left - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नहरों पर सोलर प्लांट के मामले में संभागीय आयुक्त को नोटिस
कोटा। शहर की स्थाई लोक अदालत ने सोमवार को कोटा संभाग में नहरों पर सोलर प्लांट के मामले को लेकर संभागीय आयुक्त को नोटिस जारी कर 3 जुलाई 2023 तक जवाब तलब किया है । इस मामले में एडवोकेट लोकेश कुमार सैनी ने न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करते हुए बताया कि कोटा सहित हाडोती की कृषि के लिए जीवनदायिनी दाएं और बाएं मुख्य नहरो में विगत वर्षों में कई दुखद घटनाएं हुई है ।गुजरात के अहमदाबाद में कुछ दूरी पर बनी नहरों पर बने कैनाल टॉप सोलर प्लांट की तरह कोटा में बह रही नहरों पर ऐसा होने से कई लाभ होंगे।  इससे दुर्घटनाओं व आत्महत्या पर रोक लगेगी।  पानी का वाष्पीकरण भी रुकेगा साथ ही बिजली का उत्पादन भी होगा । इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। याचिका में बताया  कि असुरक्षित नहरों  पर पूर्ण सुरक्षित लोहे की बार , जालियां व रेलिंग बनवाई जानी चाहिए।  सन 2019 से लेकर अब तक इन नहरों में 95 घटनाएं हुई हैं जिसमें से 30 से अधिक लाशें निकाली गई । वर्ष 2021 में 150 घटनाएं हुई।  विगत 4 वर्षों में डूबने से 250 से अधिक घटनाएं हुई हैं ।एक किलोमीटर तक की नहर को ढक कर इस तरह का प्लांट लगने से 25000 लोगों को बिजली की आपूर्ति होगी व परंपरागत ऊर्जा स्रोत पर दबाव कम होगा कोयला और पानी की बचत होगी । बायीं मुख्य नहर की कुल क्षमता 1500 क्यूसेक की है इसका क्षेत्रफल 111 किलोमीटर में फैला हुआ है जिससे एक लाख 20000 हेक्टेयर खेत में सिंचाई होती है । दोनों नहरों से हाडोती के 15 उपखंड सिंचित होते हैं लेकिन अनदेखी के कारण आज यह समस्या उत्पन्न हो रही है।इस मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने संभागीय आयुक्त से जवाब तलब किया है।

एमएलसी मनीषा ने भी छोड़ा उद्धव का साथ
मुंबई। शिवसेना (उद्धव गुट) को एक और झटका देते हुए पार्टी प्रवक्ता और एमएलसी डॉ. मनीषा श्यामसुंदर कयांडे रविवार रात यहां प्रतिद्वंद्वी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह में शामिल हो गई। यह नया घटनाक्रम 19 जून  को पार्टी के 57वें स्थापना दिवस से एक दिन पहले उपनेता शिशिर शिंदे के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आया है। डॉ. कयांडे शिंदे के नेतृत्व वाली सेना में शामिल होने के लिए सेना (यूबीटी) के दूसरे एमएलसी बनने के लिए तैयार हैं। इससे पहले फरवरी में शिवसेना (यूबीटी) एमएलसी विप्लव बाजोरिया प्रतिद्वंद्वी सेना में शामिल हो गए थे।

शिशिर ने भी दिया इस्तीफा
शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) को रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के उपनेता शिशिर शिंदे ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। शिंदे ने अपने पत्र में इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में काम करने का अवसर नहीं मिलने का मलाल है और पिछले चार साल तक कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई और फिर उन्हें एक अलंकारिक पद दे दिया गया। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके किसी भी कृत्य से शिवसेना की बदनामी नहीं हुई है।

कन्हैयालाल हत्याकांड : शोएब ने एनआईए को सौंपी वॉयस मैसेज - आतंकी रियाज ने शोएब को पांच बार ग्रुप से जोड़ा, शोएब हर बार हुआ लेफ्ट
उदयपुर।  कन्हैयालाल हत्याकांड में एनआईए के हाथ आतंकवादी रियाज का वॉयस मैसेज लगा है, जो सापेटिया स्थित एसके इंजीनियरिंग पर कार्य करने के दौरान आतंकी रियाज ने एसके इंजीनियरिंग के शोएब खान को भेजा था।

जानकारी के अनुसार आतंकी रियाज ने एसके इंजीनियरिंग पर कार्य करने के दौरान सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर उसमें शोएब को भी जोड़ा, लेकिन शोएब हर बार इस ग्रुप से लेफ्ट हो गया था। ऐसा करीब पांच बार हुआ जब आतंकी रियाज ने शोएब को इस ग्रुप में जोड़ा था, लेकिन शोएब हर बार लेफ्ट हुआ। जिस पर पहले वॉयस मैसेज में आतंकी रियाज ने शोएब से कहा कि ‘शोएब भई, ग्रुप से बार-बार क्यों बाहर हो रहे हो। आपको कोई डर है क्या?, डर रखो तो सिर्फ रब का।’ वहीं कुछ समय बाद आतंकी रियाज ने दूसरा वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें आतंकी रियाज ने खुद को अल्लाह का फरिश्ता बताया। कहा कि ‘शोएब भई, अल्लाह ताला ने जिंदगी बख्शी है, इसे गाने गाकर मत गंवाओ। अल्लाह ने तुम्हारी जान बख्शी थी, ध्यान है। अब गाने गाकर जहन्नुम में जाने का काम मत करो। जब कोई बीमार होता है ना तब अल्लाह ताला अपने फरिश्तों को भेजता है और आप ग्रुप से बाहर होकर जहन्नुम में जाने का काम कर रहे हो।’

एनआईए करेगी जांच
मामले में एनआईए सूत्रों का कहना है कि इस वॉयस रिकार्डिंग की पहले जांच की जाएगी। उसके बाद ही यह पुष्टि की जाएगी कि आतंकी रियाज ने शोएब को यह वॉयस मैसेज क्यों भेजे। आखिर, ऐसे क्या कारण रहे कि शोएब पांच बार इस ग्रुप से लेफ्ट हुआ। इन सारी बातों पर अलग से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बात दें, आतंकी रियाज सापेटिया में शोएब खान के कारखाने में कार्य करता था। पहले वह मजदूरी करता था, उसके बाद ठेकेदार बन गया। दूसरी तरफ शोएब ने ही आतंकी रियाज को लेकर एनआईए को सूचना दी थी कि वो उनके यहां कार्य करता है। शोएब ने अब वॉयस रिकॉर्डिंग भी एनआईए को देकर अनुसंधान में सहयोग किया है।

शहर के बीच से निकल रही बाईं मुख्य नहर दुर्दशा का शिकार
कोटा। शहर में इस समय करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। सौंदर्यीकरण के तहत शहर के प्रमुख चौराहों को चमकाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर के बीच से गुजरने वाली बाईं मुख्य नहर बेकद्री का शिकार हो रही है। नहर की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कोटा बैराज से जुड़ी बाईं मुख्य नहर काफी समय से दुर्दशा का शिकार हो रही है। बाईं मुख्य नहर में चारों तरफ बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है वही इसकी दोनों तरफ की सुरक्षा दीवारें भी टूटी हुई है। इस नहर की बरसों से साफ सफाई नहीं हो पाई जिससे नहर में पूरा जंगल उग आया है। नहर की सुरक्षा दीवार कई जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है वही कुछ स्थानों पर तो वह गायब भी हो गई है। सुरक्षा दीवारें जर्जर होने के कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सीएडी विभाग द्वारा न तो जर्जर नहर की मरम्मत करवाई जा रही है और न ही इसकी साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। इस संबंध में सीएडी के अधीक्षण अभियंता हरित लाल मीणा ने बताया कि इस समय नहर से जुड़ी ड्रेनों की साफ सफाई की जा रही है। बजट आने पर नहर की भी मरम्मत करवा दी जाएगी।

जोधपुर से अमरनाथ की यात्रा के लिए रातानाडा गणेश मंदिर से तीन बसों में तीर्थयात्री रवाना
जोधपुर से अमरनाथ की यात्रा के लिए रातानाडा गणेश मंदिर से तीन बसों में रवाना हुए तीर्थयात्री 15 दिन के सफर के लिए रवाना हुए यात्री। राकेश देवड़ा ने बताया कि यात्रा अमरनाथ हर साल की भांति इस वर्ष भी गणेश मंदिर रातानाडा से रवाना हुए हैं। जिसमें 3 बसें में ढाई सौ लोग स्थित है यह यात्रा जोधपुर से रातानाडा गणेश मंदिर रवाना होकर खेड़ापति बालाजी, देशनोक, पंजाब के अमृतसर होते हुए कुल्लू मनाली, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा करेंगे। वहां से पुणे पंजाब होते हुए सालासर बालाजी के दर्शन कर जोधपुर लौटेंगे। यह कुल 14 दिन की यात्रा होगी जिसमें महिलाएं पुरुष शामिल है। शनिवार को गणेश मंदिर के दर्शन कर अमरनाथ की जय कारा के साथ मंदिर पृथ्वी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया सभी के चेहरों पर धार्मिक यात्रा को लेकर खुशी नजर आ रही थी सभी एक से बढ़कर एक जयकारा की गोश्त करते हुए यात्रा प्रारंभ की और उन्होंने बताया कि यात्रा में देश की शांति और चयन अमन के  भी कामना की जाएगी।

श्रीलंका में आर्थिक संकंट के कारण स्कूल बंद, 10 दिनों का ही शेष बचा ईंधन
कोलंबो। श्रीलंका ने घोर आर्थिक एवं  ईंधन संकट के  कारण सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की और मंगलवार से दो सप्ताह के लिए स्वास्थ्य, ट्रेनों और बसों जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए ही ईंधन की आपूर्ति की अनुमति दी है। श्रीलंका पिछले कुछ महीनों से घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड निचले स्तर पर है जिससे यह देश भोजन, दवा और ईंधन के आवश्यक आयात के लिए भुगतान करने में असमर्थ है।

रिपोर्ट के अनुसार, देश में ईंधन केवल 10 दिनों तक लिए शेष बचा है,जो नियमित मांग के आधार पर सिर्फ एक हफ्ते में ही खत्म हो जाएगा। सरकारी कैबिनेट के प्रवक्ता बंडुला गुनेवर्धने ने कहा कि देश में सिर्फ ट्रेनों और बसों, चिकित्सा सेवाओं और वाहनों को चलाने के लिए ईंधन की आपूर्ति की जाएगी। जो मंगलवार से 10 जुलाई तक भोजन का परिवहन करते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने ईंधन संकट के मद्देनजर  शहरी क्षेत्रों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया और सभी से घर से काम करने का आग्रह किया है।

उदयपुर पहुंची पूर्व सीएम राजे, प्रताप गौरव केंद्र देख पिंडवाड़ा रवाना
उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को पिंडवाड़ा रवाना होने से पहले उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंची। दोपहर करीब ढाई बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से उन्हें शाम पांच बजे पिंडवाड़ा रवाना होना था। इस अवधि में वे उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र पहुंचीं। जहां उन्होंने केंद्र का अवलोकन किया तथा वहां से सीधे पिंडवाड़ा के लिए रवाना हो गर्इं। इससे पूर्व राजे के साथ फ्लाइट में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, अशोक परनामी व पूर्व मंत्री यूनुस खान भी थे। हालांकि, गुलाबचंद कटारिया जल्दी ही एयरपोर्ट से रवाना हो गए थे। एयरपोर्ट पर संभाग से आए कार्यकर्ताओं ने राजे का जोरदार स्वागत किया। राजे के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आने से एयरपोर्ट पर अव्यवस्थाएं हो गई। राजे ने भी हर कार्यकर्ता का अभिवादन स्वीकार किया। मुलाकात के वक्त वसुंधरा राजे ने एडवोकेट रोशनलाल जैन व भाजपा नेता अनिल सिंघल से भी  बातचीत की। राजे का स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, महापौर जीएस टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, भाजपा नेता महेंद्र सिंह शेखावत, शैलेंद्र चौहान, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल सहित कई नेता उपस्थित थे।

महिला ने बस में छोड़ी एक दिन की बच्ची, चालक गोद में लेकर उसकी मां को ढूंढता रहा
उदयपुर। संभाग के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह जोधपुर से आने वाली बस में एक दिन की बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। बस चालक इस मासूम को गोद में उठाकर काफी देर तक चिल्लाता रहा कि अरे भाई यह बच्ची किसकी है। काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई इस बच्ची पर हक जताने नहीं पहुंचा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सुबह सवा आठ बजे यह बस प्रतापगढ़ पहुंची, जहां सभी सवारियां उतर गई। इसी दौरान चालक-परिचालक को एक बच्ची के रोने की आवाज आई। इस पर चालक के मौके पर मौजूद सवारियों से बच्ची के बारे में पूछा, लेकिन बच्ची और उसके परिजनों के बारे में कुछ पता नहीं चला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद नवजात को जिला अस्पताल के शिशु इकाई वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की। बच्ची एकदम स्वस्थ है।

पाली से आई थी महिला
बताया गया कि मासूम जिस कपड़े में लिपटी थी, उसके पीछे अस्पताल की मुहर लगी थी, जो पाली जिले के लोढ़ा हॉस्पिटल की है। पुलिस ने यहां पर पूछताछ की जहां से पता चला कि मंगलवार सुबह घर से डिलीवरी होकर एक महिला जरूर आई थी। उसकी ब्लीडिंग हो रही थी, यहां उसका इलाज भी किया गया है। उनसे एक बच्ची का जन्म दिया था। जिसे मंगलवार देर शाम छुट्टी दे गई थी। वह प्रतापगढ़ क्षेत्र की ही रहने वाली है। नवजात बालिका का वजन 2 किलो 100 ग्राम है। पुलिस ने बताया कि सुबह एक नवजात बच्ची स्लीपर बस से मिली। उसे शिशु इकाई केंद्र में भर्ती कराया है। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। बाल सुरक्षा समिति को अवगत करा दिया है।

विधायकों को लेकर उदयपुर से विदा हुए सियासी जादूगर
ब्यूरो /नवज्योति, उदयपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर शहर के समीप कोडियात में स्थित होटल ताज अरावली में करीब एक सप्ताह तक की गई बाड़ेबंदी से कांग्रेस विधायकों को साथ लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार अपराह्न करीब ढाई बजे विदा हो गए। सभी विधायकों डबोक एयरपोर्ट से विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

सभी कांग्रेस विधायक, बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक और निर्दलीय विधायकों को गुरुवार सुबह ही लंच के बाद जयपुर चलने का इशारा कर दिया गया था। इसके चलते सभी विधायक कूच की तैयारी कर होटल से बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। कुछ तो ब्रेकफॉस्ट से पहले ही चलने को आतुर थे। दोपहर में लंच के बाद सभी विधायकों को मतदान प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। करीब ढाई बजे सभी विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने होटल ताज अरावली को छोड़ा। विधायकों को सड़क मार्ग से डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने होटल के पास ही बनाए गए विशेष हेलीपेड से हेलिकॉप्टर में डबोक के लिए उड़ान भरी। उनके साथ राज्यसभा उम्मीद रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक भी थे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मंत्री विश्वेंद्र सिंह, आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ और मंत्री अशोक चांदना सहित कुछ विधायक नौ सीटर एयरक्राफ्ट से रवाना हुए जबकि पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा सहित शेष विधायकों को इंडिगो के विमान में बिठाया गया। सभी विधायकों ने शाम करीब चार बजे लेकसिटी से विदाई ली। सभी विधायकों को जयपुर एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली रोड स्थित होटल लीला पैलेस ले गए जहां से शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान के लिए विधानसभा पहुंचेंगे।

पर्यवेक्षक देव ने विधायकों से की चर्चा
जयपुर से रात को उदयपुर की होटल ताज अरावली पहुंचे पर्यवेक्षक टीएस सिंह देव ने गुरुवार को सभी विधायकों से राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया को लेकर बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उम्मीदवारों के साथ भी आवश्यक चर्चा की।

तीन बहनें घर से 25 मई को निकली, पर वापस नहीं लौटी, कुएं में मिले बहनों और बच्चों सहित 5 शव
जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के दूदू में एक कुंए में शनिवार सुबह तीन महिलाओं सहित पांच शव मिले। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नरैना रोड पर एक खेत में स्थित कुएं से ये शव बरामद किए गए। इनमें तीन महिलाएं के साथ दो बच्चे शामिल हैं। ये तीनों महिलाएं सगी बहनें हैं जो दूदू कस्बे की रहने वाली थी।

ये महिलाएं गत 25 मई को घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद इनकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया और सुबह इनके शव कुंए में होने की सूचना मिली। मृतकों की पहचान काली देवी (27), ममता मीणा (23), कमलेश मीणा (20) एवं चार साल के हर्षित और एक बीस दिन के बच्चे के रूप में की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

राज्यसभा चुनाव: सुनील जाखड़ हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी, तीन दिन पहले कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
जयपुर। राज्यसभा चुनावों में भाजपा इस बार नया खेल कर सकती है। वह तीन दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को राजस्थान से अपना प्रत्याशी बना सकती है। करीब 68 साल के सुनील जाखड़ 50 साल तक कांग्रेस के साथ रहे हैं। जाखड़ का राजस्थान से गहरा नाता रहा है। उनके पिता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ सीकर से दो बार सांसद रह चुके हैं। जाखड़ का गंगानगर हनुमानगढ़ जिलों की 11 सीटों पर तो सीधा असर है ही, बीकानेर और शेखावाटी में भी प्रभाव माना जाता है। राज्यसभा के लिए राजस्थान से चार सदस्य चुने जाने हैं। दस जून को चुनाव होगा। विधायकों की संख्या के अनुसार कांग्रेस की दो और भाजपा की एक सीट पर जीत तय है। भाजपा ने दूसरा उम्मीदवार खड़ा करे तो चौथी सीट के लिए रोचक मुकाबला होगा।

सुनील जाखड़ का सियासी सफर: जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख हिंदू नेता थे। वह अबोहर के पंचकोसी के हैं। उनके पिता बलराम जाखड़ भी कांग्रेस के दिग्गजों में शामिल थे। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा रहा। जाखड़ 2002 में पहली बार अबोहर शहर से विधायक चुने गए थे। वह यहां से तीन बार विधायक बने। इसके बाद वह 2012 से 2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। सुनील जाखड़ ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाली गुरदासपुर लोकसभा सीट से 2017 में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कैप्टन जब 2017 के बाद मुख्यमंत्री बने तो जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे।

चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को झटका:सुनील जाखड़ ने छोड़ी कांग्रेस
नई दिल्ली। चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया है। पार्टी को छोड़ते वक़्त उन्होंने सोशल मीडिया पर गुड लक और गुडबाय कांग्रेस लिखा। कांग्रेस ने पंजाब में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पिछले महीने उन्हें सभी पदों से हटा दिया था। जाखड़ ने यह निर्णय तब लिया है, जब उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय महा चिंतन शिविर चल रहा है। जाखड़ ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर, कांग्रेस पार्टी छोड़ने के फैसले की घोषणा की है। जाखड़ ने कहा कि पार्टी के लिए मेरी विदाई उपहार है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं और अलविदा कांग्रेस।

जाखड़ 11 अप्रैल को उन्हें मिले कारण बताओ नोटिस को लेकर कांग्रेस से नाराज थे। पूर्व सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की थी और उन्हें पंजाब में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस की हार के बाद, पार्टी के लिए बोझ बताया था।