छत्तीसगढ़ - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उड़ीसा, एमपी और छत्तीसगढ़ की खनन कार्यप्रणाली का अध्ययन करेगी अधिकारियों की टीम
जयपुर। राज्य सरकार ने उड़ीसा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की खनन क्षेत्र की कार्यप्रणाली और बेस्ट प्रेक्टिसेज का अध्ययन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के तीन अलग-अलग दल गठित किए गए हैं, जो इन राज्यों में जाकर नियमों, प्रक्रियाओं, अनुमतियों, अवैध खनन पर कार्रवाई और राजस्व वृद्धि की व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे।

खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकांत ने बताया कि अध्ययन दल खनन रियायती नियमों, परिपत्रों, चारागाह व अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में खनन की अनुमति प्रक्रिया, पर्यावरण पूर्वानुमति की समय-सीमा, अवैध खनन रोकथाम के प्रावधान, तकनीक के उपयोग और राजस्व प्राप्ति की प्रक्रियाओं का अध्ययन करेंगे। साथ ही इन राज्यों की खनन क्षेत्र से जुड़ी बेस्ट प्रेक्टिसेज का भी परीक्षण किया जाएगा। अध्ययन के बाद दल अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेंगे।

तीनों दलों में अधीक्षण खनि अभियंता स्तर के अधिकारी के साथ खनि अभियंता, वरिष्ठ भूवैज्ञानिक और लेखा सेवा के अधिकारी शामिल किए गए हैं। उड़ीसा के लिए गठित दल में अधीक्षण खनि अभियंता उदयपुर शिव प्रकाश शर्मा, खनि अभियंता नागौर जेपी गोदारा, वरिष्ठ भूवैज्ञानिक सुशील कुमार और एएओ राजेश गर्ग शामिल हैं। मध्यप्रदेश के लिए बने दल में अधीक्षण खनि अभियंता डीपी गौड़, खनि अभियंता बिजौलिया प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ भूवैज्ञानिक महेश शर्मा और एएओ जयपुर पवन शर्मा को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के दल में अधीक्षण खनि अभियंता भीलवाड़ा ओपी काबरा, सहायक खनि अभियंता अलवर पुष्पेन्द्र जोधा, वरिष्ठ भूवैज्ञानिक अमिताभ जगावत और एएओ भीलवाड़ा संजय लोहिया को शामिल किया गया है।

उड़ीसा और मध्यप्रदेश के लिए अधिकारियों की टीमें रवाना हो चुकी हैं, जबकि छत्तीसगढ़ जाने वाली टीम जनवरी के पहले सप्ताह में रवाना होगी। तीनों दलों से प्राप्त रिपोर्ट का राज्य सरकार स्तर पर परीक्षण किया जाएगा और राजस्थान के लिए उपयोगी सुझावों पर निर्णय लिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा, सीएम साय ने किया जोरदार स्वागत
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक संदेश शेयर किया। सीएम साय ने जेपी नड्डा का अभिनंदन करते हुए उन्हें कुशल रणनीतिकार, संगठनात्मक सामथ्र्य का प्रतीक और देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या की पुण्य धरा बताते हुए जेपी नड्डा के आगमन को शुभ एवं पावन बताया। उन्होंने कहा, केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा का मार्गदर्शन पार्टी संगठन और राज्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीएम साय के इस संदेश को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच व्यापक सराहना मिल रही है।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, डीआरजी का एक जवान शहीद
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गये और डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ गंगालूर इलाके के घने जंगलों में शुरू हुई, जहां जवानों की एक संयुक्त टीम नक्सली कैंप की सूचना के आधार पर तलाशी अभियान पर निकली थी। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कमलोचन कश्यप ने जगदलपुर में बताया, मुठभेड़ पिछले लगभग दो घंटों से लगातार जारी है, अब तक मौके से पांच माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, डीआरजी के एक जवान की शहादत की खबर है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी नक्सली वर्दीधारी बताए जा रहे हैं। इलाके में और भी नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है, इसलिए जवान सतर्कता के साथ जंगल की तलाश अभियान चला रही है। डीआईजी ने संभावना जताई कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ स्थल की ओर अतिरिक्त बल भेजा गया है और पूरे ऑपरेशन की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों की एक बड़ी प्लाटून इस इलाके में सक्रिय थी, जिसके इनपुट लगातार मिल रहे थे। जवानों ने इलाके को घेर रखा है और मुठभेड़ पूरी तरह खत्म होने तक ऑपरेशन जारी रहेगा।