jal jeevan mission scam case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई : दिल्ली एयरपोर्ट से संजय बड़ाया हिरासत में, जयपुर लेकर आ रही है टीम
जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित बड़े दलाल संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। ACB की टीम उसे जयपुर लेकर आ रही है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, संजय बड़ाया थाईलैंड में एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। उसके खिलाफ पहले से ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। जैसे ही वह आज दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, ACB की टीम ने उसे दबोच लिया।

सूत्रों के मुताबिक, जल जीवन मिशन घोटाले में संजय बड़ाया की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह इस पूरे नेटवर्क का बड़ा बिचौलिया और कथित तौर पर कई लेन-देन का अहम कड़ी रहा है। यह कार्रवाई ACB के DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। उधर, इसी मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को भी आज रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। ACB लगातार इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि संजय बड़ाया से पूछताछ के बाद कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर राजस्थान की राजनीति में पहले से ही हलचल मची हुई है।

जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जयपुर। जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को एसीबी अदालत में पेश करेगी, जहां आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा। एसीबी ने सुबोध अग्रवाल से रिमांड के दौरान कई दौर की पूछताछ की है। हालांकि अब तक की जांच में अग्रवाल अपने रुख पर कायम नजर आए हैं। पूछताछ में उन्होंने बार-बार यही कहा कि जैसे ही उन्हें कथित घोटाले की जानकारी मिली, उन्होंने खुद ही इसकी जांच शुरू कराई थी।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, अग्रवाल ने अपने स्तर पर किसी भी प्रकार की अनियमितता में संलिप्तता से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा नियमों के तहत कार्य किया और यदि कहीं गड़बड़ी हुई भी है तो उनके संज्ञान में आने के बाद उस पर कार्रवाई की गई। दूसरी ओर जांच एजेंसी उनके दावों को सीधे तौर पर स्वीकार करने के बजाय उपलब्ध दस्तावेजों, फाइलों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है।

जल जीवन मिशन घोटाला, बागडे ने महेश जोशी के खिलाफ प्रदान की अभियोजन स्वीकृति
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने पूर्व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी के विरुद्ध धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित होने पर अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है।

बागड़े ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 197(1) (बी.एन. एस.एस 2023 की धारा 2018) के तहत महेश जोशी के विरुद्ध धारा 3 व सपठित धारा 4 धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 तथा प्रकरण के तथ्यों पर जो भी अभियोग बनते हों, उनके लिए सक्षम न्यायालय में अभियोग चलाए जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि जोशी पर जल जीवन मिशन घोटाले में आरोप लगे थे।

जल जीवन मिशन घोटाला मामला : महेश जोशी को जमानत देर शाम जेल से रिहा, कहा- मैं पूरी तरह निर्दोष हूं, मुझे गलत तरीके से फंसाया गया
नई दिल्ली/जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मनी लाऊंड्रिंग मामले के आरोपी और पूर्व मंत्री महेश जोशी को जमानत दे दी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद जयपुर सेंट्रल जेल से बुधवार शाम वे रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही सबसे पहले वे गोविंद देव जी मंदिर गए और वहां पूजा की। कोर्ट ने 13 सितंबर को ईडी को नोटिस जारी किया था। सुनवाई के दौरान महेश जोशी की ओर से पेश वकील विवेक जैन ने कहा था कि याचिकाकर्ता पांच महीनों से जेल में बंद है और उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने कहा था कि इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज मूल मामले में याचिकाकर्ता का नाम नहीं है। याचिकाकर्ता को एक साल पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद बिना कोई परिस्थिति बदले अप्रैल महीने में गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी के मुताबिक महेश जोशी पर 2.01 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। ईडी ने अपनी रिपोर्ट में महेश जोशी के बेटे की फर्म में 50 लाख रुपए का लेनेदेन होने का दावा किया है।

बेटा पहुंचा महेश जोशी को लेने
पूर्व मंत्री महेश जोशी को रिहा होने के दौरान उनके बेटे रोहित जोशी समेत करीब 25 समर्थक पहुंचे। जोशी शाम करीब साढ़े छह बजे जेल से बाहर आए।

मुझे गलत तरीके से फंसाया गया: जोशी
जेल से बाहर मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। मुझे गलत तरीके से फंसाया गया है। केन्द्र सरकार केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं का निशाना बना रही है। जोशी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। चूंकि मामला अदालत में चल रहा है, इसलिए इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। हम न्याय की लड़ाई लडेंगे।