Police case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परिवहन निरीक्षक को धमकाने पर बस चालक-परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम में परिवहन निरीक्षक को धमकाने और प्रवर्तन कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बस चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है, जब प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान AR11L0786 नंबर की बस को रोका गया था। वाहन रोके जाने पर चालक और कंडक्टर ने मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों नशे की हालत में थे और उन्होंने परिवहन निरीक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें नौकरी से बर्खास्त करवाने की धमकी दी। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पुलिस को बुलाया गया और बस को सीज़ कर दिया गया। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर परिवहन निरीक्षक देवेंद्र ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में राजकार्य में बाधा और राजमार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का भी विस्तृत खुलासा होने की संभावना है।

संभल हिंसा मामला: ASP अनुज चौधरी को राहत, FIR के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल हिंसा मामले में एएसपी अनुज चौघरी को बड़ी राहत देते हुए एफआईआर के आदेशों पर रोक लगा दी है। बता दें कि इस हादसे में आलम को 3 गोलियां मारने पर स्थानिय कोर्ट ने 9 जनवरी को करीब 22 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद एएसपी अनुज चौधरी ने कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रूख किया था।

जिस पर आज सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर पर रोक लगा दी हैं। इसके साथ ही बता दें इस मामले में एफआईआर का आदेश जारी करने वाले न्यायधीश पहले ही हट चुके हैं। हाईकोर्ट ने अनुज तोमर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 14 दिन की अंतरिम राहत देते हुए शिकायत करने वाले यामीन को कोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए करीब 14 दिन का समय दिया है।

अदालत ने तत्कालीन कोतवाली इंस्पेक्टर अनुज तोमर को भी राहत प्रदान की है। न्यायमूर्ति समित गोपाल की एकलपीठ ने 9 जनवरी को पारित संभल सीजेएम न्यायालय के आदेश पर रोक लगाते हुए शिकायतकर्ता यामीन से दोनों याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई पांच सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।

उल्लेखनीय है कि संभल के सीजेएम विभांशु सुधीर ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156(3) के तहत एएसपी अनुज चौधधरी सहित 20 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इस आदेश के विरुद्ध अनुज चौधरी और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल याचिका पर सोमवार और मंगलवार को सुनवाई हुई, जिसके बाद हाईकोर्ट ने यह अंतरिम आदेश पारित किया।

कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को मिली जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को फोन पर धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

विधायक श्री कुशवाहा ने आज बताया कि उन्हें प्रभात रावत नाम के व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में उन्होंने कोतवाली शिवपुरी में कल शाम प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
जयपुर। बजाज नगर थाने में शनिवार देर शाम लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ सवारी ने मुकदमा दर्ज कराया। सवारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि ऑटो चालक ने लापरवाही भरे तरीके से ऑटो से सड़क किनारे खड़े एक ट्रक  टक्कर मार दी। जिससे परिवादी और उसकी मां चोटिल हो गई।

पुलिस के अनुसार जवाहर नगर निवासी गोपाल लाल सैनी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें ऑटो चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में लापरवाही पूर्ण तरीके से ऑटो चलते हुए टक्कर मार दी। प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।