reached - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नवज्योति की खबर पर जयपुर से कोटा पहुंचे वन अधिकारी
कोटा। नेशनल हाइवे-27 स्थित लाडपुरा रेंज के लखावा-8 मेटिगेटिव प्लांटेशन में आवासीय प्लानिंग काटे जाने के मामले की जांच शुरू हो चुकी है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कैलाश चंद मीणा सोमवार को जयपुर से कोटा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक रामकरन खैरवा से मामले की जानकारी लेकर संबंधित दस्तावेज खंगाले। इसके बाद शाम को मौके का निरीक्षण करने लखावा-8 प्लांटेशन पर पहुंचे। जहां मामले से जुड़े हर पहलुओं को प्रत्यक्ष रूप से परखा। इस दौरान उन्होंने प्लांटेशन में बनी सीसी रोड व फैली गिट्टियां देख अधिकारियों से जवाब तलब किए।

हर एंगल पर हो रही जांच
वन सुरक्षा के अधिकारी एपीसीसीएफ केसी मीणा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हर पहलुओं को बारिकी से जांचा-परखा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीसीएफ रामकरन खैरवा का कहना है, जांच में अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नवज्योति ने उठाया था मामला
लखावा-8 मेटिगेटिव मेजर्स प्लांटेशन में आवासीय प्लोटिंग किए जाने का मामला नवज्योति ने प्रमुखता से उठाकर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। दैनिक नवज्योति ने 23 मई के अंक में वन विभाग के इशारे पर प्लांटेशन में ही काट दी प्लानिंग शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मिलीभगत का खेल उजागर किया था। इसके बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जयपुर से प्लांटेशन के हालात देखने कोटा पहुंचे।

वन संरक्षण अधिनियम 1980 व 1953 का उल्लंघन
प्लांटेशन में बिना एफसीए कार्यवाही के आवासीय कॉलोनी कटना, सीसी सड़क बनना, बिजली के पोल खड़े होना और पौधों को नष्ट करवाकर गिट्टी-कंक्रीट बिछाना राजस्थान वन अधिनियम 1953 और वन संरक्षण अधिनियम 1980 का खुला उल्लंघन है। यह प्लांटेशन पांच वर्षीय है, जो 2021-26 तक जारी रहेगा, तब तक प्लांटेशन की देखरेख व सुरक्षा के लिए कैम्पा से 11-11 लाख प्रति वर्ष यानी आगामी दो वर्षों तक कुल 22 लाख का बजट मिलना है।

4 देशों के 77 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंची शाही ट्रेन
जयपुर। प्रदेश की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार सुबह 4 देशों के 77 पर्यटकों को लेकर जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां पर्यटकों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर पर्यटकों का स्वागत किया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद बस के जरिए पर्यटकों को शहर के विभिन्न मॉन्यूमेंट्स पर विजिट के लिए ले जाया गया। ट्रेन के ओएण्डएम डायरेक्टर प्रदीप बोहरा ने बताया कि इस फेरे में अमेरिका के 57, भारत के 15, ब्रिटेन के 3 और 2 आस्ट्रेलिया के पर्यटक सफर कर रहे हैं। इस सीजन में अब तक सबसे अधिक पर्यटक संख्या इस फेरे में देखने को मिली है। बोाहरा ने बताया कि जैसलमेर के धोरों में 31 दिसम्बर को न्यूÑ-ईयर ईव सेलिब्रेट किया जाएगा। वहीं ट्रेन शाम को दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को लेकर आगे के सफर के लिए रवाना हो गई।

चंबल नदी में क्रूज को चलाने का मामला पहुंचा अदालत
कोटा। शहर की स्थाई लोक अदालत ने चंबल नदी पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए क्रूज चलाए जाने  के मामले में सुनवाई करते हुए यूआईटी के सचिव और विशेष अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। न्यायालय में इस मामले में 10 अगस्त 2022 को सुनवाई की जाएगी।

इस मामले में अधिवक्ता लोकेश कुमार सैनी ने न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करते हुए बताया कि पर्यटन नगरी के रूप में कोटा शहर को विकसित किए जाने के दौरान चंबल नदी पर विकास कार्य प्रगति से किए जा रहे हैं।  रिवर फ्रंट के जरिए नदी पर छोटे जहाज चलाने के लिए एक योजना तैयार की थी । लेकिन यह योजना अभी तक  मूर्त रूप नहीं ले पाई है। इस योजना के तहत पर्यटकों को आकर्षित करने और चंबल नदी के आसपास के स्थानों को क्रूज के माध्यम से दिखाने की योजना थी । याचिका में बताया गया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत वन विभाग के माध्यम से चंबल नदी में कोटा बैराज से जवाहर सागर तक इन छोटे जहाजों को चलाने की योजना बनाई गई थी। चंबल नदी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है।  कोटा बैराज से जवाहर सागर तक के क्षेत्र को छोटे जहाज चलाने के लिए उपयुक्त माना गया था।  करीब 30 किलोमीटर मार्ग में कोटा बैराज ,गढ़ पैलेस ,हैंगिंग ब्रिज ,कोटिया भील का महल ,गेपरनाथ ,गराडिया महादेव जैसे अनेक दर्शनीय स्थलों को शामिल किए जाने की योजना थी । इस रिवर  फ्रंट पर आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए चंबल नदी में चलाने वाले छोटे जहाजों को नयापुरा की तरफ  से एक एनीकट बनाया गया है। कोटा बैराज से नयापुरा की तरफ  बने इस एनीकट के बीच में ही इन जहाजों को चलाने की योजना तैयार की गई थी लेकिन यूआईटी  सचिव और विशेषता अधिकारी की अनदेखी के कारण यह योजना अब तक मूर्त रूप धारण नहीं कर पाई है । इस मामले में न्यायालय ने सुनवाई करते हुए दोनों अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मन मोहन सिंह ने व्हील चेयर पर बैठकर डाला राष्ट्रपति चुनाव में वोट
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए व्हील चेयर पर बैठकर गये। राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने वाले संसद सदस्यों के लिए संसद भवन में मतदान केन्द्र बनाया गया है। सिंह दोपहर को संसद भवन पहुंचे और वहां से उन्हें व्हील चेयर पर मतदान केन्द्र तक ले जाया गया। वहां मतदानकर्मियों ने उन्हें मतपत्र मतपेटी में डालने में भी मदद की। राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ है। मतगणना 21 जून को की जायेगी।

असर खबर का - हैंगिंग ब्रिज पर वाहनों की कतार का मामला कोर्ट तक पहुंचा
कोटा। शहर की स्थाई लोक अदालत ने हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारों  तथा बैरिकेड्स लगाकर वाहनों को रोकने के मामले में सुनवाई करते हुए टोल प्लाजा चंबल हैंगिंग ब्रिज कोटा के प्रबंधक एवं सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर 23 अगस्त तक जवाब तलब किया।  इस मामले में अधिवक्ता लोकेश कुमार सैनी ने न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की थी जिसमें बताया था कि एनएचएआई द्वारा नियमों की कोई पालना नहीं की जा रही है।  एनएचएआई ने शिवा कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड को टोल संचालन जिम्मेदारी दी है।  जहां फास्ट टेग  सुविधा होने के बावजूद टोल कर्मी लोहे के बैरिकेट्स लगाकर वाहनों को रोकते हैं, जिससे यहां पर जाम के हालात हो जाते हैं।  वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे  वाहन चालकों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आपातकालीन लेन नहीं होने से भी एंबुलेंस सहित अन्य इमरजेंसी वाहनों को साधारण लाइन से  ही निकला जा रहा है, जिससे कई बार आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।  एन एच ए आई द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार वाहनों के पिक समय पर ही एक वाहन पर 10 सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए और फास्टटेग लागू  होने के बावजूद टोल प्लाजा पर किसी भी कारण से वाहनों  की कतारे 100 मीटर से अधिक होती हैं, तो ऐसी स्थिति में सभी वाहनों को बिना टोल दिए जाने की इजाजत होती है।  टोल प्लाजा चंबल हैंगिंग ब्रिज के प्रबंधक और सुपरवाइजर की अनदेखी के कारण नियमों के विपरीत कार्य हो रहा है। वाहनों को रोककर टोल वसूल किया जा रहा है।  इस प्रक्रिया में वाहनों को  करीब 5 मिनट से ज्यादा रोका जा रहा है। याचिका में यह भी बताया गया कि एनएच-27 प्लाजा 17 मार्च 2018 को प्रारंभ हुआ था।  वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण एन एच ए आई ने यहां फास्टटेग सुविधा अनिवार्यकी थी।

दोनों ने लाइनों  पर फास्टटेग को  रोकने के लिए सेंसर तो लगवाए  गए परंतु आॅटोमेटिक बैरिकेट्स नहीं लगवाए गए हैं । यही नहीं यहां  दुपहिया वाहनों के लिए भी अलग से कोई सुविधा नहीं है। यहां पर दिन में लगभग 2000 से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है, टोल मैनेजमेंट सही नहीं होने से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे लोगों को समय और धन दोनों की बबार्दी हो रही है।  टोल प्लाजा पर कोटा और बूंदी के वाहनों के लिए टोल फ्री है फिर भी फास्टटेग से टोल कट रहा है।  दोनों अधिकारियों की अनदेखी के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। इस मामले में न्यायालय ने जनहित याचिका को स्वीकार करते हुए सुपरवाइजर टोल प्लाजा चंबल हैंगिंग ब्रिज और प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचीं सानिया, पहली बार विम्बलडन के मिश्रित युगल में बनाई जगह
लंदन। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने क्रोएशियाई साथी मेट पाविक के साथ मिलकर गेबरियेला डाब्रोस्की और जॉन पियर्स की मिश्रित युगल जोड़ी को हराकर विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सानिया-मेट की जोड़ी ने सोमवार को हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स और कनाडा की गेबरियेला डाब्रोस्की को 6-4, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी। सानिया ने इस जीत के साथ पांच साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सानिया पहली बार विम्बलडन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह 2011, 2013 और 2015 के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो चुकी हैं। छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 फ्रेंच ओपन और 2014 यूएस ओपन का मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। सेमीफाइनल में भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी का सामना रोबर्ट फराह-जेलेना ओस्तापेनको या नील स्कूप्सकी-डेजीरे क्रॉजकि में से किसी एक जोड़ी से होगा।

‘शिवाजी’ पहुंचा बायोलॉजिकल पार्क, 3 सप्ताह क्वारेंटीन रहने के बाद 'रानी' के साथ बनाएंगा जोड़ी
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में मंगलवार सुबह 11.30 बजे नर बाघ 'शिवाजी' को लाया गया। डॉ. अरविंद माथुर, दिग्विजय सिंह, मधोलाल मीना की टीम इसे लेकर जयपुर पहुंची। जानकारी के अनुसार शिवाजी को क़रीब तीन सप्ताह तक क्वारेंटाईन रखा जाएगा। इसकी उम्र क़रीब 4 साल बताई जा रही है। गौरतलब है कि शिवाजी को मध्यप्रदेश स्थित ग्वालियर के गांधी जूलॉजिकल पार्क से लाया गया है। शिवाजी का यहां ओडिशा से लाई बाघिन 'रानी' के साथ जोड़ा बनाया जाएगा।

वहीं पहुंचा कोरोना जहां से शुरू हुई थी महामारी , वुहान में दो संक्रमित, जीरो कोविड पॉलिसी 2.0 लाएंगे जिनपिंग
बीजिंग। कोरोना वायरस की शुरूआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। यहां से यह घातक वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। करीब ढाई साल बाद जब दुनिया के ज्यादातर देशों में महामारी पर काबू पा लिया गया है, चीन कोरोना की अब तक की सबसे घातक लहर से जूझ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि एक बार फिर संक्रमण के मामले वहीं से मिले हैं जहां से इनकी शुरूआत हुई थी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर जीरो कोविड पॉलिसी पर जोर दिया है। खबरों के मुताबिक मध्य चीनी शहर में कोरोना के दो बिना लक्षण वाले मामले सामने आए हैं। चीन में जल्द ही मास टेस्टिंग की चौथी लहर आ सकती है। शुक्रवार को अनहुई प्रांत में 107 मामले सामने आए और लिंगबी काउंटी में लॉकडाउन लगा दिया गया। गुरुवार को पूरे देश में 163 मामले सामने आए जो बीते तीन हफ्तों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब कुछ दिनों पहले ही जिनपिंग ने वुहान का दौरा किया था।

चीन के आंकड़ों पर अमेरिका को संदेह
चीन में कोरोना संक्रमण की दर वैश्विव मानकों से काफी कम है। इसके बावजूद अपनी जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन ने कठोर नियमों को लागू किया हुआ है। चीन का दावा है कि इतनी कठोर नीति देश के बुजुर्गों और चिकित्सा प्रणाली की रक्षा करने के लिए लागू की गई है। चीन की सरकारी डेटा के अनुसार, 140 करोड़ लोगों के देश में कोरोना से सिर्फ 5,226 मौतें हुई हैं। हालांकि, अमेरिका समेत कई देशों ने चीन के इन आंकड़ों पर संदेह भी जताया है।

बड़े पैमाने पर टेस्टिंग और लॉकडाउन में तेजी आने की उम्मीद
जिनपिंग ने वायरस को रोकने के लिए शहरों में एक बार फिर लॉकडाउन और सख्त प्रतिबंध लगाने की इच्छा जताई। जिनपिंग अब एक अपडेट जीरो कोविड पॉलिसी की शुरूआत करेंगे जो बाहर से आने वाले यात्रियों और संपर्क में आने वाले लोगों की क्वारंटीन अवधि को आधा कर देगी। बड़े पैमाने पर टेस्टिंग और लॉकडाउन में तेजी आने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

तीसरे राउंड में पहुंचे किर्गियोस
लंदन। आॅस्ट्रेलिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस को सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविच को हराकर विम्बलडन के तीसरे दौर में पहुंच गये।  पांचवीं वरीयता की मारिया सकारी ने विम्बलडन टेनिस के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है, जबकि एंडी मरे दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए हैं।  किर्गियोस ने क्राजिनोविच को 6-2, 6-3, 6-1 के सीधे सेटों में मात दी।

किर्गियोस को मैच में कभी भी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा। वह पहले राउंड की तरह अंपायर या किसी दर्शक के साथ भी बड़ी बहस में नहीं उतरे और पूरे मैच में पूरी तरह से ध्यान केंद्रित किया।उल्लेखनीय है कि पहले मैच में किर्गियोस एक दर्शक के साथ बहस में पड़ गये थे जिसके लिये उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।   ग्रीक खिलाड़ी मारिया सकारी ने बुल्गारिया की विक्टोरिया तमोवा को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। अब सकारी का सामना जर्मनी की तात्जाना मारिया से होगा। मरे को अमेरिका के जॉन इस्रर ने 6-4, 7-6, 6-8, 6-4 से हराया।

उदयपुर पहुंची पूर्व सीएम राजे, प्रताप गौरव केंद्र देख पिंडवाड़ा रवाना
उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को पिंडवाड़ा रवाना होने से पहले उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंची। दोपहर करीब ढाई बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से उन्हें शाम पांच बजे पिंडवाड़ा रवाना होना था। इस अवधि में वे उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र पहुंचीं। जहां उन्होंने केंद्र का अवलोकन किया तथा वहां से सीधे पिंडवाड़ा के लिए रवाना हो गर्इं। इससे पूर्व राजे के साथ फ्लाइट में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, अशोक परनामी व पूर्व मंत्री यूनुस खान भी थे। हालांकि, गुलाबचंद कटारिया जल्दी ही एयरपोर्ट से रवाना हो गए थे। एयरपोर्ट पर संभाग से आए कार्यकर्ताओं ने राजे का जोरदार स्वागत किया। राजे के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आने से एयरपोर्ट पर अव्यवस्थाएं हो गई। राजे ने भी हर कार्यकर्ता का अभिवादन स्वीकार किया। मुलाकात के वक्त वसुंधरा राजे ने एडवोकेट रोशनलाल जैन व भाजपा नेता अनिल सिंघल से भी  बातचीत की। राजे का स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, महापौर जीएस टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, भाजपा नेता महेंद्र सिंह शेखावत, शैलेंद्र चौहान, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल सहित कई नेता उपस्थित थे।

पधारो म्हारे देस: जयपुर की सरज़मीं पर जुगजुग जियो का आशीर्वाद लेने पहुंचे नीतू कपूर और अनिल कपूर
जयपुर। चर्चित फिल्म 'जुगजुग जियो' के रिलीज़ होने में लम्बे समय से चल रहा इंतज़ार अब कुछ ही दिनों में थमने को है। इसके लिए पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन के कामों में जोरों-शोरों से लगी है। इसी बीच फिल्म के अहम् किरदार नीतू कपूर और अनिल कपूर शनिवार को इसका प्रमोशन करने पिंक सिटी, जयपुर पहुंचे, जहां वे होटल में फैंस के साथ रूबरू हुए और खूब धमाल किया। ध्यान देने वाली बात है कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पहली बार जयपुर की सरज़मीं पर पहुंची।

यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यही कारण है कि फिल्म को प्रमोट करने के सिलसिले ने भी अब ज़ोर पकड़ लिया है। फिल्म का ट्रेलर अपने लॉन्च के समय से ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है, ऐसे में जयपुर के फैंस की खुशियों को दोगुना करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज सितारे नीतू कपूर और अनिल कपूर ने उनमें उत्साह की लहर दौड़ा दी।

जयपुर के लिए अपनी पंच लाइन 'झकास' बोलते हुए अनिल कपूर ने कहा, "नीतू जी के साथ मुझे फिल्म को प्रमोट करने का मौका मिला है, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। रंगीले राजस्थान का गुलाबी शहर किसी पहचान का मोहताज नहीं है। ऐसे में यहाँ के लोगों में एक अलग ही स्तर की फूर्ति और अपनापन नज़र आता है, जो इसे राजस्थान का ज़िंदादिल शहर बनाने के लिए काफी है।"

वहीं नीतू कपूर ने कहा, "राजस्थान की कला और संस्कृति व्यक्तिगत तौर पर मेरे दिल के बेहद करीब है। यहाँ के लज़ीज़ दाल-बाटी, चूरमा का स्वाद जरूर लेना चाहूँगी। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के बहाने ही सही, यहाँ की जीवनशैली को एक नज़र देख पाना बहुत ही सुकून भरा रहा। उम्मीद करती हूँ कि फैंस जुगजुग जियो को पसंद करेंगे।"

जैसे कि आजकल की शादियाँ बेहद संवेदनशील होती जा रही हैं, इस विषय पर अपने विचार रखते हुए और नई पीढ़ी को संदेश देते हुए नीतू कपूर कहती हैं, "रियल लाइफ की यदि बात करें, तो डाइवोर्स बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है, इसका कारण मैं व्यक्तिगत रूप से यह देखती हूँ कि आजकल लोगों में सब्र और सहनशक्ति बहुत कम हो गई है। एक रिश्ते को आजीवन बनाए रखने के लिए इन दोनों का ही होना बहुत जरुरी है।"

पारिवारिक मनोरंजन फिल्म जुगजुग जियो के स्टार कास्ट में दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के अलावा बॉलीवुड के चहेते वरुण धवन, कियारा आडवाणी, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं। यह फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित है। कोरोना महामारी के बाद करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की यह पहली फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के रिलीज़ होने में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी है, जिसके रिलीज़ होने का दर्शक और फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक: पहुंचे केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
कोटा । भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को बूंदी रोड स्थित होटल अग्रवाल रिसोर्ट में शुरू हुई। जिसमें कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुए । कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय महामंत्री वसुंधरा राजे जयपुर से सड़क मार्ग से कोटा पहुंची। बड़गांव में उनका पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कार्यसमिति की बैठक में उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे लेकिन समिति के सदस्यों को ही अंदर प्रवेश दिया गया बाकी पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ,गुंजल व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रह्लाद पवार समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकतार्ओं को बैठक में प्रवेश नहीं दिया गया ।

बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ,अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया , विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया , विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह, श्रीचंद कृपलानी ,वासुदेव देवनानी ,अनीता बघेल समेत कई अन्य पूर्व मंत्री व प्रदेश कार्यसमिति के करीब 300 सदस्य शामिल हुए। राज्यसभा से नवनिर्वाचित सांसद घनश्याम तिवारी , साथ ही प्रदेश के संगठन के कई पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए ।

प्रदेश महामंत्री भजन लाल ने बताया कि उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों को बताया। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बात  रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने में केंद्र के मोदी सरकार की बड़ी सफलता रही है । तिरंगे की शान के कारण ही भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा सका और उस तिरंगे की आड़ में कई अन्य देशों के बच्चे भी वहां से सुरक्षित बाहर निकल सके। उसके अलावा केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही पूर्व हुई कार्यसमिति की जानकारी दी गई। प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने भाजपा के पूर्व दिवंगत नेताओं  का शोक प्रस्ताव पारित किया । भजन लाल ने बताया कि दूसरे सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे और शाम को समापन सत्र होगा।