहीं जब हम खाने के लिए बैठे, तो उन्होंने पटका मोड़कर रख लिया। असलियत में केंद्र सरकार ये सिर्फ चुनाव के लिए कर रही है। केंद्र सरकार की हमेशा किसी न किसी बहाने से कांग्रेस और राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश रहती है। उसके सारे आरोप गलत हैं।

उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने नॉर्थ ईस्ट से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली, वहीं नरेन्द्र मोदी मणिपुर जाने से भी डरते रहे। ऐसे में भाजपा के लोगों को राहुल गांधी और कांग्रेस पर आरोप लगाने का कोई हक नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं। केंद्र सरकार सिर्फ फिजूल का मुद्दा बना रही है।

आज़म ख़ान का बड़ा फैसला! जौहर ट्रस्ट से इस्तीफ़ा, नई कार्यकारिणी की घोषणा, परिवार के इस शख्स को बनाया Trust का नया अध्यक्ष
रामपुर।  कानूनी शिकंजा कसने के बाद यूपी की रामपुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खान और उनके परिवार ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से खुद को अलग कर लिया है। ट्रस्ट जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूलों का संचालन करता है। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसके पीछे का कारण अभी तक किसी को पता नहीं। इसके साथ ही ये भी बता दें कि शिक्षा विभाग की 41181 वर्गफुट जमीन जौहर ट्रस्ट को 100 रुपए सालाना किराये पर 30 साल के लीज पर दी गयी थी।

जानकारी के अनुसार, आजम खान ने अपनी बहन निकहत अफलाक को इस ट्रस्ट की जिम्मेदीरी सौंपी है। इसके अलावा आजम खान ने अपने बड़े बेटे अदीब आजम को इसका सचिव, नसीर अहमद खान को संयुक्त सचिव, मुश्ताक अहमद सिद्दीकी को उपाध्यक्ष और जावेद उर रहमान खान को कोषाध्यक्ष बनाया है।

कांग्रेस ने कहा, शक्सगाम घाटी पर चीन के दावे का जवाब दें केंद्र सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि चीन लगातार भारत की सीमाओं को अपना बताकर वहां ढांचागत बुनियादी सुविधा विकसित करने को सही बता रहा है और केंद्र सरकार को इसका करारा जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस ने कहा है कि चीन अब जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी को अपना हिस्सा बता रहा है। उसके विदेश मंत्रालय ने इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचा के विकास को सही ठहराया है। पार्टी ने सवाल किया है इस बारे में केंद्र सरकार चुप क्यों हैं। उनको इसका जवाब देना चाहिए।

पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एक्स पर मंगलवार को लिखा केंद्र सरकार की विदेश नीति वेंटिलेटर पर पड़ी है। अब चीन ने जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी को अपना बताया है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा-शक्सगाम घाटी चीन का इलाका है, यहां बुनियादी ढांचा बनाना गलत नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे-राहुल ने दी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोहड़ी के अवसर पर देशवासियों को मंगलवार को बधाई दी और सबके जीवन में खुशहाली की कामना की।

खरगे ने अपने बधाई संदेश में कहा, लोहड़ी के शुभ अवसर पर सभी को बहुत- बहुत बधाई। आशा है हर्ष और उल्लास का यह त्योहार आपके जीवन में अपार खुशियाँ व समृद्धि लेकर आए।

राहुल गांधी ने कहा, आप सभी को लोहड़ी की लख-लख बधाईयां। यह पावन त्यौहार सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां, सुख और शांति लेकर आए।

डॉ.प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ.प्रेम कुमार मंगलवार को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। बिहार विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने भोजनावकाश से पहले सर्वसम्मति से प्रेम कुमार के इस पद पर चुने जाने की घोषणा की। श्री यादव ने कहा कि श्री कुमार के खिलाफ किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नही किया है, इसलिए उन्हें सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है।

प्रेम कुमार के अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) नेता  तेजस्वी यादव उन्हें आदर के साथ अध्यक्ष के लिए निर्धारित की कुर्सी तक ले गए।

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेम कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया और संसदीय मामलों के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने उनके प्रस्ताव का अनुमोदन किया। प्रोटेम स्पीकर श्री यादव ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेम कुमार के पक्ष में चार प्रस्ताव पेश किए गए। प्रस्तावकों में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री श्रवण कुमार और विधायक संजय सरावगी के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री कुमार के राज्य विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा कि वह सभी सदस्यों के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने का फैसला किया।  उन्होंने कहा कि एक मंत्री के तौर पर प्रेम कुमार का योगदान बहुत सरहनीय रहा है और उम्मीद है कि अध्यक्ष के तौर पर भी उनके लंबे अनुभव से सदन को फायदा मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि विधानसभा के सभी सदस्य सदन को सुचारू रूप से चलाने में श्री  कुमार का सहयोग करेंगे।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए अध्यक्ष प्रेम कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें सदन में विपक्ष के नेता, मंत्री और पार्टी के संगठन का  लंबा अनुभव हासिल है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेम कुमार को अनुभव की किताब बताया और उम्मीद जताई कि उनके रहते सदन की पवित्रता बनी रहेगी।