Congress MP - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस सांसद नासिर ने राज्यसभा में दिया कार्यस्थगन नोटिस, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों-कार्यप्रणाली के स्वतंत्र ऑडिट की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों और कार्यप्रणाली की व्यापक एवं स्वतंत्र जांच (ऑडिट) कराने की मांग को लेकर राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यस्थगन नोटिस दिया है। नासिर हुसैन ने अपने नोटिस में सरकार से मांग की है कि सदन की नियमित कार्यवाही स्थगित कर इस महत्वपूर्ण विषय पर तत्काल चर्चा कराई जाए। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन और कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सार्वजनिक सवालों को देखते हुए उसके खातों का एक व्यापक, स्वतंत्र और निष्पक्ष ऑडिट कराया जाना आवश्यक है।

नोटिस में कहा गया है कि सरकार ट्रस्ट पर लागू वर्तमान निगरानी व्यवस्था, नियामकीय रिपोर्टिंग और सार्वजनिक जवाबदेही के ढांचे को भी स्पष्ट करे। साथ ही यह बताया जाए कि इतने बड़े सार्वजनिक महत्व वाले ट्रस्ट के संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्थाएं हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि ट्रस्ट के वित्तीय मामलों को लेकर बढ़ती सार्वजनिक चिंताओं के मद्देनज़र यह मुद्दा अत्यंत गंभीर है और इस पर राज्यसभा में तत्काल चर्चा की जानी चाहिए। इसलिए उन्होंने नियम 267 के तहत सदन की कार्यवाही स्थगित कर इस विषय पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग की है।

उज्जवल रमन ने कहा, प्रयागराज माघ मेला में संतों के साथ दुव्र्यवहार निंदनीय
प्रयागराज। प्रयागराज से कांग्रेस के सांसद और पूर्व मंत्री उज्जवल रमन सिंह ने माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या के शाही स्नान में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके साथ उपस्थित संतों के साथ हुए कथित दुव्र्यवहार की घटना को अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

रमन सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट किया,संगम की पवित्र भूमि सदियों से संत, साधु और महात्माओं की आस्था और श्रद्धा का केंद्र रही है। ऐसे पावन आयोजन में संत समाज के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार न केवल सनातन परंपराओं के विरुद्ध है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक मूल्यों को भी ठेस पहुंचाता है। संत समाज का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए तथा जो भी दोषी हों, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उज्जवल रमन सिंह ने कहा, संतों का सम्मान ही हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है और इस पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से भी अपेक्षा जताई कि ऐसे आयोजनों में संतों की गरिमा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

गौरतलब है कि, प्रयागराज माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या महास्नान पर्व के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के संगम स्नान से वंचित रहने का मामला गरमा गया है। इसको लेकर शंकराचार्य के मौन व्रत धारण कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि रविवार की घटना के बाद से ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अन्न-जल का त्याग कर दिया है। सोमवार को अपनी आगे की रणनीति का खुलासा कर सकते हैं।

'भौ-भौ...', संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी का जागा पुश प्रेम, दिखा अलग अंदाज, दिल्ली राजनीति में मचा हंगामा
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी का पशु प्रेम जागा और इतना जागा कि वो एक ​बार फिर से सुर्खियों में आ गई। दरअसल, शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते को लेकर संसद में पहुंच गई, इसके बाद दिल्ली की राजनीति में हंगामा मच और सत्तापक्ष ने रेणुका खिलाफ कार्रवाई की मांग कर डाली।

बता दें कि आज रेणुका चौधरी का पशु प्रेम जागा है और वो वह अपने पालतू कुत्ते को संसद भवन के अंदर ले जाना चाहती थी‌‌ लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उनको ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि, मेरा कुत्ता काटता नहीं है काटने वाले अंदर बैठे हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि "कोई कानून बना है क्या? मैं रास्ते में आ रही थी। वहां पर एक स्कूटर और एक कार का टकर हुआ। उसके आगे ये पिल्ला सड़क पर घूम रहा था। मुझे लगा कि इसे टक्कर लग जाएगी। तो मैंने इसे उठाया, कार में रखा, संसद आई और वापस भेज दिया। कार चली गई, और कुत्ता भी गया। तो इस पर चर्चा का क्या मतलब है?

असली काटने वाले तो संसद में बैठे हैं। वे सरकार चलाते हैं। हम एक बेजुबान जानवर की देखभाल करते हैं, और यह एक बड़ा मुद्दा और चर्चा का विषय बन गया है। क्या सरकार के पास और कुछ करने को नहीं है? मैंने कुत्ते को घर भेज दिया और उनसे कहा कि इसे घर पर ही रखो... हम उन लोगों के बारे में बात नहीं करते जो संसद में बैठकर हमें रोज़ काटते हैं।" रेणुका चौधरी ने कहा कि, इससे पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी संसद भवन में बैलगाड़ी लेकर आए थे उन पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई और मैं आपको बता दूं कि, हमारे देश में कुत्तों का बहुत महत्व है और मैने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया।

रेणुका का विवादित बयान

बता दें कि ये मामला इतना तूल नहीं पकड़ता, लेकिन रेणुका के विवादित बयान ने इस पूरे मामले को हवा दे दी। रेणुका ने कहा कि, ऐसा कोई नियम नहीं है, जो ​कुत्तों को संसद परिसर में आने से रोक दें। इसके आगे उन्होंने कहा कि, मेरा कुत्ता काटना नहीं है जो काटने वाले है वो तो अंदर बैठे हैं। अगर मेरे खिलाफ कोई भी जांच होती है तो मैं उसके लिए नहीं डरती। जो होगा वो देखा जाएगा।