JEE Preparation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

JEE-NEET छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, PWSAT 2026 में 100% तक स्कॉलरशिप; 2.5 करोड़ रुपये के कैश प्राइज जीतने का मौका
जोधपुर/कोटा । पीडब्ल्यूवाला की हर साल होने वाली स्कॉलरशिप पहल है, जिसका मकसद JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों को सपोर्ट करना है। रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ्त है और कक्षा V से XII तक के छात्रों के साथ-साथ कक्षा XII पास कर चुके छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं। यह सुविधा PCM और PCB, दोनों स्ट्रीम के छात्रों के लिए है। इस साल के पीडब्ल्यूएसएटी के जरिए योग्य छात्रों को 100% तक ट्यूशन फीस की स्कॉलरशिप मिल सकती है और वे ₹2.5 करोड़ तक के कैश प्राइज जीत सकते हैं। इसके अलावा, स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत टॉप 500 योग्य छात्रों को मुफ्त पढ़ाई और हॉस्टल की सुविधा भी दी जाएगी। पीडब्ल्यूएसएटी 2026 ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों मोड में आयोजित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसमें हिस्सा ले सकें।

ऑनलाइन परीक्षा देने वाले छात्र 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच परीक्षा दे सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन परीक्षा 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर 2026 को देशभर के PW विद्यापीठ, पाठशाला और ट्यूशन सेंटरों में आयोजित की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा बाद में की जाएगी।  पीडब्ल्यूवाला के शिक्षक, फाउंडर और CEO, अलख पांडे ने कहा, "अच्छी शिक्षा पाने का मौका किसी छात्र की आर्थिक स्थिति पर निर्भर नहीं होना चाहिए। पीडब्ल्यूएसएटी के जरिए हमारा मकसद छात्रों की कुछ आर्थिक परेशानियों को कम करना और उन्हें पढ़ाई से जुड़ी सही गाइडेंस देना है, ताकि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी जारी रख सकें।

हमें उम्मीद है कि यह पहल देशभर के ज्यादा से ज्यादा छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी और आर्थिक परेशानी उनकी राह में रुकावट नहीं बनेगी।"  इस पहल के तहत पीडब्ल्यूएसएटी 2026 में प्रदर्शन के आधार पर चुने गए कुछ छात्रों को एक्सक्लूसिव रैंकर्स ग्रुप के जरिए JEE और NEET की तैयारी में मदद के लिए अतिरिक्त अकादमिक मेंटरशिप और गाइडेंस भी दी जाएगी।

जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी
सीकर। सीकर से एक स्टूडेंट के लापता होने की खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि, ये छात्र यहां रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। छात्र की उम्र 17 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छात्र दोपहर में हॉस्टल से खाना खाकर निकला था और उसके बाद अभी तक वापस नहीं आया है। परिवार को जब इसके बारे में जानकारी लगी तो उसके दादा ने उद्योग नगर में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

छात्र के दादा ने पुलिस शिकायत में बताया है कि, वह जयपुर के रहने वाले हैं और वह यहां प्राइवेट कोचिंग में JEE की तैयारी कर रहा है।3 दिसंबर की दोपहर को करीब 2 बजे वो हॉस्टल से खाना खकर बाहर निकला था जिसके बाद वो अभी तक वापस नहीं लौटा है। इसके बारे में हॉस्टल स्टाफ ने ही उनको जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने छात्र को खोजने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला उसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सचूना दी ।

इस मामले में उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, लापता होने की सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी गइ्र हैं लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है क्योंकि छात्र का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।