Foundation day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
जयपुर। शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक सेवा गतिविधियों के साथ मनाया गया। संस्था की जयपुर (राजस्थान) सहित हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की शाखाओं में भी इस अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर विचार साझा किए गए।

वहीं, जम्मू-कश्मीर शाखा द्वारा जम्मू क्षेत्र में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसके तहत गौ सेवा और वानर सेवा के अंतर्गत गायों और बंदरों को भोजन वितरित किया गया। इसके साथ ही वेद मंदिर बाल निकेतन में रह रहे बच्चों के बीच फलों का वितरण किया गया।

इसी क्रम में जयपुर शहर में भी विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत जामडोली स्थित अपना घर आश्रम से हुई, जहां बुजुर्गों के लिए तीसरी बार मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। शिविर में बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर, शुगर, दंत जांच और नेत्र परीक्षण मौके पर ही किया गया। साथ ही आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच फलों का वितरण किया गया।

इसके बाद आगरा रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले परिवारों को भी फलों का वितरण किया गया। वहीं शाम के समय जयपुर के 22 गोदाम क्षेत्र और शहर के फ्लाईओवर के आसपास रहने वाले झुग्गी बस्ती के बच्चों को गर्मी को ध्यान में रखते हुए टी-शर्ट वितरित की गईं। राजापार्क स्थित अपना घर आश्रम में भी बुजुर्गों के बीच फलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्रवण शर्मा ने कहा कि शांति देवी फाउंडेशन पिछले 7 वर्षों से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

लोकभवन में उत्तरप्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर का स्थापना दिवस मनाया, सासंद और उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी रहे उपस्थित
जयपुर। लोकभवन में शनिवार को उत्तरप्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इन राज्यों के राजस्थान में रहने वाले निवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सासंद डॉ. दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि विविधता में एकता लिए हमारा देश "एक भारत श्रेष्ठ भारत" है। राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि विविधता में एकता की हमारी संस्कृति को हम उत्सव रूप में मनाएं। उन्होंने उत्तरप्रदेश को देश का सबसे बड़ा राज्य बताते हुए भारत के भाल रूप में इस राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या का राम लल्ला का मंदिर और कुंभ का ऐतिहासिक प्रयागराज मेला विश्व के बड़े आकर्षण है। राज्यपाल ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को पूर्वोत्तर के प्रमुख राज्य बताते हुए इन राज्यों की जनजातीय और प्रकृति से जुड़ी संस्कृति को महत्वपूर्ण बताया।

सासंद डॉ. दिनेश शर्मा ने उत्तरप्रदेश राज्य की विशेषताओं की चर्चा करते हुए कहा कि भारत का यह सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र ही नहीं है, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से समृद्ध संपन्न और तेजी से विकास की ओर बढ़ता राज्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में सभी के समान विकास को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सर्वाधिक उत्तरप्रदेश के निवासी हैं और उत्तरप्रदेश में राजस्थान के सर्वाधिक लोग निवास करते हैं। यह राज्य पड़ोसी राज्यों के साझा विकास का संवाहक है।

इससे पहले राज्यपाल ने उत्तरप्रदेश, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा राज्य के निवासियों से संवाद किया। यहां लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

देश सेवा को समर्पित : राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,जयपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
जयपुर। देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिक सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गृह रक्षा विभाग का 63वां स्थापना दिवस केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा जयपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

मुख्य अतिथि ने ली परेड की सलामी :

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महानिदेशक एवं महासमादेष्टा गृह रक्षा मालिनी अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर निदेशक, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान गृह रक्षा द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, विभागीय मंत्री बाबूलाल खराड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भेजे गए प्रेरक संदेशों का पठन किया गया।

सेवा के लिए डीजीसीडी कमेन्डेशन डिस्क से सम्मान :

मुख्य अतिथि अग्रवाल द्वारा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जाँबाज़ अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 के लिए भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली से घोषित डीजीसीडी कमेन्डेशन डिस्क एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। समादेष्टा स्वाति शर्मा  को सिल्वर डिस्क मय प्रशस्ति पत्र, जबकि प्लाटून कमाण्डर सत्यनारायण देवड़ा को ब्रॉन्ज डिस्क मय प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त चार अन्य कर्मचारियों व स्वयंसेवकों को भी ब्रॉन्ज डिस्क प्रदान किए गए।

महानिदेशक प्रशस्ति से 21 कार्मिक सम्मानित :

स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर डीजी गृह रक्षा अग्रवाल ने कुल 21 अधिकारियों, कार्मिकों और स्वयंसेवकों को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किया। इसमें 03 अधिकारियों, 06 कार्मिकों, और 04 स्वयं सेवकों को डिस्क मय प्रशस्ति पत्र दिया गया, जबकि 08 मंत्रालयिक कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

5 अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर के पदक की घोषणा :

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान के लिए गर्व की बात रही कि गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा 5 अधिकारियों सहित कुल 9 कार्मिकों के लिए राष्ट्रीय स्तर के पदकों की घोषणा की गई। गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र के लिए समादेष्टा सुमन ढ़ाका और उपसमादेष्टा रामजी लाल  का नाम घोषित हुआ है। वहीं कांस्य पदक एवं प्रशस्ति पत्र के लिए उप महासमादेष्टा बादोराव मीणा, उप समादेष्टा धर्मसिंह बाँकावत और प्रियंका कड़वासरा सहित 3 कार्मिकों और 2 स्वयंसेवकों के नामों की घोषणा की गई। यह राष्ट्रीय पदक आगामी विभागीय कार्यक्रमों में प्रदान किए जाएंगे।