Vladimir Putin India Visit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत: पीएम मोदी से आज अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर होगी रणनीतिक बातचीत
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे हैं। भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी बातचीत 11 सितंबर को होने वाली है। पुतिन आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे ताकि भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की जा सके। बातचीत में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, निवेश और भुगतान के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत और रूस के बीच रक्षा, ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष और व्यापार के क्षेत्रों में व्यापक सहयोग है। मुख्य रूप से रूस से ऊर्जा के आयात के कारण, 2025-26 में दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 60 अरब डॉलर तक पहुंच गया। दोनों देश अब 2030 तक 100 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में काम कर रहे हैं और इसके लिए भुगतान प्रणालियों, रसद एवं बाज़ार तक पहुंच को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादी​मीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, राजघाट पर महात्मा गांधी को किया याद
नई दिल्ली। भारत की यात्रा पर आये रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन का शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक-दूसरे को अपने-अपने देश के गणमान्य व्यक्तियों से परिचय कराया।  रूसी राष्ट्रपति व्लादी​मीर पुतिन ने सलामी गारद का भी निरीक्षण किया। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन गुरूवार शाम यहां पहुंचे थे और खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई अड्डे पहुंच कर उनका स्वागत किया था।

इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने शुक्रवार को राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। राष्ट्रपति पुतिन ने बापू की समाधि पर सिर झुकाया और परिक्रमा की। उन्होंने एक पुष्प चक्र चढ़ाया और बापू के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने राजघाट पर रखी स्मारिका में भी दस्तखत किए।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। इससे पहले उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें सलामी गारद दी गई। इसके साथ ही बता दें कि, राष्ट्रपति पुतिन का आज शाम सात बजे भारत से रवाना होने का कार्यक्रम है।