Pulkit Samrat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुलकित सम्राट ने पूरी की नई फिल्म की शूटिंग : एक गाने की शूटिंग बाकी, फैंस में उत्साह
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जो टिप्स फिल्म्स और रमेश तौरानी के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म का निर्देशन स्नेहा तौरानी कर रही हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार फिल्म की मुख्य शूटिंग पूरी हो चुकी है और केवल एक गाने की शूटिंग बाकी रह गई है।  प्रोजेक्ट को लेकर पिछले साल से ही चर्चा तेज थी, जब पहली बार पुलकित सम्राट का नाम इससे जुड़ा था। अब शूटिंग पूरी होने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। यह फिल्म एक उभरती हुई निर्देशिका और एक स्थापित प्रोडक्शन हाउस के साथ पुलकित सम्राट के सहयोग के कारण इंडस्ट्री में पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है।

हाल ही में, रिलीज फिल्म ग्लोरी में पुलकित के प्रदर्शन और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है। इसी बीच इस नई फिल्म के शूटिंग खत्म होने की खबर ने उनके फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है।

पुलकित सम्राट लंबे समय से अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में काम करते आए हैं और उन्होंने कमर्शियल एंटरटेनर्स के साथ-साथ परफॉर्मेंस-ड्रिवन किरदारों में भी अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में उनकी नई फिल्म उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मानी जा रही है। फिलहाल, फिल्म के मेकर्स आने वाले महीनों में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में काम करने की बताई वजह, जानें अभिनेता ने क्या कहा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में काम करने की वजह बताई है। पुलकित सम्राट ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘राहु केतु’ को हाँ कहने के पीछे की असली वजहों और अपने सफर में माँ की अहम भूमिका को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने यह प्रोजेक्ट सिर्फ वरुण और विपुल के साथ जुड़ाव के कारण साइन किया, तो पुलकित का जवाब कहीं ज्यादा निजी और भावनात्मक था। एक पंक्ति में कहें तो यह उनके बचपन के सपनों, फैंटेसी फिल्मों के प्रति प्यार और परिवार के सहारे से जुड़ा हुआ था।

पुलकित सम्राट के लिए ‘राहु केतु’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि इमोशन है। उनकी माने तो जैसे ही उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट सुनी, फैंटेसी वाला एंगल उन्हें तुरंत भा गया। बचपन में देखी फैंटेसी फिल्मों को याद करते हुए उन्होंने कहा- ‘अजूबा’ और ‘छोटा चेतन’ जैसी फिल्मों ने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी है और जिंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें लगता है जैसे आप पहले ही अपने बचपन में जी चुके हैं। उन फिल्मों के जरिए फैंटेसी के प्रति जगे इसी लगाव ने बहुत कम उम्र में मेरे अंदर फैंटेसी सिनेमा के प्रति खास आकर्षण पैदा कर दिया था।

गौरतलब है कि फैंटेसी फिल्म का हिस्सा बनना पुलकित का लंबे समय से संजोया हुआ सपना रहा है। जब यह स्क्रिप्ट उनके पास आई, तो उन्हें लगा कि यही वह मौका है, जिसका उन्हें इंतजार था। फिल्ममेकर विपुल विग और को-स्टार वरुण के साथ एक बार फिर काम करने का अवसर पाकर उनका भरोसा और मजबूत हो गया।

पुलकित ने अपनी माँ के अटूट विश्वास और समर्थन पर भी दिल से बात की। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, उन्होंने कहा- जब पूरा परिवार मेरे मुंबई जाने के फैसले के खिलाफ था, तब मेरी माँ ही थीं जो मजबूती से मेरे साथ खड़ी रहीं। उन्होंने न सिर्फ मेरे सपनों का साथ दिया, बल्कि परिवार के बाकी लोगों के खिलाफ जाकर यह सुनिश्चित किया कि मैं अपने जुनून को पूरा कर सकूँ। उन्हें पूरा विश्वास था कि मैं मुंबई जाकर हीरो बनूँगा। पुलकित ने इस नाजुक दौर में माँ के साहस और भरोसे को खुले दिल से स्वीकारा।

पुलकित सम्राट की कहानी सिर्फ सही फिल्म चुनने की नहीं है, बल्कि अपने बचपन के सपनों से जुड़े रहने और बिना शर्त मिलने वाले समर्थन की अहमियत को समझने की भी है। फैंटेसी सिनेमा के प्रति उनका प्यार और माँ का अडिग विश्वास उनकी यात्रा के मार्गदर्शक रहे हैं। आज, एक अभिनेता के रूप में लगातार आगे बढ़ते हुए, पुलकित का सफर इस बात की याद दिलाता है कि जुनून और परिवार के सहारे से सपने सच में हकीकत बन सकते हैं।

पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी आने वाली फिल्म ‘राहु केतु’ के को-स्टार और अभिनेता चंकी पांडे की तारीफ की है। पुलकित सम्राट ने अपने काम के प्रति चंकी पांडे के समर्पण और जुनून की बातें साझा करते हुए कहा- पहली नजर में चंकी सर को सेट पर आकर सीन करते देखना केकवॉक जैसा लगता है, लेकिन सच तो यह है कि वो उस सीन को परफेक्ट बनाने के लिए इतनी मेहनत करते हैं कि हमें सामने खड़े होने में शर्म आने लगती है। यकीन मानिए उनकी मेहनत देखकर हम खुद पेन-पेपर लेकर बैठ जाते हैं कि और क्या किया जा सकता है।

पुलकित ने चंकी पांडे के साथ अपनी पहली फिल्म का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके साथ हर दिन ऐसा लगता था जैसे वे किसी स्कूल या किसी यूनिवर्सिटी में आ गए हों और बस सीखते ही जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंकी पांडे ने अपनी बेटी, अभिनेत्री अनन्या पांडे के करियर और परफॉर्मेंस को संवारने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा-अनन्या आज जो भी हैं, जिस तरह परफॉर्म करती हैं, उसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उसके घर में ही पिता के रूप में एक मेंटर है, एक पूरी यूनिवर्सिटी मौजूद है।