Flight Cancellations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लुफ्थांसा पायलटों की तीसरी हड़ताल : पहले ही दिन 700 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई असुविधा पर व्यक्त किया खेद
मॉस्को। जर्मनी की सबसे बड़ी एयरलाइन समूह लुफ्थांसा में हड़ताल के पहले दिन 700 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। यह जानकारी वेरेनिगुंग कॉकपिट यूनियन ने दी। जर्मन ट्रेड यूनियन वेरेनिगुंग कॉकपिट ने इससे पहले 13-14 अप्रैल को लुफ्थांसा पायलटों की तीसरी हड़ताल का आह्वान किया था। पायलटों और फ्लाइट अटेंडेंटों की हड़ताल की पहली और दूसरी लहर फरवरी और मार्च 2026 में हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप जर्मनी के प्रमुख शहरों के हवाई अड्डों पर सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गई थीं।

यूनियन ने सोमवार को एक बयान में कहा, "लुफ्थांसा, लुफ्थांसा कार्गो, सिटीलाइन और यूरोविंग्स में हड़ताल का पहला दिन उम्मीद के मुताबिक चल रहा है। अब तक 700 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।" साथ ही, यूनियन प्रतिनिधियों ने बातचीत के लिए अपनी तत्परता की पुष्टि करते हुए कहा कि यह तभी संभव है जब कर्मचारियों के वेतन और पेंशन प्रावधानों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए "उपयुक्त प्रस्ताव" हों।

यूनियन ने यात्रियों को हुई असुविधा और ग्राउंड स्टाफ पर पड़े दबाव पर खेद व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि नियोक्ताओं पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल एक आवश्यक साधन बनी हुई है।

खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
जयपुर। खाड़ी देशों में ईरान एवं इजरायल में युद्ध के हालात के चलते जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फलाइटों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एतिहाद एयरवेज की बुधवार को संचालित ईवाई- 326/327 को रद्द किया गया। यह फ्लाइट अबूधाबी से शाम 7.20 बजे जयपुर आती है एवं रात 9.30 बजे वापस आबूधावी के लिए रवाना होती है।

इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट से बुधवार को एतिहाद एयरवेज की अबूधाबी की फ्लाइट ईवाई-329 जयपुर से रात 3.15 बजे आबूधावी जाने वाली फ्लाइट को रद्द किया गया। इसी प्रकार एयर अरबिया की तड़के 4.10 बजे शारजांह जाने वाली जी9-436, एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से सुबह 8.20 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट आईएक्स-195 को रद्द किया गया। स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9.40 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट एसजी-57 के साथ ही एक घरेलू उडान इंडिंगो की अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट यात्री भार उपलब्ध नहीं होने पर रद्द की गई।

युद्ध का असर : खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानें रद्द, बड़ी संख्या में फंसे यात्री
जयपुर। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाओं पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में जयपुर से खाड़ी देशों के लिए संचालित होने वाली उड़ानें सोमवार को भी रद्द रहीं। जयपुर से दुबई, अबू धाबी और शारजाह जाने वाली फ्लाइट्स उड़ान नहीं भर सकीं, जिससे सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए हैं। कई यात्री खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं, जबकि बड़ी संख्या में यात्री जयपुर से रवाना नहीं हो पाए।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एतिहाद एयरवेज की रात 3:15 बजे अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट, एयर अरबिया की सुबह 4:10 बजे शारजाह जाने वाली उड़ान और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट लगातार रद्द रही। सूत्रों का कहना है कि तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्र में अस्थिरता बनी हुई है। सुरक्षा कारणों से एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द की हैं। यात्रियों को लगातार बदलती स्थिति के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
जयपुर। मध्य-पूर्व में चल रहे ईरान–इजरायल युद्ध का असर अब जयपुर से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन जयपुर एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली तीन फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर अरबिया की अलसुबह 4:10 बजे शारजाह के लिए निर्धारित उड़ान रद्द रही। इसके अलावा सलाम एयर की सुबह 5:55 बजे मस्कट जाने वाली फ्लाइट भी संचालन नहीं कर सकी। वहीं स्पाइसजेट की सुबह 9:40 बजे दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई।

लगातार फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था और रिफंड की जानकारी दी जा रही है।

ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
नई दिल्ली। भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने ईरान के ऊपर से गुजरने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि कई अन्य के मार्गों में बदलाव किया गया है। ईरान द्वारा वाणिज्यिक उड़ानों के लिए उसके हवाई क्षेत्र को बंद किये जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। टाटा समूह की एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि ईरान में बने घटनाक्रम, उसके बाद हवाई क्षेत्र बंद किये जाने और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उस क्षेत्र से गुजरने वाली उड़ानों के मार्ग बदले गये हैं जिससे उड़ानों में देरी हो सकती है। उसने कहा है कि जिन उड़ानों के मार्ग बदलना फिलहाल संभव नहीं है उन्हें रद्द कर दिया गया है।

उसने यात्रियों को हवाई अड्डों के लिए निकलने से पहले उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है और इस असुविधा के लिए खेद जताया है। सूत्रों ने बताया है कि एयर इंडिया की अमेरिका जाने वाली तीन उड़ानें रद्द की गयी हैं। अन्य उड़ानों के मार्ग बदले गये हैं।

निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने भी ईरान द्वारा अचानक हवाई क्षेत्र बंद किये जाने का हवाला देते हुए एक्स पर बताया है कि उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है। उसने स्थिति पर खेद जताते हुए कहा है कि यह स्थिति एयरलाइंस के नियंत्रण से परे है।

किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने भी एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि उसकी कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि ईरान ने पहले दो घंटे के लिए अपने हवाई क्षेत्र को वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बंद करने की घोषणा की थी। बाद में समय सीमा और बढ़ा दी गयी।

दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का कहर, आज भी 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 200 से अधिक के समय में बदलाव
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह करीब 150 उड़ानें रद्द रहीं और 200 से अधिक में देरी की खबर है। दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, सुबह 8.30 बजे तक दूसरे शहरों से दिल्ली आने वाली कम से कम 75 और दिल्ली से प्रस्थान करने वाली लगभग इतनी ही उड़ानें रद्द रहीं। इनके अलावा, आगमन और प्रस्थान मिलाकर 200 से अधिक उड़ानों में विलंब की सूचना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रात ढाई बजे के बाद हवाई अड्डे पर दृश्यता 600 मीटर से घटकर 50 मीटर रह गयी। इसमें सुबह 9.30 बजे के बाद सुधार होने की उम्मीद है।

दिल्ली हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि रात तीन बजे से उपकरण समर्थित सुविधा के तहत कैट-3 की प्रक्रिया में उड़ानों को परिचालन शुरू कर दिया गया है जो अब भी जारी है। इसका मतलब है कि जो विमान कैट-3 से लैस हैं और जो पायलट इसके लिए प्रशिक्षित हैं वही इस दौरान लैंडिंग या टेकऑफ कर सकते हैं।

दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज भी 115 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 16 डायवर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण मंगलवार को 115 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं और 16 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक विभिन्न एयरलाइंस की यहां से जाने वाली 58 उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा, दूसरे शहरों से यहां आने वाली 60 उड़ानें भी रद्द रहीं। यहां आने वाली 16 उड़ानों को दूसरे शहरों में डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा 200 से अधिक उड़ानों में देरी होने की खबर है।

दिल्ली हवाई अड्डे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि सोमवार रात 10 बजे के बाद से ही कैट-3 की प्रक्रिया के तहत उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया गया था। रात दो बजे के बाद कोहरा छांटना शुरू हुआ लेकिन उसका असर सुबह तक जारी रहा।

कैट-3 की प्रक्रिया के दौरान जो विमान और चालक दल के सदस्य कैट-3 के लिए योग्य हैं वही लैंडिंग और टेकऑफ कर सकते हैं। कैट-3 उपकरण समर्थित लैंडिंग और टेकऑफ की सबसे उन्नत सुविधा है जिसका इस्तेमाल बेहद घने कोहरे की स्थिति में किया जाता है। विमान सेवा कंपनियों ने भी यात्रियों को परामर्श जारी करते हुए एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में पता करने की सलाह दी है।

Year Ender 2025: अहमदाबाद हादसे से इंडिगो संकट तक...आखिर क्यों भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए चुनौतियों भरा रहा साल 2025?
नई दिल्ली। भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए साल 2025 बेहद चुनातीपूर्ण रहा-साल के पूर्वाद्र्ध में जहां एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया, वहीं अंतिम महीने में 'इंडिगो संकट' लाखों यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना और विमान सेवा कंपनियों के प्रति उनके विश्वास को कमजोर किया। विमानन क्षेत्र के लिए मार्च तक सब कुछ काफी अच्छा चल रहा था। साल के पहले तीन महीने में यात्रियों की संख्या भी 10.35 प्रतिशत बढ़कर 4.32 करोड़ पर पहुंच गयी थी और उम्मीद की जा रही थी कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान पहली बार यात्रियों की मासिक संख्या डेढ़ करोड़ के पार पहुंच जायेगी।

इसके बाद 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ और लोगों ने जम्मू-कश्मीर की टिकट रद्द करनी शुरू कर दी। फिर मई की शुरुआत में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले किये। इसके बाद सीमा पर संघर्ष शुरू हो गया। पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए और भारत ने पाकिस्तानी विमान सेवा कंपनियों के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिये जो अब तक जारी हैं।

इसका असर भारतीय विमानन क्षेत्र पर पडऩा शुरू हो गया। कई मार्गों पर उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर घूमकर जाने से यात्रा का समय और एयरलाइंस की लागत बढ़ गयी। ऊपर से विमान ईंधन की कीमतों में इजाफे के कारण मुनाफा कमाने के लिए पहले से संघर्ष कर रही विमान सेवा कंपनियों की वित्तीय स्थिति और खराब हो गयी। मई में हवाई यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर महज 1.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि माह-दर-माह लगातार दूसरी गिरावट दर्ज की गयी।

देश ने जून महीने में अपने विमानन इतिहास से सबसे बुरे हादसों में से एक का समाना किया। एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 ने गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे से 230 यात्रियों और चालक दल के 12 सदस्यों के साथ लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ऊंचाई हासिल करने में असफल रहा और बी.जे. मेडिकल कॉलेज के होस्टल से टकरा गया और उसमें आग लग गयी। देखते ही देखते विमान आग के गोले में तबदील हो गया।

चमत्कार के रूप में विश्वासकुमार रमेश नामक एक यात्री मामूली जख्मों के साथ खुद चलता हुआ मलबे से बाहर निकलने में कामयाब रहा। विमान में सवार अन्य सभी 241 लोगों की मौत हो गयी। जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गयी जबकि 67 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एयर इंडिया हादसे की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में पायलट की गलती को इसकी मुख्य वजह बताया गया है। आगे की जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।

इसके बाद, हवाई यात्रियों की संख्या भी लगातार घटती गयी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा अक्टूबर तक के प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, साल के पहले 10 महीने में हवाई यात्रियों की संख्या 3.97 प्रतिशत की दर से बढ़कर 13.74 करोड़ रही है। यह कोरोना-काल के बाद सबसे सुस्त वृद्धि दर है।

इस बीच नये हवाई अड्डे, नये टर्मिनल और नयी उड़ानें जुड़ती रहीं। नवी मुंबई में एक बड़े एयरपोर्ट का और मध्य प्रदेश के सतना तथा दतिया में छोटे हवाई अड्डों का उद्घाटन हुआ। पटना और गुवाहाटी हवाई अड्डों को नये टर्मिनल भवन मिले। बिहार के पूर्णिया से उड़ान शुरू हुई। नवी मुंबई एयरपोर्ट से 25 दिसंबर से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होंगी।

डीजीसीए ने 01 नवंबर से फ्लाइट ड्यूटी के नियमों में बदलाव का दूसरा चरण लागू किया। इसके तहत पायलटों के लिए हर सप्ताह अवकाश के अलावा 48 घंटे का आराम जरूरी कर दिया गया। नाइट ड्यूटी की परिभाषा बदलकर रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक की गयी और एक नाइट ड्यूटी में अधिकतम दो लैंडिंग की सीमा तय की गयी। इन शर्तों को पूरा करने के लिए पहले से अधिक पायलट की जरूरत थी।

इस कारण घरेलू यात्रियों के मामले में 60 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो ने नवंबर में 1,200 के अधिक उड़ानें रद्द कीं और उसकी उड़ानों में देरी के मामले भी बढ़ते गये। दिसंबर आते-आते उड़ानों में देरी बहुत अधिक बढ़ गयी और 03 दिसंबर से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुईं।

सबसे बुरा हाल 05 दिसंबर को रहा जब एयरलाइंस ने 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द कीं। दिसंबर के पूरे पहले सप्ताह में इंडिगो ने हजारों की संख्या में उड़ानें रद्द कीं जिससे लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने जरूरी काम के लिए नहीं पहुंच सके। विभिन्न हवाई अड्डों पर फंसे यात्रियों का गुस्सा भी फूटा।

इंडिगो ने इस पूरे संकट के लिए तकनीकी कारणों के साथ नये नियमों को प्रमुख रूप से जिम्मेदार ठहराया है। सरकार ने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। साथ ही संसद की एक स्थायी समिति ने भी इंडिगो, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और डीजीसीए के अधिकारियों से पूछताछ की है। कुल मिलाकर यह साल भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए भुला देने लायक रहा। कुछ उपलब्धियां भी रहीं, लेकिन बड़े संकट अधिक हावी रहे।

फ्लाइट कैंसिलेशन संकट पर IndiGo सीईओं का बड़ा बयान, बोलें-बुरा समय बीत चुका है अब...जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने गुरुवार को कहा कि बुरा समय बीत चुका है और 19 साल पुरानी विमान सेवा कंपनी को सिर्फ संकट के तीन दिन के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिये। पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों के नाम जारी एक वीडियो संदेश में कठिन समय में साथ देने के लिए कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, बुरा समय अब पीछे छूट चुका है। कंपनी आज 2,200 उड़ानों का परिचालन कर रही है। यह टीमवर्क का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि अब एयरलाइंस तीन बातों पर फोकस कर रही है, खुद को मजबूत बनाना, मूल कारणों का विश्लेषण और पुनर्गठन। कंपनी ने दिसंबर के पहले सप्ताह में पैदा संकट की जांच के लिए विदेशी विशेषज्ञ की नियुक्ति की है। साथ ही वह खुद भी विभिन्न स्थानों का दौरा कर कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। पीटर एल्बर्स ने वीडियो जारी करते हुए बताया है कि मूल कारणों की विश्लेषण और कर्मचारियों के इनपुट से इंडिगो पहले से कहीं मजबूत और बेहतरीन बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा, हमने मिलकर 19 साल में जो बनाया है उसे सिर्फ तीन दिन के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिये।

उल्लेखनीय है कि, 03 दिसंबर से 05 दिसंबर तक और उसके बाद भी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कीं। सबसे बुरा हाल 05 दिसंबर को रहा जब 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द की गयीं। उसने इसके लिए पायलटों की फ्लाइट ड्यूटी से संबंधित नये नियमों और उसके अनुसार रोस्टरिंग में कंपनी विफलता को मुख्य कारण बताया था। सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जो जांच कर रही है। इस बीच इंडिगो को अस्थायी तौर पर नाइट फ्लाइंग के नियमों में कुछ छूट भी दी गयी है। पीटर एल्बर्स ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि संकट के बीच इंडिगो ने फिर से अपनी उड़ान हासिल कर ली है और यहां से सिर्फ आगे की ओर, ऊपर की ओर जायेगी।

इंडिगो संकट मामले में डीजीसीए की बड़ी कार्रवाई, चार अधिकारियों को किया बर्खास्त
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो संकट मामले में चार फ्लाइट ऑपरेशन्स इंस्पेक्टर (एफओआई) पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। डीजीसीए के 11 दिसंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि ये अधिकारी तत्काल प्रभाव से डीजीसीए की सेवा से मुक्त कर दिये गये हैं और अपने मूल संगठनों में वापस चले जायेंगे।

जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है। उनमें कंसल्टेंट (डिप्टी चीफ एफओआई) ऋषिराज चटर्जी, सीनियर एफओआई सीमा झमनानी, कंसल्टेंट (एफओआई) अनिल कुमार पोखरियाल और कंसल्टेंट (एफओआई) प्रियम कौशिक शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि, दिसंबर के पहले सप्ताह में हजारों की संख्या में इंडिगो की उड़ानें रद्द की गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ा है। इसका असर अब तक देखा जा रहा है, क्योंकि सरकार के दूरी के हिसाब से अधिकतम हवाई किराया तय करने के बाद भी टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं।

बता दें कि सबसे बुरा हाल 05 दिसंबर को रहा जब इंडिगो की 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं। सरकार ने इस संकट की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति बनायी है। इसके अलावा, इंडिगो को अपने विंटर शेड्यूल की उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती करने का आदेश दिया गया है।

राहुल गांधी का सरकार पर गंभीर आरोप, बोलें-एकाधिकार नीति का नतीजा है देश मे हवाई सेवा का संकट
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों से उड़ानों के रद्द होने तथा देरी के कारण हवाई यात्रियों की परेशानी और इंडिगो एयरलाइंस की विफलता को सरकार की एकाधिकार नीति का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि इस संकट के बुनियाद सरकार की एकाधिकार की नीति में है और सरकार की इस नीति को अपनाने के कारण ही इंडिगो के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इंडिगो की विफलता सरकार के एकाधिकार मॉडल की कीमत है। एक बार फिर, इसकी कीमत आम भारतीयों को चुकानी पड़ रही है जिसके कारण विमान सेवाओं में देरी हो रही है और उड़ानें एक के बाद एक करके रद्द की जा रही हैं।

उन्होंने विमान यात्रियों की इस लाचारी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भारत हर क्षेत्र में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का हकदार है। मैच फिक्सिंग करने वाली एकाधिकार की नीति ठीक नहीं है। गौरतलब है कि, इंडिगो की उड़ाने पायलटों को ज्यादा आराम देने जैसे नये नियमों के कारण प्रभावित हुई है और कई उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है।