ten - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

श्रीलंका में आर्थिक संकंट के कारण स्कूल बंद, 10 दिनों का ही शेष बचा ईंधन
कोलंबो। श्रीलंका ने घोर आर्थिक एवं  ईंधन संकट के  कारण सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की और मंगलवार से दो सप्ताह के लिए स्वास्थ्य, ट्रेनों और बसों जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए ही ईंधन की आपूर्ति की अनुमति दी है। श्रीलंका पिछले कुछ महीनों से घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड निचले स्तर पर है जिससे यह देश भोजन, दवा और ईंधन के आवश्यक आयात के लिए भुगतान करने में असमर्थ है।

रिपोर्ट के अनुसार, देश में ईंधन केवल 10 दिनों तक लिए शेष बचा है,जो नियमित मांग के आधार पर सिर्फ एक हफ्ते में ही खत्म हो जाएगा। सरकारी कैबिनेट के प्रवक्ता बंडुला गुनेवर्धने ने कहा कि देश में सिर्फ ट्रेनों और बसों, चिकित्सा सेवाओं और वाहनों को चलाने के लिए ईंधन की आपूर्ति की जाएगी। जो मंगलवार से 10 जुलाई तक भोजन का परिवहन करते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने ईंधन संकट के मद्देनजर  शहरी क्षेत्रों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया और सभी से घर से काम करने का आग्रह किया है।

पीलीभीत में मिनीट्रक पलटा: सड़क हादसे में दस मरे, सात घायल
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गुरुवार सुबह एक मिनीट्रक पलटने से उसमें सवार दस लोगों की मौत हो गईं और सात अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार पीलीभीत लखनऊ राजमार्ग पर थाना गजरौला क्षेत्र में सोमवार तड़के टाटा मेजिक लोडर के चालक को  झपकी आने के कारण वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इसमें 03 महिलाओं, 03 बच्चों और चालक सहित चार पुरुषों की मौत हो गईं। दुर्घटना में सात लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।  पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
पुलिस के अनुसार सुबह चार बजे हरिद्वार से गंगा स्नान कर एक परिवार को लेकर वापस लौट रहा मिनी ट्रक गजरौला के पास अचानक बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

राय ने बताया कि मृतकों में चालक भी शामिल है। दुर्घटना के समय वाहन में लगभग 17 लोग सवार थे। उनके अनुसार तीन घायलों को जिला चिकित्सालय से हायर सेंटर बरेली को रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी के गोला निवासी एक परिवार के लोग  बेटी की शादी के बाद हरिद्वार में गंगा स्नान कर घर वापस लौट रहे थे। जिले के परिवहन अधिकारी अमिताभ राय के अनुसार मृतकों में गोला निवासी लक्ष्मी पत्नी संजीव, रचना पत्नी कृष्णपाल , सरला देवी पत्नी लालमन शुक्ला, हर्ष पुत्र संजीव, खुशी पुत्री संजीव, सुशांत पुत्र श्यामसुंदर, आनंद पुत्र कृष्णपाल, लालमन पुत्र नंदलाल, श्यामसुंदर पुत्र लालमन और वाहन चालक दिलशाद पुत्र आशिक (35 वर्ष) शामिल हैं।

5 जिलों के 10 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को किया पीएचसी में क्रमोन्नत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले के गोठड़ा, हिंग्वाहेडा एवं सलारपुर, करौली जिले के गामड़ा एवं रतियापुरा, झुंझुनूं जिले के भाटीवाड, बजावा एवं शीथल, भरतपुर जिले के गढी मेवात और बाड़मेर के जसाई गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आमजन की मांग के चलते गहलोत ने नियमों में शिथिलन देते हुए यह निर्णय लिया है।  गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

विधायक को AK-47 रखना पड़ा भारी: अनंत सिंह सहित 2 दोषियों को 10-10 साल सश्रम कारावास की सजा
पटना। बिहार में पटना की एक विशेष अदालत ने एके-47 राइफल बरामदगी के मामले में मंगलवार को मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह समेत दो दोषियों को 10-10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए पटना में गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश त्रिलोकी दुबे ने मामले में सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद खुली अदालत में यह सजा सुनाई। फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश ने कहा कि दोनों दोषियों विधायक सिंह और सुनील राम की उम्र और उनकी बीमारी को देखते हुए यह सजा सुनाई जा रही है। अदालत ने 14 जून 2022 को दोनों अभियुक्तों को दोषी करार दिया था।

मामला वर्ष 2019 का है। आरोप के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के बाढ़ थाना की पुलिस ने सिंह के पैतृक गांव नदवा स्थित उनके आवास पर छापेमारी की थी और कथित रूप से एके-47 राइफल, कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए जाने का दावा किया था। पुलिस ने सुनील राम को गिरफ्तार किया था। मामले की प्राथमिकी बाढ़ थाना कांड संख्या 389 /2019 के रूप में 16 अगस्त 2019 को दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में सिंह और सुनील कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

अनुसंधान के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। साल 2020 में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विशेष न्यायालय में आरोपों का गठन किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने अपने आरोप साबित करने के लिए 13 गवाहों का बयान न्यायालय में कलमबंद करवाया था, जबकि बचाव पक्ष की ओर से भी 34 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।

अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन ट्रक से टकराया, 6 की मौत, 10 घायल
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना मोतीपुर इलाके में लखीमपुर-बहराइच राज्य मार्ग पर रविवार को सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कर्नाटक से श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जा रहे एक वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर में 06 श्रृद्धालुओं की मौत और 10 अन्य घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार कर्नाटक से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर गाड़ी तेज रफ्तार ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार 2 महिलाओं समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें से चार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

यह सभी श्रद्धालु कर्नाटक से अयोध्या श्री राम जन्मभूमि का दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को वाहन से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

10 करोड़ 8 लाख का क्रिकेट सट्टा पकड़ा : सट्टा किंग समेत पांच गिरफ्तार, 3.10 लाख नगद, 30 मोबाइल, तीन लग्जरी गाड़ियां, तीन लैपटॉप, चार एलईडी इत्यादि बरामद
जयपुर। अलवर जिले के थाना एनईबी एवं क्यूआरटी टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई कर दिल्ली के एक फ्लैट में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके अलवर में कलेक्शन एजेंट को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली के द्वारका स्थित आरोपियों के फ्लैट से पुलिस टीम ने 10.08 करोड़ के हिसाब किताब लिखे 12 रजिस्टर, 3.10 लाख रुपए नगद, तीन लग्जरी गाड़ियां, 30 मोबाइल, चार एलईडी टीवी, तीन लैपटॉप, एक वाईफाई राउटर, एक टाटा स्काई डिश इत्यादि बरामद किए हैं।

अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शनिवार को एक परिवादी ने थाना एनईबी में एक रिपोर्ट दी। उसने हितेश नाम के व्यक्ति को आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के लिए 10000 रुपये नगद दिए थे। हितेश का दिया गया  मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में तकनीकी साधनों से मिले इनपुट एवं मुखबिर से मिली सूचना से दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में स्थित फ्लैट में सट्टेबाजी करना पाया गया। इस सूचना पर क्यूआरटी व थाना एनईबी से एक विशेष टीम गठित कर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में सेक्टर 19 के फ्लैट नंबर 76 अमराही गांव में छापा मारा गया। जहां टीम को एक आरोपी चक्षु गर्ग मिला। जिससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इन्हे किया गया गिरफ़्तार
दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के फ्लैट में रह रहे आरोपी देवेश भारद्वाज पुत्र रामचरण (36) निवासी केशव नगर थाना कोतवाली अलवर, चक्षु गर्ग पुत्र प्रदीप कुमार (35) निवासी रामनगर थाना एनईबी, विक्रांत खंडेलवाल पुत्र जितेंद्र मोहन (46) निवासी हकीम जी की गली थाना कोतवाली अलवर एवं रोहित यादव पुत्र संजीव यादव (32) निवासी वजीरपुर थाना अशोक विहार दिल्ली को मुंबई इंडियन एवं दिल्ली कैपिटल के मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किया गया। साथ ही इन चारों के अलवर के कलेक्शन एजेंट हितेश अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल (24) निवासी एनईबी हाउसिंग बोर्ड अलवर को भी गिरफ्तार किया गया।

दुराचारी को 10 साल का कठोर कारावास
अजमेर। पोक्सो मामले के विशेष न्यायालय के न्यायाधीश रंजन सिंह ने नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोपी देवली टोंक हाल जहाजपुर भीलवाड़ा निवासी अशोक कुमार उर्फ करण को दस साल के कठोर कारावास एवं एक लाख रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

मामले के अनुसार जालिया तृतीय निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाना केकड़ी में 14 अप्रैल 2014 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया कि वह 13 अप्रैल की रात को उसकी नाबालिग पुत्री को घर से बहला-फुसलाकर अपने किराए के मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनुसंधान में आरोपी की ओर से दुराचार करना पाया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को दस साल का कठोर कारावास एवं एक लाख रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। आरोपी के खिलाफ विशेष लोक अभियोजक विक्रम सिंह शेखावत ने 20 गवाह एवं 23 दस्तावेज प्रस्तुत किए।

आवाज दो अभियान ने पहुंचाया अंजाम तक

प्रकरण में महानिरीक्षक पुलिस की ओर से चलाए जा रहे आवाज दो अभियान के अंतर्गत केकड़ी शहर थाने के उपनिरीक्षक प्रताप सिंह को केस आॅफिसर नियुक्त किया और आरोपी को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि अजमेर रेंज में आवाज दो अभियान के अंतर्गत अभी तक 25 प्रकरणों में दो अभियुक्तों को फांसी, सात को आजीवन कारावास तथा 10 मामलों में 20 साल की सजा दिलवाई जा चुकी है।

नड्डा ने भाजपा के दस नवनिर्मित कार्यालयों का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को हनुमानगढ़ में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय सहित प्रदेश के दस जिलों में पार्टी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया। नड्डा ने हनुमानगढ़ को छोड़कर अन्य नौ जिलों में नवनिर्मित पार्टी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने चार जिलों में बनने वाले पार्टी कार्यालयों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की आधुनिक पार्टी कार्यालय बनाने की सोच थी और आज देश में 512 पार्टी कार्यालय बनाना प्रस्तावित हैं। इसमें 227 बनकर तैयार हो गए हैं।

विरोधी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी बताते हुए देते है: नड्डा

उन्होंने कहा कि ये कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं और इससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इन कार्यालयों में मंत्रणा करें, योजनाएं बनाएं और प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड़ फैंके। उन्होंने कहा कि आज हमारे विरोधी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी बताते हुए देते है।

भाजपा संगठन मजबूत होगा: पूनियां
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कि आज हनुमानगढ़ में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन के साथ प्रदेश के 10 कार्यालयों  का शुभारंभ और चार कार्यालयों का शिलान्यास भाजपा परिवार के मुखिया जेपी नड्डा के कर कमलों द्वारा हुआ। भाजपा राजस्थान के लिए यह अहम पड़ाव है, इससे प्रदेश का भाजपा संगठन मजबूत होगा।

गहलोत ने राजस्थान के मान-सम्मान पर पहुंचाई चोट-नड्डा
भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजस्थान के मान-सम्मान पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है और वह जनता के मर्म और विषयों को भी नहीं समझती है।  उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान संस्कार, संतोष, शांति और विकास के लिए जाना जाता था। लेकिन अशोक गहलोत ने राजस्थान के मान-सम्मान पर गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा कि उन्हें दुख हैं कि राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं अधिक हो रही है। उन्होंने कहा कि एक मंत्री ने विधानसभा में हल्का बयान दिया गया जो कांग्रेस और श्री गहलोत की मानसिकता दर्शाता है। उन्होंने कहा ''राजस्थान के कार्यकर्ताओं से मैं निवेदन करने आया हूं कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को स्टार्टअप शुरु करने के लिए प्रेरित किया था। उस समय भारत में करीब 500 स्टार्टअप थे। आज करीब 68 हजार स्टार्ट अप भारत में चल रहे हैं। इसमें से 100 स्टार्टअप ऐसे हैं जिनका नाम यूनिकॉर्न में है। ये बदलता हुआ भारत है।

कुर्सी पाना, एमएलए बनना, एमपी बनना हमारे लिए जनता की सेवा करने का माध्यम

नड्डा ने कहा कि कुर्सी पाना, एमएलए बनना, एमपी बनना हमारे लिए जनता की सेवा करने का माध्यम है। हम राष्ट्र की सेवा के लिए आए हैं। हम राष्ट्र को मजबूत करने के लिए आए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा शक्ति और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को धराशायी किया। उन्होंने कहा कि आज देश में 190 करोड़ वैक्सीन लग चुकी है।

कार्यालय ऐसा होता है कि जिसका पट कभी भी बंद नहीं होता
उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हमारी संख्या लाख में होती थी। लेकिन आज हर कोई हमारा परिचय देता है, तो कहता है कि 18 करोड़ सदस्यों वाली सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पार्टी के सदस्यों की संख्या करीब 70 लाख है और 80 हजार से ऊपर सक्रिय सदस्य हैं। राजस्थान में 13 कार्यालय बनकर तैयार हो गए हैं, नौ पर कार्य चल रहा है और सात कार्यालयों के नर्माण के लिए जमीन खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा ''मैं बार-बार शब्द कार्यालय कहता हूं ऑफिस क्यों नहीं कहता हूं, ऑफिस इसलिए नहीं कहता क्योंकि ऑफिस दस से पांच बजे तक चलता है और कार्यालय ऐसा होता है कि जिसका पट कभी भी बंद नहीं होता। कार्यालय ऊर्जा, संस्कार एवं एक नयी चेतना देने और योजनाओं को क्रियान्वित करने का केंद्र होता है।  उन्होंने बताया कि देश में पार्टी के 512 पार्टी कार्यालय बनाना प्रस्तावित है जिनमें 227 बनकर तैयार हो गए और 173 पर काम चल रहा है।

ये रहें मौजूद
इस अवसर पर पार्टी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश सह प्रभारी भारती बेन सियोल, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री भजन लाल सांसद निहालचंद एवं बाबा बालकनाथ आदि मौजूद थे। इसके अलावा अलग अलग जगहों से पार्टी नेता जुड़े जिनमें केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, राज्य में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राम लाल शर्मा आदि शामिल थे।

मासूम से की थी दुष्कर्म की कोशिश, 10 साल कारावास
झुुंझुनूं। सात साल की मासूम के अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश मामले में पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्त दस साल की कैद और दस हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। पॉस्को कोर्ट की जज ने चालान पेश करने के 61 दिन बाद ही फैसला सुना दिया है। सिंघाना थाने के इलाके के डूमोली गांव में सात साल की मासूम बच्ची शादी में मामा के घर आई थी।  आरोपी पाटन के डाबला बिहार निवासी रतनलाल वहां बर्तन साफ करने आया था। बच्चों के साथ खेल रही मासूम को दुकान से टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। गांव में दुकान से बच्ची को टॉफी दिलाने और फिर साथ लेकर दुष्कर्म की नियत से खेतों में ले गया। वहां खेल रहे बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

दो मई से प्रशासन शहरों के संग अभियान का दूसरा चरण, 10 लाख पट्टों का टारगेट पूरा करने के लिए सांसद-विधायकों का लेंगे सहयोग
जयपुर। प्रशासन शहरों के संग अभियान का दूसरा चरण दो मई से शुरू होगा। अभियान में पट्टे देने  का टारगेट पूरा करने के लिए अब सांसद, विधायको, मेयर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ निकायों के अधिकारी रणनीति तैयार करेंगे। अभियान में दस लाख पट्टे देने का लक्ष्य है।

डीएलबी ने सभी निकायों के  आयुक्त, अधिशाषी अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए है। इसमें कहा गया है कि अभियान के सफलता के लिए  आवश्यक है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों यथा सांसद, विधायक, मेयर, सभापति अध्यक्ष एवं पार्षद की स्थानीय स्तर पर बैठक आयोजित की जाकर इसमें उक्त जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाकर इन्हें अभियान से संबंधित राज्य सरकार द्वारा दी गई समस्त छूट / निर्देश / परिपत्र / बुक लेट आदि से अवगत कराते हुए इनका सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया जाए  ताकि ये जनप्रतिनिधि आम जनता को अपने स्तर से इस अभियान से जुडने एवं इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर सकें। यह कार्यवाही स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित किए जाने से पूर्व सुनिश्चित कर ली जाए। विभागीय स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में भी जारी किए  जा चुके है। इन शिविरो को अधिकाधिक सफल बनाने के लिए आपसे अपेक्षा की गई है कि शिविरों की अन्तिम तैयारियों के रूप में आप द्वारा ई-मित्रों / नगर मित्रों की पूर्व बैठक कर ली गई होगी। यदि नही की है तो इस माह के अन्त तक इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाए। ई-मित्रों / नगर मित्रों को राज्य सरकार की ओर से दी गई समस्त छूट / निर्देश / परिपत्र / बुक लेट इत्यादि से अद्यतन कराना आवश्यक है। ताकि आमजन को आवेदन भरते बक्त किसी प्रकार की कोई भी कठिनाई न हो और सही आवेदन भरा जा सके। साथ ही आपको पूर्व में भी निर्देशित किया गया था कि उपरोक्त सरकार द्वारा दी गई छूटों / निर्देश / परिपत्र / बुक लेट से स्वयं भी अद्यतन होवे तथा अधीनस्थ स्टाफ को भी पूर्ण प्रशिक्षत किया जाए ताकि आमजन के कार्य को सूचारू रूप से समयबद्ध तरीके से कर उनको लाभ दिया जा सकें।

महिलाएं जब 10 हजार कमाने लगेगी, तब लगेगा काम कर रहे अधिकारी व सरकार : मीणा
उदयपुर। ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि राजीविका परियोजना के अंतर्गत जिले में बने हुए समूहों से जुड़ी प्रत्येक महिला जिस दिन दस हजार रुपए प्रति माह कमाने लग जाएगी तो हमें लगेगा कि राजस्थान में हमारी सरकार और अधिकारी काम कर रहे हैं।

वे बुधवार को यहां राजीविका परियोजना के तत्वावधान में गांधी ग्राउंड में आयोजित स्वयं सहायता समूहों के संबल संवाद कार्यक्रम में जिले भर से शरीक हुई करीब बारह हजार महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। पंचायतीराज मंत्री मीणा ने कहा कि जिले की 658 ग्राम पंचायतों में से 651 ग्राम पंचायतों में राजीविका के सदस्य समूह बनाए जा चुके हैं। जिले के 2187 गांवों में 20 हजार 203 समूह काम कर रहे हैं। जिले सक्रिय इन समूहों से कुल दो लाख 46 हजार महिलाएं जुड़कर लाभांवित हो रही हैं। जिले में 10361 समूहों को बैंकों से ऋण मिल चका है। पंचायती राज मंत्री मीणा ने खुलकर संवाद करते हुए जब पूछा कि पांडाल में उपस्थित महिलाओं में से कितनी महिलाएं बीस हजार रुपए कमाती हैं, तो कुछ ने ही अपने हाथ ऊपर खड़े किए। जब उन्होंने पूछा कि दस हजार रुपए कितनी महिलाएं कमाती हैं तो पहले से कुछ ज्यादा महिलाओं ने हाथ ऊपर किए। तीसरी बार पूछा कि पांच हजार रुपए कितनी महिलाएं कमाती हैं तो दूसरी बार से भी ज्यादा महिलाओं ने हाथ खड़े किए। इस पर मंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि पांडाल में उपस्थित सभी महिलाएं जब एक साथ हाथ ऊपर उठाएंगी तो और ज्यादा अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि जब तक मिशन का सपना पूरा नहीं होगा वे राजीविका के अधिकारियों, विकास अधिकारी, जिला कलक्टर से कहना चाहते हैं कि जो समूह बना है उस समूह में प्रत्येक महिला लोन ले और प्रत्येक महिला अपना काम करने लग जाए।  सरकार महिला समूहों के लिए अब महिला बैंक बनाने जा रही है जिनका संचालन महिलाओं के हाथों में ही होगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है। समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। वल्लभनगर विधायक प्रीति  शक्तावत ने कहा कि सरकार के प्रयासों से आज विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं विशेष मुकाम हासिल कर आत्मनिर्भर बनी है। देरी से पहुंचने की माफी मांगते हुए धरियावद विधायक नगराज मीणा ने कहा कि राजीविका के कार्यों से आदिवासी अंचल की महिलाएं आज आत्मनिर्भर हुई हैं।
राज्य मिशन निदेशक मंजू राजपाल ने कहा कि महिलाएं सुरक्षा सखी, सेवा सखी, संबल सखी और स्टार्टअप सखी बने। ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के शासन सचिव केके पाठक ने  जिले में हो रही गतिविधियों को ब्रांड बनाकर आगे पहुंचाने का आव्हान भी किया। कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिले में महिला समूहों को प्रोत्साहन देने के बारे में जानकारी दी। सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एंबसेडर डॉ. दिव्यानी कटारा और पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी ने भी  संबोधित किया। कार्यक्रम में पंचायत राज निदेशक ओम कसेरा, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और महिलाएं मौजूद थी।

भावुक हुई भावना
महिला समूह की सदस्य भावना को मौका मिला तो भावुक हो उठी और कहा कि पहले घूंघट में रहते हुए मजबूरी में नरेगा में काम करना पड़ता था, लेकिन राजीविका के माध्यम से संबल मिला तो उस जैसी कई महिलाओं को संबल मिला और विशिष्ट पहचान के साथ सम्मान भी मिल रहा है।

माया ने कहा, कभी 20 नहीं गिने
अन्य एक समूह की सदस्य माया देवी ने बताया कि पहले उसने अपने जीवन में कभी बीस रुपए नहीं गिने लेकिन आजीविका परियोजना के माध्यम से समूह से जुड़ी तो अब वह 20 हजार रुपए तक गिन लेती हैं।

अतिथियों ने सराहे उत्पाद
आयोजन स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी में महिला समूहों द्वारा उत्पादित शहद, आचार, मशरूम, चप्पलें, अगरबतती व अन्य वनोपज सामग्री का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने खूब सराहा। राजीविका द्वारा प्रकाशित पुस्तिका कदम: राजीविका से आजीविका की ओर का विमोचन भी किया गया।

कुशीनगर जिले में गंडक नदी में नान हादसा, मजदूरों से भरी नाव पलटी, दस डूबे, तीन की मौत
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार को सुबह गंडक नदी में महिला मजदूरों से भरी एक नाव पलटने के कारण उसमें सवार नौ महिलाओं समेत 10 लोग डूब गये। इनमें से सात को बचा लिया गया जबकि तीन अन्य की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव कार्य के लिये तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। इस बीच मछुआरों ने सात लोगों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया, जबकि तीन महिलाओं कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ एक घंटे की कड़ी के मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं के शव बरामद कर लिये।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर सवार होकर महिला मजदूर नदी के उस पार गेहूं की कटाई करने जा रहीं थीं। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी एस राजङ्क्षलगम, एसपी सचिन्द्र पटेल, विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। गांव के लोगों ने बताया कि मृतकों में दो महिलायें एक ही परिवार की सदस्य थीं। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

कुशीनगर में नाव हादसे पर योगी ने जतायी संवेदना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनपद कुशीनगर में एक नाव के नदी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत होने पर शोक प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार योगी ने इस नाव हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि कुशीनगर में नौ महिला मजदूरों को नदी के उस पार लेकर जा रही नाव के डूबने के कारण तीन महिलाओं की मौत हो गयी और नाविक एवं छह महिलाओं को बचा लिया गया। ये महिला मजदूर गेहूं की फसल काटने के लिये नाव पर सवार होकर नदी के उस पार जा रही थीं।