worship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना: प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की; वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की तथा मां दुर्गा की आराधना की।

शर्मा ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें।

मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नव विवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान
जयपुर। चैत्र मास के पावन अवसर पर सुहाग पर्व गणगौर के उपलक्ष्य में मुरलीपुरा के मैन विकासनगर में गौरव बाल निकेतन स्कूल के पास होली चौराहे पर 15 मार्च को सुबह 10 से 11 बजे तक सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर पूजन सामग्री की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु सहज रूप से इस पूजन में भाग ले सकें। विशेष आकर्षण के रूप में श्री गोविंद देव जी मंदिर से लाए गए गणगौर-ईसर स्वरूप का विशेष पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी तीन महिलाओं को नखराली गणगौर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समाज की दो वयोवृद्ध माताओं को बूढ़ी गणगौर सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान स्वरूप सुहाग सामग्री और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। आयोजन में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा, विकास नगर विकास समिति मुरलीपुरा तथा नवयुवक मंडल विकास नगर का विशेष सहयोग रहेगा।

विकासनगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर ने बताया कि क्षेत्र की माता-बहनों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को सशक्त बनाने का आह्वान किया जा रहा है।। आसपास के क्षेत्र घर-घर जाकर आयोजन का आमंत्रण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार पंसारी ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम समाज में संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम की तैयारियां क्षेत्रवासियों के सहयोग से उत्साहपूर्वक की जा रही हैं।

अखंड सौभाग्य की कामना के साथ होगा हवन :

इससे पूर्व सुबह  आठ से दस बजे तक नि:शुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालु आहुतियां देकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। अखंड सुख-सौभाग्य के लिए सौभाग्यवती महिलाएं खासकर नव विवाहिताएं मां पार्वती का ध्यान कर विशेष आहुतियां प्रदान कर सकेंगी। यज्ञ पूरी तरह निशुल्क है। कोई भी सामग्री लाने की आवश्यक्ता नहीं है।  मनु महाराज के सान्निध्य में होने वाले आयोजन का दीप प्रज्जवलन पं. कृष्णा शर्मा करेंगे। इसके बाद प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन का आयोजन होगा।

पितृपक्ष की परंपरा से कारोबार को मिली संजीवनी
कोटा। पितृ पक्ष में भी कोटा के बाजारों में रौनक बनी हुई है। परंपरागत रीति-रिवाजों के निर्वाह के लिए लोग बड़ी मात्रा में मिठाई, सूखे मेवे और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में बिक्री में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। कोटा के घंटाघर, छावनी, गुमानपुरा, तलवंडी सहित अन्य बाजारों में मिठाई की दुकानों पर पितृ पक्ष के दौरान अच्छी बिक्री हो रही है। लड्डू, पेड़ा, बूंदी और बेसन की मिठाइयों की सबसे अधिक मांग है। श्राद्ध के दौरान ब्राह्मणों को भोजन करवाया जाता है। ऐसे में भोजन में मिष्ठान सामग्री को भी परोसा जाता है। ऐसे में श्राद्ध पक्ष में भी मिठाई कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है। अधिकांश ग्राहक लड्डू और पेड़े की अधिक खरीदारी कर रहे हैं।

पूजन सामग्री की खरीदारी में भी उछाल
किराना व्यापारी योगेश भारद्वाज ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में तिल, चावल, आटा, घी, गुड़, तेल, काला कपड़ा, लौंग, सुपारी, अगरबत्ती, दीपक और पीतल-तांबे के बर्तन की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।  श्राद्ध पक्ष के दौरान ही इस साल 30 लाख रुपए का कारोबार सिर्फ पूजन सामग्री से होने का अनुमान है। किराना व्यापारियों का कहना है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान दान देने की परम्परा है। इसके चलते पीतल और तांबें के बर्तनों की भी खरीदारी हो रही है। श्राद्ध पक्ष में पितरों को देवता तुल्य माना जाता है। इसलिए इन दिनों पूजन सामग्री की भी खरीदारी बढ़ी है।

खीर के लिए सूखे मेवों की डिमांड
श्राद्ध पक्ष में तर्पण और भोजन सामग्री में सूखे मेवों का विशेष महत्व है। कोटा के प्रमुख बाजार में काजू, किशमिश, बादाम व पिस्ता की खरीदारी जोरों पर है। व्यापारियों का कहना है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान पितरों के लिए अधिकांश घरों में खीर बनाई जाती है। खीर में सूखे मेवों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके चलते अन्य दिनों की तुलना में अभी सूखे मेवे की बिक्री अधिक हो रही है। वर्तमान में काजू और किशमिश की मांग सबसे आगे है। क्योंकि  खीर को स्वादिष्ट बनाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। अभी त्यौहारी सीजन नहीं होने से भावों में ज्यादा तेजी नहीं हो रही है। इस कारण भी सूखे मेवों की बिक्री में इजाफा हो रहा है।

इनका कहना
पितृ पक्ष हमारे पूर्वजों की स्मृति में किया जाने वाला विशेष कर्म है, इसमें शुद्ध सामग्री से व्यंजन बनाकर पितरों को अर्पण किया जाता है। इसलिए बाजार से कई तरह की चीजें लेनी ही पड़ती हैं।
-मनोज कुमार, निवासी रायपुरा

श्राद्ध पक्ष के पहले सप्ताह में ही मिठाई की बिक्री करीब 10 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। अगर यही रफ्तार रही तो पूरे पखवाड़े में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
-महावीर अग्रवाल, मिठाई व्यवसायी

हर साल श्राद्ध पक्ष पर मिठाई और पूजन सामग्री की खरीदारी करते हैं। साल में एक बार ही पितरों को तृप्त करने का अवसर मिलता है। ऐसे में उनकी पसंद ख्याल करते हुए व्यंजन बनाते हैं।
-मंजू देवी, निवासी बंगाली कॉलोनी

अमरापुर स्थान में विशेष पूजा, निकली कांवड़ यात्रा
जयपुर। आस्था और भक्ति के प्रतीक श्री अमरापुर स्थान, जयपुर स्थित श्री अमरपुरेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास के दूसरे सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आयोजन किए जाएंगे।

मंदिर में भोलेनाथ का विशेष अभिषेक गंगाजल, गौ दुग्ध, पंचामृत, बिल्व पत्र, कमल पुष्प, धतूरा और रुद्राक्ष आदि से किया जाएगा। भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया जाएगा और गुलाबी नगरी के प्रसिद्ध घेवर का भोग अर्पित किया जाएगा।

इस पावन अवसर पर श्री अमरापुर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में 139 कांवड़ियों का जत्था प्रातः 4 बजे गलता तीर्थ से पैदल यात्रा प्रारंभ कर प्रातः 7 बजे श्री अमरापुर स्थान पहुंचेगा। इसी कांवड़ यात्रा द्वारा लाए गए गंगाजल से भगवान अमरपुरेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।

संतों ने जानकारी दी कि कामिका एकादशी के अवसर पर प्रातः 6:30 से 6:54 बजे तक 24 मिनट, एक घड़ी विशेष पूजन-अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन, अक्षत, गंगाजल और कमल पुष्प अर्पित किए जाएंगे। मंदिर परिसर में सुंदर झांकी सजाई जाएगी जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र होगी।

सायंकाल संत महात्माओं द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा तथा खीर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही श्री अमरापुर दरबार के लड्डू गोपाल जी का विशेष श्रृंगार मोगरे के पुष्पों से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इसी प्रकार की विशेष पूजा तृतीय और चतुर्थ सोमवार को भी आयोजित की जाएगी। श्रद्धालुजन भारी संख्या में इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

सीताराम मंदिर में हुआ दीपावली पूजन, लोगोें ने किए दर्शन
जयपुर। छोटी चौपड़ स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में दीपावली पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने जय सीताराम के जयघोष लगाए। सुबह महंत नंद किशोर शर्मा ने भगवान का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराकर फूल बंगले की झांकी सजाई।

मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी की गई है। शाम को भगवान की महाआरती उतारी गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने मंदिर में दर्शन किए।

धनतेरस पर पांच दिवसीय दीपोत्सव का श्रीगणेश
जयपुर। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी मंगलवार को धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव का श्रीगणेश हुआ। परकोटे में सामूहिक लाइटिंग का स्विच ऑन होते ही चारदीवारी सतरंगी रोशनी से नहा उठी। शहर के बाजारों में भगवान जय श्री राम, राम-राम, राधे-राधे के बैनर, अयोध्या की तर्ज पर श्रीरामलला का भव्य दरबार, अशोक वाटिका, झिलमिलाते सूर्य, चंद्र, भगवान गणपति, फूल, पत्तियां, लैम्प की रोशनी से रोशन आकृतियां, रंगीन बल्बों की लड़िया धनतेरस पर ऐसे लग रहे हैं मानो मां लक्ष्मी धन की वर्षा कर रही हो।

परिवार के साथ रोशनी देखने पहुंचे लोग
बाजारों में अलग-अलग थीम पर की गई रोशनी के नजारों को लोगों ने मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। धनतेरस पर माता लक्ष्मी, कुबेर की पूजा-अर्चना की गई। शाम को यम के निमित दक्षिण दिशा की ओर दीपदान किया। मंदिरों में देवताओं के धनाध्यक्ष कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना की गई।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, कौड़ी, कमल गट्टा पूजन सामग्री खरीदी
ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग, बुध और शुक्र की युति होने से लक्ष्मी नारायण राजयोग होने से लोगों में खरीदारी का भारी उत्साह रहा। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, कौड़ी, कमल गट्टा, धनिया, हल्दी गांठ, मिट्टी के पात्र, भूमि, भवन, वाहन, सोना-चांदी, पीतल, तांबा, कांसा, स्टील, अष्टधातु के बर्तन, झाडू, कपड़े, सजावटी वस्तुएं खरीदी। दीपावली पर घर सजाने से जुड़े सामानों की दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों की भारी भीड़ रही। चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की ओर से छोटी चौपड़ पर बनाए स्वागत द्वार में भव्य श्रीराम दरबार एवं अशोक वाटिका को दिखाया गया है। इस अवसर पर दीपावली की रोशनी का स्विच ऑन अतिरिक्त आयुक्त पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी राशि डोगरा व डीसीपी सागर ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गोयल, घनश्याम भूतड़ा, चेतन अचल जैन सहित अन्य थे।

धन्वंतरि का पूजन, हुआ सम्मान समारोह
आयुर्वेदिक औषधालयों में पूजा-अर्चना के बाद वैद्यों का सम्मान किया गया। आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा कर उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जोरावर सिंह गेट पर कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने मंगलवार को भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की। एनसीआईएसएस से ए ग्रेड मिलने पर चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया। प्रो. शर्मा ने कहा कि धन्वंतरि जयंती के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद मनाने का संकल्प लिया था। आयुर्वेद दिवस प्रत्येक व्यक्ति का कल्याण हो, इसलिए मनाते हैं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठजनों के लिए 5 लाख तक के नि:शुल्क इलाज के लिए आयुष्मान व्यय वंदना कार्ड परियोजना का शुभारंभ किया।

दुर्गा पूजा में एकजुट होगा बंगाली समुदाय
जयपुर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रोबासी बेंगाली कल्चरल सोसायटी की ओर से दुर्गा पूजा जयपुर के जय क्लब में आयोजित होगी।  दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल प्रोबासी बेंगाली कल्चरल सोसाइटी (पीबीसीएस) के तत्वावधान में इस पूजा का 30वां वार्षिक आयोजन होगा। इस अवसर पर सोसाइटी के मानद अध्यक्ष डॉ. एसके सरकार ने कहा कि यह पूजा ना केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह राजस्थान में बंगाली संस्कृति और समुदाय को एकजुट करने का एक माध्यम भी है। मां दुर्गा का आगमन पालकी पर हो रहा है।

सरकार ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष की पूजा विशेष होगी। इसमें परंपरागत पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय और बाहरी कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने जयपुरवासियों को इस पूजा में शामिल होने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

भक्तों ने महाआरती कर मनाया पाटोत्सव
जयपुर। बापू नगर जनता स्टोर स्थित श्री सिद्धपीठ शनिधाम नवग्रह का 46वां पाटोत्सव मंदिर में मनाया गया। पुजारी नारायण गौशिल ने भगवान का पंचामृत अभिषेक किया। महाराज का दुग्धाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं की ओर से तेलाभिषेक किया गया। भगवान के फूल बंगला की झांकी सजाई गई। मंदिर को मोगरे की माला, गुलाब आदि से सुसज्जित कर आभूषण धारण कराए गए।

पुजारी गौशिल ने बताया कि भगवान की मूर्ति हाथी पर विराजमान है। वैसे 7 वाहन है, जो व्यक्ति की अलग-अलग दिशाओं से निवारण की आरे इंगित करते है। भजन संध्या के साथ शाम को भक्तों ने पूजा कर महाआरती की। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

नितिन गडकरी ने की वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना, पंडितों ने दिया वेदशिर्वचनम
तिरुमाला। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आन्ध्र प्रदेश के तिरुमाला जिले में वेंकटेश्वर भगवान की पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री का तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी (जेईओ) वीरब्रह्मम ने भव्य स्वागत किया।

मंदिर के पुजारी गडकरी को गृह तक ले गये। मंत्री को दर्शन के बाद रंगनायकुला मंडपम में वैदिक पंडितों ने वेदशिर्वचनम दिया। बाद में जेईओ ने गडकरी को तीर्थ प्रसादम, श्रीवरु की तस्वीर भेंट की।

मोदी ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में की पूजा-अर्चना
त्रिशूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के गुरुवयूर में भगवान कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने गर्भगृह की परिक्रमा की और मुख्य देवता की पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मंदिर में लगभग 30 मिनट बाद बाहर आए। पूजा-अर्चना के बाद मोदी राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए हेलीकॉप्टर से त्रिप्रयार के लिए रवाना हुए। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर श्री राम मंदिर की प्रधानमंत्री की यात्रा महत्वपूर्ण है।

मोदी की यात्रा के मद्देनजर मंदिर शहर में उच्च सुरक्षा लागू की गई है। सुबह से किसी भी भक्त को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई  थी।

भूटान नरेश 8 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
गुवाहाटी। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामयेल वांगचुक 8 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे और प्रसिद्ध कामख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। वांगचुक सुरक्षा के बीच नीलांचन पर्वत पर स्थित मंदिर में करीब 15 मिनट रहे। इस मौके पर उनके साथ असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल बरुआ तथा शिक्षा मंत्री रोनोज पेगु भी थे। इससे पहले भूटान नरेश का यहां के लोकप्रिय गोपीनाथ बोर्दोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा तथा अधिकारियों ने स्वागत किया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बांगचुक खानपाड़ा स्थित असम प्रशासनिक कर्मचारी महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद वे सरमा से मुलाकात करेंगे।

वर्षा की कामना के लिए निकाले गढ़े भैरुजी
कोटा। मानसून और सावन का पूरा महीना बीतने के बावजूद भी कोटा में बरसात नहीं होने से परेशान होकर वर्षा की कामना के लिए नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से गढ़े भैरुजी निकालकर मंगलवार को उनकी विधि विधान से पूजा की गई। सहवरित पार्षद संजय यादव ने बताया कि पिछले कई दिनों से बरसात नहीं होने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सोमवार को कोटा उत्तर नगर निगम की महापौर को ज्ञापन देकर पाटन पोल में सती चबूतरा स्थित गढ़े भैरुजी निकालकर उनकी पूजा - अर्चना की मांग की गई थी। मंगलवार को महापौर मंजू मेहरा ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परंपरा अनुसार गढ़े भैरुजी निकालकर विधिवत पूजा-अर्चना कर बरसात की कामना की। पूजा के दौरान ढोल बजाते रहे और लोग भेरुजी की जय जयकार लगाते रहे साथ ही कोटा में शीघ्र ही अच्छी बरसात होने की प्रार्थना करते रहे। पूर्व पार्षद महेश गौतम लल्ली ने बताया कि जब भी कोटा में बरसात नहीं होती तब परंपरा है कि  सती चबूतरा स्थित गढ़े भैरुजी को निकालकर उनकी विधिवत पूजा अर्चना की जाती है उसके बाद कोटा में पिछले कई सालों में अच्छी बरसात होती रही है। इस परंपरा का निर्वहन किया गया है। पूजा के बाद बरसात होने पर गढ़े भैरुजी को फिर से विधिवत पूजा - अर्चना कर गढ़ दिया जाता है। इस अवसर पर उत्तर नगर निगम महापौर मंजू मेहरा, पार्षद , पूर्व पार्षद व यूथ नेता मौजूद रहे।