Rupee fall - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद : बैंकिंग-आईटी शेयरों में दबाव, इन शेयरों में दिखा एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बैंकिंग और आईटी सेक्टरों में बिकवाली के दबाव में प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 416.72 अंक (0.54 प्रतिशत) गिरकर 76,886 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 97 अंक यानी 0.40 फीसदी नीचे 23,995.70 अंक पर बंद हुआ। डॉलर की तुलना में रुपये में 40 पैसे से ज्यादा की गिरावट से भी निवेश धारणा प्रभावित हुई है।

बड़ी कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों के सूचकांकों में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.26 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.42 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। बैंकिंग, वित्त, आईटी और ऑटो सेक्टरों पर सबसे अधिक दबाव देखा गया। तेल एवं गैस, धातु और रसायन समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडिगो और मारुति सुजुकी के शेयर ढाई फीसदी से अधिक लुढ़क गये। भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अल्ट्राटेक सीमेंट में डेढ़ से दो प्रतिशत तक की गिरावट रही। इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर एक से डेढ़ प्रतिशत तक टूटे। एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन के शेयर भी लाल निशान में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल में डेढ़ प्रतिशत के आसपास तेजी रही। टेक महिंद्रा, सन फार्मा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी ऊपर रहे।

रुपये पर जारी दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 77,094 अंक पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और रुपये पर जारी दबाव के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक गिरावट में खुले, लेकिन बाद में हरे निशान में पहुंच गये। बीएसई का सेंसेक्स 208.84 अंक टूटकर 77,094.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 32.26 अंक (0.04 प्रतिशत) फिसलकर 77,271.37 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 42.80 अंक नीचे 24,049.90 अंक पर खुला, लेकिन बाद में हरे निशान में पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 14.30 अंक यानी 0.06 प्रतिशत ऊपर 24,107 अंक पर था।

दूसरे एशियाई बाजारों और रुपये में रही गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा प्रभावित हुई है। रुपया फिलहाल 28 पैसे लुढ़ककर 94.43 रुपये प्रति डॉलर पर है। यह 20 पैसे उतरकर 94.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला था। बैंकिंग, वित्त, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में शुरुआती दबाव हैं। विशेषकर सार्वजनिक बैंकों के शेयरों में बिकवाली अधिक है। धातु, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक हरे निशान में हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, बीईएल, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ऊपर हैं जबकि इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, ट्रेंट और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर नीचे चल रहे हैं।

शांति वार्ता अटकने से शेयर बाजार में भारी गिरावट : आईटी कंपनियों में लगातार बिकवाली, इन कंपनियों पर रखें नजर
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अटकने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी, विशेषकर आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली रही। बीएसई का सेंसेक्स 180.20 अंक टूटकर 77,483.80 अंक पर खुला और इसके बाद लगातार नीचे उतरता गया। खबर लिखे जाते समय यह 762.03 अंक (0.98 प्रतिशत) की गिरावट में 76,901.97 अंक पर था।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में कोई हल न निकलने से बाजार में चौतरफा बिकवाली हो रही है। सभी सूचकांक लाल निशान में हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी गिरावट से भी निवेश धारणा प्रभावित हो रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 72.50 अंक फिसलकर 100.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 198.90 अंक यानी 0.82 प्रतिशत नीचे 23,974.15 अंक पर था।

आईटी सेक्टर पर सबसे अधिक दबाव रहा और इसका सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक फिसल गया। मीडिया सेक्टर में भी एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। धातु, ऑटो, बैंकिंग, वित्त, फार्मा और तेल एवं गैस समूहों पर भी ज्यादा दबाव देखा गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर फिलहाल चार प्रतिशत से अधिक नीचे है। इंफोसिस का शेयर भी करीब चार फीसदी नीचे चल रहा है। टेक महिंद्रा, टीसीएस, सन फार्मा और इटरनल के शेयर दो फीसदी से तीन फीसदी तक गिर गये। बीईएल, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर ऊपर है।

शुरूआती कारोबार में रुपया 31 पैसे लुढ़का, 93.75 प्रति डॉलर पर पहुंचा
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 31 पैसे टूट कर 93.75 प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 25 गिरकर 93.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में करीब 0.1 प्रतिशत की तेजी से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आधा फीसदी की नरमी ने भारतीय मुद्रा की गिरावट को सीमित रखा।

डॉलर के आगे पस्त हुआ रूपया, ऐतिहासिक निचले स्तर तक टूटा
मुंबई। अंतरबैंंकिंग बाजार में रुपया सोमवार को और टूटता हुआ नये निचले स्तर तक लुढ़क गया। जानकारी के मुताबिक, रुपया आज 3.50 पैसे टूटकर 90.53 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और लुढ़कता हुआ 90.65 रुपये प्रति डॉलर से ऐतिहासिक निचले स्तर तक कमजोर हुआ।

हाल ही में, पिछले कुछ दिनों से रुपया लगातार नीचे की ओर गिरता जा रहा है। गत शुक्रवार को यह 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद 90.49 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा
मुंबई। वाणिज्यिक बैंकों की ओर से डॉलर खरीद बढऩे से गुरुवार को रुपये पर दबाव रहा और यह बीच कारोबार में 90.48 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूट गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर सात पैसे नीचे 89.94 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। यह आज 89.95 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर खुली और लगातार टूटते हुए 90.48 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गयी।

बताया जा रहा है कि शाम 4.30 बजे रुपया 41.50 पैसे नीचे 90.36 रुपये प्रति डॉलर पर था। कारोबारियों ने बताया कि बैंकों की तरफ डॉलर की खरीद बढऩे से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि अन्य सभी कारकों ने इसे समर्थन दिया। इससे पहले बीच कारोबार का रुपये की निचला स्तर 04 दिसंबर 2025 को 90.43 रुपये प्रति डॉलर रहा था, जबकि बंद भाव के मामले में ऐतिहासिक निचला स्तर 03 दिसंबर 2025 को 90.15 रुपये प्रति डॉलर रहा था।

रुपये में कमजोरी से लुढ़के शेयर बाजार; 26,000 अंक से नीचे सेंसेक्स और निफ्टी-50
मुंबई। रुपये में ऐतिहासिक गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 26,000 अंक से नीचे उतर गया। एक दिन पहले 90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद रुपया आज और 90.30 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। इससे बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.46 अंक (0.04 प्रतिशत) नीचे 85,106.81 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह करीब 375 अंक गिरकर 84,763.64 अंक तक उतर गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 46.20 अंक यानी 0.18 प्रतिशत टूटकर 225,986 अंक पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा गिरावट रही। मझौली और छोटी कंपनियों के शेयर भी टूट गये। सार्वजनिक बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, वित्त, एफएमसीजी, रियलिटी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। आईटी कंपनियों और निजी बैंकों में तेजी देखी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल का शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूट गया। टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक में भी 1.50 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। टीसीएस का शेयर करीब डेढ़ फीसदी चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।