Guru Tegh Bahadur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामें के बाद कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित, आप के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों गुरुवार को जमकर हंगामा किया और गुरु तेग बहादुर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पूर्वाह्न 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्य हंगामा करने लगे और सदन के बीचोबीच आ गये। भाजपा विधायक जिस समय हंगामा कर रहे थे, उस समय आप के सदस्य सदन में नहीं थे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भाजपा विधायकों से शांत रहने की बार-बार अपील की, लेकिन भाजपा विधायकों ने उनके आग्रह को अनसुना कर दिया।

भाजपा विधायक नारे लगा रहे थे कि गुरुओं का अपमान नहीं सहेंगे। वे इसी के साथ शोरगुल भी कर रहे थे। भाजपा विधायक जब नारे लगा रहे थे, तभी आप के विधायक सदन में आ गये। वे हाथों में पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था, कपिल मिश्रा इस्तीफा दो। काफी कोशिश के बाद जब दोनों दलों के सदस्य शांत नहीं हुए, तो गुप्ता ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

सच्चाई की प्रेरणा देती है गुरु तेग बहादुर की कुर्बानी : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में कहा कि सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर ने धर्म और समाज की रक्षा के लिए सर्वोच्च कुर्बानी दी जो आज भी हमें सच्चाई और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती है। रेखा गुप्ता ने शहीदी दिवस पर सदन में चर्चा में कहा कि यह महान समागम सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस मनाया गया जो गुरु साहब की मेहरबानी से संभव हुआ है। इसमें लाखों लोगों ने उस समागम में हिस्सा लिया। जिस लाल किला से गुरु साहब से फरमान दिया गया उसी स्थान से गुरबानी के सुर सुनाई दे रहे थे और हजारों लोग लंगर चख रखे थे, यह हम सबके लिए गर्व की बात है। यह हमारा सौभाग्य है कि गुरु साहब की शहादत पर वर्तमान पीढी की तरफ से नमन कर पाये।

अपनी संस्कृति को सहेज कर रखना हमारा कर्तव्य

उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को सहेज कर रखना हमारा कर्तव्य है। इस महान बलिदान को जन जन तक पहुंचाने सभी के सहयोग से संभव हुआ है। जो देश अपना इतिहास भूल जाता है उसे कभी भी भविष्य में याद नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि जिसे अपने पुरुखों पर नाज नहीं है उसका कोई नाम लेने वाला नहीं बचता है। विकास और विरासत के मार्ग पर दिल्ली सरकार काम कर रही है। इस तेज रफ्तार जिंदगी में करोड़ों लोग अपने गांव और शहर से दिल्ली में रोजगार के लिए आते हैं इसलिए उनको अपने जड़ों से जुड़ने का हक है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान करती है। इसी प्रकार कांवड़ यात्रा में दिल्ली सरकार ने पूरी सुविधाएं दी। सरकार ने हर राज्य के स्थापना दिवस को बड़े गर्व से मनाया।

दिल्ली भारत की आत्मा

हमने पहली बार भव्यता के दिवाली मनाई। दिल्ली का अपना बहुत बड़ा इतिहास है। दिल्ली की अपनी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, यह भारत की आत्मा है। पिछले ग्यारह महीने में हमने दिल्ली शहर को मिनी इंडिया का रूप दिया। दिल्ली सरकार हर त्योहार को सिर्फ मनाती नहीं बल्कि उसे जीती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म और समाज की रक्षा के लिए अपना शीश दिया। यह आज भी हमें सच्चाई और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती है। गुरु साहब के एक पंथ के गुरु नहीं थे बल्कि भारत के साझा संस्कृति और मूल्यों प्रखर रक्षक थे। उनके जैसा व्यक्ति बिरले ही समाज में आता है जिसने अपना परिवार खो दिया।

गुरुओं का याद करना हम सबका फर्ज

उनका जीवन एक कालखंड की कहानी नहीं बल्कि यह मानवता के साहस और धर्मनिष्ठा का शाश्वत आदर्श है। समय समय पर गुरुओं का याद करना हम सबका फर्ज है। गुरु तेग बहादुर सिंह को हिंद का चादर कहा गया।  उन्होंने कहा कि हम दिल्ली की जनता के साथ लगातार जुड़कर एक परिवार की तरह काम करते रहेंगे। दिल्ली वासियों के सुख दुख में खड़े रहेंगे। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने नियम 270 के तहत गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर सदन में वक्तव्य रखते हुए कहा कि देश दुनिया में गुरु तेगबहादुर की 350 साल के शहादत को मनाया जा रहा है।

उन्होंने मानवता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इससे बड़े बलिदान का इतिहास दुनिया में कोई नहीं मिला है। उनके शहादत ने सिर्फ सिख समुदाय ही नहीं बल्कि पूरी मानवता को एक अहम संदेश देने का काम किया। उनके शहीदी दिवस के अवसर पर लाल किला में एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें देश विदेश से लोगों ने सहभागिता की।

पंजाब दौरे पर दिल्ली कैबिनेट: सीएम रेखा गुप्ता ने स्वर्ण मंदिर में धोए जूठे बर्तन, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा
पंजाब। दिल्ली में आज भी संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और आज सत्र में वदें मातरम पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी आज इस चर्चा का संबोधित करेंगे। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता आज पंजाब के दौरे पर है। इसी बीच में सीएम रेखा गुप्ता श्री हरमंदिर साहिब मंदिर में पहुंची और वहां पर अरदास लगाकर माथा टेका। इसके बाद सीएम रेखा गुप्ता ने हरमंदिर साहिब की परिक्रमा की और वहां पर मौजूद छबील पर जुठे बर्तन धोए और सेवा दी। बता दें कि इस दौरान उनके साथ मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि दिल्ली सीएम आज री गुरू हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आई हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने यहा अरदास लगाई ताकि गुरू तेगबहादुर जी का 350 साला आयोजित कार्यक्रम सुख शांति से पूण हो जाए।

इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, गुरु तेग बहादुर साहिब का 350 शहीदी पर्व पूरे देश में मनाया जाना तय हुआ तो हमने दिल्ली में, उस स्थान पर जहां गुरु साहिब की शहादत हुई, वहां बड़ा आयोजन किया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि हाल ही में कुछ दिन पहले दिल्ली में बम धमाका हुआ है जिसके कारण हमने गुरूद्वारा में अरदास लगाई की पूरा कार्यक्रम सुख शांति से पूर्ण हो जाए।