daughter-in-law - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बहू को बेटी मान किया कन्यादान, जोशी परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल
कोटा। बहू भी बेटी समान ही होती है। यह शब्द सुनने में तो अच्छा लगता है जबकि हकीकत में ऐसा होता बहुत कम है। कलयुग में जहां कई परिवारों में बहू बेटी बनकर नहीं रह पाती है। वहीं इस समय में जोशी परिवार ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी बहू को बेटी मानकर उसकी दोबारा शादी करवाई और उसके माता

पिता बनकर कन्यादान किया
यह कोई कहानी नहीं वरन् हकीकत है। कोटा में ही मूल रूप से कैथूनीपोल हाल लक्षमण विहार कुन्हाड़ी निवासी भुवनेश जोशी व दीक्षा जोशी ने इस मिसाल को कायम किया है। वन विभाग से सेवानिवृत्त भुवनेश जोशी के पुत्र कुणाल जोशी(निक्कू) की शादी 6 जुलाई 2018 को दिल्ली के शाहदरा निवासी कीर्ति शर्मा(श्वेता) से हुई थी। शादी के करीब सवा तीन साल बाद 20 अक्टूबर 2021 को किसी बीमारी के कारण कुणाल का निधन हो गया। शादी के इतने कम समय में ही जहां एक परिवार ने अपना बेटा खोया वहीं एक पत्नी का सुहाग उजड़ गया। लेकिन पहाड़ जैसे इस दु:ख को न केवल दो परिवारों ने वरन् उस महिला ने भी सहा जिसकी दुनिया शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई थी। लेकिन न तो उस महिला ने और न ही उस जोशी परिवार ने हिम्मत हारी और दोनों ही एक दूसरे का सहारा बनकर आगे बढ़ते रहे।

अच्छा परिवार मिला तो किए हाथ पीले
भुवनेश जोशी ने बताया कि बीमारी के समय अस्पताल में भर्ती उनके पुत्र ने इच्छा जाहिर की थी कि उसके ठीक नहीं होने व दुनिया से चले जाने के बाद उनकी पत्नी का अच्छा रिश्ता देखकर फिर से घर बसा देना। उसकी इच्छा को देखते हुए बहू से बात की। लेकिन वह पहले तो राजी नहीं हुई। वह हमारे साथ ही इस परिवार का हिस्सा बनकर रहने को तैयार थी। लेकिन उसे समझाया कि उनका बुढ़ापा है। वे कब तक उसे इस तरह से रख पाएंगे। उसे दोबारा से घर बसाने के लिए राजी किया।
इसके बाद बहू के पीहर वालों व समाज के लोगों से सम्पर्क कर दिल्ली के शाहदरा में ही एक अच्छा परिवार देखा। जहां विजय नाम के लड़के से बात कर 30 नवम्बर को ही बहू को बेटी मानकर उसका विवाह रचाया और कन्या दान किया। विवाह की यह रस्म दिल्ली के आर्य समाज में निभाई गई। विजय व उनके परिवार को पूरी जानकारी देने के बाद ही ऐसा किया गया है। जिससे किसी तरह की कोई गलत फहमी नहीं रहे।

जोशी ने बताया कि उनके परिवार ने बहू को कभी बहू माना ही नहीं शुरूआत से बेटी की तरह ही रखा। लेकिन कम उम्र में उस पर जो दु:खों का पहाड़ टूटा था। ऐसे में उसका दोबारा घर बसाकर दिख का काफी बोझ हल्का हुआ है। उससे हमेशा का रिश्ता बना रहेगा।

जन्म दिन के दिन ही हुआ निधन
भुवनेश जोशी ने बताया कि उनके बेटे कुणाल का जन्म 20 अक्टूबर 1989 को हुआ था। शादी को सवा तीन साल ही हुए थे कि 20 अक्टूबर 2021 को जन्म दिन की तारीख को ही उसका निधन हो गया। उनकी एक बेटी रूचि है जिसका भी जयपुर में विवाह कर दिया है।

PM मोदी ने वसुन्धरा राजे से बहू के स्वास्थ्य की ली जानकारी, ‘वसुन्धरा जी अब कैसी है निहारिका ? अब तो स्वस्थ हैं ना’
हैदराबाद। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे से उनकी पुत्रवधू निहारिका राजे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने  राजे से मिलते ही पूछा ‘वसुन्धरा जी अब कैसी है निहारिका ? अब तो स्वस्थ हैं ना’। उन्होंने राजे की पुत्रवधू के ईलाज के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और ईलाज के प्रति पूरी सावधानी बरतनें की सलाह दी। मोदी ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। आप चिंता न करें उन्हें ईश्वर दीर्घायु बनायें रखेगा। इस सम्बंध में मेरे सहयोग की जहां आवश्यकता हो ज़रूर बतायें।

राजे ने पीएम की ओर से उनकी पुत्रवधू को लेकर जताई गई चिंता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि निहारिका राजे लम्बे समय से गम्भीर बीमारी से ग्रस्त थी, जो अब स्वस्थ हैं, लेकिन उनका अभी भी दिल्ली में उपचार चल रहा है।  राजे की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी वार्ता हुई।

संपत्ति संबंधी झगड़ों के चलते की थी मां की हत्या, दत्तक पुत्र और पुत्रवधु गिरफ्तार
जोबनेर। आपसी लड़ाई झगड़ों और संपत्ति संबंधी विवादों के चलते दत्तक पुत्र और पुत्रवधू ने अपनी मां की हत्या कर दी। किसी को शक नहीं हो इसके लिए वे खुद ही अपनी मां को एमएमएस अस्पताल जयपुर ले गए। थाना प्रभारी राजीव डूडी ने बताया कि 24 मई 2022 को पुलिस थाने पर एसएमएस अस्पताल जयपुर से सूचना मिली कि 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसका दत्तक पुत्र मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आया है, जो गिरने पड़ने से अपनी मां के सिर पर चोट लगना बता रहा है। मृतका के बताए गए नाम पते के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि बुजुर्ग महिला व उसके दत्तक पुत्र के बीच में लंबे समय से मुकदमे बाजी चल रही थी। ऐसे में उक्त मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर जयपुर ग्रामीण एसपी को इसकी जानकारी दी। मामले को संदिग्ध मानते हुए उन्होंने स्वयं थाना अधिकारी को एसएमएस अस्पताल जाकर मेडिकल बोर्ड का गठन करवाकर बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए। कुछ ही दिनों में संदिग्ध मामले का पटाक्षेप करते हुए बुजुर्ग महिला की हत्या करके लोगों की नजरों में भला बनने की साजिश रचने वाले दत्तक पुत्र बंशीलाल पुत्र रतनलाल जाति जाट (38) निवासी डाकण की ढाणी तन महेसवास हाल निवासी कुमावतों की ढाणी तन बोबास थाना जोबनेर व उसकी पत्नी संतोष उर्फ  संती पत्नी बंशीलाल जाट (32) निवासी कुमावतों की ढाणी तन बोबास पुलिस थाना जोबनेर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों ने रोजाना की लड़ाई झगड़े और संपत्ति संबंधी विवाद को निपटाने के लिए अपनी मौसी की हत्या करना कबूल किया। जिस पर पुलिस द्वारा  दोनों को गिरफ्तार कर सांभर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से पुलिस रिमांड सौंपा गया है।

गोविंद देव जी मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी की पुत्रवधु ने की खुदकुशी, पारिवारिक विवाद माना जा रहा खुदकुशी का कारण
जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में स्थित विश्व प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर के महंत की पुत्र वधु ने फांसी लगाकर घर में खुदकुशी कर ली। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को पता चली तो दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में देखा तो बेटे की बहू निवेदिता फंदे से लटकी हुई मिली। परिवार के लोग और पड़ौसियों ने निवेदिता को लेकर गणगौरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पीड़िता का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है उसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा।

सफाई करने वाली चिल्लाई तो चला पता
सफाई करने वाली महिला ने सबसे पहले शव को देखा जिसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर शव को नीचे उतारा गया है। निवेदिता और मानस की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। पुलिस ने फांसी वाले कमरे को सील कर दिया है। एफएसएल की टीम से मौका मुआयना कराया जायेगा।

पारिवारिक विवाद माना जा रहा खुदकुशी का कारण

पुलिस की प्रथमदृष्ट्या जांच में सामने आया है कि परिवार में आपसी कलह चल रहा था। खुदकुशी के समय गोविंद देव मंदिर के महंत और मृतका के ससुर और उसके पति मानस गोस्वामी पूजा करने मंदिर गये हुए थे। इसी दौरान हर रोज की तरह सफाई करने वाली महिला पहुंची और मौजूदा दृश्य देख कर उसकी चीख निकल गई, इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार निवेदिता और मानस की शादी वर्ष 2007 में हुई थी।

दहेज के लिए बहू को मारकर दफनाया पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव
बाड़ी। उपखंड पर दहेज में एक लाख रुपए और कार नहीं लाने पर ससुराल वालों ने बहू को मारकर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर आगरा से परिजन बाड़ी पहुंचे तो छोटी बेटी ने उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद आगरा अछनेरा निवासी वकील पुत्र फजलू ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस थाने पर हत्या का मामला दर्ज करवाया।

वहीं हत्या का मामला दर्ज होने के बाद बाड़ी थाना पुलिस ने बाड़ी उप जिला कलक्टर राधेश्याम मीणा की मौजूदगी में कब्रिस्तान से मृतका का शव निकलवाकर जांच के लिए मेडीकल बोर्ड को भेजा है। बाड़ी पुलिस उप अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि आगरा के अछनेरा निवासी वकील ने मामला दर्ज करवाया है जिसमें उसने बताया कि उसने अपनी दोनों बेटियों शकीला का निकाह बल्लू और अकीला का निकाह फारूक निवासी मौहल्ला गुम्मट थाना बाड़ी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मय दान दहेज के 16 मार्च 2015 को किया था। जिसके बाद बड़ी बेटी शकीला को पति बल्लू, ससुर भूरा, सास नग्मो, जेठ सलमान, जिठानी रूखसाना व ननद चंदा ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपए नकद और एक कार की मांग को लेकर तीन साल पहले जिंदा जलाने का प्रयास किया था। 7 मार्च 2022 को बेटी शकीला की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी जिसकी सूचना छोटी बेटी ने दी तो वह बाड़ी पहुंचे तो ससुरालियों ने बेटी के शव को भी देखने नहीं दिया। जिस पर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया।

मां की आंखें नम, दिल में गर्व : बेटा शहीद हुआ है, अब बहू को भी सेना में भेजूंगी
झुंझुनू/चिड़ावा। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी सहित 11 अन्य सेना अफसर और जवान शहीद हो गए। इनमें झुंझुनूं जिले के ग्राम घरड़ाना खुर्द निवासी को-पायलट स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव भी हैं। शहीद के पिता रणधीर सिंह, माता कमला देवी, ताऊ और चाचा पैतृक गांव पहुंच गए हैं। अन्य परिजन भी दिल्ली तथा अन्य स्थानों से शहीद कुलदीप के पैतृक गांव घरडाना खुर्द पहुंच रहे हैं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ी हुई है। शहीद की मां कमला देवी की आंखें नम हैं, लेकिन उनकी आंखों में बेटे के लिए गर्व भी है। उन्होंने जमकर वंदेमातरम के नारे लगाए। कुलदीप की मां का कहना है कि उनका बेटा शहीद हो गया, लेकिन उसके बेटे की यही कमाई है। देश की सेवा करते हुए बेटा शहीद हुआ है। अब बहू को भी सेना में भेजूंगी।

पूरे गांव में दौड़ी शोक की लहर, नहीं जले चूल्हे :
गांव के पूर्व सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि पूरे गांव को कुलदीप पर गर्व है। गांव के लाडले को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। देर शाम ही शहीद होने की सूचना मिल गई थी। पूरे गांव में शोक का माहौल हो गया। रात को पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। पूरा गांव इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है। शहीद का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। चौधरी हरपाल सिंह राव ने बताया कि शहीद कुलदीप सिंह का घरड़ाना खुर्द गांव के स्कूल के सामने चौक में अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां सफाई भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शहीद को क्रिकेट भी खेलने का शौक था।

शहीद कुलदीप राव के चाचा के बेटे एक्स नेवी पर्सन राजेंद्र राव ने बताया कि बचपन से ही कुलदीप पायलट बनना चाहता था। कुलदीप खिलौने का हवाई जहाज हाथ में लेकर घूमता था और कहता था कि वह एक दिन पायलट जरूर बनेगा। राजेन्द्र ने बताया कि 7 महीने पहले कुलदीप परिवार में चाचा के लड़के की शादी में कुलदीप घरडाना खुर्द में आए थे। अपने स्कूल भी गए थे, वहां बच्चों से मिलकर उन्हें सेना में जाने के लिए प्रेरित किया।

पिता भी नेवी में रहे हैं अफसर
शहीद कुलदीप सिंह राव माता कमला देवी और पिता रणधीर सिंह के अकेले पुत्र थे। इनका विवाह करीब दो वर्ष पूर्व मेरठ की रहने वाली यशवनी के साथ हुआ था। उनकी एक बहिन अनिता इंडियन कोस्ट गार्ड में अधिकारी है। शहीद की माता गृहणी है। पिता रणधीर सिंह भी नेवी में अफसर रहे हैं जो अब रिटायर्ड है। कुलदीप मुम्बई से बीएससी व आईआईटी कर वर्ष 2013 में वायु सेना में भर्ती हुए थे। स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह का परिवार वर्तमान में जयपुर रहता है।

वसुंधरा की पुत्रवधू के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हवन
जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्र वधु  निहारिका के उत्तम स्वास्थ्य की कामना हेतु मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने खोले के हनुमानजी में हवन किया । इस अवसर पर हवा महल के पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक ,  पूर्व जयपुर जिलाध्यक्ष संजय जैन , पूर्व जयपुर शहर महामंत्री नरेश शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक ,युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जयपुर शहर की पूर्व अध्यक्ष कविता मलिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुतियां देकर निहारिका के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।