Modi-Putin meeting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत-रूस की दोस्ती का नया चैप्टर शुरू: पीएम मोदी बोलें-हमारे रिश्तें हर कसौटी पर खरे उतरेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत और रूस के बीच मजबूत और बढ़ते सहयोग की पुष्टि करते हुए इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के रिश्तों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की शुरुआत में अपने संबोधन में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर भारत के रुख पर जोर देते हुए कहा, भारत शांति के साथ है और दुनिया को शांति की ओर लौटना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का दो दिवसीय भारत के राजकीय दौरे के दौरान यहां उनका स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी और समय की कसौटी पर खरी उतरी मित्रता पर जोर दिया। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित भगवद् गीता की एक कॉपी भेंट की, और कहा, गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा, यह दौरा बहुत ऐतिहासिक है, आपने एक अग्रणी नेता की दूरदर्शी सोच की काबिलियत को पूरा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, और कहा हम सभी को शांति के रास्ते पर चलना होगा और भारत शांति बहाली की सभी कोशिशों का समर्थन करता है। यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष पर श्री मोदी ने साफ़ तौर पर कहा भारत का रूख तटस्थ नहीं है और वह शांति के साथ है। उन्होंने बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए इस विवाद को खत्म करने की अपील करते हुए कहा, हम इस विवाद के शांतिपूर्ण हल का समर्थन करते हैं।

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणियों का जवाब देते हुए भारत यात्रा के निमंत्रण के लिए शुक्रिया अदा किया । उन्होंने कहा, भारत यात्रा के लिये आमंत्रित​ किए जाने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रगुजार हूं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शांति के लिए अपनी प्रतिबद्वता दोहराते हुए कहा, शांति के मुद्दे पर, दोनों देश एक साथ हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि रूस विवाद के शांतिपूर्ण हल की दिशा में काम कर रहा है।

इस शिखर सम्मेलन का मकसद खासकर रक्षा, ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना है। उम्मीद है कि इस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता रक्षा सहयोग और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर बात करेंगे। यह बैठक भारत-रूस की लंबे समय से चली आ रही दोस्ती का एक और अध्याय है जो एक मुश्किल वैश्विक माहौल के बीच साझा हितों और आपसी सम्मान को दर्शाता है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई चर्चा के बारे में पीएम मोदी ने ​कहा हम साल 2023 तक भारत रूस आर्थिक सहयोग प्रोग्राम पर सहमत हुए हैं। इसके आगे पीएम मोदी ने बताया कि भारत और रूस यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ एफटीए को बहुत ही जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रहा है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी तथा प्रतिनिधि मंडल के गर्मजोशी के साथ स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद दिया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादी​मीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, राजघाट पर महात्मा गांधी को किया याद
नई दिल्ली। भारत की यात्रा पर आये रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन का शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक-दूसरे को अपने-अपने देश के गणमान्य व्यक्तियों से परिचय कराया।  रूसी राष्ट्रपति व्लादी​मीर पुतिन ने सलामी गारद का भी निरीक्षण किया। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन गुरूवार शाम यहां पहुंचे थे और खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई अड्डे पहुंच कर उनका स्वागत किया था।

इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने शुक्रवार को राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। राष्ट्रपति पुतिन ने बापू की समाधि पर सिर झुकाया और परिक्रमा की। उन्होंने एक पुष्प चक्र चढ़ाया और बापू के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने राजघाट पर रखी स्मारिका में भी दस्तखत किए।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। इससे पहले उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें सलामी गारद दी गई। इसके साथ ही बता दें कि, राष्ट्रपति पुतिन का आज शाम सात बजे भारत से रवाना होने का कार्यक्रम है।

दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने किया जोरदार स्वागत, इन 8 बड़ी डील पर लग सकती है मुहर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज से दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे चुके हैं। बताया जा रहा है कि करीब 4 साल बाद पुतिन का ये पहला भारत दौरा है। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन भारत के साथ रक्षा सहयोग, व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों में साझेदारी आदि पर करीब 8 बड़ी ​डील करेंगे।

बता दें कि, रूसी राष्ट्रपति के भारत पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने उनके सम्मान में एक शाही डिनर का आयोजना किया है। इससे पहले जब पीएम मोदी रूस के दौरे पर गए थे तो पुतिन ने भी उनके लिए शाही डिनर का आयोजन किया था। शुक्रवार 5 दिसंबर को राष्ट्रपति पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा, जहां दोनों नेता प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोनों देशों के नेता मिलकर RT के नए इंडिया चैनल का शुभारंभ करेंगे और उसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेगी।

बता दें कि, राष्ट्रपति पुतिन की ये मुलाकात इसलिए भी खास है, क्योंकि भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को करीब 25 साल पूरे हो रहे हैं। भारत रूस की साझेदारी अक्टूबर 2000 में शुरू हुई थी, जिसके बाद दिसंबर 2010 में इसे बढ़ाया गया और उसके बाद इसे ‘स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार 5 दिसंबर की देर रात पुतिन वापस मॉस्को लौट जाएंगे।

पुतिन के भारत दौरे से क्या बड़े लाभ मिल सकते हैं?

बता दें कि, राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा से भारत–रूस आर्थिक सहयोग मजबूत होने की उम्मीद है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि, इस यात्रा के बाद दवा, ऑटोमोबाइल, कृषि और समुद्री उत्पादों के निर्यात के नए अवसर खुलेंगे, जिससे व्यापार घाटा कम होगा। इसके अलावा ऐसी भी उम्मीदें जताई जा रही है कि, भारतीय व्यवसायों को रूस में बड़ा बाज़ार मिल सकता है। कई आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक समझौतों के जरिए रोजगार और सहयोग बढ़ेगा।