Railway Safety - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
नई दिल्ली। रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में माल परिवहन में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 167 करोड़ टन माल का परिवहन किया। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में 3.25 प्रतिशत अधिक माल लदान के साथ रेलवे ने रिकॉर्ड 167 करोड़ टन माल का परिवहन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने रेलवे क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व वित्तीय आवंटन की हैं, जिससे व्यापक विकास हुआ है। रेलवे में हुए सुधारों ने सभी सामाजिक-आर्थिक समूहों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है, विशेष रूप से गरीबों और मध्यम वर्ग पर। उन्होंने बताया कि उर्वरक, पिग आयरन और तैयार स्टील के परिवहन में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी, जिसने रेलवे को यह रिकॉर्ड बनाने में मदद की।

रेल मंत्री ने बताया कि इस दौरान लौह अयस्क का परिवहन 6.73 प्रतिशत बढ़ा, जबकि सीमेंट के परिहवन में 3.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय रेलवे ने 76,352 विशेष ट्रेनें चलाईं। वर्तमान में रेलवे नेटवर्क पर प्रतिदिन लगभग 25,000 ट्रेनें चलती हैं। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम गंभीर रेल दुर्घटनाएं हुईं। इस दौरान केवल 16 गंभीर दुर्घटनाएं हुईं, जो सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ न्यायालय में यौन उत्पीडऩ का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रविवार को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से वार किया, जिसमें वह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, आशुतोष ब्रह्मचारी गाजियाबाद से रीवा एक्सप्रेस के एच-1 कोच में सवार होकर प्रयागराज आ रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में उन पर हमला कर दिया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि हमलावर ने धारदार हथियार से उन पर कई वार किए और उनकी नाक काटने की कोशिश भी की। जान बचाने के लिए उन्होंने खुद को ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया, जिससे उनकी जान बच सकी। बताया जा रहा है कि हमले में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं और वह लहूलुहान हालत में प्रयागराज जंक्शन पहुंचे।

यहां पहुंचने के बाद उन्होंने जीआरपी थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए कॉल्विन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले के पीछे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर साजिश रचने का शक जताया है। आशुतोष ब्रह्मचारी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई के सिलसिले में 12 मार्च को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पेश होने के लिए प्रयागराज आ रहे थे। इसके अलावा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए गए यौन शोषण के आरोप से जुड़े मामले में भी हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाना है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक ने किया व्यापक निरीक्षण
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने मालदा-न्यू जलपाईगुड़ी सेक्शन के ट्रैक, सिग्नल, स्टेशन, लोको शेड और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ पू.सी. रेलवे मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और मंडल के अधिकारी भी थे। महाप्रबंधक मालदा टाउन पहुंचकर मालदा टाउन लोको शेड का सघन निरीक्षण किया और अनुरक्षण कार्य, संरक्षा मानकों और संपूर्ण कार्य प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने मालदा टाउन से न्यू जलपाईगुड़ी तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया, जिसके दौरान उन्होंने ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग परिसंपत्तियों, यात्री सुविधाओं और रूट में बुनियादी ढ़ांचा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ट्रेन परिचालन को सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए सेफ्टी प्रोटोकॉल और मॉडर्न ऑपरेशनल प्रैक्टिसों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया। इस दौरे के दौरान श्रीवास्तव ने समसी और डालखोला स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

न्यू जलपाईगुड़ी में महाप्रबंधक ने स्टेशन पर चल रहे अपग्रेडेशन के कार्यों का निरीक्षण किया। न्यू जलपाईगुड़ी को एक विश्वस्तरीय स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनस में परिवर्तित किया जा रहा है, जहां आधुनिक सुविधाओं, शानदार प्लेटफॉर्म, बेहतर पैसेंजर सुविधाएं और बेहतर सर्कुलेशन एरिया होंगे। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत दूसरे रिडेवलपमेंट पहलुओं की भी समीक्षा की।