bathe - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आगरा में नहाने गई 6 बालिकाएं यमुना नदी में डूबी : चार की हुई मौत, 9 से 18 साल के बीच की है बालिका
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार की सुबह हुए एक बड़े हादसे में यमुना नदी में नहाने गईं 6 बालिकाएं डूब गईं। इनमें से 2 बालिकाओं को बचा लिया गया, जबकि 4 अन्य की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र के ग्राम नगला नाथू में हुआ। मृत बालिकाओं की आयु 9 से 18 साल के बीच बताई गई है। सभी एक ही परिवार के भाइयों की संतानें थीं। मृतकों में 3 सगी और एक चचेरी बहन थी। स्थानीय गोताखोरों ने उन्हें नदी से निकाला। बचाई गई 2 बालिकाओं की हालत गंभीर है, उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद न केवल एक घर, बल्कि पूरा गांव शोक और सन्नाटे की चपेट में है।

बताया गया है कि थाना सिकंदरा के गांव नगला नाथू की 7-8 बालिकाएं सुबह 10 बजे के करीब यमुना नदी में नहाने पहुंच गईं। यह गांव नदी से बमुश्किल आठ सौ मीटर दूर है। उन्होंने इसके बारे में अपने घर वालों को नहीं बताया था। बालिकाओं ने नदी किनारे मोबाइल फोन से रीलें भी बनाई। नदी में नहाने के दौरान लड़कियां गहरे पानी में डूबने लगीं, उनका शोर सुनकर थोड़ी दूर स्थित खेतों मे काम कर रहे किसान नदी की ओर दौड़ पड़े।

खबर गांव पहुंची, तो गांव के ही कुछ गोताखोरों ने अन्य ग्रामीणों के साथ डूब रही लड़कियों को बचाने की भरपूर कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक 4 बालिकाओं की सांसें थम चुकी थीं। मृत बालिकाएं एक ही परिवार के भाइयों की बेटियां थीं और आपस में चचेरी बहनें थीं।

सूचना पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एडीशनल पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन 2 बालिकाओं को बचाया गया, उन्हें प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गांव का रास्ता ठीक न होने के कारण एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिस कारण गांव के ही लोगों को निजी बाइक से ही बालिकाओं को अस्पताल ले जाना पड़ा। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नदी पर नहाने गए बालक की पानी में डूबने से मौत
कंचनपुर/बाड़ी। उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के मदारी पुरा के पास बहने वाली पार्वती नदी में नहाने गए एक 12 वर्षीय बालक का पैर फिसलने से हादसा हुआ है। बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई भी मौके पर पहुंचे और बालक को नदी से निकालने का प्रयास किया। सूचना पर प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर रवाना किया, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने बालक के शव को बाहर निकाल लिया। कंचनपुर पुलिस ने शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है। कंचनपुर थाने के रीडर पूरणमल ने बताया कि सूचना मिली की पार्वती नदी में मदारीपुरा  गांव के पास एक बालक डूब गया है। वे मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने बालक को बाहर निकाल लिया। जब उसे देखा गया तो वह मृत अवस्था में मिला।

इस पर बालक के शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। जहां उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा के निर्देश पर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया बालक की नदी में डूबने से मौत हुई है।वही घटना को लेकर बालक के ताऊ धर्म सिंह ठाकुर का कहना है कि बालक नदी किनारे भैंसों को चराने गया था। इस दौरान नदी में पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि गांव मदारी पुरा के पास नदी किनारे बनखंडी महादेव का मंदिर है। इस मंदिर पर चौदस के दिन बुधवार को मेला लगा था। जहां गांव की एक कावड़ भी चढ़ी थी। बालक इसी कावड़ को देखने के लिए मंदिर पर पहुंचा था और बाद में नदी किनारे नहाने बैठ गया और हादसे का शिकार हो गया।

राम तेरी गंगा मैली, अपराधी पावै आसरो पैली : पाप कर चल देते हैं गंगा नहाने
जयपुर। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि आजकल वारदात के बाद हत्यारे और बलात्कारी न तो छुपते फिरते हैं और न ऐशगाहों में जाते हैं; वे सबसे पहले धार्मिक स्थलों के लिए तीर्थ यात्रा पर निकलते हैं या फिर वे भंडारा या सवामणी करवाते हुए पाए जाते हैं। रीट के पेपर लीक करने वाला बत्तीलाल तो अभी केदारनाथ में मिला ही है, बाकी भी इसी राह पर रहते हैं। आजकल पुलिस भी अपराधियों को सबसे पहले इन्हीं जगहों पर तलाशने जाती है।  प्रदेश में बड़ी वारदातों पर नजर डाली जाए तो शातिर अपराधी फरारी काटने से पहले सीधे तीर्थाटन को पहुंचते हैं। वे पवित्र जल में डुबकी लगाकर सारे गुनाह धोना चाहते हैं। जयपुर शहर के सबसे चर्चित मामलों में सभी अपराधी पुलिस से बचने के लिए गंगा नहाने पहुंच गए। चौमूं में हत्या, वैशाली नगर में एनएचआई कंसल्टेंट की हत्या, भांकरोटा में दुष्कर्म करने, रीट परीक्षा में पेपर लीक करने और वैशाली नगर में चांदी चोरी करने के आरोपी गंगा नहाने गए लेकिन गंगा ने इनके पाप नहीं धोए और पुलिस की गिरफ्त में आ गए। हाल में सभी जेल की सलाखों के पीछे हैं। राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी हत्याकांड की मास्टरमाइंड इंद्रा विश्नोई ने फरारी का समय नर्मदा तट पर बिताया था। इंद्रा ने करीब साढ़े पांच साल तक नर्मदा के तट पर गुमनाम जीवनयापन कर फरारी काटी थी। इन्द्रा पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पहला केस
रीट : मुख्य सरगना बत्तीलाल पहुंचा केदारनाथ
प्रदेश में बीती 26 सितम्बर को हुई रीट परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना बत्ती लाल मीणा को एसओजी ने उत्तराखण्ड में केदारनाथ धाम से गिरफ्तार किया है। बत्तीलाल यहां अपने साथी शिवदास उर्फ शिवा के साथ छिपा था।  .
एसओजी के पुलिस निरीक्षक मोहन पोसवाल को पुख्ता सूचना मिलने पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। मास्टर माइंड बत्तीलाल ने सबसे पहले पेपर को परीक्षा से पहले मंगवा कर बांट दिया था। एसओजी की टीम उसे सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि बत्तीलाल से पूछताछ में कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आ सकते हैं। बत्तीलाल का नाम सामने आने के बाद उसके प्रदेश के कई राजनेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे।

दूसरा केस
चौमूं में हत्या : पांच आरोपी गंगा नहाकर आए
चौमूं थाना पुलिस की ओर से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने प्रॉपर्टी विवाद और प्यार में धोखे के चलते अपनी विधवा प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में प्रेमी बाबूलाल मीणा नांगल सोहन राजगढ़ अलवर हाल किराएदार  राजनगर पालम नई दिल्ली समेत जगराम मीणा अलीपुर जोशवाली ढाणी दौसा हाल राजगढ़ अलवर, हरिओम मीणा कोठारी का बास मालाखेड़ा अलवर, रोहिताश मीणा, सुनील कुमार मीणा उर्फ  सन्नी और भूपेन्द्र सैन उर्फ  बब्बड़ रतनगढ़ पाला अलवर को गिरफ्तार किया। हत्या करने के बाद आरोपी बाबूलाल से रुपए लेकर सीधा गंगा स्नान करने के लिए गए थे।

तीसरा केस
चांदी चोरी करने के बाद मामा-भांजे गए देवभूमि
वैशाली नगर में डॉ. सुनीत सोनी के मकान में सुरंग बनाकर 23 जनवरी को 540 किलो चांदी की 18 सिल्लियां चोरी करने  वाले मास्टर माइंड शेखर अग्रवाल और उसका भांजा जतिन अपने पाप को छिपाने के लिए देवभूमि पहुंचे। इस दौरान मामा-भांजे ने करीब 15 से अधिक मंदिरों के दर्शन कर अपने चोरी किए पाप से मुक्ति पाने की कोशिश की थी। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में सामने आया था। दोनों आरोपी करीब तीन करोड़ की चांदी की चोरी के बाद से फरार हुए और नौ मार्च को उत्तराखंड पहुंच गए।

चौथा केस
हत्या करने वाले आरोपी शूटर गए गंगा नहाने
वैशाली नगर थाना इलाके के आम्रपाली सर्किल स्थित पावर हाउस के पीछे एनएचएआई ऑफिस के बाहर कंसल्टेंसी कम्पनी के एडवाइजर राजिन्दर उर्फ राजेन्द्र चावला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए मुख्य सरगना धर्मेन्द्र कुड़लाना और रामदया हत्या का पाप उतारने के लिए हरिद्वार गंगा में नहाने गए थे। हत्या के मुख्य सरगना ई-5 इन्फ्रास्ट्रक्चर कम्पनी के एमडी करणदीप श्योरण ने इन दोनों को नौकरी लगाने समेत लाखों रुपए देने का लालच दिया था। हत्या के बाद करणदीप नेपाल और शूटर हरिद्वार चले गए थे।

पांचवां केस
दुष्कर्म का आरोपी पाप धोने पहुंचा हरिद्वार
भांकरोटा थाना पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रेम सिंह को उसकी बहन के घर कासंगज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया। आरोपी ने गंगा में स्नान कर अपने पाप को धोने का प्रयास किया था लेकिन वह किसी काम नहीं आ सका और पुलिस ने उसे दबोच लिया जबकि इस प्रकरण में अभी उसका एक साथी सुखलाल अभी फरार है। ये दोनों ही मजदूरी करते हैं और इन्होंने एक युवती के साथ कमला नेहरू नगर पुलिया के पास से अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया था। दुष्कर्म के बाद ये आरोपी फरार हो गए थे।

हत्या करने के बाद बचने के लिए दरगाह में छिप गया
अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित में इमली मोहल्ले में जैद गेस्ट हाउस में मुरादाबाद निवासी मोहम्मद माजिद अली साबरी की हत्या कर आरोपी नजरुल निवासी मजोक दिनाचपुर पश्चिम बंगाल फरार हो गया था। नजरुल पुलिस से बचने के लिए रुड़की स्थित कलीयर शरीक की दरगाह में जाकर छिप गया। मृतक का शव बीती चार अगस्त को मिला और अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने आरोपी नजरुल को कलीयर शरीक की दरगाह से 10 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था।