kashmir - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लाल किला विस्फोट मामला: एनआईए ने की कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी, कई डॉक्टरों सहित 11 लोग गिरफ्तार
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास पिछले साल 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट मामले की चल रही जांच के तहत कश्मीर भर में कई जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि ये छापे श्रीनगर, बारामूला, कुपवाड़ा और कुलगाम जिलों में छह जगहों पर उन लोगों से जुड़े ठिकानों पर मारे गए, जिन्हें धमाके के पीछे के "आतंकी मॉड्यूल" के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने बारामूला जिले के रफीबाद के रहने वाले डॉ. बिलाल नसीर मल्ला के घर पर तलाशी ली, जिसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। कुपवाड़ा जिले के लंगाते इलाके में भी एक और तलाशी ली गई। श्रीनगर के नौगाम इलाके और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में भी चार जगहों पर छापे मारे गए।

आज मारे गए इन छापों के बारे में एनआईए की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच एजेंसी ने बम धमाके की जांच के दौरान अब तक कई डॉक्टरों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी भी इस आत्मघाती धमाके में मारा गया था।

उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रीय राजधानी के लाल किला इलाके के पास 10 नवंबर, 2025 को एक भीड़भाड़ वाले इलाके में विस्फोटकों से भरी एक कार में धमाका हो गया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 32 अन्य घायल हो गए थे।

इस्लामाबाद बम धमाके को लेकर कश्मीर में शिया-समुदाय का विरोध प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों ने लगाए पाकिस्तान विरोधी नारे, नमाजियों पर हुए हमले की निंदा की
श्रीनगर। पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके में 31 लोगों की मौत के बाद कश्मीर के कई शिया-बहुल इलाकों में शुक्रवार रात विरोध प्रदर्शन भड़क उठे।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के चैनाबल पट्टन, श्रीनगर के इमामबाड़ा जादीबल एवं हरवान और बांदीपोरा के इंदरकोट-सुंबल में विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए नमाजयिों पर हुए हमले की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने पीड़तिों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए सांप्रदायिक हिंसा की निंदा की। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे और देर रात प्रदर्शनकारी अपने-अपने घर लौट गए।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुम्मे की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद खदीजतुल कुबरा में विस्फोट से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 169 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों के अनुसार मरने वालों में इस्लामाबाद पुलिस महानिरीक्षक के एक चचेरे भाई भी शामिल हैं, जिनका नाम हसन है। यह धमाका तरलाई इलाके में इमामबाड़ा के द्वार पर हुआ, जब नमाजी नमाज के लिए अंदर जा रहे थे।  हमलावर ने मस्जिद में जबरन घुसने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे पर रोके जाने के बाद उसने अपने विस्फोटक जैकेट में धमाका कर खुद को उड़ा दिया। जांचकर्ताओं ने हमलावर को आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जोड़ा है।

कटरा से कश्मीर के लिए रेल लिंक खोलने की तैयारी पूरी, मोदी 6 जून को करेंगे चिनाब रेलपुल का उद्घाटन
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर-श्रीनगर बारामूला रेल परियोजना (यूएसबीआरएल) के बचे हुए भाग के निर्माण के छह माह बाद उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह जून को दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलपुल और अंजी खड्ड रेलपुल का उद्घाटन करेंगे तथा श्री माता वैष्णों देवी कटरा से श्रीनगर- बारामूला के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के विशेष कश्मीर संस्करण को हरी झंडी दिखाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री सबसे पहले चिनाब रेलपुल पर पहुंच कर उसका उद्घाटन करेंगे और फिर अंजी खड्ड पुल पर पहुंच कर उसका भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कटरा स्टेशन पर पहुंच कर वहां से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के विशेष कश्मीर संस्करण का उद्घाटन करेंगे। मोदी बाद में कटरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एतिहासिक अवसर
सूत्रों ने बताया कि जिस समय मोदी कटरा से श्रीनगर से लिये वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना करेंगे। उसी समय श्रीनगर से कटरा के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी रवाना होगी। इस तरह से कश्मीर घाटी से जम्मू एवं शेष भारत के साथ रेल संपर्क बहाल हो जाएगा। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। सूत्रों ने कहा कि शुरुआत में वंदे भारत एक्सप्रेस की दो सेवायें सप्ताह में पांच दिनों तक और सप्ताह के बाकी दो दिन एक एक सेवाएं चलेंगी। आगे चल कर दो रैक के माध्यम से तीन सेवाएं भी की जा सकतीं हैं।

कश्मीर में लश्कर के संदिग्ध वर्कर्स गिरफ्तार : अपने आकाओं के निर्देश पर रची थी आपराधिक साजिश, सुरक्षाबलों और गैर-स्थानीय लोगों पर हमला करने का तलाश रहे थे मौका
जम्मू। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 4 संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है, पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तारियां की गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली थी कि लश्कर से जुड़े कुछ ओजीडब्ल्यू ने अपने आकाओं के निर्देश पर आपराधिक साजिश रची थी और वे पुलिस, सुरक्षा बलों और गैर-स्थानीय लोगों पर हमला करने का मौका तलाश रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए बांदीपुरा पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए। उन्होंने बताया कि कनिपोरा नैदखाई सुंबल में संयुक्त बलों द्वारा एक नाका स्थापित किया गया था और जांच के दौरान, खांडे मोहल्ला वटलपीरा, बन्याराई के मोहम्मद रफीक खांडे और मुख्तार अहमद डार बनपोरा मोहल्ला एस के बाला के रूप में पहचाने गए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2 हथगोले, एक 7.62 मिमी मैगजीन और 7.62 मिमी के 30 राउंड बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सदुनारा अजस में एक और संयुक्त नाका स्थापित किया और जांच के दौरान 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और तलाशी के दौरान अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। बरामदगी में एक चीनी हथगोला, एक 7.62 मिमी की मैगजीन और 7.62 मिमी की 30 गोलियां शामिल हैं। पुलिस ने सुंबल थाने में यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए आतंकवादी सहयोगियों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर के ओजीडब्ल्यू होने की बात स्वीकार की और उन्हें अजस, नायदखाई, सुंबल और आस-पास के इलाकों में पुलिस/एसएफ और गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था।

कश्मीरियों को महंगा पड़ेगा पहलगाम में टूरिस्टों का कत्लेआम, फिर दम तोड़ सकती है टूरिज्म इंडस्ट्री
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस खूबसूरत और शांत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में मंगलवार को आतंकवादियों ने 28 बेकसूर लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे, जो अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां मनाने आए थे। उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि कुछ घंटों की खुशियां लेने वो जिस जगह पर जा रहे हैं, वहां से जिंदगी भर का गम लेकर आएंगे। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब घाटी में हालात सामान्य थे और टूरिज्म इंडस्ट्री एक बार फिर से रफ्तार पकड़ चुकी थी। होटल फुल थे, डल लेक पर शिकारे गुलजार थे, टैक्सियां लाइन में खड़ी थीं और एयरपोर्ट से लेकर पहलगाम तक हर जगह पर्यटकों की चहल-पहल दिख रही थी, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर कश्मीर की वादियों में डर और सन्नाटा फैला दिया है।

कश्मीर की इकोनॉमी में टूरिज्म की बड़ी हिस्सेदारी
जम्मू-कश्मीर टूरिज्म पॉलिसी 2020 के मुताबिक, टूरिज्म यहां के जीएसडीपी में लगभग 7 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है। 2018-19 में जम्मू-कश्मीर का अनुमानित जीएसडीपी 1.57 लाख करोड़ रहा था, जिसमें टूरिज्म का सीधा हिस्सा करीब 11,000 करोड़ से अधिक बैठता है। वहीं, 2019-20 में टूरिज्म का योगदान 7.84% था, जो 2022-23 में बढ़कर 8.47% तक पहुंच गया। घाटी में हजारों परिवार टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। शिकारा चलाने वाले, गाइड, टैक्सी ड्राइवर, होटल स्टाफ, रेस्त्रां, कारीगर, हैंडीक्राफ्ट विक्रेता, सबकी आजीविका इसी पर टिकी है। सरकारी अनुमान है कि टूरिज्म सेक्टर हर साल करीब 50,000 नए रोजगार के अवसर पैदा करता है। इसके अलावा अगले 10 सालों में 4,000 टूरिज्म सर्विस प्रोवाइडर्स को ट्रेनिंग देने का भी लक्ष्य तय किया गया था।

हर क्षेत्र में हो रहा था विस्तार  : सरकार की योजना थी कि 2025 तक जम्मू-कश्मीर को भारत का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया जाए। इसके लिए हर साल 2,000 करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं, बल्कि एडवेंचर टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म, सैफरन टूरिज्म, हॉर्टी-टूरिज्म, हेरिटेज और कल्चरल टूरिज्म को भी तरजीह दी जा रही थी। ट्रेकिंग, स्कीइंग, राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग, कैम्पिंग, और पर्वतीय पर्यटन जैसे विकल्पों में पर्यटकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही थी।

सिर्फ टूरिज्म नहीं, फल मंडी भी उफान पर
घाटी में सिर्फ टूरिज्म ही नहीं, बल्कि फल व्यापार भी तेजी से फला-फूला। खासकर सोपोर की फल मंडी, जिसे दिल्ली की आजादपुर मंडी के बाद एशिया की दूसरी सबसे बड़ी फल मंडी माना जाता है, वहां 2024 में सालाना टर्नओवर 7,000 करोड़ तक पहुंच गया। कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला और बडगाम जैसे जिलों के हजारों किसान और मजदूर इस मंडी से जुड़े हैं, जिनकी पूरी रोजी-रोटी इन मौसमी व्यापारों पर टिकी है।

कश्मीर धीरे-धीरे एक नई पहचान की ओर बढ़ रहा था। घाटी को सिर्फ हिंसा और संघर्ष से जोड़कर देखने की सोच बदल रही थी। देश-विदेश के पर्यटक यहां फिर से आने लगे थे, लेकिन अब पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले ने फिर से घाटी को वही पुराना खौफ याद दिला दिया है। सैकड़ों लोग जो कश्मीर जाने का प्लान बना रहे थे, वो अब अपना मन बदल रहे हैं। केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात को संभालने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन लोगों के अंदर जो खौफ है वो दूर करना मुश्किल है। ये हमला सिर्फ 28 लोगों पर नहीं पूरे देश पर है, उन कश्मीरियों पर भी है जो टूरिज्म सेक्टर के सहारे अपना घर चला रहे थे। लोग वहां नहीं जाएंगे तो उनका रोजगार भी जाएगा और सैकड़ों परिवारों पर इसका असर पड़ेगा।

टूरिज्म के सहारे लौट रही थी रौनक
पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर के टूरिज्म सेक्टर में बड़ा उछाल देखा गया है। 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद घाटी में अस्थिरता का माहौल था, फिर कोविड ने जैसे सब कुछ रोक दिया, लेकिन 2021 से हालात सुधरने शुरू हुए। जम्मू-कश्मीर टूरिज्म विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2021 में कुल 1.13 करोड़ पर्यटक यहां पहुंचे थे। 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 1.88 करोड़ हुआ और 2023 में यह 2.11 करोड़ तक पहुंच गया। 2024 में रिकॉर्ड 2.36 करोड़ पर्यटक जम्मू-कश्मीर घूमने पहुंचे, जिसमें से 27 लाख पर्यटक अकेले कश्मीर पहुंचे।
घाटी में होटल की इतनी डिमांड हो गई थी कि कई जगह पर्यटकों को प्राइवेट होमस्टे में ठहराया गया। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम जैसे डेस्टिनेशन फिर से चमकने लगे थे। होटल चेन अपना कारोबार बढ़ा रहे थे, गुलमर्ग को तो एशिया के टॉप स्की डेस्टिनेशनों में शामिल किया जा चुका था।

कश्मीर में चल रहा सर्दियों का सबसे कठोर चरण, शून्य से 0.9 डिग्री पहंचा तापमान
जम्मू। कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में रात के न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी तापमान शून्य से कम दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में शून्य से 2.5 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। फिलहाल कश्मीर वर्तमान में चिल्लई की चपेट में है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ सर्दियों का सबसे कठोर चरण है। 40 दिनों तक चलने वाले इस दौर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट और बर्फबारी के आसार हैं।

चिल्लई-कलां 30 जनवरी को समाप्त होगा। जम्मू शहर में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बनिहाल और बटोटे में क्रमश: शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम और 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कटरा में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में रविवार तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में 20-23 जनवरी तक छिटपुट स्थानों पर बहुत हल्का हिमपात होने और 24 जनवरी से अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ शुरू, हिमांक बिंदु से नीचे गया तापमान
जम्मू। कश्मीर में कड़ाके की सर्दी की अवधि ‘चिल्लई कलां’ शुरू हो गए। इस दौरान कश्मीर पूरी तरह जम गया है।  श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि ‘चिल्लई कलां’ की पहली रात कश्मीर में रात का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो 1974 के बाद से सबसे सर्द रात थी।

मौसम केंद्र के अनुसार 1974 न्यूनतम तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था।  इसके अलावा, सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस कम है, जो 13 दिसंबर, 1964 को दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

कश्मीर में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, सड़कें अस्थायी रूप से बंद
जम्मू। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद रात के तापमान में काफी गिरावट आई। यातायात अधिकारियों ने कहा कि बर्फ जमा होने के कारण लद्दाख को जोडऩे वाली रणनीतिक श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी सड़क, गुरेज-बांदीपुरा और सिंथन सड़कें भी अस्थायी रूप से बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों को यातायात योग्य बनाने के लिए बर्फ हटाने का काम चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि रविवार को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहेगा और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/हल्की बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) आने के आसार हैं और दो दिसंबर की देर शाम से तीन दिसंबर की सुबह तक ऊंचे इलाकों और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद सात दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि आठ दिसंबर को भी बारिश के आसार हैं, साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी का अनुमान है और 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। कश्मीर भीषण ठंड की चपेट में बनी हुई है क्योंकि ऊंचे इलाकों में कल हुई बर्फबारी के बाद दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आई है और रविवार को कोनिबल शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम कार्यालय के अनुसार एक दिन पहले दर्ज किए गए 3.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था और यह मौसम की इस अवधि के दौरान उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले के लिए सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

रहीम राथर बने कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष, सुरक्षा के बीच शुरू हुआ सत्र
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये। कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सहकारिता एवं निर्वाचन मंत्री ने विधानसभा में राथर के नाम का प्रस्ताव पेश किया और सदन के सदस्य अर्जुन सिंह ने राथर को अध्यक्ष के चुने जाने का समर्थन किया। इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का पहला विधानसभा सत्र सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीनगर में शुरू हुआ।

उन्होंने पिछली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकारों में वित्त सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था। राथर ने पहली बार नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता। बाद में वह लगातार 5 बार जीते। राथर ने हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में चरार 7वीं बार जीत हासिल की।

कश्मीर में आतंकवाद को जमीन में कई फुट नीचे दबा देंगे: अमित शाह
जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है, कोई भी ताकत जम्मू क्षेत्र में नब्बे के दशक की तरह के आतंकवाद को पुनर्जीवित नहीं कर सकती। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आतंकवाद को इस हद तक खत्म कर देगी कि वह फिर से कभी नहीं पनप सके। शाह ने किश्तवाड़ क्षेत्र के पद्दार-नागसेनी विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र-विरोधी और शांति-विरोधी तत्व जम्मू क्षेत्र में 90 के दशक जैसा माहौल वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम आतंकवाद को जमीन से कई फुट नीचे धकेल देंगे, ताकि वह फिर से न पनपे।

घाटी में जब खून बह रहा था तब नेकां प्रमुख लंदन में मौज कर रहे थे
उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब किश्तवाड़ में खून-खराबा अपने चरम पर था, तब वह कहां थे। अगर वह यहां आते हैं तो उनसे पूछा जाना चाहिए। लेकिन मुझे पता है कि वह उस समय कहां थे। वह लंदन के समुद्र तटों पर मौज-मस्ती कर रहे थे।

गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान में अनुच्छेद 370 के लिए कोई जगह नहीं है। यह अनुच्छेद भारत के इतिहास का पुराना अध्याय बन गया है। ‘मैं नेकां-कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आप अनुच्छेद 370 को कैसे वापस ला सकते हैं। मैं स्पष्ट कर दूं कि न तो आतंकवाद और न ही अनुच्छेद 370 वापस आएगा।

उन्होंने कहा कि नेकां-कांग्रेस गठबंधन ने हमेशा से ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद के लिए आधार तैयार किया है। इन पार्टियों ने महाराजा हरि सिंह को जम्मू-कश्मीर से खदेड़ दिया। बाद में, केवल उनका पार्थिव शरीर ही जम्मू-कश्मीर लौट सका। ये पार्टियां 1990 में कश्मीरी पंडितों के सामूहिक पलायन के लिए भी जिम्मेदार हैं।

कश्मीर के डोडा में शहीद हुए झुंझुनूं के दोनों शहीदों के शव पहुंचे जयपुर, एयरपोर्ट पर दी श्रदांजलि
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के सेना के कैप्टन सहित चार जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। शहीद हुए जवानों में राजस्थान के झुंझुनूं के बुहाना तहसील के भैसावता कलां के सिपाही अजय सिंह (26) पुत्र कमल सिंह नरूका और डूमोली कलां की ढाणी खुबा के रहने वाले बिजेंद्र सिंह दौराता पुत्र रामजीलाल हैं। दोनों के पार्थिव शव सेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट लाए गए। जहां पर दोनों शहीदों को श्रदांजलि दी गई।

एयरपोर्ट पर कई नेता रहे मौजूद
जयपुर एयरपोर्ट पर शहीदों को श्रदांजिल देने के लिए कई नेता पहुंचे। एयरपोर्ट पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा नेता श्रवण सिंह बगड़ी, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी समेत कई नेता मौजूद रहे।

पैतृक गांव पहुंचेगी अजय की पार्थिव देह
शहीद अजय की पार्थिव देह एयरपोर्ट से सिंघाना से भैसावता कलां पहुंचेगी, वहां से उनके सम्मान में यात्रा निकाली जाएगी। अजय की शादी 21 नवंबर 2021 को शालू कंवर के साथ हुई, मां सुलोचना देवी गृहिणी हैं, छोटा भाई करणवीर सिंह बठिंडा पंजाब एम्स में चिकित्सक हैं। चाचा कायम सिंह भी भारतीय सेना की 23 राजपूत रेजिमेंट में सिक्किम में तैनात हैं। अजय के पिता कमल सिंह नरूका भी सेना में हवलदार रह चुके हैं। कमल सिंह 2015 में रिटायर हुए। शहीद का मूल गांव खेतड़ी के समीप भैसावता कलां है लेकिन परिवार 2007 से पिलानी के हरिनगर में रहता है। मंगलवार प्रात: साढ़े सात बजे पत्नी शालू कंवर के पास सेना के अधिकारियों का फोन आया। इस दौरान वह अपने पीहर में थी। शहादत की खबर सुनते ही वह बेसुध हो गईं।

बिजेन्द्र 2018 में सेना में भर्ती हुए
बिजेंद्र  2018 में आर्मी में भर्ती हुए थे। 8 नवंबर 2019 में उनकी शादी नयाबास मानोता कलां खेतड़ी निवासी अंकिता से हुई थी। उनके दो बेटे हैं जिनमें विहान चार साल का और किहान एक साल का है। परिवार में तीन बहनें भरपो देवी, शर्मिला व कविता है जिनकी शादी हो चुकी हैं। पिता रामजीलाल गांव में खेती करते हैं। मां धोली देवी गृहिणी है।

बिजेन्द्र की पांच दिन पहले छुट्टी हो गई थी कैंसिल
शहीद बिजेन्द्र सिंह फरवरी में एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। लेकिन आतंकी घटनाओं के चलते छुट्टी कैंसिल हो गई थी। बिजेंद्र की शहादत के बारे में अभी तक परिवार को नहीं बताया गया है। छोटे भाई दशरथ सिंह को इसकी जानकारी है। सेना के अधिकारियों का कॉल दशरथ सिंह के पास आया था। दशरथ सिंह खुद भी सेना में हैं। वे मंगलवार को अपने गांव डूमोली कलां की ढाणी खुबा पहुंचे। वे अपने साथियों के साथ अभी गांव के पंचायत भवन में ही रुके हैं।

कश्मीर में अमरनाथ यात्रा बहाल, गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की दी अनुमति
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बारिश के कारण एहतियात के तौर पर एक दिन के लिए स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा रविवार को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से फिर से बहाल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार होने के बाद आज सुबह यात्रियों के नए जत्थों को मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के बालटाल और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के नुनवान पहलगाम आधार शिविर से पवित्र गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने की अनुमति दी गई।

52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा गत 29 जून को शुरू हुई थी और अब तक 1.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बना शिवलिंग स्थित है। शनिवार को एहतियात के तौर पर यात्रा को बारिश के कारण कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि मौसम में सुधार हुआ है और दोनों मार्गों पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए दिखाई दे रहे है। यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल 4.5 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर का दौरा किया था और इस साल अधिकारियों को संख्या बढ़ने की उम्मीद है।