terror attack - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अबूजा। नाइजीरिया में एक अस्पताल, बाजार और ओवरपास के पास हुए संदिग्ध आतंकवादी हमलों में 20 से अधिक लोग मारे गए और 108 घायल हुए। बोर्नो पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ये घटनाएं संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों द्वारा अंजाम दी गईं। दुर्भाग्य से, कुल 23 लोगों की जान चली गई, जबकि 108 अन्य लोग अलग-अलग तरह से घायल हो गए।"

बयान में आगे कहा गया है कि घटना के बाद पुलिस सामरिक इकाइयों, सेना और अन्य संयुक्त सुरक्षा बलों को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया।

इस्लामाबाद में भीषण धमाका: सुसाइड बॉम्बर ने धार्मिक स्थल पर खुद को उड़ाया, 31 लोगों की मौत 80 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान।  पाकिस्तान के इस्लामाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक सुसाइड बॉम्बर ने ए​क शिया धार्मिक स्थल के अंदर खुद को उड़ा लिया। इस धमाके में करीब 10 लोगों के मौके पर मौत होने और कई लोगों के गंभीर घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा शहर शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़ा में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मौके पर कानून-प्रवर्तन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। संघीय राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) और सीडीए अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर एक सुसाइड बॉम्बर ने शिया धार्मिक स्थल के अंदर जाकर खुद को उड़ा ​लिया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

पीआईएमएस के एक प्रवक्ता ने डॉन से पुष्टि की है कि कार्यकारी निदेशक के निर्देश पर अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्य आपातकालीन विभाग, अस्थि रोग विभाग, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग सक्रिय किए गए हैं। घायलों को पीआईएमएस और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

यह विस्फोट 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के बाहर हुए आत्मघाती विस्फोट के तीन महीने से भी कम समय में हुआ है। उस विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बलूचिस्तान में 92 आतंकवादी ढ़ेर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शनिवार को देश के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 92 आतंकवादियों को मार गिराया और आतंकवादियों के बुरे इरादे को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों ने कल पूरे प्रांत में कई आतंकवादी गतिविधियां कीं, और कहा कि हमलों का मकसद स्थानीय लोगों के जीवन और बलूचिस्तान के विकास में रुकावट डालना था।

सेना ने कहा कि ग्वादर और खारान जिलों में 18 निर्दोष नागरिक 15 सैनिक मारे गए। बयान में आगे कहा गया, पिछले दो दिनों में इन सफल अभियानों के साथ, बलूचिस्तान में चल रहे अभियानों में मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या 133 हो गई है और इनमें से 41 शुक्रवार को प्रांत में मारे गए।

बयान में कहा गया है कि इन इलाकों में लगातार आतंक रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं, और इन आतंकवादी कामों को अंजाम देने वालों और उन्हें मदद देने वालों को सजा दी जाएगी। सेना ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट ने साफ तौर पर पुष्टि की है कि ये हमले पाकिस्तान के बाहर से काम कर रहे आतंकवादी समूह के नेताओं ने करवाए और उन्हें निर्देशित किया था।

बलूचिस्तान में बीएलएफ का बड़ा हमला, पाक के 6 सैनिकों की मौत
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान के हथियारबंद विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन फ्रंट यानी बीएलएफ ने महिला फिदायीन का इस्तेमाल करके पाकिस्तान फ्रंटियर कॉर्प्स के भारी सुरक्षा वाले कॉम्प्लेक्स पर हमला किया है। बलूचिस्तान के चगाई में स्थित इस परिसर में चीनी कॉपर और गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट का केंद्र था। रविवार शाम को किए गए इस हमले में छह पाकिस्तानियों के मारे जाने की खबर है। यह हमला इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार बीएलएफ ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के खिलाफ महिला फिदायीन का इस्तेमाल किया है। इसके पहले बलूचिस्तान के दूसरे विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड ने ही इस तरह से महिला फिदायीन का इस्तेमाल किया है।

महिला फिदायीन की जारी की तस्वीर:

बीएलएफ ने फिदायीन बॉम्बर जरीना रफीक उर्फ ट्रांग माहू की एक तस्वीर भी जारी है। समूह ने दावा किया कि जरीना ने बीएलएफ लड़ाकों को मुख्य परिसर में दाखिल कराने के लिए बैरियर पर खुद को उड़ा लिया था। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जिस परिसर को निशाना बनाया गया, वह चीनी कंपनियों और एक कनाडाई फर्म से मैनेज किए जाने वाले सैंदक और रेको डिक प्रोजेक्ट्स से जुड़ा था। चीनी प्रोजेक्ट्स पर हमला बीएलएफ की रणनीति के बारे में साफ बताता है।

फिदायीन यूनिट ने चलाया ऑपरेशन:

टेलीग्राम पर जारी एक बयान में बीएलएफ के प्रवक्ता ग्वाहरम बलूच ने कहा कि फिदायीन ऑपरेशन को समूह की सुसाइड यूनिट सद्दो ऑपरेशन बटालियन ने अंजाम दिया था। आत्मघाती हमले करने वाली इस यूनिट का नाम शहीद कमांडर वाजा सद्दो उर्फ सदाथ मारी के नाम पर रखा गया है। इस बीच दूसरे विद्रोही समूह बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने भी एक बयान जारी किया और बताया कि उसने 28-29 नवम्बर के बीच कई जगहों पर हमले किए हैं।

27 पाकिस्तानी जवानों को मारने का दावा

समूह ने दावा किया कि 29 हमलों में पाकिस्तानी सेना के 27 जवान मारे गए हैं। बीएलए ने यह भी कहा कि उसने एक मोटरवे पर कंट्रोल कर लिया है और पाकिस्तानी जवानों के हथियार जब्त कर लिए हैं। बीएलए के लड़ाकों ने ग्वादर के पासनी इलाके में पाकिस्तानी सेना के कोस्ट गार्ड कैंप पर ग्रेनेड लॉन्चर दागे हैं।