Passenger safety - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच शुरू
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर तकनीकी खराबी के कारण खड़ी बस से उतर रही एक महिला की बस के अचानक चलने पर उसकी चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर उन्तालीस दशमलव पांच सौ माइलस्टोन बाएं साइड पर स्थित शिवा ढाबा के पास एक बस खराब हो गई थी। बस में सवार यात्री उसे धक्का देकर दोबारा चालू करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बस में सवार श्रीमती पुष्पा शर्मा (55), पत्नी रामेश्वर शर्मा, दिल्ली हर्ष विहार निवासी , बस से नीचे उतर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही महिला बस से उतरने लगीं, उसी समय बस अचानक चल पड़ी। संतुलन बिगड़ने से वह बस की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को निजी एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस के अचानक चलने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, वहीं बस की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जाएगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

बांग्लादेश में भीषण हादसा: पद्मा नदी में गिरी बस, 24 यात्रियों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
ढाका। बांग्लादेश में बुधवार शाम यात्रियों से भरी एक यात्री बस, नौका पर चढ़ाये जाने के दौरान अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई जिससे कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। यह दर्दनाक हादसा राजबाड़ी जिले के दौलतदिया फेरी टर्मिनल के पास शाम लगभग सवा पांच बजे तब हुआ जब ढाका की ओर जा रही 'सौहार्द परिवहन' की बस पंटून नंबर 3 से नदी में जा गिरी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, फेरी के करीब पहुँचते ही बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और नदी में लगभग 30 फीट नीचे डूब गई। फायर सर्विस के अधिकारी ताल्हा बिन जासिम ने बताया कि जलमग्न बस के भीतर से 22 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 6 पुरुष, 11 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, कोस्ट गार्ड और सेना की सहायता से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। रात भर चले इस ऑपरेशन में कई दमकल यूनिटों और गोताखोरों को लगाया गया। एक दमकल अधिकारी सोहेल राणा के मुताबिक, 'हमजा' नामक जहाज और क्रेन की मदद से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार आधी रात को बस को नदी से बाहर निकाल लिया गया।
बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बचाव कार्यों की जानकारी ली है और इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

न्यूयॉर्क में भीषण हादसा: ला गार्डिया हवाईअड्डे पर एयर कनाडा विमान फायर ट्रक से टकराया, चार दमकलकर्मियों की हालत गंभीर, बचाव और राहत कार्य जारी
न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाईअड्डे पर रविवार देर रात एयर कनाडा का एक विमान रनवे पर फायर ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई आपातकर्मी घायल हो गए और हवाईअड्डे का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जैज़ एविएशन का बॉम्बार्डियर सीआरजे-900 विमान मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंचा और आने के बाद गेट की ओर जा रहा था, तभी रनवे-4 पर उसकी टक्कर फायर ट्रक से हो गयी।

स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया है कि इस हादसे में कम से कम चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विमान में सवार लगभग 100 यात्रियों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद दमकल, एंबुलेंस और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

हादसे के बाद अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने 'एयरक्राफ्ट इमरजेंसी' का हवाला देते हुए ला गार्डिया आने वाली सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी। इससे पहले भी खराब मौसम के कारण हवाईअड्डे का संचालन प्रभावित रहा था।

दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला के बाद एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द की उड़ानें, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
नई दिल्ली। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को ड्रोन हमले की एक घटना के कारण हवाई अड्डे से उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। इस व्यवधान के कारण, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को दुबई से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें आज के लिए रद्द करनी पड़ी। विमान कंपनियों ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को या तो अपनी यात्रा बाद की तारीख के लिए दोबारा बुक करने या अपने टिकट रद्द करने और बिना किसी अतिरिक्त लागत के पूरा रिफंड प्राप्त करने का विकल्प दिया जाएगा। विमान कंपनियों ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और उड़ानें रद्द होने का कारण अपरिहार्य परिचालन संबंधी बाधाओं को बताया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, रस अल खैमाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित अन्य यूएई हवाई अड्डों से आने-जाने वाली उसकी अस्थायी उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। कंपनियों ने आगे कहा कि उनकी टीमें प्रभावित यात्रियों की सहायता करने और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही हैं कि फंसे हुए यात्रियों को जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जाए।

इससे पहले, दोनों हवाई कंपनियों ने घोषणा की थी कि वे 16 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 48 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संयुक्त रूप से संचालित करेंगी। दोनों कंपनियां किंग अब्दुलअज़ीज़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और मस्कट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें जारी रखेंगी, जिनमें भारत और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानें शामिल हैं।

एयर इंडिया को दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए एक-एक वापसी सेवा संचालित करनी थी जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस को बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु से एक-एक उड़ान संचालित करनी थी। इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट से आने-जाने वाली 12 निर्धारित उड़ानों की योजना बनाई थी, जिनमें दिल्ली, कन्नूर, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से सेवाएं और कोच्चि से दो उड़ानें शामिल थीं।
निर्धारित सेवाओं के अलावा, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्लॉट की उपलब्धता और मौजूदा परिचालन स्थितियों के अंतर्गत संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से आने-जाने वाली 26 अतिरिक्त गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करने की भी योजना बनाई थी। कंपनी ने कहा कि ये उड़ानें संबंधित भारतीय एवं स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं।

दक्षिण पश्चिम रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई: आरपीएफ ने फरवरी में 51 बच्चों को बचाया 44.8 लाख रुपए का सामान लौटाया
हुबली। दक्षिण पश्चिम रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने फरवरी-2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आरपीएफ ने इस दौरान विभिन्न अभियानों के तहत कई सफल कार्रवाई की। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने 51 बच्चों (39 लड़के और 12 लड़कियां) को बचाकर सत्यापन के बाद उनके परिजनों, पुलिस-एनजीओ को सौंप दिया। ऑपरेशन डिग्निटी के तहत देखभाल की जरूरत वाली एक वृद्ध महिला को भी सुरक्षित बचाकर उनके परिवार या एनजीओ को सौंपा गया। मेरी सहेली के तहत 32 ट्रेनों में निगरानी की जा रही है।

ऑपरेशन उपलब्ध के तहत टिकट दलालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23 मामलों में 23 दलालों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 77 हजार 804 मूल्य के 48 लाइव टिकट और 97 हजार 496 मूल्य के 65 उपयोग किए गए टिकट जब्त किए गए। आॅपरेशन सतर्क में 7 मामलों में 142 शराब की बोतलें (करीब 100 लीटर) जब्त की गई, जिनकी कीमत 63 हजार 346 है।

वहीं, ऑपरेशन नारको के तहत 7 मामलों में 57 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.71 लाख है। इस दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी-आबकारी विभाग को सौंपा गया। फरवरी में आरपीएफ ने 58 मामलों में यात्रियों का खोया हुआ सामान असली मालिकों को लौटाया। इस सामान की कुल कीमत करीब 44.8 लाख है। इसके अलावा प्रतिदिन औसतन 32 से 35 एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों में 90 से 95 आरपीएफ कर्मियों की ओर से एस्कॉर्टिंग और मोबाइल पेट्रोलिंग की गई, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम 1966 के तहत 3 मामले दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 38 हजार 458 मूल्य की चोरी हुई रेलवे संपत्ति बरामद की गई।

दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान
नई दिल्ली। दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचा। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 916डी आज सुबह 10:58 पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसमें कुल 157 लोग सवार थे जिसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य शामिल हैं। पश्चिम एशिया में फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली आने वाली आज यह पहली उड़ान थी।

इससे पहले दुबई में फंसे 143 चालक दल के सदस्यों को लेकर एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 918डी दिल्ली पहुंची थी। चालक दल के ये सदस्य एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के हैं जो अचानक उड़ानें बंद होने से दुबई में फंस गये थे।

यात्रिगण कृपाया ध्यान दें! रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान: लॉन्च किया e-RCT पोर्टल, घर बैठे मिलेगा रेल यात्रियों को मुआवजा
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे यात्रियों और माल मालिकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। भारतीय रेलवे ने e-RCT (इलेक्ट्रॉनिक रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल) सिस्टम लॉन्च करके क्लेम प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। जानकारी के अनुसार, यह नया प्लेटफॉर्म उन लाखों लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जो रेल हादसों, अनहोनी घटनाओं, सामान के नुकसान या किराया विवादों में मुआवजा मांगते हैं।

बता दें कि इससे पहले RCT में क्लेम दाखिल करना एक लंबी और थकाऊ प्रक्रिया थी, क्योंकि कागजी फाइलिंग, अदालत में बार-बार पेशी, महीनों-कभी सालों की देरी, लेकिन अब e-RCT के साथ सब कुछ ऑनलाइन हो गया है, जिससे हर पीड़ित व्यक्ति को तुरंत सहायता मिलेगी और उसको मुआवजा भी। कोई भी यात्री या प्रभावित व्यक्ति घर बैठे, मोबाइल या कंप्यूटर से 24x7 क्लेम दर्ज कर सकता है। इसके लिए पीड़ित व्यक्ति को सिस्टम में चेकलिस्ट-बेस्ड स्क्रूटनी, आसान दस्तावेज अपलोड, ऑटोमैटिक केस असाइनमेंट और डिजिटल नोटिस जैसी आधुनिक सुविधाएं ​मिलेगी। सबसे खास बात ये है कि इस ई-हियरिंग की व्यवस्था से अब पक्षकारों को बार-बार अदालत जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्लेम की पूरी प्रोग्रेस एक ही डैशबोर्ड पर ट्रैक की जा सकेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और पेंडेंसी में भारी कमी आएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पर जानकारी देते हुए कहा, यह सुधार रेलवे को और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हम समय बचाने के साथ न्याय को तेज और भरोसेमंद बनाना चाहते हैं।" अधिकारियों का अनुमान है कि यह सिस्टम हजारों लंबित मामलों को जल्द निपटाने में मदद करेगा, जिससे पीड़ितों को समय पर मुआवजा मिल सकेगा।

इसी क्रम में रेले मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल दुनिया पर भी सख्त रुख अपनाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि फेक न्यूज, डीपफेक और बिना अनुमति के सिंथेटिक कंटेंट (AI से बने वीडियो/ऑडियो) से समाज का विश्वास टूट रहा है। प्लेटफॉर्म्स को कंटेंट की जिम्मेदारी लेनी होगी, खासकर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। बिना सहमति के किसी की छवि या आवाज का दुरुपयोग अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके आगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आग्रह करते हुए कहा, प्लेटफॉर्म्स समाज की इस बुनियादी जरूरत को समझें और सहयोग करें, वरना सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। यह दोहरी पहल—रेल क्लेम में डिजिटल क्रांति और डिजिटल स्पेस में जवाबदेही—दिखाती है कि सरकार आम आदमी की सुविधा और सुरक्षा दोनों को प्राथमिकता दे रही है।

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! होली पर्व पर अहमदाबाद मंडल की विशेष प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं
अहमदाबाद। आगामी होली के त्योहार के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। होली पर्व के दौरान पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए कुल 684 ट्रेन/ट्रिप्स संचालित की जाएंगी जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी संबंधित विभागों को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। वेदप्रकाश ने बताया कि अहमदाबाद मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहार के दौरान सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाएगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन

कालूपुर साइड : कालूपुर साइड के होल्डिंग एरिया को तीन भागों में विभाजित किया जाएगा।
मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट हब का ग्राउंड फ्लोर लगभग 43,056 वर्ग फुट।
पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम कार्यालय के पास स्थित वर्तमान होल्डिंग एरिया लगभग 4133 वर्ग फुट।
एलिवेटेड रोड के नीचे आॅटो रिक्शा लेन एवं दोपहिया पार्किग क्षेत्र का एक भाग लगभग 4844 वर्ग फुट।

सरसपुर साइड

सरसपुर साइड के होल्डिंग एरिया को दो भागों में विभाजित किया जाएगा।
बुकिंग कार्यालय के पास स्थित वर्तमान होल्डिंग एरिया लगभग 3229 वर्ग फुट।
बुकिंग कार्यालय एवं कूली मस्जिद की ओर जाने वाले मार्ग का क्षेत्र लगभग 6458 वर्ग फुट।

साबरमती रेलवे स्टेशन

साबरमती स्टेशन पर लगभग 4 हजार से पांच हजार यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्थाकी गई है। यातायात के सुचारु प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश एवं निकास द्वारों को अलग-अलग रखा गया है, जिससे भीड़ का बेहतर प्रबंधन किया जा सके। इन होल्डिंग क्षेत्रों में पंखों, पेयजल एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे प्लेटफार्मों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके तथा यात्रियों का चरणबद्ध प्रवेश सुनिश्चित हो।

विशेष प्लेटफार्म प्रबंधन योजना

अधिकांश होली स्पेशल एवं अधिक भीड़ वाली गाड़ियां प्लेटफॉर्म संख्या 8 से संचालित की जाएंगी, जिससे भीड़ का प्रभावी वितरण सुनिश्चित हो सके। केन्द्रीकृत घोषणा प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है, ताकि यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अतिरिक्त हेल्प डेस्क, टिकट काउंटरों पर पर्याप्त स्टाफ, पेयजल सुविधाएं, स्वच्छता व्यवस्था एवं प्रतीक्षालयों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था

स्टेशन परिसरों एवं प्रमुख प्लेटफार्मों पर आरपीएफ एवं जीआरपी कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। आरपीएफ एवं वाणिज्य स्टाफ  को आवश्यक वीएचएफ हैंडसेट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे त्वरित समन्वय एवं प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। बैग चेकिंग अभियान को सघन रूप से चलाया जाएगा। आरपीएफ सीसीटीवी कक्ष से ही वार रूम संचालित किया जाएगा, जहां से 24 गुणा 7 निगरानी की जाएगी। सादे वस्त्रों में आरपीएफ एवं जीआरपी की अपराध रोकथाम एवं जांच दल टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखेंगी। चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी प्रणाली सक्रिय रहेगी तथा किसी भी स्थान पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में फील्ड इकाइयों को तत्काल सतर्क किया जाएगा।

वाणिज्य एवं विशेष सहायता प्रबंध

मंडल स्तर परवार रूम का गठन किया गया है, जहां से वरिष्ठ अधिकारी 24 घंटे निगरानी करेंगे। भीड़ की स्थिति में उच्च अधिकारी स्वयं प्लेटफॉर्म पर उपस्थित रहेंगे। यात्रियों को होली स्पेशल ट्रेनों एवं अतिरिक्त सेवाओं की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया, प्रेस विज्ञप्ति, नियमित ट्वीट एवं सार्वजनिक घोषणा प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जाएगा। टिकट चेकिंग स्टाफ को अतिरिक्त सतर्कता एवं मार्गदर्शन के लिए  निर्देशित किया गया है।

दिव्यांग, वृद्ध एवं अस्वस्थ यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध

सिविल डिफेन्स टीम को समर्पित सहायता दल के रूप में तैनात किया जाएगा, जो दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं अस्वस्थ यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचाने, ट्रेन में चढ़ाने एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।    चिकित्सा टीम 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

लागोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण हादसा: आग लगने से 6 लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
लागोस। नाइजीरिया के शहर लागोस में मुर्तला मुहम्मद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमएमआईए) के ओल्ड टर्मिनल-1 में सोमवार को आग लग गयी, लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन ने बिना किसी बड़े नुकसान के इस पर काबू पा लिया और उड़ान परिचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया। लागोस के एयरपोर्ट पुलिस कमान ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

कमान के जनसंपर्क अधिकारी एएसपी मोहम्मद अदेओला द्वारा जारी बयान में कहा गया कि 23 फरवरी को हुई इस घटना को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया गया। आग की घटना के कारण उड़ान परिचालन बाधित हुआ था, कई यात्री फंस गये थे और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मोडऩा पड़ा था, क्योंकि इससे कंट्रोल टावर की गतिविधियां प्रभावित हुई थीं। आग बुझाने के दौरान टर्मिनल के कुछ हिस्सों से घना धुआं उठता देखा गया और दमकलकर्मियों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी।

कमान ने बताया कि उसी दिन बाद में स्थिति को स्थिर कर लिया गया। बयान में कहा गया, एयरपोर्ट पुलिस कमान, इकेजा, लागोस, जनता को सूचित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त करता है कि मुर्तला मुहम्मद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ओल्ड टर्मिनल-1 भवन में लगी आग को सफलतापूर्वक काबू में कर लिया गया है। अदेओला ने कहा कि ओल्ड टर्मिनल भवन के एक हिस्से में लगी आग को सभी संबंधित एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से पूरी तरह बुझा दिया गया। उन्होंने कहा, उसी दिन देर रात तक स्थिति पूरी तरह स्थिर हो गयी थी।

कमान के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 12 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी को तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गयी। किसी के हताहत की सूचना नहीं है। पुलिस ने पुष्टि की कि उड़ान परिचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। अदेओला ने कहा, अस्थायी रूप से बाधित उड़ानें अब दोबारा सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं। सभी गतिविधियों को न्यू टर्मिनल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि ओल्ड टर्मिनल-1 भवन को आगे के आकलन और मंजूरी तक सभी प्रकार के परिचालन और प्रवेश के लिए बंद रखा गया है।

एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को डॉग बाइट का गंभीर मामला देखने को मिला है। एयरपोर्ट परिसर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।  टर्मिनल-2 के अराइवल क्षेत्र में एक महिला यात्री पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने घायल महिला को प्राथमिक सहायता दिलाई और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एयरपोर्ट परिसर में पहले भी आवारा कुत्तों की आवाजाही देखी गई है, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार नहीं है। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि एयरपोर्ट परिसर को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ओडिशा में बड़ा हादसा टला: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर यार्ड में जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने कोई खबर नहीं है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और बहाली के काम और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।

रेलवे ने एक बयान में कहा, ट्रेन नंबर 22611 चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 8:51 बजे जाजपुर यार्ड से गुजरते समय यार्ड की सीमा के अंदर एसी कोच और दो जनरल कोच पटरी से उतर गए। घटना के समय ट्रेन बहुत धीमी गति से चल रही थी।

इस घटना के बाद भी यात्री ट्रेन संचालन सामान्य ढंग से चलता रहा और प्रभावित लोगों की मदद का काम किया जा रहा है।

ईरान में किसी बड़े परिवर्तन की आशंका से कई उड़ानें रद्द
नई दिल्ली।  इंडिगो ने मंगलवार को एक ताजा ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए ईरान संकट को देखते हुए 28 फरवरी तक उस देश के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। साथ ही कई अन्य देशों तक भी अपनी सेवाएं बंद रखने का एलान किया है। इंडिगो ने 28 फरवरी तक जहां से आने और जाने वाली उड़ानें रद्द की हैं, उनमें त्बिलिसी, बाकू,अल्माटी और ताशकंद की फ्लाइट्स शामिल हैं। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह फैसला ईरान के आसपास पैदा होते हालात को देखते हुए लिया गया है, ताकि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इंडिगो ने एक्स पर जारी ट्रैवल एडवाइरी में कहा कि ईरान के आसपास पैदा होते हालात को देखते हुए हमने अपनी फ्लाइट शेड्यूल में अतिरिक्त बदलाव किए हैं, ताकि यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे कस्टमर और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

इंडिगो ने आगे कहा है कि इसकी त्बिलिसी, बाकू,अल्माटी और ताशकंद से आने और वहां जाने वाली उड़ानें 28 फरवरी,2026 तक कैंसिल रहेंगी। क्योंकि इन देशों या शहरों तक आने जाने के मार्ग में ईरानी रडार, ड्रोन नजर रख सकते हैं और कोई भटका हुआ ड्रोन उनसे टकरा सकता है। कस्टमर वैकल्पिक यात्रा विकल्प देख सकते हैं या अपनी चाहत के हिसाब से फुल रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि वह बदलते हालात पर नजर रख रही है और किसी भी अपडेट की जानकारी इसके कम्युनिकेशन चैनलों से साझा जाएगी।

यह एयरलाइन ने इन रूटों पर उड़ानों के निलंबन को धीरे-धरे बढ़ा रही है। पहले इन रूटों पर 11 फरवरी तक के लिए उड़ानें रद्द की गई थीं। इंडिगो इन रूटों पर अपनी उड़ानों के लिए ईरान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करता रहा है। लेकिन, जब से हालात खराब होने लगे हैं, यह अपने विमानों को उस क्षेत्र में भेजने से हिचकिचा रहा है। इन चार शहरों की भारत से फ्लाइट को आम तौर पर छह से सात घंटे लगते हैं।

इन रूटों के लिए इंडिगो अपने  विमानों का इस्तेमाल करती है, जिसकी ईंधन क्षमता इतनी नहीं होती, जो ज्यादा लंबे रूट वाले वैकल्पिक रास्ते से यात्रा कर सकें। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और इसकी वजह से सैन्य संघर्ष की आशंका भी बनी हुई है। अमेरिका ने तो अपने नौसैनिक बेड़े को भी पश्चिम एशिया में उतार रखा है।