battery energy storage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऊर्जा समिट में मंत्री के भाषण के बीच गुल हुई बिजली, कहा- अब पांच मिनट की कटौती भी बनती है खबर
जयपुर। राजस्थान सोलर एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जयपुर के हिल्टन होटल में RE+BESS लीडरशिप समिट 2026 चल रही है। कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिट में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों, डेवलपर्स, विनिर्माताओं, ईपीसी कंपनियों और ऊर्जा विशेषज्ञों ने भाग लिया। मंत्री की उपस्थिति में बिजली गुल हो गई। फिर पांच से सात मिनट में बिजली आ गई। नागर बोले पहले रोजाना कटौती की खबर बनती थी। अब पांच मिनट बिजली जाने की खबर बनती है।
अपने संबोधन में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राजस्थान देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) का विकास भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, हरित निवेश और आधुनिक ऊर्जा अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। राजस्थान सोलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील बंसल ने बताया कि समिट में विशेषज्ञों ने नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, नई तकनीकों, निवेश की संभावनाओं तथा उद्योग के समक्ष मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श कर रहे है। एसोसिएशन के सीईओ नितिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान में स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति देना और ऊर्जा क्षेत्र में सरकार तथा उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करना रहा।

‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ में ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष सत्र: रिन्यूएबल इंटीग्रेशन और BESS पर गहन मंथन
जयपुर। रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन में देशभर में अग्रणी बन चुके राजस्थान में ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा की पहल पर 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ में ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें नीतियों, तकनीक और उद्योग के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने पर फोकस होगा।

“पॉलिसी टू प्रैक्टिस: द इवोल्विंग रोल ऑफ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) इन रिन्यूएबल एनर्जी इंटीग्रेशन” विषय पर आधारित यह सत्र रिन्यूएबल एनर्जी की तेज़ी से बढ़ती मांग के बीच बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की भूमिका, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत संवाद का मंच प्रदान करेगा। राजस्थान पहले से ही सोलर और विंड एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है, ऐसे में ऊर्जा भंडारण प्रणालियों की अहमियत और अधिक बढ़ जाती है।

सत्र में ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे। रिन्यू पावर लिमिटेड के चेयरमैन सुमंत सिन्हा, सेरेनटिका रिन्यूएबल्स के सीईओ अक्षय हीरानंदानी, और ब्रुकफील्ड रिन्यूएबल्स के सीईओ सुमन कुमार रिन्यूएबल एनर्जी के नवाचारों और तकनीकी प्रगति पर अपने विचार साझा करेंगे।

इसके साथ ही, भारत की शीर्ष ऊर्जा नियामक एवं सरकारी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें IREDA के सीएमडी प्रदीप कुमार दास, PGCIL के सीएमडी आर.के. त्यागी, और CEA के चेयरमैन घनश्याम प्रसाद प्रमुख हैं। वहीं टाटा पावर के एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा और ISA के डायरेक्टर जनरल आशीष खन्ना भी चर्चा में भाग लेंगे।

यह विशेष सत्र ऊर्जा क्षेत्र में उभरते अवसरों और चुनौतियों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा राजस्थान को क्लीन एनर्जी हब के रूप में और सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।