Hardik Pandya - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग : राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का लगा आरोप, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। भारत की टी-20 विश्व कप जीत के बाद जश्न के दौरान क्रिकेटर हार्दिक पांड्या विवादों में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील ने आरोप लगाया है कि जीत के जश्न के दौरान पांड्या ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। इस मामले में पुलिस से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

शिकायत के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है और पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह शिकायत बेंगलुरु के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता वकील वाजिद खान ने कहा है कि भारत की जीत के बाद अहमदाबाद के स्टेडियम में जश्न के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट लिया और मैदान पर जश्न मनाते समय अनुचित व्यवहार किया।

वनडे में हार्दिक-बुमराह को दिया जा सकता है आराम, जानें वजह
नई दिल्ली। आगामी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए आराम दिया जा सकता है। टी-20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच नागपुर (21 जनवरी), रायपुर (23 जनवरी), गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी) में होंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में वापसी करेंगे। इनसे पहले होने वाले तीन एकदिवसीय मैच 11 जनवरी (बड़ौदा), 14 जनवरी (राजकोट) और 18 जनवरी (इंदौर) को होंगे। इनमें बुमराह और पांड्या को शामिल किए जाने की संभावना कम है। एकदिवसीय टीम की घोषणा 4-5 जनवरी के आसपास होने की उम्मीद है। ऐसा समझा जा रहा है कि टीम प्रबंधन टी-20 विश्व कप के लिए अहम इन दो खिलाड़ियों को वनडे टीम से बाहर रखा जाएगा। हार्दिक पांड्या ने फिटनेस की दिक्कतों के कारण मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से कोई वनडे नहीं खेले हैं।

हार्दिक पांड्या की टी-20 टीम में हुई वापसी, फिटनेस के आधार पर चुने गए शुभमन गिल
रायपुर। शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत के उप-कप्तान के रूप में वापस आ गए हैं, हालांकि, सीरीज में उनका हिस्सा लेना बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है और नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह को बाहर किया गया है। जसप्रीत बुमराह भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिए जाने के बाद पांच मैचों की सीरीज के लिए वापसी कर रहे हैं।

टेस्ट और वनडे टीमों के कप्तान गिल को कोलकाता में दक्षिणअफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी। इसके बाद वह दूसरा टेस्ट और वनडे सीरीज नहीं खेल पाए और बेंगलुरु में बीसीसीआई के सीओई में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे, जहां उन्होंने पिछले कुछ दिनों में बिना किसी परेशानी के काफी देर तक बैटिंग की। पंड्या ने भारत के लिए आखिरी बार 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच में खेला था। चोट की वजह से वह कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर रहे। रिहैब के बाद वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ बड़ौदा में खेले, जिसमें उन्होंने नाबाद 77 रन बनाए। टी-20 सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। टीमें 11 दिसंबर को दूसरे टी20 के लिए मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) जाएंगी, और उसके बाद 14 दिसंबर को तीसरे गेम के लिए धर्मशाला जाएंगी। लखनऊ 17 दिसंबर को चौथा टी20 होस्ट करेगा, जबकि सीरीज 19 दिसंबर को अहमदाबाद में पांचवें टी20 के साथ खत्म होगी।

टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।