IGI Airport - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
नई दिल्ली: राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर गुरुवार दोपहर एक मामूली विमान हादसा सामने आया। करीब 2:15 बजे टैक्सी कर रहा स्पाइसजेट का विमान खड़े हुए अकासा एयर के एयरक्राफ्ट से हल्के रूप में टकरा गया। इस घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई, लेकिन दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट के विमान का दाहिना विंगलेट क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि अकासा के विमान के बाएं हिस्से का हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर प्रभावित हुआ। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से संकेत मिलता है कि स्पाइसजेट का विमान लेह से आकर गेट की ओर बढ़ रहा था, वहीं अकासा का विमान हैदराबाद के लिए रवाना होने की तैयारी में खड़ा था।

अकासा एयर ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ तूफानी: आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जनजीवन बाधित
नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं और तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे पहले धूल भरी आंधी, गरज, बिजली और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन को बाधित किया है और बिजली नेटवर्क को भी प्रभावित किया है।

शुक्रवार तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। बुधवार शाम खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 16 उड़ानों को अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों को घर में रहने और खिड़कियों, बिजली के खंभों और बिजली की तारों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

घने कोहरे और प्रदूषण से उड़ानें बाधित, एयर इंडिया-इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो सहित विभिन्न एयरलाइंस ने उड़ानों में संभावित देरी और रुकावटों को लेकर यात्रियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। एयर इंडिया ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि सोमवार सुबह दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में दृश्यता कम रहने के कारण उड़ानों के परिचालन पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने कहा कि उसने रुकावटों को कम करने के लिए पहले से ही कदम उठाए हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि देरी, मार्ग परिवर्तन  या रद्द होने की स्थिति में हवाई अड्डा पर मौजूद कर्मचारी सहायता प्रदान करेंगे।

एयर इंडिया ने कहा कि कोहरे से प्रभावित होने वाली उड़ानों के यात्रियों को पहले से चेतावनी मिलेंगी, जिसमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उड़ान रीशेड्यूल करने या रद्द होने की स्थिति में  बिना किसी जुर्माना के पूरी राशि पाने का विकल्प होगा। एयरलाइन ने यात्रियों को हवाई अड्डा के लिए निकलने से पहले उड़ान की अद्यतन स्थिति जांच करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी है।

इसी तरह से इंडिगो ने भी कई परामर्श जारी किये हैं, जिसमें कहा गया है कि सुबह के समय कोहरे से अमृतसर, चंडीगढ़ और लखनऊ में दृश्यता कम होने होने की वजह से उड़ानें प्रभावित हो सकती है। वहीं, कम दृश्यता की स्थिति दिल्ली, राजकोट और सूरत में भी है, जिससे उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने कहा कि वह मौसम की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और उसकी टीमें संचालन को प्रबंधित करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी उड़ान की अद्यतन स्थिति पर नजर रखें और हवाई अड्डा जाने से पहले नवीनतम जानकारी हासिल कर लें। इंडिगो ने कहा कि प्रभावित यात्री नीति के अनुसार दूसरे विकल्प चुन सकते हैं या राशि को वापस पाने का दावा कर सकते हैं।

इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई, जबकि पालम में यह सिर्फ 100 मीटर रही। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने का अनुमान है जिससे हवाई यातायात में और रुकावटें आ सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं।

दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज भी करीब 20 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों में आक्रोश
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य शहरों में घने कोहरे के कारण गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 20 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है। आईजीआई हवाई अड्डे की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली आने वाली 11 और यहां से जाने वाली भी इतनी ही उड़ानें रद्द हैं। इसके अलावा आगमन और प्रस्थान की कुल 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर रात तीन बजे के बाद दृश्यता कम होने लगी और सुबह तक घटकर 50 मीटर रह गयी। तड़के पांच बजे से ही उड़ानों का परिचालन कैट-3 की प्रकिया के तहत शुरू हो गया। इस दौरान सिर्फ कैट-3 उपकरणों से लैस विमान और इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पायलटों को ही लैंडिग और टेकऑफ की अनुमति होती है।

दिल्ली के अलावा गाजियाबाद के ङ्क्षहडन और चंडीगढ़ से भी कोहरे की सूचना है। विमान सेवा कंपनियों ने यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले विमान की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल करने की सलाह ही है। फिलहाल, दिल्ली हवाई अड्डे पर दृश्यता में सुधार हुआ है। सुबह 10.30 बजे दृश्यता 500 मीटर थी।

हवाई यात्री कृपया ध्यान दें! दिल्ली एयरपोर्ट 6 दिन के लिए बंद, जानें आखिर क्यों एयरलाइन कंपनी ने लिया ऐसा फैसला?
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते 21 जनवरी से आगामी छह दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट पर आंशिक एयरस्पेस बंद रहेगा, जिससे हजारों यात्रियों को देरी और उड़ान रद्द होने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने इस अवधि में रोजाना करीब ढाई घंटे के लिए NOTAM जारी किया है। एविएशन डेटा के अनुसार, 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी। एयरलाइंस को शेड्यूल बदलना पड़ेगा और यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या रिफंड दिया जाएगा। कोहरे के कारण स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

Delhi-NCR में घने कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार, AQI 'खराब', आईजीआई हवाईअड्डे पर उड़ान में देरी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह घने कोहरे की चादर छायी रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)खराब श्रेणी में बना रहा, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन में बाधा आयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सुबह आठ बजे तक दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 260-262 रहा और लगातार दूसरे दिन भी यह
खराब श्रेणी में बना रहा। कई इलाकों में प्रदूषण स्तर चिंताजनक रहा।

बता दें कि अक्षरधाम में एक्यूआई 294 रिकॉर्ड किया गया, तो आईटीओ में 253-256 दर्ज किया गया। दोनों 'खराब' श्रेणी में हैं। आनंद विहार में ज्यादा खराब देखी गयी, जहां एक्यूआई 320 रहा। इससे यह 'बहुत खराब' श्रेणी में आया। चांदनी चौक सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक था, जहां एक्यूआई 337 रहा। अन्य स्थान जैसे अलीपुर (275), बुराड़ी (216), द्वारका सेक्टर-8 (288) और मुंडका (281) भी 'खराब' श्रेणी में रहे। वहीं, आया नगर (178), बवाना (195), आईजीआई हवाईअड्डा (153), आईआईटी दिल्ली (192), लोधी रोड (182) और एनएसआईटी द्वारका (171) में 'मध्यम' वायु गुणवत्ता स्तर दर्ज किया। घने कोहरे और धुंध से सुबह दृश्यता कम कर दी। इस कारण आईजीआई हवाईअड्डे पर कई उड़ानें देरी से उड़ी। अधिकारियों ने यात्रियों को यात्रा से पहले उड़ान का शेड्यूल जांच करने की सलाह दी है।

सर्दियों के मौसम में कम तापमान, शांत हवाएं और हवा में अधिक नमी के कारण प्रदूषक सतह के पास ही जमा हो गये हैं। इससे वायु गुणवत्ता लंबे समय से खराब बनी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लगातार बना रहने वाला धुंध बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों के लिए जोखिम बढ़ा सकता है। दूसरी ओर, हवा की गुणवत्ता में आये सुधार के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) उप-समिति ने शुक्रवार शाम को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों से 'स्टेज-3' के प्रतिबंध हटा लिये हैं।

हालांकि, अधिकारियों ने दिल्ली वासियों से मौजूदा ग्रैप ढांचे के स्टेज-एक और स्टेज दो के तहत बताये गये उपायों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है, ताकि वायु गुणवत्ता में और गिरावट न आये। सरकार ने यह भी साफ किया कि उल्लंघन या कानूनी नियमों का पालन न करने के कारण जिन कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन साइटों को बंद करने का आदेश दिया गया है, उन्हें आयोग की स्पष्ट मंजूरी के बिना दोबारा काम शुरू करने की इजाजत नहीं दी जायेगी।

दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का कहर, आज भी 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 200 से अधिक के समय में बदलाव
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह करीब 150 उड़ानें रद्द रहीं और 200 से अधिक में देरी की खबर है। दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, सुबह 8.30 बजे तक दूसरे शहरों से दिल्ली आने वाली कम से कम 75 और दिल्ली से प्रस्थान करने वाली लगभग इतनी ही उड़ानें रद्द रहीं। इनके अलावा, आगमन और प्रस्थान मिलाकर 200 से अधिक उड़ानों में विलंब की सूचना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रात ढाई बजे के बाद हवाई अड्डे पर दृश्यता 600 मीटर से घटकर 50 मीटर रह गयी। इसमें सुबह 9.30 बजे के बाद सुधार होने की उम्मीद है।

दिल्ली हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि रात तीन बजे से उपकरण समर्थित सुविधा के तहत कैट-3 की प्रक्रिया में उड़ानों को परिचालन शुरू कर दिया गया है जो अब भी जारी है। इसका मतलब है कि जो विमान कैट-3 से लैस हैं और जो पायलट इसके लिए प्रशिक्षित हैं वही इस दौरान लैंडिंग या टेकऑफ कर सकते हैं।

दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज भी 115 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 16 डायवर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण मंगलवार को 115 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं और 16 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक विभिन्न एयरलाइंस की यहां से जाने वाली 58 उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा, दूसरे शहरों से यहां आने वाली 60 उड़ानें भी रद्द रहीं। यहां आने वाली 16 उड़ानों को दूसरे शहरों में डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा 200 से अधिक उड़ानों में देरी होने की खबर है।

दिल्ली हवाई अड्डे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि सोमवार रात 10 बजे के बाद से ही कैट-3 की प्रक्रिया के तहत उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया गया था। रात दो बजे के बाद कोहरा छांटना शुरू हुआ लेकिन उसका असर सुबह तक जारी रहा।

कैट-3 की प्रक्रिया के दौरान जो विमान और चालक दल के सदस्य कैट-3 के लिए योग्य हैं वही लैंडिंग और टेकऑफ कर सकते हैं। कैट-3 उपकरण समर्थित लैंडिंग और टेकऑफ की सबसे उन्नत सुविधा है जिसका इस्तेमाल बेहद घने कोहरे की स्थिति में किया जाता है। विमान सेवा कंपनियों ने भी यात्रियों को परामर्श जारी करते हुए एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में पता करने की सलाह दी है।

राजधानी दिल्ली में घने कोहरे का कहर, 150 से ज्यादा उड़ाने रद्द
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को 150 से ज्यादा उड़ाने अब तक रद्द हो गई है।      दिल्ली में बीती देर रात से ही घना कोहरा छा गया था। रात करीब 9:00 के बाद से दृश्यता कम हो गई थी और आधी रात के बाद से कैट 3 की प्रक्रिया के तहत उड़ानों का संचालन हो रहा है।

उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों से भी घने कोहरे की खबर है। इस कारण बड़ी संख्या में आने वाली और जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही है।    उल्लेखनीय है कि, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से उड़ानों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह 40 उड़ानें रद्द करनी पड़ी और चार को डायवर्ट किया गया है, जबकि बड़ी संख्या में उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि रनवे पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण उड़ानों में देरी हो रही है। अब तक 40 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और चार को डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि इस समय सिर्फ कैट-3 से लैस विमान ही उड़ान भर पा रहे हैं। विमान सेवा कंपनियों ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थित की जानकारी लेने की सलाह दी है। स्पाइसजेट की दुबई से आने वाली और एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई से आने वाली एक-एक उड़ान को जयपुर डायवर्ड किया गया है। स्पाइसजेट ने वाराणसी और अयोध्या में भी खराब मौसम के कारण उड़ानों के प्रभावित होने की सूचना दी है।

IndiGo पर भारी संकट: 7वें दिन भी 350 फ्लाइट्स कैंसिल, जानें क्या हैं दिल्ली, अहमदाबाद जैसे एयरपोर्ट पर हालात?
नई दिल्ली। हवाई यात्रियों के लिए IndiGo संकट आज भी जस का तस बना हुआ है और आज इसे पूर सात हो चुके हैं लेकिन ये परेशानी अभी तक सुलझने का नाम तक नहीं ले रही है। जानकारी के अनुसार आज भी दिल्ली, हैदराबाद, कर्नाटक एयरपोर्ट समेत करीब 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं, जिसके कारण यात्रियों को आज भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस परेशानी को लेकर कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि, आने वाले 3 दिनों में ये समस्या पूरी तरह से ठीक हो जाएगा और यात्रियों को पहले की तरह सुचारू रूप से हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा।

बता दें कि, आज दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट कर करीब 134 जिनमें से 75 फ्लाइट आने वाली और करीब 59 जाने वाली, कर्नाटक के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे 65 आने वाली और 62 जाने वाली, हैदराबाद एयरपोर्ट पर 77 उड़ाने रद्द हुई है। इसके अलावा गुजरात एयरपोर्ट पर भी कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।