Arrested criminals - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान : पुलिस की 47 टीमों ने मारी 183 अपराधियोंं के ठिकानों पर दबिश, 31 बदमाश गिरफ्तार
जैसलमेर। सीमावती जिले में अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने एक व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि अभियान के लिए 47 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 177 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।  टीमों ने शनिवार अलसुबह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में183 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अभियान में टीमों ने 4 स्थाई वारंटियों और 8 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्त में लिया। इसके साथ ही गंभीर और सामान्य श्रेणी के विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से वांछित चल रहे 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का फोकस जिले के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों पर भी रहा, जिसके तहत 66 चिन्हित बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों की गहनता से जांच की गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 16 अपराधियों को बीएनएसएस की धारा 170 और 126 के तहत गिरफ्तार किया गया, जबकि 64 पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की भी निगरानी की गई। एसपी ने बताया, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह विशेष अभियान पुलिस मुख्यालय जयपुर और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) के पर्यवेक्षण तथा महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज के दिशा-निदेर्शों के अनुसार संचालित किया गया।

जयपुर पुलिस का ऑपरेशन: वज्र प्रहार में 1074 ठिकानों पर दी गई दबिश, 327 अपराधी गिरफ्तार
जयपुर। शहर में बढ़ती दहशतगर्दी, चैन-स्नेंचिंग, पर्स और मोबाइल छीनने की आपराधिक घटनाओं पर  रोक लगाने के लिए जयपुर कमिश्नरेट ने शनिवार को ऑपरेशन वज्र प्रहार चलाया। पुलिस कमिश्नर जयपुर सचिन मित्तल के आदेशानुसार तथा विशेष पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत शहर भर में एरिया डॉमिनेशन करते हुए 1074 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस कार्रवाई में 327 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

चेन, पर्स एवं मोबाइल स्नैचिंग

अभियान का मुख्य फोकस उन अपराधियों की धरपकड़ पर रहा जो चेन, पर्स और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं में पूर्व में चालानशुदा रहे हैं। इन्हीं अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए पहचान संकलन की तैयारी पिछले कई दिनों से पुलिस टीमों की ओर से जा रही थी।

1074 स्थानों पर एक साथ दबिश

संयुक्त टीमों ने आपराधिक ठिकानों की गहन तलाशी ली और कई अपराधियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दबिशों के दौरान संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई, जिनमें से 43 वाहन जब्त किए गए।

यह हुई कार्रवाई

अपराधियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 21, एनडीपीएस एक्ट 13, आर्म्स एक्ट 13, अन्य एक्ट के तहत पूर्व के तीन प्रकरणों में 51 जनों को गिरफ्तार किया गया। 43 वाहन जब्त किए।

इनका कहना है

जयपुर पुलिस शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य कर रही है। आॅपरेशन वज्र प्रहार से न केवल अपराधियों में भय का माहौल बना है बल्कि शहरवासियों में विश्वास भी बढ़ा है।