Ajmer Dargah khwaja moinuddin hasan chishtis dargah case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ख्वाजा साहब के 814वें उर्स की छड़ियां लेकर आ रहे हैं दो हजार से ज्यादा कलंदर, 17 मई को चढ़ाया जाएगा झंडा
अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के उर्स के लिए छड़ियों का जुलूस मंगलवार को दिल्ली (महरौली) स्थित ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह से शान-ओ-शौकत से रवाना हुआ। जिसमें दो हजार से अधिक कलंदर शामिल होकर ख्वाजा साहब की शान में नारे लगाते हुए अजमेर की ओर आगे बढ़े हैं। इस अवसर पर उक्त जुलूस को लेने पहुंचे ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेर की दरगाह के खादिमों की दस्तारबंदी की गई। ख्वाजा साहब के उर्स के लिए झंडा 17 मई को चढ़ाया जाएगा। कलंदरों के जुलूस में शामिल होने गए खादिम सैयद इमरान चिश्ती ने बताया कि देशभर के कलंदर ख्वाजा साहब के उर्स की छड़ी लेकर जुलूस के रूप में पैदल अजमेर रवाना हुए हैं। वहां से रवाना होने से पहले सामूहिक दुआ की गई। उन्होंने बताया कि ख्वाजा साहब की शान में नारे लगाते हुए कलंदरों का जुलूस चांदरात की सुबह अजमेर पहुंचेगा और इसी शाम सभी कलंदर गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में छड़ी पेश करेंगे। चिश्ती ने बताया कि कलंदरों के जुलूस के साथ उनकी व्यवस्था संबंधी सामग्री लेकर अनेक वाहन साथ चल रहे हैं। अनेक जगह अकीदतमंद ने भी कलंदरों के लिए व्यवस्थाएं कर रखी हैं।

814वें उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स के लिए दरगाह परिसर के बुलंद दरवाजे पर 15 दिसम्बर की शाम उर्स झंड़ा चढेगा। इसी दिन से उर्स की पांच तारीख तक दरगाह में दोपहर तीन बजे की खिदमत का समय बदल जाएगा। इस दौरान दोपहर की खिदमत शाम सात बजे होने लगेगी, लेकिन छठी के कुल के बाद पुन: सामान्य दिनों की तरह दोपहर तीन बजे खिदमत होने लगेगी। खादिम सैयद कुतबुद्दीन सखी ने बताया कि 17 मई को भीलवाड़ा का गौरी परिवार ख्वाजा साहब के 814 वें उर्स का झंडा बुलंद दरवाजा पर चढ़ाएगा। इसी दिन से ख्वाजा साहब की मजार की दोपहर तीन बजे होने वाली खिदमत शाम सात बजे हुआ करेगी। 20 दिसम्बर को चांद की 28 तारीख होने से ख्वाजा साहब की मजार पर साल भर पेश किया संदल खादिम उतारेंगे और उर्स में आने वाले जायरीन को यही संदल तबर्रुक के रूप में वितरित किया जाएगा। 21 दिसम्बर को चांदरात होने से सुबह आस्ताना खुलने के साथ ही जन्नती दरवाजा खोल दिया जाएगा। रजब माह का चांद दिखने पर उर्स की रस्में शुरू हो जाएंगी। 22 दिसम्बर को बालीवुड कलाकारों की ओर से सामूहिक रूप से चादर पेश की जाएगी। 27 दिसम्बर को छठी के कुल की रस्म और 30 दिसम्बर को बड़ा कुल होगा।

अंजुमन सचिव ने दरगाह नाजिम के नोटिस को बताया गलत, अतिक्रमण और लाइसेंस के मुद्दे से खफा खादिमों ने दिया धरना
अजमेर। दरगाह नाजिम की ओर से अतिक्रमण हटाने व खादिमों से लाइसेंस के लिए आवेदन करने के नोटिस से खफा खादिमों ने मंगलवार सुबह दरगाह परिसर के अंजुमन कार्यालय के सामने धरना दिया और कमेटी की ओर से की जा रही कार्रवाई को उन्हें परेशान करने व चुनौती देने वाली बताया। मंगलवार सुबह अखबारों में प्रकाशित लाइसेंस प्राप्त करने के लिए खादिमों से आवेदन मांगने संबंधी खबर को लेकर युवा खादिमों में खासी नाराजगी हो गई। अनेक लोग दरगाह परिसर स्थित अंजुमन कार्यालय में जमा होने लगे। खादिमों की नाराजगी को भांपते ही सैयद जादगान व यादगार अंजुमन के सदस्य व पदाधिकारी भी छतरी गेट स्थित अंजुमन कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर बैठ गए।

अंजुमन सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने अपनी बात दरगाह कमेटी, जिला प्रशासन व सरकार के पहुंचाने के लिए मीडिया का सहारा लेने के लिए तत्काल ही प्रेस वार्ता आयोजित कर ली। उन्होंने दरगाह नाजिम मोहम्मद बिलाल खान द्वारा पहले दरगाह परिसर से अतिक्रमण स्वयं हटाने का नोटिस देने और फिर खादिमों के लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दरगाह परिसर में खादिम समुदाय साढ़े आठ सौ सालों से सेवाएं देते आ रहा है, जिसे कोई समाप्त नहीं कर सकता है। उन्होंने दरगाह एक्ट के अनुसार लाइसेंस जारी करने के विरोध में विभिन्न अदालतों के खादिमों के वजूद संबंधी फैसलों की दलील देकर दरगाह कमेटी को इस संंबंध में किसी प्रकार का अधिकार नहीं होने बताया।

कलक्टर-एसपी ने दरगाह परिसर का निरीक्षण किया
इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे जिला कलक्टर लोकबंधु व पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के साथ अनेक अधिकारियों की टीम दरगाह परिसर में उर्स की व्यवस्था देखने पहुंची। तभी खादिम जहूर बाबा चिश्ती एवं अजमल महराज ने दरगाह परिसर के पुराने पेड़ दरगाह कमेटी द्वारा कटवाए जाने की शिकायत काफी नाराजगी भरे लहजे में की। इधर अधिकारियों के आने की सूचना पर सैयद जादगान अंजुमन सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने लौटते समय दरगाह नाजिम के नोटिस से अवगत कराते हुए खादिमों को परेशान करने व उर्स की व्यवस्था में व्यस्त प्रशासन से खादिमों का सामना कराने की तैयारी का आरोप लगाया।

आवेदन नहीं करने का संदेश
अधिकारियों की वापसी के काफी देर पर सैयद जादगान अंजुमन के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने सोशल मीडिया पर अपना वॉइस मैसेज देकर खादिमों को किसी भी सूरत में लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं करने और इस परेशानी का मजबूत हल निकालने के लिए सामूहिक संघर्ष करने का विश्वास दिलाया है।